ताजा समाचार

दुखद: सड़क हादसे में गई आठ लोगों की जान

सत्य खबर,नई दिल्ली

नैनीताल जिले में स्थित बेतालघाट विकासखंड के ऊंचाकोट क्षेत्र में देर रात एक दुर्घटना हुई। वाहन गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में ज्यादातर नेपाली श्रमिक हैं। सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचे।

दुर्गम इलाके में हुए हादसे के बचाव कार्य में पुलिस को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। शवों को सड़क तक पहुंचाने में करीब दो घंटे का समय​लगा। जिसमें स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की हेल्प की।

Punjab News: पाकिस्तान से लगते पंजाब के छह जिलों में आज स्कूल बंद! सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
Punjab News: पाकिस्तान से लगते पंजाब के छह जिलों में आज स्कूल बंद! सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

पुलिस के अनुसार सभी शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया है। सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्राइवर के साथ 9 नेपाली मजदूर रामनगर के लिए रवाना हुए थे। लेकिन रास्ते में ही ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। देर रात वाहन गिरने की आवाज सुनकर लोग आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना दी गई। हादसे में चालक की भी मौत होने की सूचना है। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार बेतालघाट के पास वाहन के खाई में गिरने की सूचनी मिली। बताया गया कि वाहन (UK04-CC-0495) ऊँचाकोट से महेंद्रनगर, नेपाल की ओर जा रहा था, जिसमें 10 लोग सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों व पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए SDRF टीम द्वारा घटना में मृत 08 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया व 02 अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। चालक के अतिरिक्त सभी लोग महेन्द्रनगर, नेपाल के निवासी थे। Uttarakhand News: सीएम धामी ने चौबट्टाखाल में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए की अपील, कही यह बात Lok Sabha घायलों का विवरण

1 छोटू चौधरी उर्फ जनल 2 शांति चौधरी पुत्र धीरज चौधरी 

मृतको के नाम :- 1. विशराम चौधरी, 50 वर्ष 2. अंतराम चौधरी, 40 वर्ष 3. गोपाल बसनियत, 60 वर्ष 4. उदयराम चौधरी, 55 वर्ष 5. विनोद चौधरी, 30 वर्ष 6. तिलक चौधरी, 45 वर्ष 7. धीरज चौधरी, 45 वर्ष 8. चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र श्री हरिराम, निवासी- बासकोट, बेतालघाट, नैनीताल।

Punjab News: पंजाब सरकार का BBMB पर बड़ा आरोप! पानी के वितरण में नियमों का उल्लंघन
Punjab News: पंजाब सरकार का BBMB पर बड़ा आरोप! पानी के वितरण में नियमों का उल्लंघन

Back to top button