सत्य खबर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: Sikri addresses students at Starex University
हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध उद्योगपति बोधराज सीकरी ने कहा कि जीवन में समय का प्रबंधन और गुरुओं का सम्मान करना सफलता की गारंटी है। इन दोनों का अगर अभाव जीवन में होगा तो जीवन का पथ कभी सही नहीं होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुओं का सदा सम्मान करना चाहिए और विद्यार्थी जीवन में समय का भी सही सदुपयोग कर जिंदगी में हर ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने गुरू नानक देव जी व बाबा दीप सिंह जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलन करके आराधना की। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महेंद्र सिंह, छात्र-छात्राओं एवं फार्मा विभाग के विद्यार्थियों ने बोधराज सीकरी को पुष्प गुच्छे एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। उन्होंने अपने ओजस्वी, प्रेरणादायी संबोधन में सीकरी ने कहा कि भारत के फार्मा उद्योग की नवीनतम प्रवृतियों, उनके समक्ष चुनौतियों व अवसरों की सटीक जानकारी इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलनी बहुत जरूरी हैं। करीब 100 प्राध्यापकों एवं फार्मास्यूटिकल विभाग के 250 विद्यार्थियों को उन्होंने कहा समय ,खेलकूद, भक्तिभाव विचारों की डायरी बनाना, स्वाध्याय करना, चुनौतियों से लोहा लेने व आंख-कान खोलकर रखने जैसे गुणों के बिना सफलता नहीं मिल सकती।
उद्योगपति सीकरी ने कहा कि गुरबत, फांकों और संघर्षों ने उन्हें मजबूत बनाया। इसी वजह से वे समाज में अपनी महत्ती भूमिका निभा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तकलीफें जीवन को बर्बाद करने नहीं आती, बल्कि व्यक्ति की आंतरिक शक्तियों को जागृत करने, उनकी पहचान कराने आती हैं। निरंतर 90 मिनट के प्रेरणादायी उद्बोधन में छात्रों ने अनुशासन को प्रदर्शित किया।
विवि के उप-कुलपति डा. अशोक दिवाकर की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य फैकल्टी व सीनियर विद्यार्थियों को देश के प्रमुख उद्योगपतियों, शिक्षाविदें, कलाकारों, लेखकों व धर्मगुरुओं से मिलवाना है, ताकि उन्हें विश्वगुरू पद की बढ़ते भारत की ताकत का आभास हो सके। इस कार्यक्रम में मैनेजमेंट, प्रेरणा, आध्यात्मिकता, हास्य और प्रश्न-उत्तर सेशन में बोधराज सीकरी ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया।
डीन एकेडमिक डा. दिव्या त्यागी व रजिस्ट्रार डा. दिनेश भारद्वाज, कुलाधिपति के विशेष कार्य अधिकारी डा. एएस बेदी ने न केवल इस सकारात्मक पहल का स्वागत किया, बल्कि इसे विद्यार्थियों व प्राध्यापकों के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर डा. मनोज, डा. आशीष दहिया, डा. रिचा चतुर्वेदी समेत कई वरिष्ठ प्राध्यापक मौजूद रहे। Sikri addresses students at Starex University
Aluminium recycling resilience Aluminium scrap shipping Metal scrap processing plant
частный медцентр профилактики и диагностики купить медсправку о здоровье купить мед справку от врача