solar eclipse in india today
सत्य खबर, नई दिल्ली । आज आंशिक सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत में ग्रहण होने से इसका सूतक काल मान्य रहेगा। ग्रहण का सूतक सुबह 4 बजे लग चुका है। भारत में यह ग्रहण दोपहर बाद देखा जा सकेगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य देवता की मानसिक आराधना करना शुभ होता है। सूर्य ग्रहण के दौरान इन सूर्य मंत्रों का जाप करें-
ॐ घृणि: सूर्यादित्योम
ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:
ऊँ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:
कब लगता है आंशिक सूर्यग्रहण
आंशिक सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के आंशिक रूप में आता है, जिससे पृथ्वी के स्थान विशेष से देखने पर सूर्य का आधा भाग ही नजर आता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रहण का लगना एक खगोलीय घटनाक्रम है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के मध्य होकर गुजरता है। solar eclipse in india today
सूर्य ग्रहण के दौरान वर्जित कार्य
ग्रहण के सूतक काल से ही पूजा पाठ बंद कर देना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के अवधि के दौरान घर के पूजा वाले स्थान को पर्दे से ढक दें।
आज आप भूलकर भी देवी-देवताओं की पूजा न करें।
सूर्य ग्रहण के दौरान खाना-पीना बिल्कुल न खाएं।
खाद्य पदार्थों में तुलसी के पत्ते डालकर रख दें।
Also check these links:
गैंगस्टर टीनू ने गिरफ्तारी के बाद भी बढ़ाई दिल्ली पुलिस की टेंशन, जानिए कैसे
अमन शांति और पर्यावरण को ध्यान में रखकर मनाएं दीपावली पर्व : निशांत यादव
इन शहरों में सूर्य ग्रहण देखने का समय
कोलकाता- शाम 5 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 03 मिनट तक
चैन्नई- शाम 5 बजकर 14 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक
बेंगलुरू- शाम 5 बजकर 12 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक
पटना- शाम 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक
गांधीनगर- शाम 4 बजकर 37 मिनट से 6 बजकर 05 मिनट तक
देहरादून- शाम 4 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक
इंदौर- शाम 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक
उदयपुर- शाम 4 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 00 मिनट तक
लुधियाना- शाम 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक
शिमला- शाम 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक
लखनऊ- शाम 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक
दिल्ली- शाम 4 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक
अमृतसर- शाम 4 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक
भोपाल- शाम 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक
जयपुर- शाम 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक
मुंबई- शाम 4 बजकर 49 मिनट से 6 बजकर 09 मिनट तक
रायपुर- शाम 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक
देश में आज इस समय दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
देश के पूर्वी भाग को छोड़कर आज का आशिंक सू्र्य ग्रहण बाकी सभी जगहों पर दिखाई देगा। यह ग्रहण सूर्यास्त के समय करीब 4 बजे के बाद दिखाई देना आरंभ हो जाएगा। सबसे पहले अमृतसर में करीब 4 बजकर 19 मिनट पर यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।solar eclipse in india today
कब लगता है सूर्य ग्रहण ?
हिंदू पंचांग में ग्रहण की घटना का पूर्वानुमान वैदिक काल से चला आ रहा है। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर ही होता है। खगोल शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। तब यह तीनों एक सीध में हो जाते हैं। इस घटना को ही आंशिक सूर्य ग्रहण कहते हैं।
इस सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण भी
आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है इसके 15 दिन बाद चंद्रग्रहण भी दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को लगेगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा।
क्या होता है सूतक?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल को अशुभ माना जाता है। सूतक में किसी भी तरह के शुभ काम,पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जा सकते हैं। जब सूर्य ग्रहण लगता है तो उसके 12 घंटे पहले से सूतक काल मान्य हो जाता है और जब चंद्र ग्रहण लगता है तो 5 घंटे पहले सूतक मान्य होता है। इस बार आंशिक सूर्य ग्रहण शाम के 4 बजे के बाद ही लगेगा ऐसे में इस समय सूतक काल प्रभावी हो चुका है।
आज के सूर्य ग्रहण की 10 खास बातें…
– आज लगने वाला यह ग्रहण साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा।
– आज का आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा।
– भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 22 मिनट के बाद से दिखाई देगा।
– इस सूर्य ग्रहण की अवधि 1 घंटे 19 मिनट की रहेगी।
– भारत में ग्रहण के चलते सूतक काल मान्य रहेगा।
– सूतक आज सुबह करीब 4 बजे ले लग चुका है।
– सूर्य ग्रहण होने पर सूतक काल 12 घंटे पहले प्रभावी हो जाता है।
– भारत में दिल्ली, राजस्थान,पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड. जम्मू, श्रीनगर, लेह और लद्दाख देखा जा सकता है।
– यह ग्रहण तुला राशि में लगेगा।
– इस सूर्य ग्रहण के बाद 08 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा।
Sell aluminum scrap Aluminium scrap tertiary processing Scrap metal repackaging