सत्य खबर, नई दिल्ली।
Sonia Gandhi gave responsibility to Haryanvi women to find daughter-in-law for Rahul Gandhi
हरियाणा के सोनीपत पहुंचे राहुल गांधी के बुलावे पर हरियाणवी महिलाएं सोनिया गांधी के घर खाने पर पहुंची। लंच पर सोनिया के साथ राहुल-प्रियंका भी मौजूद रहे। इस दौरान तीनों की हरियाणा की महिलाओं से खूब चर्चा हुई। महिलाओं ने सोनिया गांधी से राहुल गांधी की शादी को लेकर सवाल किए। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि आप लड़की ढूंढो न। राहुल गांधी ने भी अपनी शादी को लेकर कहा कि हो जाएगी।
इसके बाद महिलाओं ने प्रियंका गांधी के साथ बचपन की बातें भी पूंछी। महिलाएं अपने साथ गाय और भैंस का देसी घी और छाछ लेकर पहुंची थी, जिसे उन्होंने सोनिया गांधी को दे दिया। सोनीपत में राहुल ने दिया था न्योता राहुल गांधी अभी शिमला जाने के दौरान सोनीपत रूके थे। जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ खेत में ट्रैक्टर चलाया था और धान की फसल रोपी थी। इस दौरान राहुल की ग्रामीण महिलाओं से मुलाकात हुई थी, जिसमें राहुल ने सभी को दिल्ली घुमाने और बुलाने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करते हुए हरियाणा की महिलाओं का एक ग्रुप सोनिया गांधी के घर पहुंचा था। महिलाएं: म्हारा तो मैम बुरा हाल है। खेतों में बाढ़ आ जाती है, कोई मुआवजा नहीं मिलता। देखो जीएसटी लागू कर दी, छोटी सी वोट लेने के लिए जाते हैं तो कहते हैं कि 10 हजार की वोट है और 2000 रुपए जीएसटी है। किसान क्या क्या मैनेज कर पाएगा। अब देखो सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए। बिजली के बिल बढ़ा दिए, नहीं भरो तो मीटर काट देते हैं।
also read: ब्राह्मण महा अधिवेशन 6 को करनाल मेंं
राहुल: सिलेंडर कितना टाइम चलता है?
महिलाएं: एक महीना चलता है। एक महीने में 12 सौ रुपए देने पड़ जाते हैं।
राहुल: डोसा आपको अच्छा लगा? मेरी मां कह रही थी कि उनको डोसा अच्छा नहीं लगेगा। हां मां, सबको डोसा अच्छा लगा। इस बार प्रियंका को लेकर आप सब जाओ।
महिलाएं: आप सब चलो हमारे साथ। प्रियंका जी आप ज्यादा शरारत करती थीं या राहुल भइया करते थे?
प्रियंका: ये आपको शरीफ लगता है? लेकिन सबसे शरारती था। मैं जब छोटी थी तो मैं नोच लेती थी, कभी-कभी हाथ पकड़कर काट लेती थी। ये मुझे घूंसा मार देता था। पिताजी को लगता था कि मैं ही इसको तंग करती हूं।
महिलाएं: सोनिया मैम, राजीव जी के जाने के बाद आपने कैसे मैनेज किया? भाई बच्चे भी थे।
प्रियंका: मम्मी काफी समय अपसेट रहीं, लेकिन बाद में सब मम्मी ने संभाल लिया।
महिलाएं: राहुल की शादी कराएंगी?
सोनिया गांधी: आप लड़की ढूंढो न…
राहुल: हो जाएगी
महिलाएं: भारत जोड़ो यात्रा में आप इतना पैदल चले। कोई मुश्किल नहीं आई?
राहुल: मुश्किल था, रोज 20-25 किलोमीटर चलना, मेरे घुटने में भी दिक्कत थी। दिक्कत आ रही थी, लेकिन निकाल लिया। बहुत बढ़िया था, बहुत कुछ देखने को मिला। बहुत कुछ सीखने को मिला।
महिलाएं: किस तरह की दिक्कत आई?
राहुल: कुछ भी करना हो तो मन बना लिया और फिर चल पड़ा। संघर्ष करना पड़ता है और हो जाता है। पहले हमने शुरू किया, तो सोच रहे थे कैसे चलेंगे। 4000 हजार किलोमीटर है, लेकिन फिर आहिस्ते आहिस्ते हो गया।
Sonia Gandhi gave responsibility to Haryanvi women to find daughter-in-law for Rahul Gandhi