सत्य खबर, चंडीगढ़ । Standing with the players: Anurag Dhanda
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा शुक्रवार को जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने जंतर मंतर पर कुश्ती फेडरेशन अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे कुश्ती खिलाड़ियों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जो हौंसला पहलवानों ने दिखाया है, वो काबिलेतारीफ है।
उन्होंने कहा कि बहन बेटियों के आसुओं को बर्दाश्त करने की ताकत हमारे खून में ही नहीं है। हम आखिरी दम तक अन्याय और अत्याचारियों के खिलाफ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि ब्रजभूषण शरण सिंह जैसे व्यक्ति को अभी तक सलाखों के पीछे होना चाहिए था। पूरी ताकत के साथ इस लड़ाई में पहलवानों के साथ खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को तुरंत प्रभाव से कुश्ती फेडरेशन अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करना चाहिए। फेडरेशन अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी होने तक आम आदमी पार्टी खिलाड़ियों के साथ है। उन्हें किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। देश और प्रदेश के हर घर में खिलाड़ियों के प्रति सहानुभूति और समर्थन है। देश में जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।
वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि महिला खिलाडियों के खिलाफ शोषण के आरोपी बीजेपी नेता ही क्यों होते हैं, इससे बीजेपी का महिला विरोधी चरित्र सामने आया है। बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही खिलाड़ियों को न्याय मिल पाएगा। खिलाड़ियों को न्याय मिलने तक आम आदमी पार्टी एक एक कार्यकर्ता साथ है।
इस मौके पर प्रवीण प्रभाकर गौड़, जगवीर हुड्डा, दलबीर किरमारा, विकास नेहरा, रोहताश फोगाट, प्रियदर्शिनी सिंह, पर्वतारोही रोहताश खिलेरी, रामनाथ धौरिया और रेणु चहल मौजूद रहीं। Standing with the players: Anurag Dhanda
Scrap aluminium processing techniques Aluminium recycling procedures Scrap metal purchasing
Metal residue recycling Municipal ferrous metal recycling Iron scrap cutting
Ferrous waste reclaiming and recovery center, Iron scrap recuperation yard, Recycling Sustainability