राष्‍ट्रीय

अंबाला में प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

खतौली, गरनाला और बरनाला में 21 सदस्यीय कमेटियों को सम्मानित किया

आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा की अगुवाई में वीरवार को क्षेत्र के तीन गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मान समारोह में 21 सदस्यीय नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और उन्हें सम्मानित भी किया गया।

उन्होंने अम्बाला छावनी के गांव खतौली, गरनाला और बरनाला में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी अवतार सिंह बलाना भी मौजूद रहे सभी कार्यकर्ताओं को मेम्बरशिप कार्ड भी वितरित किए गए।

Odisha News: एंबुलेंस का दावा निकला खोखला! आठ किलोमीटर तक कंधे पर शव लेकर चला परिवार
Odisha News: एंबुलेंस का दावा निकला खोखला! आठ किलोमीटर तक कंधे पर शव लेकर चला परिवार

Also Read – सीएम की रेस से बाहर हुईं वसुंधरा राजे ? लोगों से दूरी ने बिगाड़ा काम

*आप कार्यकर्ता हर स्थिति और हालात से लड़ने को तैयार : चित्रा सरवारा*

चित्रा सरवारा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और प्रदेश में लोग लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। आज के समय में हरियाणा में आम आदमी पार्टी का संगठन सबसे मजबूत है।

RCB IPL 2025 Won: 18 साल बाद टूटा इंतजार RCB ने उठाई ट्रॉफी सड़कों से संसद तक गूंजा 'ई साल कप नमदे' का नारा
RCB IPL 2025 Won: 18 साल बाद टूटा इंतजार RCB ने उठाई ट्रॉफी सड़कों से संसद तक गूंजा ‘ई साल कप नमदे’ का नारा

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता किसी भी स्थिति और हालात से लड़ने के लिए तैयार है। इनके मन में एक ही जज्बा है कि सरकार बदलनी है और हरियाणा में भी आम आदमी की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए तैयार है, 2024 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे।

Back to top button