हरियाणा

भाजपा ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री को दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर सुंदरलाल यादव ने दी बधाई।

सत्य ख़बर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :

Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम
Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम

भारतीय जनता पार्टी के पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुंदरलाल यादव और एनआरआई सेल के प्रदेश सह संयोजक संजय यादव ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी को दोबारा प्रत्याशी बनाने पर बधाई दी। सुंदरलाल यादव ने दिल्ली स्थित केंद्रीय मंत्री के निवास पर पहुंच कर मुलाकात की। भाजपा द्वारा अन्नपूर्णा देवी को झारखंड की कोडरमा लोकसभा से दोबारा प्रत्याशी घोषित किया है। मुलाकात के बाद सुंदरलाल यादव ने कहा कि भाजपा इस बार देश में 370 से अधिक सीट जीतेगी। एनडीए गठबंधन इस बार चार सौ पार सीट जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपेगा। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आज वैश्विक स्तर पर देश की छवि सुधरी है। जहां पहले वैश्विक स्तर पर भारत को काफी कम आंका जाता था आज पूरा विश्व भारत के फैसले का इंतजार करता है। किसी भी अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर भारत का।दृष्टिकोण बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस दौरान एनआरआई सेल के प्रदेश सह संयोजक संजय यादव ने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध में जिस प्रकार भारत का झंडा लेकर दूसरे देश के निवासी भी सुरक्षित घर पहुंचे हैं। इससे भारत की स्थिति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कितनी मजबूत है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। यह सब भारत की 140 करोड़ जनता की वोट के कारण हुआ है।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

Back to top button