ताजा समाचार

भाजपा प्रत्याशी के समर्थक कर रहे माहौल खराब,हम शांति से चुनाव लड़ रहे हैं: नवीन गोयल

सत्य ख़बर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज

गुडगांव विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल ने कहा कि हम गुडाांव के विकास का मकसद लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। 36 बिरादरी ने हमें चुनाव में उतारा है। हमें किसी से कोई द्वेष नहीं है। इसके बावजूद भी भाजपा प्रत्याशी के लोगों द्वारा हमारे समर्थकों को धमकियां देना निंदनीय है। इस तरह से चुनाव में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को सेक्टर-17 सिथत माधव भवन में पत्रकार वार्ता में कही। जिसने उनके समर्थक को धमकी दी गई है, उन्होंने भी पूरा घटनाक्रम यहां सांझा किया। इस अवसर पर डा. डी.पो. गोयल, बंटी पाहुजा, गजेंद्र गुप्ता, गगन गोयल, धर्मवीर बागोरिया समेत अनेक साथी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवीन गोयल ने कहा कि पार्टी ने हमारी टिकट काटी तो हम कुछ नहीं बोले। हम जनता के बीच गए। 36 बिरादरी के साथ बैठक करके चुनाव पर चचर्चा की। लोगों ने एक स्वर में चुनाव लडने की बात कही। हमने चुनाव की तैयारी की। गुडगांव की जनता ने नामांकन को ऐतिहासिक बनाया। इसके बाद हम शांतिपूर्वक अपना प्रचार गुडागांव की जनता के साथ मिलकर कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी के लोगों द्वारा हमारे समर्थकों के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी है। कहीं पोस्टर फाड़े जा रहे हैं। यह किस तरह की राजनीति है। गुडगांव से भाजपा प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टर फाड़े जाने की नवीन गोयल ने निंदा की। नवीन गोयल ने यह भी बताया कि कार्यकर्ता दूसरे दल के हैं, लेकिन हमारे पटके पहनकर हमारे ही पोस्टर फाडने का काम कर रहे हैं। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो चुका है।

वही वोट मांगने का सभी का अधिकार निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल ने कहा कि वोट मांगने का सभी को अधिकार है। कोई कहीं पर भी जाकर वोटों की मांग कर सकता है। कोईग्रुप बनाकर सोसायटी में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है, उनका मक़सद गुरुग्राम का विकास करना है, हम शांति से चुनाव लड़ रहे हैं, कोई किसी भी प्रत्याशी को वोट डाल सकता है। यह अधिकार हमें संविधान ने दिया है। इस अधिकार का एक प्रत्याशी के लोगों द्वारा हनन किये जाने का प्रयास निंदनीय है। नवीन गोयल ने कहा कि गुडांव को बाहुबली नहीं चाहिए, काम करने वाला चाहिए। मैं पिछले 12 साल से जनता के बीच रहकर काम कर रहा हूं। मेरा चुनाव जनता लड़ रही है। उन्होंने कहा कि वे मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। गुरुग्राम की जनता का साथ है। अब चुनाव सेपीछे हटने का कोई मतलब नहीं है। पत्रकार वार्ता में जानकारी दी गई कि डोर-टू-डोर करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ भी बदतमीजी की गई है। धमकी भी दी गई है। लक्ष्मण विहार में हमारी महिला कार्यकर्ताओं को कुछ लोगों ने घेरा।

Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई
Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई

भाजपा प्रत्याशी के लोगों ने बोखलाहट में दी धमकियां

गुरुग्राम की विभिन्न सोसायटी का प्रतिनिधित्व करने वाले कुलबीर श्योराण ने पत्रकार वार्ता में कहा कि रेखा भारद्वाज नामक महिला ने उन्हें कॉल करके कहा कि वह मुकेश शर्मा की बहन है। कॉल करने का कारण पूछा तो बोली, वोट मांगना है। कुलबीर श्योराण ने उन्हें कहा कि मैं नवीन गोयल के साथ जुड़ा हुआ हूं। इसके 3-4 घंटे बाद वह सोसायटी के गेट पर पहुंची। गार्ड से सोसायटी प्रधान व अन्य लोगों के नंबर मांगने लगीं। गाई ने नंबर देने से मना कर दिया। कुलबीर श्योराण ने बताया कि इसके बाद विकास मल्होत्रा नामक व्यक्ति उनसेमिलने आया। मुकेश को वोट की बात करने की बात कही। जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद सुबह 10 बजे करीब 15 लोग सोसायटी पहुंचे। जिनमें एक बलवंत नामक व्यक्ति था, वह मुकेश शर्मा का भाई बताया गया है। एक उसका कजन और मुकेश की बहन बताने वाली रेखा भारद्वाज भी साथ थीं। कुलबीर श्योराण के मुताबिक जब वे नीचे आए तो वहां आए लोगों ने उन्हें धमकी देनी शुरू कर दी। झगड़ा भी करने लगे। फिर खुद ही पुलिस बुला ली। जब वे अपने फ्लैट में जा रहे थे तो आरोपी यही बात कर रहे थे कि इसको गाड़ी में डालना चाहिए था। उनको पली ने यह बात सुनी। उन्होंने कहा कि उनकी सोसापटी में भाजपा को भी बोट देने वाले लोग हैं, लेकिन कभी किसी के बीच कोई ऐसी बात नहीं हुई। इस तरह की हरकत करके प्रजातंत्र का गला घोंटने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गुरुवार की शाम गुडगांव के सदर बाजार के पास भाजपा की चुनावी सभा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा उन्हें वापस भाजपा में आने के लिए रात का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद भाजपा के दरवाजे बंद होने की बात कही। साथ ही उनके द्वारा उन्होंने गोयल वोयल करके बात कही गई। नवीन गोयल इस पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि गोयल रॉयल हैं, गोयल लॉयल हैं। गुडगांव को जनता के आशीर्वाद से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है कि गुडगांव के चुनाव में उन्हें नवीन गोयल ही नजर आया। नवीन गोयल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी जनता के बीच चुनाव से कुछ समय पहले हीआए हैं।

Punjab News: एयर रेड सायरन और बंद स्कूल! पंजाब में बढ़ते खतरे के बीच लोगों को घरों में रहने की चेतावनी
Punjab News: एयर रेड सायरन और बंद स्कूल! पंजाब में बढ़ते खतरे के बीच लोगों को घरों में रहने की चेतावनी

संगठन के वरिष्ठ नेताओं को गलत कहने वाले को मिला ईनाम

भाजपा प्रत्याशी की कार्यप्रणाली से गुडगांव की जनता और खुद भाजपा संगठन वाकिफ है। बादशाहपुर में पहले भाजपा की टिकट पर, फिर भाजपा से बागी होकर उन्होंने चुनाव लड़ा और हार गए। बादशाहपुर के बाद उन्होंने गुडगांव विधानसभा की तरफ रुख किया। नवीन गोयल ने उन्हें टिकट देने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जो व्यक्ति प्रधानमंत्री की माताजी के निधन पर गुडगांव में जुलूस निकालता है। डीजे बजाता है, खुशियां मनाता है, उसे भाजपा ने टिकट दिया। जो व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और हरियाणा में संगठन के वरिष्ठ नेता रामविलास शर्मा के खिलाफ गलत बोला हो, उसे ही टिकट थमा दी गई। उन्हें समझ नहीं आया कि यह संगठन की टिकट देने की कौन सी नौति है। नवीन गोयल ने फिर कहा कि वे जनता के आशीर्वाद से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

Back to top button