सत्य खबर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : Sushil Gupta gets warm welcome in Gurugram
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता शुक्रवार को गुरुग्राम में पहुंचे। वहां पार्टी कार्यालय में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान डॉ. सुशील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
ALSO READ: हांसी में 20 लाख के नोटों से किया गया श्याम बाबा का श्रृंगार देखें तस्वीर…
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने एक मजबूत संगठन का निर्माण किया है। हरियाणा में सत्ता परिवर्तन के लिए संगठन निर्माण पहला कदम है। अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता भी फ्री पानी और फ्री बिजली चाहती है। हरियाणा के युवा रोजगार चाहते हैं और जनता ईमानदार सरकार चाहती है। बीजेपी के भ्रष्टाचार और जन विरोधी नीतियों ने प्रदेश के हर वर्ग को सड़कों पर लाने का काम किया है।
ALSO READ: 5 दिन की नवजात को मां ने छोड़ा लावारिस, लेटर में लिखी छोड़ने की वजह
डॉ. गुप्ता ने कहा कि जल्द ही ग्राम, ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक के संगठन की घोषणा कर दी जाएगी। 2024 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। इस मौके पर राज्य सचिव उमेश अग्रवाल,राज्य सह सचिव अनुराधा शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष मुकेश डागर, जिला अध्यक्ष धमेंद्र खटाना, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी धीरज यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विंग सारिका वर्मा और महिला जिला अध्यक्ष सुशीला कटारिया मुख्य रूप से मौजूद रहीं। Sushil Gupta gets warm welcome in Gurugram