सत्यखबर, चंडीगढ़। Sushil Gupta writes letter to CM
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को प्रदेश की मंडियों में सरसों की खरीद दोबारा शुरू करवाने को लेकर मुख्यमंत्री खट्टर को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि सरसों के आखिरी दाने की खरीद होने तक मंडियों में खरीद जारी रखी जाए। गौरतलब है कि प्रदेश की मंडियों में एक मई से सरसों की खरीद बंद हो गई। इसको लेकर प्रदेश भर के किसानों में रोष है। किसान सड़कों पर संघर्षरत है।
ALSO READ: गुरुग्राम पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश हथियार सहित दबोचा
उन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर को लिखे पत्र में कहा कि प्रदेश में बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं और सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों की खराब फसलों की गिरदावरी में भी देरी हुई है और खराब मौसम की मार झेल रहे किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब किसानों के सामने एक और परेशानी खड़ी हो गई है कि हरियाणा सरकार ने एक मई से अचानक सरसों की खरीद को बंद कर दिया है। जबकि अनाज मंडियों में सरसों की फसलों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की कई किलोमीटर तक लाइनें लगी हुई थी।
उन्होंने कहा कि किसान परेशान होकर सरसों की फसल को खुले बाजार में कम दामों में बेचने को मजबूर हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है। सरसों की खरीद शुरू होने के बावजूद सरसों में नमी की अधिकता होने के कारण सरसों की खरीद पहले ही कम हो पाई है। अभी भी प्रदेश में किसानों की हजारों टन सरसों की बिक्री बाकी है।
ALSO READ: हरियाणा में इन जगहों पर बारिश हुई, इनमें होने वाली है…
उन्होंने कहा कि हरियाणा पूरे देश में सरसों की फसल उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कई बार घोषणा कर चुके हैं कि प्रदेश के किसानों की फसलों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। ऐसे में किसानों की अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने खट्टर सरकार से मांग की है कि किसान हितों को देखते हुए राज्य सरकार सरसों की खरीद को फिर से शुरू करवाएं और सरसों की फसलों का एक-एक दाना खरीदने तक मंडियों में खरीद जारी रखे।
ALSO READ: यूपी में यहां पर पकड़ी अवैध हथियार की फैक्ट्री
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद बंद होने से किसानों को मजबूरन अपनी फसल कम दाम पर खुले बाजार में बेचनी पड़ रही है। इससे किसानों की लागत भी पूरी नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों की बेकद्री स्वीकार नहीं करेगी। अगर खट्टर सरकार ने सरसों की सरकारी खरीद दोबारा शुरू नहीं की तो आम आदमी पार्टी किसानों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगी। Sushil Gupta writes letter to CM
Aluminium recycling facility Scrap aluminium lifecycle analysis Metal reclamation and recovery services
Metal cutting services Ferrous material drop-off Scrap iron reclaiming services
Ferrous material recycling solutions provider, Iron scrap collection, Salvage metal