Tag: Bhojpuri Video

  • Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे ने अरविंद अकेला कल्लू संग किया जबरदस्त रोमांस, देखें वीडियो

    Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे ने अरविंद अकेला कल्लू संग किया जबरदस्त रोमांस, देखें वीडियो

    Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की पहचान दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव जैसे कई सितारे है जो दर्शकों कि दिलों पर राज कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव के जैसे ही अरविंद अकेला कल्लू ने भी अपनी कला के दम पर अपनी अलग पहचान बना ली है।

    इन दिनों अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे का एक नया गाना रिलीज हुआ है। अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना धूम मचा रहा है। इस गाने का फैंस के बीच में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

    हम अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे का गाना ‘आम्रपाली तोहार कजरा’ है खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे है।

    आम्रपाली दुबे ने काले रंग का लहंगा पहना हुआ है। दोनों का यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरविंद और आम्रपाली दुबे ने अपने डांस से जान डाल दी है।

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और अरविंद अकेला कल्लू के इस वीडियो को सुर म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 170000 से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसको अभी 4 दिन पहले ही रिलीज किया गया था।

  • Bhojpuri Video: पहाड़ों में सपना चौहान संग इश्क लड़ाते दिखे खेसारी लाल, बार बार देखा जा रहा वीडियो

    Bhojpuri Video: पहाड़ों में सपना चौहान संग इश्क लड़ाते दिखे खेसारी लाल, बार बार देखा जा रहा वीडियो

    Bhojpuri Song: पहाड़ों में सपना चौहान संग इश्क लड़ाते हुए खेसारी लालक नया गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। खेसारी लाल यादव आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री के वह सुपरस्टार माने जाते हैं।

    खेसारी लाल यादव ने इस मुकाम को हासिल किया है और आज के वक्त में वह दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। लोग उनको खूब प्यार भी देते हैं। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी की कई सारी फिल्मों से लेकर कई गानों में भी देखा जाता है।

    इस गाने में खेसारी लाल यादव हीरोइन के साथ में जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ में भोजपुरी एक्ट्रेस सपना चौहान को देखा जा रहा है। सपना चौहान और खेसारी लाल यादव पर फिल्माए जाने वाले इस गाने का नाम ‘नजरिया के दोष लगाता’ है।

    अब इस गाने को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव इस गाने में सपना चौहान के साथ में खूब जमकर इश्क लड़ाते हुए देखे जा रहे हैं। वीडियो के बीच में दोनों का यह खूबसूरत अंदाज लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। जहां सपना चौहान रंग बिरंगी साड़ियों में काफी खूबसूरत नजर आई तो वही खेसारी लाल यादव भी लंबे बालों में काफी हैंडसम दिखे।

    खेसारी लाल यादव और सपना चौहान पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया है और अभी तक इस वीडियो पर 1.1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

  • Bhojpuri Video: खेसारी लाल और काजल राघवानी के नए गाने ‘फंसारी लगा ले’ ने मचाई धूम, आप भी देखें वीडियो

    Bhojpuri Video: खेसारी लाल और काजल राघवानी के नए गाने ‘फंसारी लगा ले’ ने मचाई धूम, आप भी देखें वीडियो

    Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में एक हिट और लोकप्रिय जोड़ी है, जो दर्शकों के दिलों में हमेशा बसी रहती है। दोनों के गाने और फिल्में रिलीज होते ही दर्शकों के बीच धूम मचा देती हैं।

    इनकी जोड़ी हमेशा से फैंस को एंटरटेन करने में कामयाब रही है, और उनका नया गाना सुनने या देखने का इंतजार उनके फैंस हमेशा करते हैं। उनका गाना ‘फंसारी लगा ले’ भी एक बेहतरीन उदाहरण है। यह गाना सात साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी यूट्यूब पर 70 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो दर्शाता है कि काजल और खेसारी की जोड़ी कितनी पॉपुलर है।

    गाने के वीडियो में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का रोमांटिक अंदाज और डांस दर्शकों को बहुत पसंद आता है। गाने का शूट हरे-भरे बगीचे में किया गया है, और दोनों का डांस और केमिस्ट्री देखकर लोग अब भी उनके इस गाने को बार-बार देखना पसंद करते हैं।

  • Bhojpuri Song: पृथ्वी तिवारी संग पाखी हेगड़े का सुपरहिट गाना, सोशल मीडिया पर मचाई धूम

    Bhojpuri Song: पृथ्वी तिवारी संग पाखी हेगड़े का सुपरहिट गाना, सोशल मीडिया पर मचाई धूम

    Bhojpuri Song: भोजपुरी जगत ने दुनिया भर में अपने गानों से तगड़ी धूम मचा रखी है। हाल ही में पाखी का नया गाना ‘करेजवा में गोली लागे’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है।

    भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस पाखी हेगड़े और स्टार एक्टर पृथ्वी तिवारी का नया गाना ‘करेजवा में गोली लगे’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है।

    खेसारीलाल यादव के साथ ‘बंगलिनिया’ के बाद यह दूसरा गाना है और यह टेकमी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और दर्शकों से इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

    इस गाने में नेहा राज की सुरीली आवाज और गाने के वीडियो में पृथ्वी तिवारी का जबरदस्त स्वैग और पाखी हेगड़े की मदमस्त अदाएं हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। दोनों सितारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने गाने को और भी खास बना दिया है।

    यहां देखिए गाना

    कही ये बात

    वहीं, पाखी ने गाने को लेकर कहा, ‘यह गाना मेरी अब तक की सबसे शानदार प्रस्तुतियों में से एक है।

    सुनील राजा ने लिखा है गाना

    गाना सुनील राजा द्वारा लिखा गया है और अविचल सहनी ने इसका संगीत तैयार किया है। गाने के वीडियो को लक्की विश्वकर्मा ने निर्देशित किया है, जिन्होंने इसे शानदार विजुअल्स के साथ पेश किया है। इस गाने ने रिलीज होते ही लाखों व्यूज बटोर लिए हैं।

  • Bhojpuri Song: पवन सिंह के ‘कलकतिया राजा’ गाने ने मचाई धूम, 221 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो

    Bhojpuri Song: पवन सिंह के ‘कलकतिया राजा’ गाने ने मचाई धूम, 221 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो

    Bhojpuri Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार पवन सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपनी एक्टिंग आवाज और हिट गानों के कारण वह दर्शकों के बीच हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। पवन सिंह जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर में से एक हैं ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली है। इनकी फिल्मों और गानों को हर उम्र के लोग पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर भी इनका जलवा कायम रहता है।

    हाल ही में, पवन सिंह का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचा रहा है। गाने का नाम है ‘कलकतिया राजा’। यह एक एल्बम सॉन्ग है जो 2023 में रिलीज हुआ था। गाना इतना हिट हुआ कि इसे कुछ ही दिनों में यूट्यूब पर मिलियन व्यूज मिल गए। ‘कलकतिया राजा’ को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है, और इसके बोल निक्की निहाल ने लिखे हैं, जबकि प्रियांशु सिंह ने इसका संगीत तैयार किया है।

    इस गाने को यशी फिल्म नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, और अब तक इस गाने ने 217 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं। गाने की शूटिंग भी बेहद आकर्षक और शानदार तरीके से की गई है, जिसमें पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस सौम्या पांडे भी नजर आ रही हैं। दोनों की बॉन्डिंग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

    पवन सिंह के गाने न केवल भोजपुरी दर्शकों के बीच हिट होते हैं, बल्कि इनकी आवाज और गाने को बॉलीवुड में भी सराहा जाता है। पवन सिंह अपने गानों और फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी खबरों में रहते हैं।