Bhojpuri Video: पहाड़ों में सपना चौहान संग इश्क लड़ाते दिखे खेसारी लाल, बार बार देखा जा रहा वीडियो

Bhojpuri Video Khesari Lal was seen romancing Sapna Chauhan in the mountains, the video is being watched again and again

Bhojpuri Song: पहाड़ों में सपना चौहान संग इश्क लड़ाते हुए खेसारी लालक नया गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। खेसारी लाल यादव आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री के वह सुपरस्टार माने जाते हैं।

खेसारी लाल यादव ने इस मुकाम को हासिल किया है और आज के वक्त में वह दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। लोग उनको खूब प्यार भी देते हैं। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी की कई सारी फिल्मों से लेकर कई गानों में भी देखा जाता है।

इस गाने में खेसारी लाल यादव हीरोइन के साथ में जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ में भोजपुरी एक्ट्रेस सपना चौहान को देखा जा रहा है। सपना चौहान और खेसारी लाल यादव पर फिल्माए जाने वाले इस गाने का नाम ‘नजरिया के दोष लगाता’ है।

अब इस गाने को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव इस गाने में सपना चौहान के साथ में खूब जमकर इश्क लड़ाते हुए देखे जा रहे हैं। वीडियो के बीच में दोनों का यह खूबसूरत अंदाज लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। जहां सपना चौहान रंग बिरंगी साड़ियों में काफी खूबसूरत नजर आई तो वही खेसारी लाल यादव भी लंबे बालों में काफी हैंडसम दिखे।

खेसारी लाल यादव और सपना चौहान पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया है और अभी तक इस वीडियो पर 1.1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Comments

Leave a Reply

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading