Tag: cinema

  • Priya Marathe: टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर! कैंसर से 38 साल की एक्ट्रेस का निधन, पवित्र रिश्ता में निभाया था यादगार किरदार

    Priya Marathe: टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर! कैंसर से 38 साल की एक्ट्रेस का निधन, पवित्र रिश्ता में निभाया था यादगार किरदार

    31 अगस्त 2025 को मुंबई में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री Priya Marathe का निधन हो गया। प्रिया पिछले एक साल से कैंसर से जूझ रही थीं। 38 वर्ष की उम्र में उनका जाना न सिर्फ उनके परिवार और चाहने वालों के लिए बल्कि पूरे मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ा धक्का है। प्रिया मराठे ने अपने करियर में हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया। वे न सिर्फ एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री थीं बल्कि स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में भी जानी जाती थीं।

    प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई और कॉलेज की पढ़ाई भी मुंबई से पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और जल्दी ही मराठी टीवी सीरियल ‘या सुखानया’ से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने मराठी सीरियल ‘चार दिवस सासुचे’ में भी काम किया, जिसने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रियता दिलाई।

    Priya Marathe: टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर! कैंसर से 38 साल की एक्ट्रेस का निधन, पवित्र रिश्ता में निभाया था यादगार किरदार

    प्रिया मराठे ने हिंदी टीवी शोज में भी अपने अभिनय का जादू बिखेरा। उन्हें ‘Bade Achhe Lagte Hain’ में ज्योति मल्होत्रा के किरदार के लिए याद किया जाता है। यह शो अप्रैल 2012 में Sony TV पर प्रसारित हुआ और दर्शकों ने उनके किरदार को बहुत पसंद किया। इसके अलावा उन्होंने ‘Tu Dasham Main’, ‘Bhaage Re Mann’, ‘Jayastute’ और ‘Bharat Ka Veer Putra – महाराणा प्रताप’ जैसे शोज में भी काम किया। उनके अभिनय की वजह से वह हर उम्र के दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं।

    प्रिया मराठे ‘Pavitra Rishta’ में वर्षा सतीश के किरदार के लिए भी जानी जाती हैं। यह शो Zee TV पर प्रसारित हुआ और इसने उन्हें एक बड़े मंच पर पहचान दिलाई। उनके इस किरदार ने दर्शकों के बीच उन्हें खासा लोकप्रिय बनाया और उन्होंने अपनी सहज और प्रभावशाली अदाकारी से सभी का दिल जीता।

    सिनेमा की दुनिया में प्रिया ने 2008 में हिंदी फिल्म ‘Humne Jeena Seekh Liya’ में भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने मराठी फिल्म ‘Ti Ani Itar’ में भी अहम भूमिका निभाई। यह फिल्म प्रसिद्ध निर्देशक गोविंद निहालानी द्वारा निर्देशित थी और इसमें सुभोध भावे, सोनाली कुलकर्णी, अमृता सुभाष, भूषण प्रधान, गणेश यादव और अविष्कर दर्वेकर जैसे कलाकार भी शामिल थे। इस फिल्म में उनके अभिनय को भी दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

    प्रिया मराठे का निधन भारतीय टीवी और सिनेमा की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके अभिनय और हास्य की अद्भुत क्षमता ने हमेशा दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। उनकी प्रतिभा, मेहनत और सरलता हमेशा याद की जाएगी। उनके जाने से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में एक चमकदार सितारा हमेशा के लिए बुझ गया।

    प्रिया मराठे ने अपने करियर में जिस तरह की पहचान बनाई, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी। उनकी कला, उनकी मुस्कान और उनकी मेहनत हमेशा याद रखी जाएगी। उनके चाहने वालों के लिए यह एक गहरा शोक का समय है, लेकिन उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

  • Bhojpuri Video: पहाड़ों में सपना चौहान संग इश्क लड़ाते दिखे खेसारी लाल, बार बार देखा जा रहा वीडियो

    Bhojpuri Video: पहाड़ों में सपना चौहान संग इश्क लड़ाते दिखे खेसारी लाल, बार बार देखा जा रहा वीडियो

    Bhojpuri Song: पहाड़ों में सपना चौहान संग इश्क लड़ाते हुए खेसारी लालक नया गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। खेसारी लाल यादव आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री के वह सुपरस्टार माने जाते हैं।

    खेसारी लाल यादव ने इस मुकाम को हासिल किया है और आज के वक्त में वह दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। लोग उनको खूब प्यार भी देते हैं। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी की कई सारी फिल्मों से लेकर कई गानों में भी देखा जाता है।

    इस गाने में खेसारी लाल यादव हीरोइन के साथ में जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ में भोजपुरी एक्ट्रेस सपना चौहान को देखा जा रहा है। सपना चौहान और खेसारी लाल यादव पर फिल्माए जाने वाले इस गाने का नाम ‘नजरिया के दोष लगाता’ है।

    अब इस गाने को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव इस गाने में सपना चौहान के साथ में खूब जमकर इश्क लड़ाते हुए देखे जा रहे हैं। वीडियो के बीच में दोनों का यह खूबसूरत अंदाज लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। जहां सपना चौहान रंग बिरंगी साड़ियों में काफी खूबसूरत नजर आई तो वही खेसारी लाल यादव भी लंबे बालों में काफी हैंडसम दिखे।

    खेसारी लाल यादव और सपना चौहान पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया है और अभी तक इस वीडियो पर 1.1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

  • Bhojpuri Song: पृथ्वी तिवारी संग पाखी हेगड़े का सुपरहिट गाना, सोशल मीडिया पर मचाई धूम

    Bhojpuri Song: पृथ्वी तिवारी संग पाखी हेगड़े का सुपरहिट गाना, सोशल मीडिया पर मचाई धूम

    Bhojpuri Song: भोजपुरी जगत ने दुनिया भर में अपने गानों से तगड़ी धूम मचा रखी है। हाल ही में पाखी का नया गाना ‘करेजवा में गोली लागे’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है।

    भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस पाखी हेगड़े और स्टार एक्टर पृथ्वी तिवारी का नया गाना ‘करेजवा में गोली लगे’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है।

    खेसारीलाल यादव के साथ ‘बंगलिनिया’ के बाद यह दूसरा गाना है और यह टेकमी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और दर्शकों से इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

    इस गाने में नेहा राज की सुरीली आवाज और गाने के वीडियो में पृथ्वी तिवारी का जबरदस्त स्वैग और पाखी हेगड़े की मदमस्त अदाएं हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। दोनों सितारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने गाने को और भी खास बना दिया है।

    यहां देखिए गाना

    कही ये बात

    वहीं, पाखी ने गाने को लेकर कहा, ‘यह गाना मेरी अब तक की सबसे शानदार प्रस्तुतियों में से एक है।

    सुनील राजा ने लिखा है गाना

    गाना सुनील राजा द्वारा लिखा गया है और अविचल सहनी ने इसका संगीत तैयार किया है। गाने के वीडियो को लक्की विश्वकर्मा ने निर्देशित किया है, जिन्होंने इसे शानदार विजुअल्स के साथ पेश किया है। इस गाने ने रिलीज होते ही लाखों व्यूज बटोर लिए हैं।