Tag: viral video

  • कैथल खाटू श्याम जागरण में स्टेडियम नाम विवाद, महाराजा सूरजमल को महाराजा सूरज खान बताने से जाट समाज भड़का

    कैथल खाटू श्याम जागरण में स्टेडियम नाम विवाद, महाराजा सूरजमल को महाराजा सूरज खान बताने से जाट समाज भड़का

    कैथल में आयोजित खाटू श्याम जागरण के दौरान ‘महाराजा सूरजमल स्टेडियम’ को “महाराजा सूरज खान स्टेडियम” बताने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। जाट समाज के लोगों ने कन्हैया मित्तल के पोस्टरों पर कालिख पोतते हुए उनका कड़ा विरोध जताया है।

    यह जागरण कैथल के महाराजा सूरजमल स्टेडियम में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल मुख्य गायक के रूप में शामिल हुए। विवाद तब शुरू हुआ जब कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में स्टेडियम का नाम गलत तरीके से “महाराजा सूरज खान स्टेडियम” लिखा गया। जैसे ही यह प्रसारण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जाट समाज में नाराजगी फैल गई और उन्होंने इसे महाराजा सूरजमल के सम्मान का अपमान बताया।

    कैथल खाटू श्याम जागरण में स्टेडियम नाम विवाद, महाराजा सूरजमल को महाराजा सूरज खान बताने से जाट समाज भड़का

    नाराज लोगों ने स्टेडियम के गेट पर ताला जड़ दिया और कार्यक्रम का सारा सामान रोक दिया। जाट समाज ने मांग की है कि कन्हैया मित्तल को अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव आकर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। चेतावनी दी गई कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो भविष्य में ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जाएगी और कन्हैया मित्तल का कैथल में प्रवेश वर्जित रहेगा।

    जाट समाज के लोगों का कहना है कि यह मामला केवल एक नाम की गलती नहीं, बल्कि समाज की भावनाओं का मुद्दा है। उन्होंने जाट समिति से भी स्पष्ट किया कि आगे से ऐसे आयोजनों में सावधानी बरती जाए ताकि क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक तनाव न फैले और माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

    कैथल खाटू श्याम जागरण में स्टेडियम नाम विवाद, महाराजा सूरजमल को महाराजा सूरज खान बताने से जाट समाज भड़का

    इस मामले में कन्हैया मित्तल की प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस मामले में अभी तक कन्हैया मित्तल के पेज पर सार्वजनिक माफी भी नहीं मांगी गई है। लेकिन उनके पेज पर अब वह पोस्ट लाइव भी नजर नहीं आ रही है, जिसको लेकर विवाद चल रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर को आयोजित किया गया था।

  • दो साल का रिश्ता, धोखा और जबरदस्ती! वन्नू ने मनी मिराज के खिलाफ किया चौंकाने वाला खुलासा

    दो साल का रिश्ता, धोखा और जबरदस्ती! वन्नू ने मनी मिराज के खिलाफ किया चौंकाने वाला खुलासा

    सोशल मीडिया पर वन्नू दी ग्रेट नाम से फेमस कॉन्टेंट क्रिएटर का वीडियो सामने आया है। उसका दावा है कि बिहार के यूट्यूबर मनी मिराज ने उसके साथ शादी की, उनका यूज किया और अब छोड़ दिया है। वन्नू मनी मिराज नाम के मुस्लिम यूट्यूबर के साथ काम करती थीं और दोनों ने निकाह किया। वन्नू ने कहा कि मिराज उनके साथ जबरदस्ती करता था। जब वह इनकार करती थीं तो उसे प्रताड़ित करता था। अब वह छोड़कर चला गया है। वन्नू का रोते-बिलखते हुए वीडियो सामने आने के बाद एक बाद फिर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

    Vannu DGreat पंजाब के लुधियाना की रहने वाली हैं। उनका जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह कह रही हैं कि मैं सोच रही हूं कि बोलूं या न बोलूं…. यह दिन भी आएगा, मैंने कभी नहीं सोचा था। सब बोलते थे तुम एक दिन लाइव आकर रोओगी। मैं नहीं मानती थी। आज वह बात सच हो गई है।

    दो साल का रिश्ता, धोखा और जबरदस्ती! वन्नू ने मनी मिराज के खिलाफ किया चौंकाने वाला खुलासा

    वन्नू ने कहा कि मैं अब भी कुछ नहीं बोल रही। बस मिराज आप जहां भी हैं, आपसे रिक्वेस्ट है, वापस आ जाएं। आपके परिवार ने आपकी मां ने और पिता ने कहा था इसलिए मैंने अपना रिलेशन छिपाकर रखा। आप मेरे पति हैं। इस तरीके से आप करेंगे, मैने नहीं सोचा था। वन्नू ने दावा किया कि उसके पास मिराज के साथ साथ और उसके साथ रिलेशन के सारे सबूत हैं।

    फूट-फूट कर रोई वन्नू

    वन्नू कह रहती हुई सुनाई दे रही हैं कि लोग बोलते थे, यह जिहादी है, मुसलमान है। यह कभी सच्चा नहीं है। यह एक न एक दिन तुम्हे छोड़ देगा। तुम तब रोओगी। यह तुम्हे धोखा देगा लेकिन मैं नहीं मानती थी। मैं आज भी यह सब नहीं मानती, लेकिन मिराज मेरे साथ ऐसा करेगा, मैंने नहीं सोचा था। आज मिराज बोल रहे हैं कि मैं मनु दी ग्रेट को पहचानता तक नहीं। दो- ढाई साल से हम रिलेशनशिप में हैं।

    वन्नू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मनु मिराज के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में मिराज उसे किस करते हुए नजर आ रही है। उसने लिखा कि सब कुछ बर्बाद कर दिया, वो रात में कभी नहीं भूलूंगी, 9 सितंबर रात के 3 बजे। उसने एक और तस्वीर मिराज के साथ पोस्ट की और लिखा दे दिया धोखा। उसने एक और पोस्ट में लिखा मुझे और मजबूर मत कीजिए कि मैं पर्सनल और प्राइवेट चीज बाहर लाऊं। हमारे रिश्ते को प्रूफ करने के लिए, बाकी फैसला तो जनता और कानून करेगा।

    वन्नू का आरोप है कि मिराज उनके साथ जबरदस्ती करता था। वह विरोध करती थीं तो कहता था कि तुम मेरी बीवी हो, तुम्हारे साथ जबरदस्ती नहीं करूंगा तो किसके साथ करूंगा। वह मेरे साथ जबरदस्ती करता था, मुझे प्रताड़ित करता था। अब वह दूसरी शादी करने जा रहा है। वन्नू ने कहा कि चाहे पर परिवार के दबाव में ऐसा बोले रहा हो या अपने माता-पिता के दबाव में लेकिन वह फरार हो गया है।
    वन्नू ने कहा कि मिराज को भगाने में उसके माता-पिता, उसकी टीम और उसके ड्राइवर दानिश का हाथ है। मिराज का फोन बंद है। वन्नू ने कहा कि पुलिस भी उसकी नहीं सुन रही है। उसने आरोप लगाया कि उसकी ससुरालवालों ने कहा कि चाहे जितना जोर लगा लो पुलिस कुछ नहीं करेगी। रुपये दिए हैं, तुम कुछ नहीं कर पाओगी। उसने कहा कि इसलिए वह मजबूर होकर लाइव आई है।

  • सलमान खान का कुनिका सदानंद संग शर्टलेस वीडियो हुआ वायरल, फैंस पूछ रहे हैं क्या है सच?

    सलमान खान का कुनिका सदानंद संग शर्टलेस वीडियो हुआ वायरल, फैंस पूछ रहे हैं क्या है सच?

    सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 19 में हर साल किसी न किसी कंटेस्टेंट पर मेकर्स और होस्ट के पक्षपात का आरोप लगता है। इस बार यह आरोप कुनीका सदानंद पर लगाए जा रहे हैं। पिछले हफ्ते जब उन्हें सबसे कम वोट मिलने के बावजूद घर से बाहर नहीं किया गया तो दर्शक भड़क उठे।

    सलमान की चुप्पी और फैंस की नाराज़गी

    कुनीका सदानंद शो में कई बार घरवालों के परिवारों पर निजी टिप्पणी कर चुकी हैं। इसके बावजूद सलमान खान ने वीकेंड का वार में उन्हें फटकार नहीं लगाई। यह बात फैंस को बिल्कुल रास नहीं आई। सोशल मीडिया पर यह चर्चा होने लगी कि सलमान और मेकर्स कुनीका के साथ नरमी बरत रहे हैं।

    सलमान खान का कुनिका सदानंद संग शर्टलेस वीडियो हुआ वायरल, फैंस पूछ रहे हैं क्या है सच?

    वायरल वीडियो ने बढ़ाया बवाल

    इसी बीच एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ। इसमें सलमान खान शर्टलेस होकर डांस कर रहे हैं और एक नीली ड्रेस पहनी लड़की स्टेज पर आकर उनसे नज़दीकियां बढ़ाने की कोशिश करती है। फिर सलमान उस लड़की को कंधे पर उठा लेते हैं। ‘रुबियोलॉजी’ नामक फैन क्लब ने दावा किया कि यह लड़की कुनीका सदानंद हैं और यही वजह है कि सलमान उनका पक्ष लेते हैं।

    वीडियो का सच आया सामने

    जांच करने पर सामने आया कि यह दावा पूरी तरह झूठा है। वीडियो असली है लेकिन उसमें नज़र आने वाली लड़की कुनीका नहीं बल्कि मशहूर कोरियोग्राफर पोनी वर्मा हैं। यह वीडियो साल 1998 के एक अवॉर्ड शो का है जहां सलमान और पोनी वर्मा ने स्टेज पर परफॉर्म किया था। पोनी वर्मा बाद में अभिनेता प्रकाश राज की पत्नी बनीं।

    सलमान और कुनीका का असली रिश्ता

    सलमान खान और कुनीका सदानंद का रिश्ता पुराना ज़रूर है लेकिन वह सिर्फ़ फिल्मों तक सीमित है। दोनों ने साथ में ‘हम साथ साथ हैं’, ‘प्यार तो होना ही था’ और ‘शादी करके फंस गया यार’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उनके बीच कोई निजी जुड़ाव नहीं है जैसा सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। यह साफ हो गया कि वायरल वीडियो का सच कुछ और है और कुनीका को लेकर उठ रही अफवाहें बेबुनियाद हैं।

  • वायरल वीडियो पर बोले कांग्रेस सांसद तारिक अनवर, कहा- लू से बिगड़ी तबीयत, इसलिए कंधों पर उठा ले गए लोग

    वायरल वीडियो पर बोले कांग्रेस सांसद तारिक अनवर, कहा- लू से बिगड़ी तबीयत, इसलिए कंधों पर उठा ले गए लोग

    कांग्रेस सांसद तारिक अनवर इन दिनों सुर्खियों में हैं। रविवार को उन्होंने बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी और बरारी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान एक वीडियो सामने आया जिसमें ग्रामीण उन्हें अपने कंधों पर उठाकर ले जाते दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। वहीं अब तारिक अनवर ने खुद इस पूरे मामले पर सफाई दी है।

    वीडियो वायरल होने के बाद दी सफाई

    तारिक अनवर ने कहा कि उस समय बहुत गर्मी थी और उन्हें हल्का हीट स्ट्रोक हो गया था। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने स्नेहवश उन्हें कंधों पर उठाया क्योंकि वहां कीचड़ भरा इलाका था। लोगों का कहना था कि अगर वह चलते तो फिसल सकते थे और गिर सकते थे। अनवर ने कहा कि ग्रामीणों ने प्यार और चिंता दिखाते हुए उन्हें उठाया और इसमें कोई और बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि असुविधा के कारण लोग खुद उन्हें आगे ले जाने लगे।

    वायरल वीडियो पर बोले कांग्रेस सांसद तारिक अनवर, कहा- लू से बिगड़ी तबीयत, इसलिए कंधों पर उठा ले गए लोग

    चुनाव में जीत की उम्मीद जताई

    तारिक अनवर ने इस मौके पर आगामी चुनाव को लेकर भी विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि आज बिहार की जनता पूरे विपक्ष को अपने कंधों पर उठाने के लिए तैयार है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इस यात्रा में लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला। युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में सामने आए। इससे साफ है कि विधानसभा चुनाव में जनता विपक्ष को पूरा समर्थन देगी।

    बीजेपी ने किया कड़ा हमला

    वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। बीजेपी नेता शाहजाद पूनावाला ने कहा कि तारिक अनवर को बाढ़ पीड़ित इलाकों में भी वीवीआईपी प्रोटोकॉल चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि कांग्रेस की मानसिकता गरीब विरोधी है। यहां तक कि जब वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे तब भी वे लोगों के कंधों पर बैठकर निरीक्षण कर रहे थे।

    कांग्रेस पर गरीब विरोधी मानसिकता का आरोप

    बीजेपी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से भी तारिक अनवर का वीडियो साझा किया और लिखा कि कांग्रेस की गरीब विरोधी सोच उजागर हो गई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ित गांवों का दौरा करने आए कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ग्रामीणों के कंधों पर सवारी करते दिखाई दिए। यह न केवल पीड़ितों के दर्द को और बढ़ाने जैसा है बल्कि गरीबों और ग्रामीणों का अपमान भी है। बीजेपी ने सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस कब तक गरीबों का इस तरह से अपमान करती रहेगी।

  • Rewari News: सरपंच ने दोनों को गिराकर गला घोंटने की कोशिश की, वीडियो वायरल हुआ

    Rewari News: सरपंच ने दोनों को गिराकर गला घोंटने की कोशिश की, वीडियो वायरल हुआ

    Rewari News: रेवाड़ी के रासगन गांव में सरपंच करण सिंह ने अपने भाई विजयपाल और भाभी सुष्मा को एक विवाद के दौरान पीटा। यह विवाद गांव में एक सड़क (फिरनी) के निर्माण को लेकर हुआ। सरपंच ने दोनों को फेंकने के बाद गला दबाने की कोशिश भी की। पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना 29 अगस्त की है, लेकिन शिकायत 30 अगस्त की शाम को रेवाड़ी महिला थाना में दर्ज कराई गई।

    फिरनी निर्माण का विवाद

    रासगन गांव में फिरनी का निर्माण लगभग 4 महीनों से अटका हुआ था। 29 अगस्त को विजयपाल अपनी पत्नी सुष्मा के साथ अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य देख रहे थे। इस दौरान सरपंच करण सिंह वहां पहुंचे और अचानक बहस शुरू कर दी। करण सिंह ने अपने भाई और भाभी को जमीन पर फेंक दिया और दोनों का गला दबाने की कोशिश की। दोनों ने विरोध किया और मुश्किल से बचाए गए। इस दौरान एक व्यक्ति ने आकर उन्हें अलग किया।

    Rewari News: सरपंच ने दोनों को गिराकर गला घोंटने की कोशिश की, वीडियो वायरल हुआ

    वायरल वीडियो में क्या दिखा

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सरपंच करण सिंह अपने भाई और भाभी को जमीन पर फेंकते हैं। उसके बाद सरपंच का हाथ दोनों के गले पर है। दोनों प्रतिरोध करते हैं और संघर्ष करते हैं। वीडियो में एक व्यक्ति आकर उन्हें बचाता है। बचने के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे को थप्पड़ मारने की कोशिश करते दिखे। वीडियो में केवल विवाद का वह हिस्सा दिखाया गया, जिसमें सरपंच दबदबा दिखा रहे थे।

    भाई की दलील और घर गिराने का आरोप

    वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सरपंच के भाई विजयपाल ने कहा कि गांव के 36 घरों पर कोर्ट से स्टे आर्डर है। उनका कहना था कि उनका भाई चाहता था कि वे उन घरों को गिराकर फिरनी का निर्माण करें। लेकिन उन्होंने पूरे गांव के खिलाफ दुश्मनी नहीं बनानी चाही। उस दिन उनके भाई-भाभी पूरे योजना के साथ आए थे और केवल उस हिस्से का वीडियो बनाया गया जिसमें उन्होंने दबदबा दिखाया।

  • कोठी बताओ, 21 लाख पाओ, आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज का नया पैंतरा

    कोठी बताओ, 21 लाख पाओ, आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज का नया पैंतरा

    राजनीति वही होती है जो कोई भी नेता किसी मामले को भुनाने और उसे जनता के बीच लोकप्रिय करने में सफल हो जाए। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के ठिकानों पर कुछ दिन पहले ईडी की रेड के बाद अब सौरभ भारद्वाज में इस मामले को एक नए अंदाज में भुनाना शुरू कर दिया है। जहां ईडी की रेड से आम आदमी दुखी होता है वही सौरभ भारद्वाज इस समय इस मामले को लेकर अपने ही अंदाज में खुश नजर आते हैं।

    सुनो, सुनो, सुनो… जो कोई भी साथी सौरभ भारद्वाज की कोठी को ढूंढ़कर लाएगा, 21 लाख का नकद इनाम पाएगा। 21 लाख, 21 लाख, 21 लाख… मामला नई दिल्ली का है। गली-गली घूमकर ऐलान कराने वाला ये वीडियो आप नेता सौरभ भारद्वाज द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें आप नेता अपने समर्थकों संग गली-गली घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानिए आखिर क्या मामला है?

    कोठी बताओ, 21 लाख पाओ, आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज का नया पैंतरा

    दरअसल कुछ दिन पहले ईडी ने आम आदमी पार्टी के कई ठिकानों पर छापामारी की थी। सामने आया था कि ईडी द्वारा आप के 13 ठिकानों पर छापामारी की गई है। पूछताछ के बाद आप नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि भाई हमको भी तो बताओ कि मेरे 13 ठिकाने कौन से हैं। ये रैली और इनाम को देने का ऐलान इसी छापेमारी से जोड़कर बताया जा रहा है।

    ईडी द्वारा की गई रेड के मामले को आगे बढ़ाते हुए सौरभ भारद्वाज अपने समर्थकों संग गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले घूमते नजर आए। रैली में साथ मौजूद लोगों ने नारे लगाए, सुनो, सुनो, सुनो… सौरभ भारद्वाज की कोठी ढूंढो, 21 लाख इनाम पाओ। कोठी ढूंढो 21 लाख पाओ। चूक न जाना, सुनहरा मौका है। जो कोई भी साथी सौरभ भारद्वाज की कोठी को ढूंढ़कर लाएगा, 21 लाख का नकद इनाम पाएगा।

    आपको बताते चलें कि ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ये छापामारी हुई थी। इसमें स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में कथित घोटाला से जुड़े मामले में हुई थी। आरोप है कि 2018-19 के दौरान, 5590 करोड़ रुपये की 24 अस्पताल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी। हालांकि ये परियोजनाएं अत्यधिक और अस्पष्ट लागत वृद्धि के साथ, काफी हद तक अधूरी रहीं। सौरभ भारद्वाज ने साफ किया कि अगर ईडी मेरे तेरह ठिकाने बताती है तो, वह इन ठिकानों का कम से कम उन्हें कब्जा तो दिल दे।

  • Delhi News: भारतीय पहनावे पर रोक? दिल्ली रेस्टोरेंट में एंट्री से रोकी गई महिला, मचा बवाल

    Delhi News: भारतीय पहनावे पर रोक? दिल्ली रेस्टोरेंट में एंट्री से रोकी गई महिला, मचा बवाल

    Delhi News: दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में एक रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय पारंपरिक कपड़े पहनकर आने वाली महिला को रेस्टोरेंट में एंट्री से रोक दिया गया। वीडियो में यह स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि महिला को उसके पारंपरिक पहनावे की वजह से अंदर जाने नहीं दिया गया। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है और इसे भारतीय संस्कृति और पहनावे की स्वतंत्रता पर सीधा हमला माना जा रहा है।

    मंत्री कपिल मिश्रा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया संज्ञान

    घटना पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय कपड़ों पर रोक लगाने वाला यह वीडियो पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लिया है और अधिकारियों को तत्काल जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने इसे भारतीय अस्मिता से जुड़ा मामला बताया और कहा कि ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    Delhi News: भारतीय पहनावे पर रोक? दिल्ली रेस्टोरेंट में एंट्री से रोकी गई महिला, मचा बवाल

     सोशल मीडिया पर गुस्से का उबाल, लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

    घटना के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूज़र्स ने इसे “भारतीय संस्कृति का अपमान” बताया और रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों ने सवाल उठाए कि क्या भारत की राजधानी में भारतीय पहनावे को “अस्मार्ट” या “अनुचित” कहा जा सकता है? कई लोगों ने कहा कि यह मानसिकता गुलामी की सोच को दर्शाती है और इसे जड़ से उखाड़ फेंकने की ज़रूरत है।

     ऐसा कोई पहला मामला नहीं, पहले भी हो चुकी है विवादित घटना

    यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में भारतीय कपड़ों को लेकर ऐसा विवाद सामने आया हो। सितंबर 2021 में भी एक महिला को साड़ी पहनने की वजह से रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं दी गई थी। उस समय भी सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ था और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा था। इन घटनाओं से साफ है कि कुछ जगहों पर अब भी भारतीय पहनावे को लेकर दकियानूसी और भेदभावपूर्ण सोच बनी हुई है।

    क्या ड्रेस कोड के नाम पर हो रहा है सांस्कृतिक भेदभाव?

    यह सवाल अब गहराता जा रहा है कि क्या रेस्टोरेंट और क्लब ड्रेस कोड की आड़ में सांस्कृतिक भेदभाव कर रहे हैं? एक ओर भारत सरकार ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ की बात करती है, वहीं देश की राजधानी में भारतीय पहनावे को लेकर ऐसा भेदभाव चौंकाने वाला है। जरूरत है कि ऐसे मामलों पर न सिर्फ कार्रवाई हो, बल्कि रेस्टोरेंट्स और सार्वजनिक स्थानों को साफ संदेश मिले कि भारत में भारतीयता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Gurugram News: साइबर सिटी गुरुग्राम में फिर सामने आया स्टंटबाज़ी का वीडियो! इस बार लड़की बनी चर्चा का केंद्र

    Gurugram News: साइबर सिटी गुरुग्राम में फिर सामने आया स्टंटबाज़ी का वीडियो! इस बार लड़की बनी चर्चा का केंद्र

    Gurugram News: गुरुग्राम से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक लड़की दिल्ली से गुरुग्राम आने वाले एक्सप्रेसवे पर थार कार की छत पर बैठकर खतरनाक स्टंट करती नजर आई। यह वीडियो IFFCO चौक फ्लाईओवर का बताया जा रहा है। इस दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन चालक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    गाड़ी का नंबर भी वीडियो में हुआ कैद, पुलिस ने लिया संज्ञान

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थार कार का नंबर HR 98 M 0025 है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत इसका संज्ञान लिया और गाड़ी की डिटेल्स निकालकर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार कानूनी कार्यवाही जल्द ही की जाएगी और दोषी को नहीं बख्शा जाएगा।

    Gurugram News: साइबर सिटी गुरुग्राम में फिर सामने आया स्टंटबाज़ी का वीडियो! इस बार लड़की बनी चर्चा का केंद्र

    पुलिस की अपील: स्टंट से अपनी ही नहीं, दूसरों की जान भी खतरे में

    गुरुग्राम पुलिस ने इस घटना के बाद आम जनता से अपील की है कि इस तरह के स्टंट न करें। ऐसे स्टंट से न केवल स्टंट करने वाला व्यक्ति खतरे में पड़ता है बल्कि सड़क पर चल रहे बाकी लोगों की जान भी जोखिम में आ जाती है। पुलिस ने साफ किया है कि स्टंट करने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी और उनका वाहन भी जब्त किया जाएगा।

    स्टंटबाज़ी पर पुलिस की कार्रवाई के बावजूद नहीं रुक रही घटनाएं

    यह पहली बार नहीं है जब गुरुग्राम में इस तरह की स्टंटबाज़ी का मामला सामने आया हो। पहले भी कई बार युवक स्टंट करते हुए वीडियो बनाते नजर आए हैं। उन सभी मामलों में पुलिस ने गाड़ियों को जब्त कर स्टंटबाज़ों को जेल भेजा है। इसके बावजूद स्टंटबाज़ी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे साफ है कि सख्ती के बावजूद लोग कानून की अनदेखी कर रहे हैं।

    सवालों के घेरे में गुरुग्राम पुलिस: क्या वायरल होने पर ही होगी कार्रवाई?

    इस पूरे मामले में एक बड़ा सवाल गुरुग्राम पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठता है। आखिर पुलिस तब ही क्यों हरकत में आती है जब कोई वीडियो वायरल हो जाता है? क्या पुलिस हाईवे पर गश्त नहीं करती या फिर पहले से कोई निगरानी तंत्र नहीं है जो इस तरह के खतरनाक स्टंट को रोक सके? यदि समय रहते ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो आगे और गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।

  • Haryana News: फरीदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला! ओयो होटल की महिला मालिक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चप्पलों से पीटा

    Haryana News: फरीदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला! ओयो होटल की महिला मालिक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चप्पलों से पीटा

    Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने सरेआम एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की चप्पलों से पिटाई कर दी। ये घटना सरूरपुर इलाके के नेशनल होटल के सामने की है। बताया जा रहा है कि महिला एक ओयो होटल की मालिक है और उसका नाम रंजीत कौर है। फिलहाल पुलिस ने इस महिला और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

     हाथ जोड़ता रहा पुलिसकर्मी

    घटना के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी दीपक बार-बार हाथ जोड़कर महिला से माफ़ी मांगता रहा और खुद को बचाने की कोशिश करता रहा लेकिन महिला रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। वो लगातार उस पर चप्पलों से हमला करती रही। इतना ही नहीं महिला अपने एक साथी से इस पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवा रही थी।

    Haryana News: फरीदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला! ओयो होटल की महिला मालिक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चप्पलों से पीटा

    पुलिसकर्मी को होटल में घसीट ले गए

    ट्रैफिक पुलिसकर्मी दीपक ने अपनी शिकायत में बताया कि वह डायल अस्पताल चौक पर ड्यूटी कर रहा था तभी उसे सूचना मिली कि सरूरपुर इलाके में जाम लग गया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो होटल मालिक रंजीत कौर और उसके दो साथी होटल के बाहर खड़े थे। जब दीपक ने उनसे सवाल किया तो महिला भड़क गई और अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक को जबरदस्ती होटल के अंदर ले गई और वहीं उसे बुरी तरह पीटा गया।

    तुरंत हुई गिरफ्तारी

    घटना की जानकारी मिलते ही संजय कॉलोनी पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और होटल संचालिका रंजीत कौर सहित उसके दो साथियों सोनू और करण को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि यह हमला सुनियोजित लग रहा है क्योंकि महिला ने पहले से ही वीडियो रिकॉर्ड करने की योजना बना रखी थी।

    सभी आरोपी भेजे गए जेल

    फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ यशपाल ने जानकारी दी कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Gurugram News: मॉडल के सामने बीच सड़क करने लगा गंदी हरकत, वीडियो हुआ वायरल, मामला दर्ज

    Gurugram News: मॉडल के सामने बीच सड़क करने लगा गंदी हरकत, वीडियो हुआ वायरल, मामला दर्ज

    Gurugram News: गुरुग्राम के दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राजीव चौक बस स्टॉप पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक युवक ने एक महिला मॉडल के सामने अश्लील हरकत की। यह पूरी घटना महिला मॉडल ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दी, जिसके आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी युवक फरार है और उसकी तलाश जारी है।

    कैब का इंतजार कर रही थी मॉडल, युवक ने की शर्मनाक हरकत

    पीड़िता ने बताया कि वह जयपुर से गुरुग्राम किसी काम के सिलसिले में आई थीं और राजीव चौक बस स्टॉप पर कैब का इंतजार कर रही थीं। तभी एक अनजान युवक उनकी ओर लगातार घूरने लगा। कुछ देर बाद उसने अपनी पैंट की ज़िप खोल दी और सार्वजनिक रूप से गंदी हरकतें करने लगा। महिला का कहना है कि इस दौरान उन्होंने अपने कैब ड्राइवर को कई बार कॉल किया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस स्थिति में उन्हें मजबूरी में दूसरी कैब बुलानी पड़ी, जिसमें काफी समय लग गया। पूरी घटना के दौरान महिला बेहद असहज और डरी हुई महसूस कर रही थी।

    Gurugram News: मॉडल के सामने बीच सड़क करने लगा गंदी हरकत, वीडियो हुआ वायरल, मामला दर्ज

    “चिल्लाना चाहिए था” कहने वालों को मॉडल ने दिया करारा जवाब

    मॉडल ने बताया कि कुछ लोगों ने उनसे कहा कि उन्हें उस समय चिल्लाकर युवक को पकड़ लेना चाहिए था या लोगों की मदद लेनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने कहा कि उस समय उनका पहला उद्देश्य अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करना था, क्योंकि ऐसी स्थिति में कुछ भी हो सकता था। उन्होंने कहा कि यह घटना उनके लिए बेहद मानसिक रूप से परेशान करने वाली रही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महिला सुरक्षा के नाम पर केवल बातें होती हैं, लेकिन जब ज़रूरत होती है तो कोई भी सामने नहीं आता।

    पुलिस जांच में जुटी, महिला सुरक्षा पर फिर खड़े हुए सवाल

    पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने जानकारी दी कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और संबंधित युवक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया गया है। महिला मॉडल एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। इस घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। खासतौर पर पब्लिक प्लेस पर, जहां सैकड़ों लोग मौजूद होते हैं, वहां किसी की मदद न मिलना और आरोपी का बेखौफ होकर ऐसी हरकत करना, कानून व्यवस्था और समाज दोनों के लिए चिंता का विषय है। मॉडल ने कैब सर्विस पर भी सवाल उठाए और कहा कि न तो ड्राइवर ने कॉल उठाया और न ही कंपनी की तरफ से कोई सुरक्षा सहायता दी गई।