Tag: viral video

  • Viral Video:चील को बचाने के चक्कर मे दो युवकों ने गवाई जान,देखे वीडियो

    Viral Video:चील को बचाने के चक्कर मे दो युवकों ने गवाई जान,देखे वीडियो

    सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि मृतक 43 वर्षीय अमर मनीष जरीवाला 30 मई को बांद्रा वर्ली सी लिंक से मलाड जा रहे थे,तभी उनकी कार से एक चील टकरा जाती है जिसको बचाने के लिए जरीवाला और उनका ड्राइवर दोनो कार से नीचे उतर जाते है.

     

    जैसे ही वो कार के नीचे से चील को निकलने का प्रयास करते है तो उनके पास से एक गाड़ी निकल जाती हैं, लेकिन पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार दोनो को इतनी तेज टक्कर मारती है कि जरीवाला की मौके पर ही मौत हो जाती है और उनका ड्राइवर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड देता है. वहीं वर्ली पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

    देखे पूरी विडियो: https://twitter.com/geebeeigwt/status/1535156123442982912?t=vD7-TUO9-rdNT-_eMkPydg&s=19

  • Viral video: मामूली कहासुनी के चलते तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने एक बाइकर को मारी टक्कर,देखे विडियो

    Viral video: मामूली कहासुनी के चलते तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने एक बाइकर को मारी टक्कर,देखे विडियो

    मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बाइकर ने बताया कि वह और उसके साथ उसके 8-10 दोस्त गुरुग्राम से ​जब दिल्ली लौट रहे थे तो स्कार्पियो वाला उनके पास आ गया था और खराब ड्राइविंग कर रहा था.इस बारे में उसने स्कार्पियो वाले को समझाने की कोशिश की तो वह धमकाने लगा और अपशब्द कहने लगा. मामले को शांत करने के लिए हमने अपनी स्पीड धीरे की और मामले को जाने दिया. लेकिन उसके बाद स्कार्पियो वाले ने गाड़ी की तेज स्पीड की और पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गया. ये पूरी घटना अर्जन गढ़ मेट्रो स्टेशन के नजदीक हुई.

     

     

    आरोपी की तलाश में पुलिस

    दिल्ली के इस हिट एंड रन  के मामले के सामने आने के बाद बाइकर्स ग्रुप के बीच काफी गुस्सा है और वे मामले पर तुरंत एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं. पुलिस के अनुसार उन्होंने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. वीडियो में स्कार्पियो वाला शख्स और उसकी गाड़ी का नम्बर दिखाई दे रहा है. उसी आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

    पूरी विडियो यहाँ देखे:https://twitter.com/ANI/status/1533673892732350464?t=wWDkKwCoKP0y8gJcBHLDzA&s=19

  • पति को पत्नी कर रही टॉर्चर , सीसीटीवी फुटेज आया सामने

    पति को पत्नी कर रही टॉर्चर , सीसीटीवी फुटेज आया सामने

    सीसीटीवी में कैद हुई ये वीडियो इस बात का सबूत भी है. जिसमें देखा जा सकता है कि पत्नी अपने पति पर बैट से एक के बाद एक वार कर रही है. इस बीच वीडियो में एक बच्चा भी देखा जा सकता है. जो घर के हालात को देखर सहमा हुआ है.

     

    जानकारी के मुताबिक पीड़ित पति नारनौल का रहने वाला है. जो धारूहेड़ा के खरखड़ा में टीचर है. पीड़ित ने सोनीपत की रहने वाली महिला से लव मरीज की थी. जिनका एक बेटा है. जो धारूहेड़ा से सटे भिवाड़ी की आशियाना सोसाइटी में रहते है.

     

    इस मामले में राजस्थान की भिवाड़ी पुलिस को पीड़ित पति ने शिकायत दी है. पुलिस का कहना है कि अभी दोनों पक्ष के बयान होने बाकी है. बयान के बाद ही पता लग पायेगा कि घर के झगड़े का क्या कारण है.

    बहराल पुलिस बयानों के बाद आगामी कार्रवाई करने की बात कह रही है. ऐसे में ये घटना बताती है कि हमेशा पत्नी पीड़ित नहीं हो सकती…पति को भी कई बार पड़ताड़ना का शिकार होना पड़ता है.