Tag: viral video

  • रेवाड़ी में लड़ते-लड़ते घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे सांड,बाल-बाल बची बुजुर्ग महिला

    रेवाड़ी में लड़ते-लड़ते घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे सांड,बाल-बाल बची बुजुर्ग महिला

    दरअसल, रेवाड़ी शहर के मोहल्ला साधुशाह नगर में 3 सांड आपस में गली के अंदर लड़ रहे थे। इसी दौरान लड़ाई करते हुए 2 सांड ललित यादव के घर में दरवाजा तोड़कर घुस गए। घर के अंदर दाखिल होते ही एक सांड फर्श पर गिर गया। घटना बुधवार सुबह 10 बजे की है। घर में उस वक्त ललित की बुजुर्ग मां थी। सांड के हमले में वह बाल-बाल बच गई। सांड लड़ते हुए के घर में दाखिल होने की यह घटना CCTV में कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    जानकारी के लिए बता दें कि रेवाड़ी शहर के लावारिस पशुओ की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। 2 साल पहले ठठेरा चौक के पास डॉली नाम के फोटोग्राफर को एक सांड ने मौत के घाट उतार दिया था। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले शहर के परशुराम कॉलोनी में एक बुजुर्ग पर लावारिस गाय ने हमला किया था। इससे पहले एक छोटे बच्चे पर गाय के हमले का वीडियो सामने आया था।

     

  • Viral Video: फोटो फ्रेम में आड़े पर नेताओं का एक दूसरें को धकेलने का वीडियो वायरल,देखे पूरी विडियो

    Viral Video: फोटो फ्रेम में आड़े पर नेताओं का एक दूसरें को धकेलने का वीडियो वायरल,देखे पूरी विडियो

    नेताओं के कार्यक्रम में फोटो फ्रेम में आने के लिए एक दूसरें को धकेलना आम बात है. लेकिन रेवाड़ी जिले के कोसली में फोटो खिंचाने के लिये फ्रेम में आड़े आ रहे विधायक और पूर्व मंत्री का एक दूसरे को धकेलने का वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.  जहाँ विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के आड़े पूर्व मंत्री बिक्रम यादव आ रहे थे. इसी दौरान कोसली विधायक ने झुंझलाकर पहले पूर्व मंत्री की कोहनी को हटाया और धकेलते हुए आगे आकर खड़े हो गए. इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ भी मौजूद थे और शहीदों को श्रद्धांजलि आर्पित करने का कार्यक्रम था.

     

    14 अगस्त को कोसली में निकाली थी तिरंगा यात्रा

    आपको बता दें कि 14 अगस्त को कोसली विधायक लक्ष्मण यादव ने कोसली में अपने कार्यालय से लेकर शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली थी. जिस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ , कोसली के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम यादव सहित बीजेपी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे. सभी बाजार से यात्रा निकालते हुए कोसली में शहीद स्मारक पर पहुंचे थे, जहां भीड़ ज्यादा होने के कारण धक्का-मुक्की तक हो गई. इस बीच शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देते वक्त जो हुआ वो कैमरे में कैद हो गया.

    ये भी पढ़े : नगर परिषद बनेगा पटौदी, सरकार ने की घोषणा देखें कौन से गाँव किए शामिल https://rewariupdate.com/?p=22977

    यहां ओपी धनखड़ के साथ विधायक लक्ष्मण यादव , पूर्व मंत्री बिक्रम यादव सहित बीजेपी कार्यकर्ता खड़े हुए थे। तभी शहीदों को सलाम करने के दौरान पूर्व मंत्री बिक्रम यादव की कोहनी विधायक के सामने आ जाती है । विधायक झुंझलाकर एक बार तो हाथ से कोहनी नीचे कर देते है और फिर पूर्व मंत्री को धकेलते हुए उनके आगे आकर खड़े हो जाते है।

     

    ये वीडियो कैमरे में कैप्चर हो गई और फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.  नेताओं के कार्यक्रम में फोटो के लिए या अपने आपको को आगे रखने के लिए धक्कामुक्की होना आम बात है. लेकिन शहीद स्मारक पर कैमरे में कैप्चर हुई वीडियो वायरल हो गई.

    देखे पूरी विडियो:

  • Viral Video: ड्राइवर की लापरवाही से गाड़ी की खिड़की से गिरी बच्ची

    Viral Video: ड्राइवर की लापरवाही से गाड़ी की खिड़की से गिरी बच्ची

    दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो चीन के शंघाई का बताया जा रहा है। शंघाई के निंगबो में एक ट्रैफिक चौराहे पर एक गाड़ी आकर रुकती है जिसे आप वीडियो में भी देख सकते है।तभी कार की खिड़की से एक बच्ची सिर बाहर निकाल कर देख रही होती है। तभी अचानक ग्रीन लाइट होने पर गाड़ी चल देती है और बच्ची गाड़ी की खिड़की से बाहर गिर जाती है। लेकिन कार ड्राइवर को बच्ची के गिरने का बिल्कुल भी एहसास नहीं हुआ और गाड़ी को आगे की तरफ ले जाता हैं।

     

    कुछ देर बाद वहां पर और गाडियां आती है और बच्ची को देखकर रुकती जाती  हैं। एक गाड़ी में से एक शख्स उतरता है और बच्ची को गोद में उठा लेता है।सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को  Siraj Noorani नाम के एक अकाउंट पर शेयर किया गया है। उन्होंने इस वीडियो को लापरवाह माता पिता का कैप्शन दिया है। इस वीडियो को अब तक काफी बार देखा जा चुका है।

  • भयावह मंजर, गाय ने बच्चे को उठाकर पटका, वीडियो फुटेज आया सामने

    भयावह मंजर, गाय ने बच्चे को उठाकर पटका, वीडियो फुटेज आया सामने

    फ़िलहाल ताजा मामला रेवाड़ी शहर के हंस नगर से सामने आया है। जहां एक 5 साल के बच्चे को एक गाय ने उठाकर पटक दिया। हंस नगर में हुई ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिस वीडियो को देखकर कोई भी अपने बच्चे को घर से बाहर भेजने से कतराएगा।

     

    जानकारी के मुताबिक हंसनगर में 5 साल का बच्चा घर के पास ही एक दुकान पर जा रहा था। जैसे ही वो गली में पहुंचा तो एक गाय ने अचानक उसपर हमला कर दिया। गाय ने बच्चे को उठाकर पटक दिया। जिसके बाद बच्चा खड़ा हुआ और रोते हुए घर पहुंचा। इस बीच बच्चे को बचाने के लिए पास के घर से एक महिला भी दौड़कर बाहर आई लेकिन गनीमत ये रही कि गाय ने बच्चे को एक बार ही टक्कर मारी।

     

    इस घटना में बच्चे को हल्की चोट आई है। वही स्थानीय निवासी ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज शेयर करके कहा है कि बेसहारा पशुओं का गली मोहल्लों में भी आतंक है। अक्सर इसी तरह की घटनाएं सामने आती है। लोगों की मांग है कि प्रशासन उन्हें बेसहारा पशुओं की समस्या से छुटकारा दिलाएं।

    देखे पूरी विडियो :

    आपको बता दें कि शहर की मुख्य सड़क से लेकर गली मोहल्लों में बेसहारा गौ वंश घूम रहें है। हालात ये है कि लोगों को अपने घरों से निकलने में भी डर लगता है। बावजूद इसके प्रशासन हर बार रटारटाया जवाब देता है कि उन्होंने गौवंशों को पकड़कर गौशाला भेजा है और लगातार ये कार्रवाई की जा रही है। लेकिन वाकई ऐसा होता तो लोगों को इस तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। प्रशासन को चाहिए कि पालतू गौ वंशो को सड़क पर छोड़ने वालों के खिलाफ भी एक्शन लें।

  • समंदर किनारे सेल्फी लेना पड़ा महंगा, लहरों में बह गए लोग

    समंदर किनारे सेल्फी लेना पड़ा महंगा, लहरों में बह गए लोग

    पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग समंदर किनारे खड़े होकर बड़े मजे से सेल्फी ले रहे हैं और समंदर की लहरों को देख रहे हैं और इतनी देर में ही समंदर की एक बड़ी लहर आती है, जो सेल्फी ले रहे लोगों पर आफत बनकर टूट पड़ती है.

     

    इस लहर के कारण कुछ लोग तो गिर जाते हैं और कुछ लोग संभल कर दूर हो जाते हैं वहीं इनमें से 8 लोग समंदर की लहर में फंस जाते हैं जिनको लहर अपने साथ समंदर में खींच ले जाती है. कुछ सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे देखकर हर कोई हैरान है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समंदर की लहर में 8 लोग बह गए.

     

    आपको बता दें की अलग-अलग जगहों पर सेल्फी लेना लोगों के लिए कई बार आफत का सबक बन जाता है क्योंकि कई ऐसे स्थान हैं जहां सेल्फी लेने के चक्कर में लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं. इसलिए सेल्फी लेने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप सुरक्षित जगह पर खड़े हैं ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके.

     

    इस विडियो को Dipanshu Kabra ने अपने twitter account पर शेयर किया है. महज 28 सेकंड के इस विडियो को 1.9 मिलियन बार देखा जा चूका है. इस पर 11.6 रिट्वीट भी किया जा चूका है.

    देखे पूरी विडियो: https://twitter.com/ipskabra/status/1547057331753881600?t=YRKLsrmGKMWXx9rgydr7MA&s=08

  • Viral Video: देखिए कैसे हाथी ने पानी में डूबते हुए शख्स को बचाया

    Viral Video: देखिए कैसे हाथी ने पानी में डूबते हुए शख्स को बचाया

    कहा जाता है कि इंसानों से ज्यादा जानवर वफादार होते है.सोशल मिडिया के इस दौर में जानवरों की अनेकों विडियो वायरल होती है लेकिन इन दिनों सोशल मिडिया पर अपनी जान पर खेल कर एक हाथी द्वारा पानी में डूब रहे एक शख्स की जान बचाने का विडियो वायरल हो रहा है.

     

    आप विडियो में देख सकते है कि पानी में एक व्यक्ति बहा जा रहा है जिसे एक हाथी देख लेता है.हाथी अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने के लिए खुद में नदी चला जाता है और उसे बचाने की कोशिश करता है. तभी वह व्यक्ति नदी किनारे पहुंच जाता है. विडियो में आप देख सकते है कि कैसे हाथी अपने पैर और सूंड की सहायता से उस व्यक्ति को किनारे पर ले जाता है. जिससे शख्श की जान बच जाती है.

    सोशल मिडिया पर वायरल 0.43 मिनट की इस विडियो को 7.3मिलियन बार देखा जा चूका है.इस विडियो पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है.

    देखे पूरी विडियो : https://twitter.com/BenGoldsmith/status/1173146451251253248?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1173146451251253248%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Felephant-played-on-life-to-save-drowning-man-you-will-also-salute-after-watching-the-video-3128567

  • Viral Video: सांप और नेवले के बीच हुई लड़ाई,देखे दोनों में से किसकी हुई जीत

    Viral Video: सांप और नेवले के बीच हुई लड़ाई,देखे दोनों में से किसकी हुई जीत

    आए दिन नई-नई विडियो सोशल मिडिया में वायरल होती रहती है.आपने कई बार सांप और नेवले की विडियो देखी होगी लेकिन इन दिनोंInstagram पर एक विडियो वायरल हो रहा है जो एक सांप और नेवले के बीच हुई लड़ाई की विडियो है.दोनों की लड़ाई में दोनों ही अपनी जान गँवा बैठते है.

     

    Instagram पर वायरल इस विडियो में आप देख सकते है कि एक सांप और नेवले में लड़ाई हो रही है.दोनों ही एक दूसरे के जान के प्यासे दिख रहे है.किंग कोबरा नेवले को कई बार डसता भी है लेकिन नेवला हार नही मानता है.दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते है. दोनों के बीच में काफी देर तक लड़ाई होती रहती है. आखिरकार दोनों की लड़ाई समाप्त हो जाती है और दोनों की अपनी जान गँवा बैठते है.

     

    Instagram पर यह विडियो africanwildlife1 पर शेयर किया गया है.इस विडियो को काफी बार देखा भी जा चूका है.

    देखे पूरी विडियो: https://www.instagram.com/reel/CfW4gTeqj_K/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

  • viral video: बुजुर्ग ने मशीन से भी तेज रफ़्तार में मात्र 15 सेकेंड के भीतर काटे तीन रेल टिकट

    viral video: बुजुर्ग ने मशीन से भी तेज रफ़्तार में मात्र 15 सेकेंड के भीतर काटे तीन रेल टिकट

    जब हम ट्रेन से यात्रा करते है तो हमें ट्रेन टिकट लेना अनिवार्य होता है.कई बार तो टिकट के लिए लाइन ही इतनी लम्बी होती है कि टिकट के चक्कर में ट्रेन ही निकल जाती है.जिससे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.इन दिनों सोशल मिडिया पर एक विडियो वायरल हो रही है जिसमे एक बुजुर्ग मात्र 15 सेकण्ड में 3 टिकट काट देता है.

     

    सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग शख्स रेलवे स्टेशन पर खड़ा हुआ है और आने वाले यात्रियों की टिकट काट रहा है. उसकी हाथ की स्पीड देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा. वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि बुजुर्ग शख्स ने मात्र 15 सेकेंड के भीतर तीन टिकट काट दिए और लोग उनके पास लगातार टिकट कटवाने के लिए आते जा रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग शख्स को टिकट काटने का काफी अनुभव है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा.

     

    इस विडियो को ट्विटर पर Mumbai Railway Users पर शेयर करते हुए लिखा, ‘भारतीय रेलवे में कहीं, यह आदमी इतनी तेजी से 3 यात्रियों को 15 सेकेंड में टिकट दे रहा है.’ इस विडियो को अब तक 906.2 k बार देखा जा चूका है. कई यूजर्स ने रिट्वीट करते हुए कहा है कि अगर इसी तरह टिकट मिलेगा तो कभी लाइन नही लगेगी.

     

    देखे पूरी विडियो: https://twitter.com/mumbairailusers/status/1541855639315419136?t=rZY82OTnT-GkS_l52UmV9A&s=08

  • 80 साल की दादी ने दिखाया गंगा नदी के घाट पर स्टंट,देखे विडियो

    80 साल की दादी ने दिखाया गंगा नदी के घाट पर स्टंट,देखे विडियो

    80 साल की दादी परिवार के सदस्यों के साथ हरिद्वार घूमने गई हुई थी. इस दौरान हर की पौड़ी पर स्नान करते वक्त कुछ युवा पुल से सीधे गंगा नदी में छलांग लगा रहे थे तो दादी में उनको देख कर जोश भर गया.

     

     

    80 साल की दादी भी बिना एक पल की देरी किए पुल पर पहुंच गई और बिना समय गंवाए न केवल गंगा नदी में छलांग लगा दी बल्कि आसानी से तैरते हुए नदी को पार भी किया. 80 साल की यह महिला हरियाणा के जींद की रहने वाली है.दादी की दिलेरी देख कर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.

    ये भी पढ़े : चिराग योजना: अब सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मिलेगी फ्री शिक्षा https://rewariupdate.com/?p=21368

    दादी ने हर की पौड़ी से एक बार नही कई बार छलांग लगाकर पड़े आराम से गंगा नदी को पार किया.लेकिन दर्शको से अपील है कि दादी ने अपने बरसो पुराने अनुभव से ऐसा किया है लेकिन आप इस तरह के स्टंट करने की कोशिश ना करें क्योंकि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है.इस विडियो को sunil negi ने अपने twitter अकाउंट पर शेयर किया है.

     

    देखे पूरी विडियो : https://twitter.com/negi0010/status/1541725373695635458?t=iyzwtkDpL2Qpda2vnydwYw&s=08

  • कंपनी के कर्मचारी को मिले एक साथ 286 महीने की सैलरी,जानिए आगे क्या हुआ

    कंपनी के कर्मचारी को मिले एक साथ 286 महीने की सैलरी,जानिए आगे क्या हुआ

    यह घटना चिली की बताई जा रही है जहाँ पर एक कंपनी कर्मचारी के खाते में पिछले महीने की सैलरी डालते समय गलती से 286 महीने की सैलरी एक बार में भेज दी.लेकिन जब कंपनी को इस गलती का अहसास हुआ तो उसने कर्मचारी से संपर्क किया. कर्मचारी ने कंपनी को कहा कि उसे जो भी अतिरिक्त पैसे मिले हैं, वह वापस कर देगा. हालांकि कर्मचारी अपने वादे पर कायम नहीं रह सका. उसने कंपनी से रिजायन किया और पैसे लेकर चंपत हो गया.

     

    मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना Consorcio Industrial de Alimentos (CIAL) कंपनी की है. इसे चिली की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक गिना जाता है. मई महीने में कंपनी ने गलती से एक कर्मचारी को 5 लाख पेसो यानी करीब 43 हजार रुपये की जगह 16.54 करोड़ पेसो यानी करीब 1.42 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में भेज दिया. जब कंपनी के मैनेजमेंट ने रिकॉर्ड चेक किया, तब इस गलती का पता चला.

     

    जब कंपनी के प्रबंधन को इस गलती का पता चला तो उन्होंने कर्मचारी से बात की. कंपनी ने बताया कि गलती से उसे एक ही बार में 286 महीने की सैलरी भेज दी गई है. इसके बाद उस कर्मचारी ने बैंक जाकर अतिरिक्त पैसे लौटाने की बात की. हालांकि ऐसा हुआ नहीं. कंपनी इंतजार करते रह गई और उसे पैसे के बजाय कर्मचारी का इस्तीफा मिल गया. पहले कर्मचारी गायब हुआ और कंपनी उससे संपर्क करने का प्रयास करते रही. कुछ दिनों बाद जब बात हुई तो उसने दोबारा बैंक जाकर पैसे लौटाने की बात की. इसके बाद उसने 02 जून को कंपनी को अपना इस्तीफा भेज दिया.

     

    कंपनी ने लिया क़ानूनी  कार्रवाई करने का फैसला

    ताजी खबरों के अनुसार, अब कंपनी ने इस मामले में कानूनी कदम उठाने का फैसला किया है. पैसे वापस आने का इंतजार करते-करते कंपनी मजबूर हो गई. हालिया खबरों के अनुसार, संबंधित कर्मचारी गायब हो चुका है. कंपनी अपने पैसे वापस पाने के लिए सरकारी अधिकारियों से संपर्क कर चुकी है. अब कंपनी ने उस कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है.