कंपनी के कर्मचारी को मिले एक साथ 286 महीने की सैलरी,जानिए आगे क्या हुआ

यह घटना चिली की बताई जा रही है जहाँ पर एक कंपनी कर्मचारी के खाते में पिछले महीने की सैलरी डालते समय गलती से 286 महीने की सैलरी एक बार में भेज दी.लेकिन जब कंपनी को इस गलती का अहसास हुआ तो उसने कर्मचारी से संपर्क किया. कर्मचारी ने कंपनी को कहा कि उसे जो भी अतिरिक्त पैसे मिले हैं, वह वापस कर देगा. हालांकि कर्मचारी अपने वादे पर कायम नहीं रह सका. उसने कंपनी से रिजायन किया और पैसे लेकर चंपत हो गया.

 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना Consorcio Industrial de Alimentos (CIAL) कंपनी की है. इसे चिली की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक गिना जाता है. मई महीने में कंपनी ने गलती से एक कर्मचारी को 5 लाख पेसो यानी करीब 43 हजार रुपये की जगह 16.54 करोड़ पेसो यानी करीब 1.42 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में भेज दिया. जब कंपनी के मैनेजमेंट ने रिकॉर्ड चेक किया, तब इस गलती का पता चला.

 

जब कंपनी के प्रबंधन को इस गलती का पता चला तो उन्होंने कर्मचारी से बात की. कंपनी ने बताया कि गलती से उसे एक ही बार में 286 महीने की सैलरी भेज दी गई है. इसके बाद उस कर्मचारी ने बैंक जाकर अतिरिक्त पैसे लौटाने की बात की. हालांकि ऐसा हुआ नहीं. कंपनी इंतजार करते रह गई और उसे पैसे के बजाय कर्मचारी का इस्तीफा मिल गया. पहले कर्मचारी गायब हुआ और कंपनी उससे संपर्क करने का प्रयास करते रही. कुछ दिनों बाद जब बात हुई तो उसने दोबारा बैंक जाकर पैसे लौटाने की बात की. इसके बाद उसने 02 जून को कंपनी को अपना इस्तीफा भेज दिया.

 

कंपनी ने लिया क़ानूनी  कार्रवाई करने का फैसला

ताजी खबरों के अनुसार, अब कंपनी ने इस मामले में कानूनी कदम उठाने का फैसला किया है. पैसे वापस आने का इंतजार करते-करते कंपनी मजबूर हो गई. हालिया खबरों के अनुसार, संबंधित कर्मचारी गायब हो चुका है. कंपनी अपने पैसे वापस पाने के लिए सरकारी अधिकारियों से संपर्क कर चुकी है. अब कंपनी ने उस कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है.

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading