Tag: Latest News Today

  • Heat stroke: गर्मी व लू से बचने के लिए बरतें जरूरी एहतियात

    Heat stroke: गर्मी व लू से बचने के लिए बरतें जरूरी एहतियात

    Heat stroke: रेवाड़ी डीसी ने आमजन को जागरूक करते हुए बताया कि गर्म हवाएं व लू से शारीरिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आम नागरिक अपने दैनिक कार्यक्रमों की सूची बनाने से पूर्व रेडियो, टीवी या अखबार के माध्यम से अपने स्थानीय मौसम की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें ताकि घर से बाहर निकलते समय गर्म हवाओं व लू (Heat stroke) के प्रकोप से बचा जा सके।

    ये बरतें सावधानियाँ

    डीसी ने कहा कि जितना संभव हो पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इसके साथ ही जब भी धूप में घर से बाहर निकलें तो हल्के रंगों के ढीले फिटिंग के तथा सूती कपड़े पहने व इसके साथ सुरक्षात्मक चश्में, छाता, पगडी, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पलों का उपयोग करें। यात्रा के समय अपने साथ पानी अवश्य रखें। यदि आपका कार्यक्षेत्र इस प्रकार का है कि आपको धूप में कार्य करना है तो आप धूप से बचाव के लिए टोपी या छाते का उपयोग करें तथा अपने सिर, गर्दन व चेहरे पर नम कपड़ा जरूर रखें।

    इसके साथ साथ शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहे इसके लिए पेय पदार्थ जैसे लस्सी, पानी, जूस, छाछ, नींबू पानी आदि का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के स्ट्रोक (Heat stroke), गर्मी के दाने या गर्मी से ऐंठन जैसे कि कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, मतली और दौरे के लक्षणों को पहचाने, यदि आप थकान व कमजोरी व बीमार जैसा महसूस कर रहें है तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श करें।

    गर्मी में पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखें आम नागरिक : डीसी

    डीसी इमरान रजा ने आह्वान किया कि आम नागरिक गर्मी के मद्देनजर स्वयं का बचाव करने के साथ-साथ पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखें। गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों के लिए भी छाया व पीने के पानी का प्रबंध सुनिश्चित करें ताकि ये बेजुबान गर्मी में प्यास से न मरें।

    उन्होंने कहा कि पशुपालक अपने पालतू जानवरों को छाया में रखें और उन्हें निरंतर पीने का पर्याप्त पानी देते रहें। उन्होंने कहा कि पशुधन का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम (Heat stroke)में पालतू जानवरों को घर से बाहर न छोड़े व कोशिश करें कि दिन में 12 बजे से 3 बजे के बीच आमजन व पशुधन बाहर धूप में जाने से बचें।

  • National Lok Adalat: रेवाड़ी न्यायिक परिसर में 13 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    National Lok Adalat: रेवाड़ी न्यायिक परिसर में 13 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    National Lok Adalat: सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव वर्षा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) के माध्यम से उसका निस्तारण करा सकता है।

    आपसी सहमति व राजीनामे से निपटायें जाएंगे विवाद

    उन्होंने बताया कि लोक अदालत (National Lok Adalat) में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है। इससे शीघ्र व सुलभ न्याय, कहीं कोई अपील नहीं, अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत जैसे लाभ मिलते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, एनआई एक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद का निपटारा किया जाएगा।

  • Pan-Aadhaar link: घर बैठे चेक करें आपका पैन-आधार से लिंक है या नही, लिंक न होने पर 30 जून 2023 तक करें लिंक

    Pan-Aadhaar link: घर बैठे चेक करें आपका पैन-आधार से लिंक है या नही, लिंक न होने पर 30 जून 2023 तक करें लिंक

    Pan-Aadhaar link: देश के फाइनेंसियल सिस्टम में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए आयकर विभाग ने पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक करने का अभियान चलाया हुआ है। सभी नागरिक इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर इस बात की जांच कर लें कि उनका पैन आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है या नहीं। अगर पैन-आधार लिंक नहीं है तो 30 जून 2023 तक अपने पैन-आधार को लिंक (Pan-Aadhaar link) करवा लें। अन्यथा ऐसे पैन कार्ड को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

    डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि जो पैन कार्ड आधार से लिंक (Pan-Aadhaar link) नहीं होंगे उन्हें भविष्य में सदा के लिए निष्क्रिय कर दिया जाएगा। सिस्टम में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। पैन को आधार से लिंक करने की अंतिम तिथि 30 जून 2023 निर्धारित की गई है। अब ऐसे सभी पैन कार्ड धारकों जिन्होंने अभी तक अपना पैन आधार के साथ लिंक नहीं करवाया है उन्हें एक हजार जुर्माने के साथ पैन-आधार को लिंक करवाना होगा। कोई भी नागरिक स्वयं भी इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फीस जमा करवाकर यह कार्य कर सकता है।

    1 जुलाई 2023 से निष्क्रिय हो जाएंगे पैन कार्ड :

    डीसी ने आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे व्हाट्सएप या किसी अन्य माध्यम से आए लिंक पर क्लिक ना करें। केवल ऑफिशियल वेबसाइट  www.incometax.gov.in/  पर जाकर ही अपना पैन कार्ड आधार से लिंक (Pan-Aadhaar link) करें। अन्यथा आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। आयकर विभाग ने एक सर्कुलर जारी करके सभी पैन धारकों को 30 जून 2023 के भीतर अपने पैन-आधार को लिंक (Pan-Aadhaar link) कराना अनिवार्य किया है। अब पैन-आधार को लिंक करने वाले पैन धारकों को 1,000 रुपये का जुर्माना देना होगा अन्यथा पैन कार्ड 1 जुलाई 2023 से निष्क्रिय हो जाएगा। आयकर विभाग ने कर चोरी को नियंत्रित करने और रोकने के लिए पैन-आधार को जोड़ना अनिवार्य कर दिया है।

    इस तरह से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करें पैन को आधार से लिंक :

    डीसी ने बताया कि पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.incometax.gov.in/    खोलें। इसके बाद लिंक आधार ऑप्शन पर क्लिक करें। यउसके बाद डिटेल भरे पैन और आधार नंबर (Pan-Aadhaar link) उसके बाद वैलिडेट करने के बाद दूसरे नंबर पर पेमेंट डिटेल का ऑप्शन आएगा। कंटिन्यू टू पे थ्रो ई पे टैक्स पर क्लिक करने के बाद में ई पे टैक्स में अपना पैन नंबर डाल दें। नीचे मोबाइल नंबर डालने के बाद में उस नंबर पर एक ओटीपी आएगा और उस ओटीपी को भर कर सबमिट कर देना है।

    साथ ही हमारी पैन और नाम का ऑप्शन दिखाएगा। सही है तो कंटिन्यू पर क्लिक करने के बाद इनकम टैक्स वाले ऑप्शन पर क्लिक करें । उस के बाद ईयर 2023 व 2024 पर क्लिक करें और नीचे टाइप ऑफ पेमेंट में क्लिक करें। नीचे अंदर रिसिप्ट 500 पर क्लिक कर कंटिन्यू करने के बाद उस पर हमारा 1000 का डिटेल दिखा देगा। फिर कंटिन्यू करने के बाद पेमेंट का ऑप्शन आएगा। हमें किस प्रकार पेमेंट करनी है नेट बैंकिंग से या डेबिट कार्ड से या चालान के माध्यम से बैंक अकाउंट सिलेक्ट करेंगे।

     

  • MFMB Portal: 3 अप्रैल तक फसल का पंजीकरण कराएं किसान, सरकार ने पुन: खोला मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल   

    MFMB Portal: 3 अप्रैल तक फसल का पंजीकरण कराएं किसान, सरकार ने पुन: खोला मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल  

    MFMB Portal: डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसान हित में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल (MFMB Portal) पर पंजीकरण कराने से वंचित रहे किसानों के लिए पोर्टल को पुनः खोलने का फैसला लिया है। पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद किसान अब क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसल में हुए नुकसान का ब्यौरा भर सकते हैं। किसानों के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल 3 अप्रैल तक पंजीकरण के लिए खुला रहेगा।

    किसानों को दिया जाएगा मुआवजा

    डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि बेमौसम बरसात तथा ओलावृष्टि के कारण जिला के विभिन्न हिस्सों में फसलों को नुकसान हुआ है, जिसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

    कार्यालय तथा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करें आवेदन

    उन्होंने किसानों से अपील की कि किसान जल्द से जल्द अपनी फसल का पंजीकरण करवाएं और क्षतिपूर्ति पोर्टल (MFMB Portal) पर नुकसान की सूचना दें। जिन बीमित किसानों ने अभी तक कृषि विभाग में आवेदन नहीं किया है वे जल्द अपना आवेदन नजदीकी कार्यालय तथा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करें।

    ऐसे दें फसल क्षतिपूर्ति की सूचना :

    डीसी अशोक कुमार गर्ग ने किसानों का आह्वान किया कि वे अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल (MFMB Portal) पर करने के लिए सबसे पहले fasal haryana.gov.in/ पोर्टल को खोलें। इसके बाद किसान अनुभाग पर क्लिक करें। इसके बाद ई-फसल क्षतिपूर्ति सूचना देने के लिए क्लिक करें। इसके उपरांत पीपीपी आईडी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा आईडी या मोबाइल नंबर में से किसी एक से लॉगिन करें।

    लॉगिन करने के उपरांत जिस किसान ने पंजीकरण किया है उसका ब्यौरा खुल जाएगा। इसके बाद किसान अपनी फसल बारे शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के उपरांत संबंधित विभाग व अधिकारी द्वारा आपकी शिकायत पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। किसान अपने मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर या फिर अटल सेवा केंद्र पर जाकर फसल नुकसान की सूचना दें सकते हैं।

     

  • Rewari: दिग्विजय चौटाला का अभय चौटाला पर तंज, वजन कम करने और स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए कर रहे यात्रा

    Rewari: दिग्विजय चौटाला का अभय चौटाला पर तंज, वजन कम करने और स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए कर रहे यात्रा

    Rewari: जननायक जनता पार्टी के महासचिव दिग्विजय चौटाला आज रेवाड़ी (Rewari) पहुँचे जहाँ बाईपास स्थित जाट धर्मशाला में उन्होंने छात्र और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. दिग्विजय चौटाला ने कहा जजपा का छात्र संगठन इनसो ये मांग कर रहा है कि जल्द से जल्द छात्र संघ के चुनाव कराएं जाएँ. दिग्विजय ने कहा कि वो सरकार का विरोध नहीं कर रहे है बल्कि सरकार को अपने वायदे याद दिलाने के लिए आवाज उठा रहे है. ताकि छात्र हितों के लिए छात्र संघ चुनाव कराये जाएँ.

    अभय चौटाला पर कसा तंज

    रेवाड़ी (Rewari) पहुंचे दिग्विजय चौटाला ने अभय चौटाला पर तंज भी कसा, उन्होंने कहा कि अभय चौटाला अपना वजन कम करने और स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए यात्रा कर रहे है. जो एक पार्ट टाइम यात्रा है. जिससे कभी कोई कभी कोई करता है. उन्होंने कहा कि अभय चौटाला एक्सपोज हो चुके है और लोगों को जबर्दस्ती पकड़कर फोटो खिंचा रहे है.

    दिग्विजय चौटाला ने गुरुग्राम और फरीदाबाद में होने वाले निगम चुनाव में देरी पर कहा कि सरकार को जल्द चुनाव कराने चाहिए. चुनाव भी रूकावट है उसे जल्द दूर करना चाहिए ..क्योंकि चुनाव की वजह से विकास कार्य भी रुके हुए है.

     

  • Narnaul: आसमानी बिजली गिरने से 2 मजदूरो की मौत, दो साल का बच्चा भी झुलसा

    Narnaul: आसमानी बिजली गिरने से 2 मजदूरो की मौत, दो साल का बच्चा भी झुलसा

    Narnaul: मिली जानकारी के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के सिकंदराबाद से करीब 12 से 15 मजदूर फसल कटाई के लिए नजदीकी गांव ढाणी बाठोठा आए हुए थे। यह लोग साथ लगते कांवी में गेहूं की फसल कटाई कर रहे थे। कटाई करते समय अचानक मौसम बदल गया तथा तेज गर्जना के साथ बरसात होने लगी।

    इस दौरान फसल की कटाई करवाने वाला मालिक चाय लेकर खेत में आया तथा खेत में काम कर रहे अमरपाल व कल्याण दोनों ही चाय पीने तथा बरसात से बचने के लिए वहां खेत में खड़े जाटी के पेड़ के नीचे चले गए। उनके साथ एक 2 साल का दीपांशु नाम का बच्चा भी था। इसी दौरान पेड़ पर बिजली (sky lightning) गिर गई

    इसकी चपेट में आने से 20 वर्षीय अमरपाल और 21 वर्षीय कल्याण की मौके पर ही मौत हो गई। 2 वर्षीय दीपांशु को भी मामूली खरोच आई। बिजली गिरने (sky lightning) से चीख पुकार मच गई। खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने ग्रामीणों की सहायता से उनको तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

  • Vande Bharat Express: ट्रेनों पर पथराव करना पड़ सकता है महंगा, 5 साल तक की सजा का प्रावधान

    Vande Bharat Express: ट्रेनों पर पथराव करना पड़ सकता है महंगा, 5 साल तक की सजा का प्रावधान

    Vande Bharat Express: उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मण्डल में वन्दे भारत ट्रेन का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। हाल ही में अन्य जोनो के विभिन्न जगहों पर वन्दे भारत ट्रेनो (Vande Bharat Express) पर असामाजिक तत्वो द्वारा पथराव किए जाने के कारण मंडल रेल प्रबंधक नरेंद्र के दिशा निर्देशानुसार मंडल सुरक्षा आयुक्त ज्योति मणि के नेतृत्व में जयपुर मण्डल के अंतर्गत रेवाड़ी जंक्शन के आसपास क्षेत्र में प्रस्तावित वन्दे भारत ट्रेन पर पथराव नहीं हो।

    लोगो को किया जा रहा जागरूक

    इस सम्बन्ध में जयपुर मण्डल के क्षेत्राधिकार में रेलवे सुरक्षा बल रेवाड़ी के एएससी अवतार सिंह तूर के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार व एसआई अनिल कुमार द्वारा विशेष अभियान चलाकर ट्रेनो पर पथराव (Vande Bharat Express) ना करे इस सम्बन्ध मे लोगो को जागरूक किया जा रहा है।

    Vande Bharat Express

    आमजन रेल संपत्ति को न पहुचाएं नुकसान

    साथ ही समाज के प्रत्येक माता-पिता,बुर्जुगो की जिम्मेदारी होगी कि स्वयं एवं अपने बच्चों को ऐसी घटनाओ से दूर रखे इसलिए रेलवे अधिकारीयों एवं रेसुब द्वारा आम जनता से रेल (Vande Bharat Express) सम्पति को नुकसान नहीं पहुँचाने एवं असामाजिक गतिविधियो मे संलिप्त नही होने के सम्बन्ध मे अपील की जा रही है।

    वर्ष 2022 से अब तक 08 मामले संज्ञान में

    ट्रेनो (Vande Bharat Express) पर पथराव करना एक अपराध है। अपराधियो के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 152 व 153 के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी,जिसमे 05 साल तक की सजा का प्रावधान है। जयपुर मण्डल मे वर्ष 2022 से अब तक 08 मामले संज्ञान में आने पर अपराधियो के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लायी गई है। इंस्पेक्टर प्रदीप सांगवान ने बताया कि इस प्रकार लोगों को रेल अधिनियमों की जानकारी के लिए जागरूकता अभियान चलता रहेगा।

     

     

  • Medicine : देश में नकली दवा बनाने वाली 18 फर्मों के लाइसेंस हुए रद्द, 26 कंपनियों को जारी कारण बताओ नोटिस

    Medicine : देश में नकली दवा बनाने वाली 18 फर्मों के लाइसेंस हुए रद्द, 26 कंपनियों को जारी कारण बताओ नोटिस

    Medicine : जानकारी के लिए बता दे कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 76 फार्मा कंपनियों का संयुक्त निरीक्षण किया था जिनमें से 18 के लाइसेंस नकली और मिलावटी दवाओं (Medicine) के उत्पादन के चलते रद्द कर दिए गए। बता दे कि पिछले 15 दिनों में 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दवा कंपनियों का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान घटिया दवाओं के निर्माण के खिलाफ विशेष अभियान के पहले चरण में 76 कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।

    26 कंपनियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

    नकली और मिलावटी दवाओं (Medicine) के निर्माण और अच्छे विनिर्माण अभ्यास (GMP) के उल्लंघन के लिए इन 18 फार्मा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। केवल इतना ही नहीं, 26 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा निरीक्षण के बाद खराब क्वालिटी और नकली दवाओं पर इसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है।

    203 फर्मों की हुई पहचान

    नियामक ने 203 फर्मों की पहचान की है। अधिकांश कंपनियां हिमाचल प्रदेश (70), उत्तराखंड (45) और मध्य प्रदेश (23) से हैं। दरअसल, हाल ही में भारत स्थित कंपनियों द्वारा निर्मित दवाओं (Medicine) की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। ऐसे में इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

     

  • Rewari: युवक पर चाकू से हमला करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

    Rewari: युवक पर चाकू से हमला करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

    Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि जिला के थाना कोसली के गांव नयागांव जाटोंवाला निवासी हेमंत कुमार ने 6 फरवरी को शिकायत देकर बताया था कि वह ब्रास मार्केट (Rewari) स्थित एचडीबी फाइनेंस में काम करता है। घटना के दिन वह बाल भवन में मौजूद था।

    उसी समय जीता नाम का युवक 10,12 अन्य युवकों के साथ आया और उसके सिर एवं अंगुली पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी उंगली काट दी। शिकायत के पश्चात पुलिस ने मामला दर्ज करने के पश्चात वारदात में शामिल एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी  है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपी संदीप उर्फ शिकारिया को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

     

     

  • Haryana: मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से मिलेंगे 331 रुपये की बजाय 357 रुपए

    Haryana: मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से मिलेंगे 331 रुपये की बजाय 357 रुपए

    Haryana: डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों के प्रतिदिन मिलने वाले दैनिक वेतन में बढ़ोतरी की है। राज्यवार की गई दैनिक वेतन में बढ़ोतरी के तहत हरियाणा (Haryana) के मनरेगा श्रमिकों को दैनिक वेतन में 26 रुपये बढ़कर 357 रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मजदूरों व कामगारों के हक के लिए सदैव प्रयासरत है। मनरेगा मजदूरों को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इससे ग्रामीण विकास में तेजी आएगी।

    दैनिक वेतन में 26 रुपये की बढ़ोतरी

    डीसी ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों को अब एक अप्रैल, 2023 से प्रतिदिन के हिसाब से 357 रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा हरियाणा (Haryana) प्रदेश के मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों के लिए दैनिक वेतन में 26 रुपये के हिसाब से बढ़ोतरी की है।

    पहले दिये जाते थे 331 रुपये प्रतिदिन 

    इससे पहले मनरेगा मजदूरों को हरियाणा (Haryana) में 331 रुपये प्रतिदिन दिए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाते हुए मनरेगा के तहत ग्रामीण विकास से संबंधित अनेक विकास कार्य करवाए जाते हैं।