पति को पत्नी कर रही टॉर्चर , सीसीटीवी फुटेज आया सामने

सीसीटीवी में कैद हुई ये वीडियो इस बात का सबूत भी है. जिसमें देखा जा सकता है कि पत्नी अपने पति पर बैट से एक के बाद एक वार कर रही है. इस बीच वीडियो में एक बच्चा भी देखा जा सकता है. जो घर के हालात को देखर सहमा हुआ है.

 

जानकारी के मुताबिक पीड़ित पति नारनौल का रहने वाला है. जो धारूहेड़ा के खरखड़ा में टीचर है. पीड़ित ने सोनीपत की रहने वाली महिला से लव मरीज की थी. जिनका एक बेटा है. जो धारूहेड़ा से सटे भिवाड़ी की आशियाना सोसाइटी में रहते है.

 

इस मामले में राजस्थान की भिवाड़ी पुलिस को पीड़ित पति ने शिकायत दी है. पुलिस का कहना है कि अभी दोनों पक्ष के बयान होने बाकी है. बयान के बाद ही पता लग पायेगा कि घर के झगड़े का क्या कारण है.

बहराल पुलिस बयानों के बाद आगामी कार्रवाई करने की बात कह रही है. ऐसे में ये घटना बताती है कि हमेशा पत्नी पीड़ित नहीं हो सकती…पति को भी कई बार पड़ताड़ना का शिकार होना पड़ता है.

 

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading