Tag: crime against women

  • Haryana: देश में एक लाख महिलाओं में 66 महिला है पीड़ित, लेकिन हरियाणा में यह संख्या बढ़कर 110! क्या राज्य बन गया महिलाओं के लिए खतरे का मैदान?

    Haryana: देश में एक लाख महिलाओं में 66 महिला है पीड़ित, लेकिन हरियाणा में यह संख्या बढ़कर 110! क्या राज्य बन गया महिलाओं के लिए खतरे का मैदान?

    Haryana में महिलाओं की स्थिति अपराध का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। NCRB की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि प्रदेश में एक लाख महिलाओं में से 110.3 महिलाएं पीड़ित हो रही हैं जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 66.2 है।

    2023 में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के 4,48,211 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2022 में 4,45,256 और 2021 में 4,28,278 मामले दर्ज हुए थे। 2023 में सबसे अधिक अपराध पति या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता (1.33 लाख मामले, 29.8 प्रतिशत) के थे। इसके बाद महिलाओं के अपहरण (88,605 मामले, 19.8 प्रतिशत) और शीलभंग करने के इरादे से हमले (83,891 मामले, 18.7 प्रतिशत) के थे। हालांकि, महिलाओं के विरुद्ध अपराध की दर लगभग अपरिवर्तित (66.2 प्रति लाख) रही।

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट-2023 के अनुसार अपराध दर प्रति लाख महिला जनसंख्या आधार पर हरियाणा 110.3 के साथ चौथे स्थान पर आ गया है। इसमें सबसे ऊपर तेलंगाना 124.9, दूसरे स्थान पर राजस्थान 114.8 और तीसरे स्थान पर ओडिशा 112.4 है। हालांकि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध की संख्या में तीन वर्षों में कमी भी दर्ज हुई है। 2022 में 16658 अपराध, 2022 में 16743 और 2023 में 15758 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। इसमें राष्ट्रीय दर 66.2 प्रतिशत है।

    Haryana: देश में एक लाख महिलाओं में 66 महिला है पीड़ित, लेकिन हरियाणा में यह संख्या बढ़कर 110! क्या राज्य बन गया महिलाओं के लिए खतरे का मैदान?

    NCRB के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं के खिलाफ होने वाले आपराधिक मामलों में चार्जशीट के रिकॉर्ड में हरियाणा में दर 56 फीसदी रही है जो देश में राजस्थान (53.6 फीसदी) के बाद सबसे कम है। पहले स्थान पर मिजोरम 97.8 फीसदी, दूसरे पर आंध्र प्रदेश 95.2, तीसरे पर बंगाल 93.8, चौथे पर केरल 93.7 और पांचवें पर तमिलनाडु 91 फीसदी है।

    60 फीसदी दुष्कर्म के मामले 18 से 30 साल की महिलाओं के साथ

    2023 में हरियाणा में कुल 1772 दुष्कर्म की घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें 18 से 30 की उम्र की 1105 पीड़िताएं शामिल थीं। 30 से 45 साल की 606 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी और 60 साल से ऊपर की छह महिलाओं का यौन शोषण किया गया। NCRB की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 448211 मामले दर्ज हुए हैं।

  • Delhi News: आश्रम के संचालक पर डेढ़ दर्जन छात्राओं के यौन शोषण का आरोप, मैनेजमेंट कॉलेज में मैनेजर के रूप में भी कार्यरत था आश्रम संचालक

    Delhi News: आश्रम के संचालक पर डेढ़ दर्जन छात्राओं के यौन शोषण का आरोप, मैनेजमेंट कॉलेज में मैनेजर के रूप में भी कार्यरत था आश्रम संचालक

    Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में वेब सीरीज आश्रम की तर्ज पर आश्रम कांड सामने आया है। इस मामले में करीब डेढ़ दर्जन छात्राओं ने आश्रम के संचालक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने आश्रम संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आश्रम संचालक फरार बताया गया है। पीड़ित छात्राएं आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग क्षेत्र से हैं।

    दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध आश्रम के संचालक पर छात्राओं से गंदा काम करने का आरोप लगा है। आरोप है कि आश्रम के संचालक स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी ने ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति से पीजीडीएम कोर्स कर रही छात्रों से अपशब्दों का इस्तेमाल किया। साथ ही व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए अश्लील संदेश भेजे। आरोप है कि शारीरिक संपर्क बनाने का भी प्रयास किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी संचालक की तलाश भी की जा रही है। आरोपी की आखिरी लोकेशन आगरा में मिली है।

    दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण भारत के प्रमुख मठ का एक आश्रम दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में है। इसे चलाने के लिए स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी नाम के आरोपी को संचालक नियुक्त किया गया था। आश्रम में मैनेजमेंट की पढ़ाई होती है, जिसके दो बैच हैं। दोनों बैच में 35 से ज्यादा छात्राएं पढ़ती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पीए मुरली, प्रशासक, श्री शृंगेरी मठ ने चार अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत में लिखा था कि संस्थान की कुछ महिला फैकल्टी और वार्डन आरोपी की मांगों को पूरा करने के लिए छात्राओं पर दबाव डालते हैं। इस कारण छात्राएं मानसिक और शारीरिक रूप उत्पीड़न झेल रही हैं।

    Delhi News: आश्रम के संचालक पर डेढ़ दर्जन छात्राओं के यौन शोषण का आरोप, मैनेजमेंट कॉलेज में मैनेजर के रूप में भी कार्यरत था आश्रम संचालक

    इस मामले में कुल 32 छात्रों के बयान दर्ज कराए। इनमें से 17 ने स्वामी पर अपशब्द, अश्लील संदेश और शारीरिक संपर्क के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो कुछ फैकल्टी और प्रशासनिक अधिकारी उनपर दबाव डालते थे।

    आरोप है कि आरोपी ने अपनी पहुंच बताकर छात्रों को डराने और दबाव में डालने की कोशिश भी की। बताया जा रहा है कि यह मामला लंबे समय से चल रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्राओं ने अपनी शिकायत में बताया कि आश्रम में काम करने वाली कुछ वार्डन आरोपी से मिलवाती थीं।

    थाना वसंत कुंज नॉर्थ में शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में घटनास्थल पर छापामारी की। इसके साथ ही संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी आश्रम संचालक फरार है।

    पुलिस ने श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट संस्थान से एनवीआर और हार्ड डिस्क बरामद कर फॉरेंसिक लैब (FSL) के लिए भेज दिए हैं। सभी छात्राओं के अदालत में जज समक्ष (183 के तहत) के बयान भी दर्ज हो गए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी महंगी वोल्वो कार में एंबेसी का नंबर लगाकर घूम रहा था। पुलिस ने इस कार को जब्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि संचालक की आखिरी लोकेशन आगरा में देखी गई। पता चला है कि मठ ने उसे कृत्य की जानकारी होते ही उसे आश्रम से निकाल दिया गया है।

    डीसीपी दक्षिण-पश्चिम दिल्ली ऐश्वर्या सिंह ने कहा कि हमें अगस्त में शिकायत मिली थी। हम कानून के मुताबिक आगे बढ़ रहे हैं। समय रहते FIR दर्ज कर ली गई और जांच जारी है। छात्राओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती वसंत कुंज इलाके में स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में मैनेजर था।

    आरोपी अभी फरार है। हम उसकी तलाश कर रहे हैं। इंस्टीट्यूट के बेसमेंट से एक वोल्वो कार जब्त की गई है। कार पर यूएन डिप्लोमैटिक की नंबर प्लेट लगी थी। इसके लिए जालसाजी का एक अलग मामला दर्ज किया गया है।

  • NARI 2025 report: दो तिहाई महिलाएं नहीं करवाती अपने उत्पीड़न की शिकायत दर्ज, पड़ोस, जान पहचान और सार्वजनिक परिवहन उत्पीड़न की सबसे बड़ी वजह

    NARI 2025 report: दो तिहाई महिलाएं नहीं करवाती अपने उत्पीड़न की शिकायत दर्ज, पड़ोस, जान पहचान और सार्वजनिक परिवहन उत्पीड़न की सबसे बड़ी वजह

    NARI 2025 report: देश में महिला सुरक्षा को लेकर NARI की 2025 की रिपोर्ट में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए है। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर तीन में से दो महिलाएं अपने उत्पीड़न की शिकायत कहीं भी दर्ज नहीं करवाती। केवल एक तिहाई महिलाएं ही उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने का काम करती हैं।

    देश के शहरी क्षेत्रों में 40 प्रतिशत महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती है। यह रिपोर्ट 31 शहरों की 12770 महिलाओं की राय पर आधारित है।

    NARI 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में 7 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्हें सार्वजनिक जगहों पर उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। वहीं 18-24 साल की युवतियों को सुरक्षा के लिहाज से सबसे अधिक खलता था। यह राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम 2022 के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध के दर्ज मामलों का 100 गुना है।

    बता दें कि महिलाओं के खिलाफ इस उत्पीड़न में घूरना, छेडखानी, अश्लील टिप्पणी और सड़कों पर छूना शामिल था। इसके लिए उन्होंने अपर्याप्त बुनियादी ढांचे, खराब रोशनी और अकुशल सार्वजनिक परिवहन को ज़िम्मेदार ठहराया।

    पूर्वोत्तर में ज्यादा ‘सेफ सिटी’

    सबसे सुरक्षित : कोहिमा, विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर, आइजोल, गंगटोक, ईटानगर, मुंबई
    सबसे असुरक्षित : पटना, जयपुर, फरीदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, श्रीनगर, रांची

    NARI 2025 report: दो तिहाई महिलाएं नहीं करवाती अपने उत्पीड़न की शिकायत दर्ज, पड़ोस, जान पहचान और सार्वजनिक परिवहन उत्पीड़न की सबसे बड़ी वजह

    22 प्रतिशत महिलाओं ने अधिकारियों को बताए अनुभव

    रिपोर्ट में कहा गया कि सर्वे में शामिल केवल 22 प्रतिशत महिलाओं ने ही अपने अनुभव अधिकारियों को बताए है। इसके अलावा, 53% महिलाओं को यह भी स्पष्ट नहीं था कि उनके कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम (POSH) नीति है या नहीं, जो कानून द्वारा अनिवार्य है।

    69% महिलाओं ने माना सुरक्षा प्रयास पर्याप्त

    NARI 2025 की रिपोर्ट में बताया गया कि 69 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि मौजूदा सुरक्षा प्रयास कुछ हद तक पर्याप्त हैं, जबकि 30 प्रतिशत से ज़्यादा ने महत्वपूर्ण कमियों या कमियों का ज़िक्र किया। केवल 65 प्रतिशत ने 2023-2024 के दौरान वास्तविक सुधार की उम्मीद जताई।

    हरियाणा पर उंगली

    इस रिपोर्ट में हरियाणा के फरीदाबाद को देश के सबसे सुरक्षित शहरों में गिना गया है। दिल्ली से सटे इस शहर को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर माना गया था। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में भारत के शीर्ष दस सबसे गंदे शहरों में फरीदाबाद 10वें स्थान पर था। इस रिपोर्ट में फरीदाबाद की असुरक्षित शहरों में गिनती से प्रदेश की बदनामी हुई है। हरियाणा को अब महिला सुरक्षा को लेकर अपने प्रयास और तेज करने होंगे।

    आंकड़ों में असुरक्षा

    -सात प्रतिशत महिलाएं 2024 में सार्वजनिक जगहों पर ’उत्पीडऩ’ का शिकार हुईं।
    -14 प्रतिशत तक रहा 18-24 आयु वर्ग में महिला ’उत्पीडऩ’ का यह आंकड़ा
    -38 प्रतिशत मामलों में महिलाओं का उत्पीड़न पड़ोस में या जान-पहचान में हुआ, 29 प्रतिशत में सार्वजनिक परिवहन में हुआ।
    -3 में से एक पीड़ित महिला ने ही दर्ज करवाई उत्पीड़न की शिकायत।

    क्या बोलीं विजया रहाटकर

    रिपोर्ट पेश करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि सुरक्षा को केवल कानून-व्यवस्था के मुद्दे के रूप में नहीं देखा जा सकता, बल्कि यह महिलाओं के जीवन के हर पहलू को प्रभावित करता है, चाहे वह उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, कार्य के अवसर और आवागमन की स्वतंत्रता हो।

  • Gurugram का खौफनाक मामला, पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर फरार हुआ

    Gurugram का खौफनाक मामला, पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर फरार हुआ

    Gurugram: गुड़गांव के नाहरपुर गांव में पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पति और पत्नी के बीच एक विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आरोपी ने अपनी पत्नी के सिर पर चोट मारी और फिर उसे गला घोंटकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

    प्रेम विवाह और रहन-सहन का विवरण

    मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और मृतका उत्तराखंड के निवासी थे। दोनों की शादी एक साल पहले प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। दंपति नाहरपुर गांव के मनसर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे, लेकिन इस बार विवाद ने हत्या का रूप ले लिया।

    Gurugram का खौफनाक मामला, पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर फरार हुआ

    पुलिस जांच और एफआईआर

    हत्या की जानकारी मृतका के मामा की शिकायत पर पुलिस को मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की कड़ी पूछताछ की, जिससे हत्याकांड का सच सामने आया। पूछताछ में आरोपी ने कुछ घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है।

    अदालत में पेशी और आगे की कार्रवाई

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश करने की तैयारी की है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और हत्या के पीछे के सभी पहलुओं को उजागर किया जाएगा। आरोपी की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही पूरे मामले का निष्कर्ष सामने आएगा।

  • Manisha Case: भिवानी की लेडी टीचर मनीषा का अंतिम संस्कार कल, परिवार की मांगें पूरी, ग्रामीणों ने धरना खत्म किया

    Manisha Case: भिवानी की लेडी टीचर मनीषा का अंतिम संस्कार कल, परिवार की मांगें पूरी, ग्रामीणों ने धरना खत्म किया

    Manisha Case: हरियाणा के भिवानी की लेडी टीचर मनीषा का कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनीषा के दादा राम किशन ने कहा कि हमारी दोनों मांगें पूरी हो गई हैं। हम बेटी का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि कल सुबह 8 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया।

    बुधवार को तीसरी बार मनीषा का दिल्ली एम्स (AIIMS) में पोस्टमॉर्टम हुआ। करीब 2 घंटे तक पोस्टमॉर्टम चला। दोपहर को मनीषा की डेडबॉडी भिवानी से दिल्ली ले जाई गई थी। इस दौरान मनीषा के परिवार के 3 लोगों को भी पुलिस एस्कॉर्ट करके दिल्ली ले गई।

    Manisha Case: भिवानी की लेडी टीचर मनीषा का अंतिम संस्कार कल, परिवार की मांगें पूरी, ग्रामीणों ने धरना खत्म किया

    अब मनीषा की डेडबॉडी भिवानी के सिविल अस्पताल लाई जा रही है। यहां पर शव रखा जाएगा। इसके बाद सुबह शव गांव लाया जाएगा। वहीं, CM नायब सैनी ने कहा कि परिवार की मांग पर जांच CBI को सौंपी जा रही है। इस मामले में पूरा न्याय किया जाएगा।

    उधर, हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया ढिगावा गेस्ट हाउस पहुंची। उन्होंने फोन पर परिवार से बात की। चेयरमैन ने कहा कि परिवार उनसे गेस्ट हाउस में मिल सकता है। उन्होंने परिवार से विनती करते हुए कहा कि मनीषा का अंतिम संस्कार होने दें।

    हालात बिगड़ने की आशंका से पुलिस भी हाईअलर्ट पर है। भिवानी और चरखी दादरी में 19 अगस्त की सुबह 11 बजे से 21 अगस्त सुबह 11 बजे तक इंटरनेट बंद किया जा चुका है। गांव से 5 किमी दूर दंगा रोकू वाहन, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और 3 जिलों की पुलिस फोर्स तैनात है।

  • Manisha Murder Case: मनीषा की मौत की होगी CBI जांच, तीसरी बार होगा एम्स में पोस्टमार्टम, आज देर शाम तक हो सकता है मनीषा का अंतिम संस्कार

    Manisha Murder Case: मनीषा की मौत की होगी CBI जांच, तीसरी बार होगा एम्स में पोस्टमार्टम, आज देर शाम तक हो सकता है मनीषा का अंतिम संस्कार

    Manisha Murder Case: हरियाणा के भिवानी में लेडी टीचर मनीषा की मौत पर चला विवाद मंगलवार-बुधवार की रात सीएम नायब सैनी के ट्वीट के बाद नए मोड़ पर पहुंच गया। सीएम ने एक्स पर देर रात लिखा कि परिवार की मांग के आधार पर केस की जांच अब CBI को सौंपी जाएगी।

    वहीं, प्रशासन परिवार की मांग के बाद मनीषा का अब तीसरी बार एम्स में पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए भी राजी हो गया है। इस आश्वासन के बाद परिवार अब बेटी का शव उठाने के लिए राजी हो गया है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अंतिम संस्कार का समय क्या होगा।

    Manisha Murder Case: मनीषा की मौत की होगी CBI जांच, तीसरी बार होगा एम्स में पोस्टमार्टम, आज देर शाम तक हो सकता है मनीषा का अंतिम संस्कार

    इससे पहले मंगलवार को ग्रामीणों को जैसे ही मनीषा के पिता संजय पर दबाव डालने का पता चला तो उन्होंने गांव में पंचायत की। इसमें उन्होंने गांव में मनीषा का संस्कार न होने देने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद पूरे गांव के रास्ते भी ईंट-पत्थर और पेड़ गिराकर बंद कर दिए गए थे।

    Manisha Murder Case: मनीषा की मौत की होगी CBI जांच, तीसरी बार होगा एम्स में पोस्टमार्टम, आज देर शाम तक हो सकता है मनीषा का अंतिम संस्कार

    जिसके बाद सरकार ने मंगलवार सुबह 11 बजे से लेकर 21 अगस्त सुबह 11 बजे तक भिवानी और चरखी दादरी में इंटरनेट बंद दिया।
    बता दें कि इससे पहले भिवानी सरकारी अस्पताल और रोहतक PGI में मनीषा का पोस्टमॉर्टम हो चुका है।

    इससे पहले यहां भिवानी और इसके आसपास के पूरे इलाके में स्थिति पूरी तरह से तनावपूर्ण बनी हुई थी लेकिन मुख्यमंत्री और प्रशासन तथा लोगों के बीच अब इस मामले में समाधान निकालने से यहां स्थिति में सुधार की उम्मीद है। यहां इंटरनेट की सेवाएं भी दो दिनों के लिए बंद की गई थी लेकिन माना जाता है कि आज शाम को अंतिम संस्कार के बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल की जा सकती हैं।

  • भिवानी में शिक्षिका Manisha murder case में हुआ सुसाइड लेटर हुआ वायरल, जांच के निष्कर्ष पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है: SP भिवानी सुमित कुमार

    भिवानी में शिक्षिका Manisha murder case में हुआ सुसाइड लेटर हुआ वायरल, जांच के निष्कर्ष पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है: SP भिवानी सुमित कुमार

    Manisha murder case: भिवानी की 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा हत्याकांड मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। इस बहुचर्चित केस में सोशल मीडिया पर एक सुसाइड लेटर वायरल हो रहा है, जिसे मनीषा का बताया जा रहा है। हालांकि सत्यखबर इस लेटर की पुष्टि नहीं करता है। वहीं भिवानी के एसपी ने इसको लेकर किसी प्रकार की पुष्टि से इंकार किया है।

    वायरल सुसाइड नोट में लिखा है कि सॉरी मम्मी पापा, मैं मेरी वजह से आप दोनों को प्रॉब्लम में नहीं देख सकती। आप दोनों ने मेरी खातिर बहुत कुछ किया और वैसे भी मेरे से सब दुखी थे। मैं सबकी बातें, जमाने की बातें, सोचती हूं और फिर भी दुखी हो रही हूँ। ना मैं गलत थी और ना मैंने कुछ गलत काम किया।

    भिवानी में शिक्षिका Manisha murder case में हुआ सुसाइड लेटर हुआ वायरल, जांच के निष्कर्ष पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है: SP भिवानी सुमित कुमार

    बस मैं पेरेंट्स का ड्रीम पूरा करना चाहती थी। मैं एक नर्सिंग ऑफिसर बनकर मम्मी पापा का सपना पूरा करना चाहती थी। लेकिन मैं आप दोनों पर बोझ नहीं बन सकती। आई एम सॉरी मम्मी पापा, मैंने कभी आप दोनों को हर्ट किया हो तो और आप दुनिया के सबसे अच्छे माता-पिता हो। थैंक्यू, मुझे ये जिंदगी देने के लिए मम्मी और पापा। मैं आभारी हूं कि आपने मुझे एक राजकुमारी की तरह पाला। कोई हो तो प्लीज मेरे पेरेंट्स का ख्याल रखना।

    भिवानी में शिक्षिका Manisha murder case में हुआ सुसाइड लेटर हुआ वायरल, जांच के निष्कर्ष पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है: SP भिवानी सुमित कुमार

    वहीं भिवानी के एसपी सुमित कुमार ने संदेश जारी करके कहा कि वर्तमान में यह देखने में आया है कि ढाणी लक्षमण लोहारू निवासी मनीषा मामले में जिला पुलिस के द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में अभी तक पुलिस के द्वारा मनीषा मामले से जुड़ी जांच व किसी निष्कर्ष पर कोई भी आधिकारिक टिप्पणी या पुष्टि नहीं की गई है।

    इसके बावजूद अनेक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर इनको संचालित करने वाले व्यक्ति स्वयं से बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के झूठी खबरों का प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी जांच पूरी होने तक बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के झूठी खबरों का किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न चलाएं न ही अन्य व्यक्ति उसे फारवर्ड करें ऐसा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियम अनुसार कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

  • Manisha Murder Case के चलते ढिगावा में चल रहे धरना स्थल पर पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी

    Manisha Murder Case के चलते ढिगावा में चल रहे धरना स्थल पर पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी

    लोहारू, 17 अगस्त। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई व जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी रविवार को Manisha Murder Case को लेकर ढिगावा गाँव में चल रहे धरने पर पहुँचीं। धरना स्थल पर पहुँचे ग्रामीणों और पीड़ित परिवार से उन्होंने मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरी प्रदेश सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। जल्द ही अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

    घटना पर तुरंत कार्रवाई, लापरवाह पुलिस अधिकारी निलंबित

    श्रुति चौधरी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत मुख्यमंत्री से बात की। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की। उन्होंने उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए, जिन्होंने अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं निभाई और मामले को गंभीरता से नहीं लिया। साथ ही, जिले के एसपी का भी तबादला किया गया ताकि जाँच निष्पक्ष और तेज़ी से हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का निलंबन खुशी की बात नहीं होती, क्योंकि यह उनकी एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में दर्ज हो जाता है और उनके करियर को प्रभावित करता है।

    Manisha Murder Case के चलते ढिगावा में चल रहे धरना स्थल पर पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी

    अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस हत्याकांड की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। यह एक बेहद संवेदनशील और अमानवीय घटना है, जिसे समाज कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि मनीषा हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और किसी भी हालत में कोई अपराधी बचने न पाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस मामले में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी, जो नज़ीर बने।

    पीड़ित परिवार के साथ सरकार की संवेदनाएँ

    धरने पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी और इंसाफ दिलाने के लिए सरकार और प्रशासन हर कदम उठाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और प्रशासन को जाँच में सहयोग दें। श्रुति चौधरी ने आश्वासन दिया कि पीड़िता को न्याय मिलने तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी और दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

  • Jind में दो बहनों को मारी गोली, पिता के साथ हुए झगड़े के बाद दी थी धमकी, रात को गेट से की फायरिंग, दोनों गंभीर घायल, PGI रेफर

    Jind में दो बहनों को मारी गोली, पिता के साथ हुए झगड़े के बाद दी थी धमकी, रात को गेट से की फायरिंग, दोनों गंभीर घायल, PGI रेफर

    Jind जिले के कस्बे सफीदों में घर के अंदर सो रहे परिवार पर बीती रात करीब एक बजे गेट से फायरिंग कर दी। इसमें दो बहनों को गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्चियों के पिता के साथ कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी मामले में आरोपियों ने फायरिंग की है।

    सफीदों शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में सफीदों की आदर्श कॉलोनी वार्ड 14 निवासी नूरहसन ने बताया कि उसके छह बेटे हैं और सभी शादीशुदा हैं। वह बेटे नौसाद के साथ रहता है। नौसाद को तीन लड़कियां व एक लड़का है। सबसे बड़ी बेटी तरनुम, उससे छोटी जिमा व सबसे छोटी जसमीन है। लड़के का नाम सुबान है। रविवार की रात को वह खाना खाने के बाद घर के अंदर सो गए थे। उसकी पोतियां भी जमीन पर कंबल बिछाकर कमरे का दरवाजा खुला छोड़कर सो रही थी।

    Jind में दो बहनों को मारी गोली, पिता के साथ हुए झगड़े के बाद दी थी धमकी, रात को गेट से की फायरिंग, दोनों गंभीर घायल, PGI रेफर

    रात को एक बजे के करीब उसे फायरिंग की आवाज सुनी। उसने देख तो उसकी पोती 13 साल की तरनुम व 10 वर्षीय जसमीन लहु लुहान जमीन पर पड़ी थी। उसने उठकर संभाला तो तरनुम को छाती व जसमीन को हाथ में गोली लगी हुई थी। उसने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा भी बंद था। इसमें लोहे के फ्रेम के बीच प्लास्टिक का फ्रेम था, उसको तोड़कर उसके अंदर से पिस्तौल निकाल उसकी पोतियों को गोली मारी गई है।

    Jind में दो बहनों को मारी गोली, पिता के साथ हुए झगड़े के बाद दी थी धमकी, रात को गेट से की फायरिंग, दोनों गंभीर घायल, PGI रेफर

    नूरहसन ने बताया कि सोनू आबजा, मिता, राहुल, अजय निवासी सिंघाना, बीरू, सतीश उर्फ मोनू निवासी आदर्श कॉलोनी के साथ उसके बेटे नौसाद का झगड़ा हुआ था। इसमें आरोपियों ने नौसाद के हाथ, पैर तोड़ दिए थे। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया था। इसके बाद भी आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

    डर के कारण उन्होंने छोटे बेटे साहिल को तो बाहर भेज दिया थ। नूरहसन का आरोप है कि सोनू के इशारे पर ही उनके परिवार पर हमला किया गया है और उनकी बेटियों को गोलियां मारी गई हैं। आरोपियों ने तीन लाख रुपए की डिमांड और केस वापस लेने की धमकी दी है। पुलिस ने सोनू, मिता, राहुल, अजय, बीरू, सतीश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Jind में दो बहनों को मारी गोली, पिता के साथ हुए झगड़े के बाद दी थी धमकी, रात को गेट से की फायरिंग, दोनों गंभीर घायल, PGI रेफर

    वहीं रात को एक बजे फायरिंग की घटना के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।

  • Gurugram News: मॉडल के सामने बीच सड़क करने लगा गंदी हरकत, वीडियो हुआ वायरल, मामला दर्ज

    Gurugram News: मॉडल के सामने बीच सड़क करने लगा गंदी हरकत, वीडियो हुआ वायरल, मामला दर्ज

    Gurugram News: गुरुग्राम के दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राजीव चौक बस स्टॉप पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक युवक ने एक महिला मॉडल के सामने अश्लील हरकत की। यह पूरी घटना महिला मॉडल ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दी, जिसके आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी युवक फरार है और उसकी तलाश जारी है।

    कैब का इंतजार कर रही थी मॉडल, युवक ने की शर्मनाक हरकत

    पीड़िता ने बताया कि वह जयपुर से गुरुग्राम किसी काम के सिलसिले में आई थीं और राजीव चौक बस स्टॉप पर कैब का इंतजार कर रही थीं। तभी एक अनजान युवक उनकी ओर लगातार घूरने लगा। कुछ देर बाद उसने अपनी पैंट की ज़िप खोल दी और सार्वजनिक रूप से गंदी हरकतें करने लगा। महिला का कहना है कि इस दौरान उन्होंने अपने कैब ड्राइवर को कई बार कॉल किया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस स्थिति में उन्हें मजबूरी में दूसरी कैब बुलानी पड़ी, जिसमें काफी समय लग गया। पूरी घटना के दौरान महिला बेहद असहज और डरी हुई महसूस कर रही थी।

    Gurugram News: मॉडल के सामने बीच सड़क करने लगा गंदी हरकत, वीडियो हुआ वायरल, मामला दर्ज

    “चिल्लाना चाहिए था” कहने वालों को मॉडल ने दिया करारा जवाब

    मॉडल ने बताया कि कुछ लोगों ने उनसे कहा कि उन्हें उस समय चिल्लाकर युवक को पकड़ लेना चाहिए था या लोगों की मदद लेनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने कहा कि उस समय उनका पहला उद्देश्य अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करना था, क्योंकि ऐसी स्थिति में कुछ भी हो सकता था। उन्होंने कहा कि यह घटना उनके लिए बेहद मानसिक रूप से परेशान करने वाली रही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महिला सुरक्षा के नाम पर केवल बातें होती हैं, लेकिन जब ज़रूरत होती है तो कोई भी सामने नहीं आता।

    पुलिस जांच में जुटी, महिला सुरक्षा पर फिर खड़े हुए सवाल

    पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने जानकारी दी कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और संबंधित युवक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया गया है। महिला मॉडल एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। इस घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। खासतौर पर पब्लिक प्लेस पर, जहां सैकड़ों लोग मौजूद होते हैं, वहां किसी की मदद न मिलना और आरोपी का बेखौफ होकर ऐसी हरकत करना, कानून व्यवस्था और समाज दोनों के लिए चिंता का विषय है। मॉडल ने कैब सर्विस पर भी सवाल उठाए और कहा कि न तो ड्राइवर ने कॉल उठाया और न ही कंपनी की तरफ से कोई सुरक्षा सहायता दी गई।