Tag: emotional distress

  • फतेहाबाद के युवाओं के खाते में अचानक 8 लाख, जांच में खुला बड़ा राज, बैंक ने तुरंत सीज किए खाते

    फतेहाबाद के युवाओं के खाते में अचानक 8 लाख, जांच में खुला बड़ा राज, बैंक ने तुरंत सीज किए खाते

    फतेहाबाद जिले के गांव कुम्हारिया के युवक अंकित जांगड़ा और विजय पूनिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दोनों युवा रूस-यूक्रेन युद्ध में जीरो लाइन पर हैं, परिवार उनकी सकुशल रिहाई का प्रयास कर रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि सितंबर के शुरुआत में रूस की एक एजेंसी ने दोनों के खातों में क्रमश लगभग चार लाख और साढ़े चार लाख रुपये जारी किए थे। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही दोनों खाते सीज कर दिए गए।

    दोनों युवाओं के परिजनों ने रोहतक में विश्वकर्मा रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

    फतेहाबाद के युवाओं के खाते में अचानक 8 लाख, जांच में खुला बड़ा राज, बैंक ने तुरंत सीज किए खाते

    अंकित के भाई रघुवीर ने बताया कि परिवार ने मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास को मेल और दस्तावेज भेजकर दोनों युवकों को वापस भारत भेजने की मांग की थी जिस पर दूतावास ने उत्तर में बताया कि वे रूसी अधिकारियों के संपर्क में हैं और जैसे ही कोई सूचना मिलेगी, परिवार को सूचित किया जाएगा।

    बता दें कि पिछले सात दिन से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इस बीच परिवार के रिश्तेदार लगातार युवाओं के परिजनों का मनोबल बढ़ाने आ रहे हैं। अंकित की बुआ संतोष भादरा और पिता रामप्रताप की बुआ धापा देवी कुम्हारिया में आई हुई है। अंकित की मां सुशीला पिछले सात दिनों से बेटे से संपर्क न होने के कारण बेहद परेशान हैं और रो रही हैं।

    इस बीच अंकित जांगड़ा के परिवार ने 11 देवी-देवताओं और एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की सवामणी बोली है।

  • दो साल का रिश्ता, धोखा और जबरदस्ती! वन्नू ने मनी मिराज के खिलाफ किया चौंकाने वाला खुलासा

    दो साल का रिश्ता, धोखा और जबरदस्ती! वन्नू ने मनी मिराज के खिलाफ किया चौंकाने वाला खुलासा

    सोशल मीडिया पर वन्नू दी ग्रेट नाम से फेमस कॉन्टेंट क्रिएटर का वीडियो सामने आया है। उसका दावा है कि बिहार के यूट्यूबर मनी मिराज ने उसके साथ शादी की, उनका यूज किया और अब छोड़ दिया है। वन्नू मनी मिराज नाम के मुस्लिम यूट्यूबर के साथ काम करती थीं और दोनों ने निकाह किया। वन्नू ने कहा कि मिराज उनके साथ जबरदस्ती करता था। जब वह इनकार करती थीं तो उसे प्रताड़ित करता था। अब वह छोड़कर चला गया है। वन्नू का रोते-बिलखते हुए वीडियो सामने आने के बाद एक बाद फिर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

    Vannu DGreat पंजाब के लुधियाना की रहने वाली हैं। उनका जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह कह रही हैं कि मैं सोच रही हूं कि बोलूं या न बोलूं…. यह दिन भी आएगा, मैंने कभी नहीं सोचा था। सब बोलते थे तुम एक दिन लाइव आकर रोओगी। मैं नहीं मानती थी। आज वह बात सच हो गई है।

    दो साल का रिश्ता, धोखा और जबरदस्ती! वन्नू ने मनी मिराज के खिलाफ किया चौंकाने वाला खुलासा

    वन्नू ने कहा कि मैं अब भी कुछ नहीं बोल रही। बस मिराज आप जहां भी हैं, आपसे रिक्वेस्ट है, वापस आ जाएं। आपके परिवार ने आपकी मां ने और पिता ने कहा था इसलिए मैंने अपना रिलेशन छिपाकर रखा। आप मेरे पति हैं। इस तरीके से आप करेंगे, मैने नहीं सोचा था। वन्नू ने दावा किया कि उसके पास मिराज के साथ साथ और उसके साथ रिलेशन के सारे सबूत हैं।

    फूट-फूट कर रोई वन्नू

    वन्नू कह रहती हुई सुनाई दे रही हैं कि लोग बोलते थे, यह जिहादी है, मुसलमान है। यह कभी सच्चा नहीं है। यह एक न एक दिन तुम्हे छोड़ देगा। तुम तब रोओगी। यह तुम्हे धोखा देगा लेकिन मैं नहीं मानती थी। मैं आज भी यह सब नहीं मानती, लेकिन मिराज मेरे साथ ऐसा करेगा, मैंने नहीं सोचा था। आज मिराज बोल रहे हैं कि मैं मनु दी ग्रेट को पहचानता तक नहीं। दो- ढाई साल से हम रिलेशनशिप में हैं।

    वन्नू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मनु मिराज के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में मिराज उसे किस करते हुए नजर आ रही है। उसने लिखा कि सब कुछ बर्बाद कर दिया, वो रात में कभी नहीं भूलूंगी, 9 सितंबर रात के 3 बजे। उसने एक और तस्वीर मिराज के साथ पोस्ट की और लिखा दे दिया धोखा। उसने एक और पोस्ट में लिखा मुझे और मजबूर मत कीजिए कि मैं पर्सनल और प्राइवेट चीज बाहर लाऊं। हमारे रिश्ते को प्रूफ करने के लिए, बाकी फैसला तो जनता और कानून करेगा।

    वन्नू का आरोप है कि मिराज उनके साथ जबरदस्ती करता था। वह विरोध करती थीं तो कहता था कि तुम मेरी बीवी हो, तुम्हारे साथ जबरदस्ती नहीं करूंगा तो किसके साथ करूंगा। वह मेरे साथ जबरदस्ती करता था, मुझे प्रताड़ित करता था। अब वह दूसरी शादी करने जा रहा है। वन्नू ने कहा कि चाहे पर परिवार के दबाव में ऐसा बोले रहा हो या अपने माता-पिता के दबाव में लेकिन वह फरार हो गया है।
    वन्नू ने कहा कि मिराज को भगाने में उसके माता-पिता, उसकी टीम और उसके ड्राइवर दानिश का हाथ है। मिराज का फोन बंद है। वन्नू ने कहा कि पुलिस भी उसकी नहीं सुन रही है। उसने आरोप लगाया कि उसकी ससुरालवालों ने कहा कि चाहे जितना जोर लगा लो पुलिस कुछ नहीं करेगी। रुपये दिए हैं, तुम कुछ नहीं कर पाओगी। उसने कहा कि इसलिए वह मजबूर होकर लाइव आई है।

  • पढ़ी-लिखी महिला को एलिमनी क्यों चाहिए? Supreme Court का बड़ा सवाल

    पढ़ी-लिखी महिला को एलिमनी क्यों चाहिए? Supreme Court का बड़ा सवाल

    Supreme Court: मुंबई की एक महिला ने अपने पति से तलाक के बाद कोर्ट में बड़ी मांगें रखीं। महिला ने भरण-पोषण के लिए हर महीने 1 करोड़ रुपये, एक महंगी BMW कार और मुंबई में एक फ्लैट की मांग की। यह मामला तेजी से मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। महिला का दावा था कि उसने अपनी शादी में मानसिक और भावनात्मक परेशानी झेली है। वहीं, पति ने इन मांगों को अस्वीकार कर दिया और कहा कि ये अत्यधिक और अव्यावहारिक हैं।

    सीजेआई की खरी-खरी: खुद कमाओ और खाओ

    सुप्रीम कोर्ट में जब यह मामला पहुंचा तो चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बी आर गवई की बेंच ने महिला से सख्त सवाल पूछे। उन्होंने साफ कहा कि अगर महिला इतनी पढ़ी-लिखी है तो उसे खुद कमाकर अपना खर्चा चलाना चाहिए। उन्होंने तल्ख लहजे में पूछा कि शादी केवल 18 महीने चली और आप हर महीने एक करोड़ रुपये कैसे मांग सकती हैं? एक शिक्षित महिला को बेरोजगार बैठने की इजाजत नहीं हो सकती।

    पढ़ी-लिखी महिला को एलिमनी क्यों चाहिए? Supreme Court का बड़ा सवाल

     पढ़ाई है तो जिम्मेदारी भी उठाओ: कोर्ट का संदेश

    सुप्रीम कोर्ट ने अपने बयान में यह स्पष्ट कर दिया कि समाज में महिलाओं को शिक्षा दिलाने का उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। अगर कोई महिला उच्च शिक्षा प्राप्त करती है तो यह अपेक्षित है कि वह खुद की कमाई से अपनी जरूरतें पूरी कर सके। कोर्ट ने कहा कि यह मामला समानता की भावना को कमजोर करता है और शिक्षा के उद्देश्य पर सवाल उठाता है।

     कोर्ट ने समझौते का सुझाव दिया

    चीफ जस्टिस ने महिला को सलाह दी कि या तो वह मुंबई में एक फ्लैट लेकर संतुष्ट हो जाए या चार करोड़ रुपये लेकर एक अच्छी नौकरी की तलाश करे। कोर्ट ने दोनों पक्षों से इस दिशा में समझौते की बात कही और कहा कि अगर आपसी सहमति बनती है तो यह सभी के लिए बेहतर होगा। इसके साथ ही कोर्ट ने मामले को रद्द करने और निर्णय सुरक्षित रखने का आदेश भी दे दिया।

    समाज को मिला एक नया दृष्टिकोण

    इस मामले ने समाज में एक नई सोच की लहर पैदा की है। जहां एक तरफ महिलाओं के अधिकारों की बात होती है वहीं सुप्रीम कोर्ट ने आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी है। कोर्ट का यह रुख संकेत करता है कि अब महिलाओं को केवल सहानुभूति की नहीं बल्कि बराबरी की सोच और मेहनत की जरूरत है। यह फैसला आने वाले समय में कई ऐसे मामलों की दिशा बदल सकता है।