Tag: flood victims

  • हरियाणा में बाढ़ की विभिषिका! कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, जनता करेगी अंतिम फैसला

    हरियाणा में बाढ़ की विभिषिका! कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, जनता करेगी अंतिम फैसला

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि भाजपा की केेंद्र और राज्य की दोनों सरकार ने अभी तक हरियाणा को विशेष राहत पैकेज क्यों नहीं दिया जा रहा? क्या भाजपा सरकार आम जनता की पीड़ा से मुंह मोड़ चुकी है? सांसद ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अब सरकार की कुनीतियों को, साजिशों को जनता के दरबार में रखेंगे और अब फैसला भी जनता ही करेगी।

    सांसद कुमारी शैलजा फरीदाबाद जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा का एक बड़ा क्षेत्र इस समय बाढ़ की भयंकर चपेट में है। लोगों के घर ढह गए हैं, किसान की महीनों की मेहनत डूब गई है, छोटे दुकानदारों का सामान नष्ट हो गया है और छोटे उद्योग-धंधे पूरी तरह ठप हो गए हैं। बाढ़ की विभिषका झेल रहे कुछ गांवों में तो लोगों के घरों में चूल्हा तक नहीं जल रहा है। मकानों में दरारें आ चुकी हैं, फर्श  बैठ गए है, बाढ़ प्रभावित जिलों में कई कई हजार एकड़ फसले बरबाद हो गई है। सांसद ने कहा कि फरीदाबाद औैद्योगिक क्षेत्र है जहां पर उद्योगों को नुकसान हुआ है, काम धंधा ठप हो गया है श्रमिक भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए है। ऐसे में राज्य और केंद्र सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावित लोगों की मदद के लिए कदम आगे बढाऩा चाहिए और समय पर मुआवजा दिया जाना चाहिए ताकि लोग स्वयं को संभाल कर अगला कदम उठा सके।

    हरियाणा में बाढ़ की विभिषिका! कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, जनता करेगी अंतिम फैसला

    भाजपा अभी तक अपना राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष नहीं चुन पाई हैै और संगठन को लेकर कांग्रेस पर बार बार सवाल उठा रही को लेकर सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा को किसी पर उंगली उठाने से पहले अपने बारे में सोचना चाहिए। भाजपा के वल दिखावा करती हैै। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते आते रह गई। सांसद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की अनेक खामियों को उजागर किया, कई साजिशों का पर्दाफाश किया पर सरकार मनमानी कर रही है। सांसद ने कहा कि राहुल गांधी अब जनता के बीच जाकर मुद्दे उठाएंगे और जनता को बताएंगे कि ये भाजपा सरकार किस प्रकार उनके हितों पर कुठाराघात कर रही है, अब तो जनता को ही फैसला करना होगा। सांसद ने कहा कि इन विकट हालात में हरियाणा सरकार द्वारा दिया जा रहा मुआवज़ा ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है, फिर भी केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा को विशेष राहत पैकेज क्यों नहीं दिया जा रहा? क्या भाजपा सरकार आम जनता की पीड़ा से मुंह मोड़ चुकी है?

    सांसद कुमारी शैलजा मांग की हैै कि बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल का सौ प्रतिशत मुआवजा तुरंत दिया जाए, जिन दुकानदारों का माल और दुकानें बर्बाद हो गई हैं, उन्हें उचित वित्तीय सहायता प्रदान की जाए, छोटे और मध्यम उद्योगपतियों को ब्याज मुक्त ऋण और आर्थिक पैकेज दिया जाए, ताकि वे अपना धंधा फिर से शुरू कर सकें, प्रभावित परिवारों को पुनर्वास सुविधा और आवश्यक राहत सामग्री तुरंत उपलब्ध कराई जाए। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रतिनिधियों को चाहिए कि वे सिर्फ कागज़़ी बयानबाज़ी न करें, बल्कि जमीन पर उतरकर वास्तविक स्थिति का आंकलन करें और हर प्रभावित परिवार तक पर्याप्त मदद पहुंचाएं।

  • Punjab Flood: मेवात की महिलाएं और बच्चे बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आएं, मदद की रकम पहुंची 15 करोड़ से ज्यादा

    Punjab Flood: मेवात की महिलाएं और बच्चे बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आएं, मदद की रकम पहुंची 15 करोड़ से ज्यादा

    Punjab Flood: पंजाब की बाढ़ से लाखों लोग बेघर हुए, खेत और गांव डूब गए। ऐसे कठिन समय में हरियाणा के मेवात के लोग फरिश्तों की तरह खड़े हुए और पंजाब, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के लिए राहत सामग्री भेजी।

    लगभग 500 गांवों ने इस मुहिम में हिस्सा लिया। हर गांव से औसतन 200-300 मन गेहूं और 2-5 लाख रुपये नकद इकट्ठा किए गए। कुछ गांवों ने 10 लाख रुपये से अधिक का सहयोग दिया। इसके अलावा गुदड़ी, बर्तन, बाल्टा, डलिया और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी भेजी गईं। अब तक करीब 15 करोड़ रुपये मूल्य की राहत सामग्री और नकद भेजा जा चुका है।

    महिलाओं ने इस मुहिम को नई ऊंचाई दी। बुजुर्ग माताओं ने अपनी पेंशन और बचत दी, कई ने गहने और बर्तन दान किए। गांव-गांव की महिलाएं मिलकर गुदड़ियां सी रही हैं और रोटियां बना रही हैं, ताकि कोई भूखा न रहे। बच्चों ने अपनी गुल्लक तक तोड़ दी।

    Punjab Flood: मेवात की महिलाएं और बच्चे बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आएं, मदद की रकम पहुंची 15 करोड़ से ज्यादा

    मस्जिदों में ऐलान कर बताया गया कि “हमारे सिख भाई संकट में हैं, हमें उनके साथ खड़ा होना है।” इसके बाद महिलाएं, बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे राहत सामग्री, पैसे और गहने लेकर मस्जिदों में पहुंचे।

    मेवात, जिसे अक्सर पिछड़ा और गरीब कहा जाता है, इस मुहिम से इंसानियत में सबसे अमीर होने का संदेश दिया। यह योगदान केवल राहत नहीं, बल्कि भाईचारे और मानवता का संदेश भी है। जिम्मेदारों का कहना है कि यह मिसाल आने वाले भारत के लिए प्रेरणा है, जहां नफरत नहीं, इंसानियत और भाईचारा सबसे बड़ी ताकत होगी।

    गरीब बेटी की शादी के लिए रखा कड़ा पंजाबी को दिया

    मेवात के तिलकपुरी गांव की 80 वर्षीय रहीमी ने मेहनत की कमाई से खरीदा अपना चांदी का कड़ा किसी गरीब लड़की की शादी में देने के लिए बचा रखा था। पंजाब में आई बाढ़ के लिए जब राहत सामग्री जुटाई जा रही थी, तो उन्होंने वही कड़ा अपनी कलाई से उतारकर वालंटियर्स को दे दिया।

    वह कहती हैं, “मैं चाहती थी कि मरने से पहले यह किसी गरीब लड़की की शादी में दूं। लेकिन आज हमारे अपने पंजाब के लोग ही ज्यादा जरूरतमंद हैं। यह बहुत बड़ी चीज़ नहीं है, लेकिन मेरे पास यही है। हमने 1996 की बाढ़ झेली है, इसलिए पंजाब के लोगों का दर्द समझती हूं।”

    रहीमी अकेली नहीं हैं। पूरा मेवात इलाका करुणा और इंसानियत की मिसाल पेश कर रहा है। सोहना ब्लॉक के नूनेहरा गांव की बुजुर्ग महिलाएं, जिनकी उम्र 70 से 80 साल है, अब तक लगभग 2 किलो चांदी और 20 ग्राम सोना (करीब 5 लाख रुपये की कीमत) पंजाब के लिए दान कर चुकी हैं। गहनों के अलावा, ये महिलाएं अपनी पेंशन, और जमा-पूंजी भी दान कर रही हैं।