Tag: Gorkhaland

  • मणिपुर दौरे पर पीएम मोदी पर कांग्रेस का बड़ा हमला, राहुल गांधी ने उठाया बड़ा सवाल

    मणिपुर दौरे पर पीएम मोदी पर कांग्रेस का बड़ा हमला, राहुल गांधी ने उठाया बड़ा सवाल

    कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम का मणिपुर जाना ठीक है, लेकिन असली मुद्दा ‘वोट चोरी’ का है। उन्होंने बार-बार केंद्रीय सरकार पर मणिपुर में हिंसा की गंभीरता के बावजूद मौन रहने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि मणिपुर की स्थिति सामान्य करने के लिए उन्होंने कौन-कौन से कदम उठाए हैं। उनका कहना है कि सिर्फ दौरा करना समस्या का हल नहीं है।

    पीएम के दौरे को ‘प्रतीकात्मक और अपमानजनक’ बताया गया

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे ने पीएम मोदी के दौरे की आलोचना करते हुए कहा कि 3 घंटे का दौरा न तो शोक व्यक्त करने वाला है और न ही पीड़ितों के लिए संवेदना दिखाने वाला। उन्होंने इसे ‘प्रतीकात्मक और अपमानजनक’ करार दिया। खर्गे ने पीएम से पूछा कि उनके अपने शब्दों में ‘राजधर्म’ कहां है। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार मणिपुर के लोगों की तकलीफों को नजरअंदाज कर रही है।

    मणिपुर दौरे पर पीएम मोदी पर कांग्रेस का बड़ा हमला, राहुल गांधी ने उठाया बड़ा सवाल

    दो साल बाद दौरा, समय पर न आने की निंदा

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पीएम के मणिपुर दौरे पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दो साल बाद जाना ठीक है, लेकिन यह बहुत देर हो गई। प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि केंद्र ने इतने लंबे समय तक वहां जो कुछ भी हुआ उसे रोकने के लिए कदम क्यों नहीं उठाए। उनका कहना था कि इस समय तक मणिपुर में जो हालात बने, उस पर केंद्र की चुप्पी निराशाजनक है।

    विकास परियोजनाओं पर प्रधानमंत्री की नजर

    प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर दौरे के दौरान चुराचंदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें मणिपुर शहरी सड़कें, जल निकासी और संपत्ति प्रबंधन सुधार परियोजना 3,600 करोड़ रुपये की, पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं 2,500 करोड़ रुपये की, मणिपुर इन्फोटेक डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और नौ स्थानों पर कामकाजी महिलाओं के लिए होस्टल शामिल हैं। इसके अलावा, पीएम इम्फाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

    विकास और राजनीति का संगम

    प्रधानमंत्री का दौरा मणिपुर में विकास योजनाओं के उद्घाटन का संदेश दे रहा है। वहीं कांग्रेस नेताओं की आलोचना इसे राजनीति और प्रतीकात्मक कदम मान रही है। इस दौरे के साथ ही मणिपुर की समस्या और वोट चोरी के मुद्दे भी केंद्र में उठते रहे हैं। विकास और राजनीति का यह संगम राज्य में एक नई बहस को जन्म दे रहा है और इसे लेकर समाज में उत्सुकता बढ़ रही है।

  • Priyanka Gandhi का पलटवार! कौन सच्चा भारतीय? प्रियंका गांधी का सुप्रीम कोर्ट को जवाब, राहुल का बचाव

    Priyanka Gandhi का पलटवार! कौन सच्चा भारतीय? प्रियंका गांधी का सुप्रीम कोर्ट को जवाब, राहुल का बचाव

    कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi ने मंगलवार को संसद भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि “माननीय जजों का सम्मान करते हुए मैं कहना चाहती हूं कि वे यह तय नहीं कर सकते कि कौन सच्चा भारतीय है।” उनका यह बयान उस टिप्पणी के बाद आया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से कहा था कि “अगर आप सच्चे भारतीय होते, तो ऐसी बातें नहीं कहते।”

    राहुल गांधी का बचाव, सेना के सम्मान पर प्रियंका का बयान

    प्रियंका गांधी ने अपने भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि वह कभी भी भारतीय सेना के खिलाफ नहीं बोल सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि “राहुल को सेना के प्रति गहरा सम्मान है और उनकी बातों को गलत ढंग से पेश किया गया।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि बतौर विपक्ष के नेता, सरकार से सवाल पूछना राहुल की जिम्मेदारी है और इसी कर्तव्य का पालन वह कर रहे हैं।

    Priyanka Gandhi का पलटवार! कौन सच्चा भारतीय? प्रियंका गांधी का सुप्रीम कोर्ट को जवाब, राहुल का बचाव

    पीएम मोदी ने बताया सुप्रीम कोर्ट की ‘बड़ी फटकार’

    वहीं संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को ‘बड़ी फटकार’ करार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अब समझ लेना चाहिए कि जनभावनाओं के खिलाफ बोलने का नतीजा क्या होता है। पीएम मोदी की इस टिप्पणी से यह साफ है कि भाजपा इस मुद्दे को सियासी मोर्चे पर भुनाने की तैयारी में है।

    क्या कहा था सुप्रीम कोर्ट ने?

    4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज क्रिस्टियन की पीठ ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने पूछा था, “क्या आपके पास कोई प्रमाण है कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर भूमि पर कब्जा कर लिया है? यदि आप सच्चे भारतीय होते, तो ऐसी टिप्पणी नहीं करते।” कोर्ट ने हालांकि राहुल के खिलाफ लखनऊ कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर स्थगन (Stay) भी दे दिया।

    सियासत और न्यायपालिका के बीच खिंचती रेखाएं

    यह पूरा विवाद अब एक संवेदनशील राजनीतिक बहस बन चुका है, जहां न्यायपालिका की टिप्पणियों पर राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। प्रियंका गांधी का बयान विपक्ष के उस भाव को दर्शाता है, जिसमें सरकार और न्यायपालिका के कथित गठजोड़ की आशंका जताई जा रही है। वहीं भाजपा इसे राष्ट्रभक्ति बनाम राष्ट्रविरोध की लड़ाई में बदलने की तैयारी में है।

  • Haryana News: दीपेंद्र हुड्डा का ट्रंप पर तीखा हमला! संसद में गूंजा ‘मुंह बंद कराओ’, हुड्डा का बयान बना चर्चा का विषय

    Haryana News: दीपेंद्र हुड्डा का ट्रंप पर तीखा हमला! संसद में गूंजा ‘मुंह बंद कराओ’, हुड्डा का बयान बना चर्चा का विषय

    Haryana News: रोहतक के सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने संसद में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के दौरान सेना की बहादुरी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही थी तब हमारी सेना ने वीरता दिखाई और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। हुड्डा ने कहा कि जब देश पाकिस्तान से जवाब की उम्मीद कर रहा था तब केंद्र ने युद्धविराम कर देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाई।

    विदेश नीति पर ट्रंप और केंद्र सरकार को घेरा

    हुड्डा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर भी सवाल उठाए जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी की विदेश नीति अब कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब अमेरिका से हम बराबरी के साथ हाथ मिलाते थे लेकिन अब केंद्र सरकार की नीति ही साफ नहीं है कि अमेरिका से कैसे निपटना है।

    Haryana News: दीपेंद्र हुड्डा का ट्रंप पर तीखा हमला! संसद में गूंजा 'मुंह बंद कराओ', हुड्डा का बयान बना चर्चा का विषय

    या तो ट्रंप की जुबान बंद कराओ या मैकडॉनल्ड्स बंद करो

    हुड्डा ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर अमेरिका के ट्रंप बार-बार भारत को लेकर झूठे दावे कर रहे हैं तो भारत सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि या तो ट्रंप की जुबान बंद कराओ या भारत में मैकडॉनल्ड्स की दुकानें बंद कर दो। उन्होंने कहा कि भारत एक महाशक्ति है और अमेरिका को ये समझना होगा कि भारतीय बाजार की ताकत को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

    बीजेपी ने उड़ाया मजाक पर हुड्डा कायम रहे अपने बयान पर

    हुड्डा के इस बयान को लेकर बीजेपी ने उन्हें ट्रोल किया। सोशल मीडिया पर संसद का वह वीडियो वायरल हुआ जिसमें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी हुड्डा के मैकडॉनल्ड्स वाले बयान पर मुस्कुराती नजर आईं। बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि बयान इतना मज़ाकिया था कि खुद पार्टी के नेता हंसने लगे। मगर हुड्डा ने बयान पर अडिग रहते हुए कहा कि यह मजाक नहीं बल्कि भारत की संप्रभुता और स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा है।

    व्यापार और आत्मसम्मान एकतरफा नहीं हो सकता

    दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भारत को अब अमेरिका के सामने झुकने की ज़रूरत नहीं है। हमें अपने बाज़ार की ताकत को समझना होगा और दुनिया को भी दिखाना होगा कि भारत समझौता नहीं करता बल्कि बराबरी की बात करता है। उन्होंने कहा कि प्यार और व्यापार कभी भी एकतरफा नहीं चल सकते। अमेरिका को भारत की ताकत का अहसास कराना होगा।

  • Parliament Monsoon Session: संसद परिसर में बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन! गांधी से मकर द्वार तक उठा सवाल

    Parliament Monsoon Session: संसद परिसर में बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन! गांधी से मकर द्वार तक उठा सवाल

    Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन विपक्षी दलों ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की शुरुआत संसद परिसर स्थित गांधी प्रतिमा से हुई जहां पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने हाथों में पोस्टर लेकर मार्च शुरू किया। विरोध मार्च मकर द्वार तक पहुंचा जो नए संसद भवन का मुख्य प्रवेश द्वार है। यह पदयात्रा विपक्ष की एकजुटता और चुनावी अधिकारों को लेकर चिंता को दर्शाती है।

    SIR पोस्टर फाड़कर जताया विरोध

    मकर द्वार पर पहुंचते ही विपक्षी सांसदों ने ‘SIR’ यानी स्पेशल इंसेंटिव रिवीजन के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने पोस्टर फाड़े और प्रतीकात्मक तौर पर उन्हें डस्टबिन में डाल दिया। इसके साथ ही “मोदी सरकार हाय-हाय” के नारे लगाए गए जिससे माहौल गरमा गया। विपक्ष का आरोप है कि SIR के नाम पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। यह प्रदर्शन सरकार की मंशा पर सवाल उठाता है।

    Parliament Monsoon Session: संसद परिसर में बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन! गांधी से मकर द्वार तक उठा सवाल

    लोकसभा में हंगामा और कार्यवाही स्थगित

    इस प्रदर्शन की गूंज संसद के भीतर भी सुनाई दी। लोकसभा में विपक्ष के विरोध और नारेबाजी के चलते कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन के भीतर विपक्ष के सांसदों ने बिहार में वोटर डेटा से छेड़छाड़ और गरीबों के मताधिकार को लेकर चिंता जताई। कई सांसदों ने सरकार से इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की लेकिन स्पीकर के इनकार के बाद हंगामा और तेज हो गया।

    खड़गे का तीखा हमला

    राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र गरीबों को उनके मतदान अधिकार से वंचित करना चाहता है और केवल अमीरों को वोट देने की छूट देना चाहता है। खड़गे ने यह भी कहा कि सरकार संविधान का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने SIR को लोकतंत्र के खिलाफ बताया और इस कानून को तत्काल रद्द करने की मांग की।

    चुनावी पारदर्शिता पर उठे सवाल

    इस पूरे घटनाक्रम से चुनावी पारदर्शिता को लेकर देशभर में बहस छिड़ गई है। विपक्ष का दावा है कि बिहार में हुए वोटर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण और संविधान विरोधी है। वहीं सरकार की तरफ से अब तक इस मुद्दे पर कोई विस्तृत बयान नहीं आया है। प्रदर्शन और संसद के हंगामे से यह साफ है कि SIR को लेकर आने वाले दिनों में सियासी टकराव और तेज हो सकता है।

  • Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम लैंड घोटाले में ED के दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, हुड्डा सरकार में खरीदी थी जमीन

    Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम लैंड घोटाले में ED के दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, हुड्डा सरकार में खरीदी थी जमीन

    Haryana News: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बिजनेसमैन पति रॉबर्ट वाड्रा आज यानी मंगलवार ED के ऑफिस पहुंचे। जहां उनसे गुरुग्राम के शिकोहपुर लैंड घोटाले में पूछताछ की जाएगी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED ने जमीन सौदे से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पूछताछ के लिए वाड्रा दूसरा समन भेजा था। इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को भेजे गए पहले समन पर पेश ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। जिसके बाद ईडी की ओर से उन्हें दूसरा समन भेजा गया था।

    वहीं ED ऑफिस जाते वक्त प्रियंका गांधी के पति वाड्रा ने कहा कि जब भी मैं लोगों की आवाज बुलंद करूंगा, ये लोग मुझे दबाएंगे और एजेंसियों का दुरुपयोग करेंगे। मैं हमेशा सभी सवालों के जवाब देता हूं और देता रहूंगा।

    खबरों की मानें, तो रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने फरवरी 2008 में ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में जमीन खरीदी थी। उन्होंने 3.5 एकड़ जमीन को 7.5 करोड़ रुपए में लिया था। उस समय हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार थी। हरियाणा सरकार ने इस जमीन पर 2.7 एकड़ के लिए व्यवसायिक कॉलोनी विकसित करने का लाइसेंस दिया था। इसके बाद कॉलोनी बनाने की जगह स्काईलाइट कंपनी ने इस जमीन को डीएलएफ को 58 करोड़ रुपए में बेच दिया था। जिससे करीब 50 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी को शक है कि इस डील में मनी लॉन्ड्रिंग हुई, क्योंकि जमीन की कीमत कुछ ही महीनों में असामान्य रूप से बढ़ गई थी। इसके अलावा, ईडी का यह भी आरोप है कि ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज एक फर्जी कंपनी थी। उसे केवल सौदे में भुगतान के लिए इस्तेमाल किया गया था। जमीन की खरीद से जुड़ा चेक कभी जमा नहीं किया गया था।

    हरियाणा के वरिष्ठ IAS अधिकारी अशोक खेमका ने 2012 में इस सौदे में अनियमितताओं का हवाला देते हुए जमीन के म्यूटेशन को कैंसिल कर दिया था। खेमका ने दावा किया था कि यह प्रक्रिया नियमों के खिलाफ थी। उन्होंने इस मामले में भ्रष्टाचार की आशंका जताई थी।

     

    ये भी पढ़ें- हरियाणा के भिवानी में प्रेमी के साथ बेड पर मस्ती कर रही थी पत्नी, पति ने देखा तो दोनों ने मिलकर कर दिया ये बड़ा कांड