Tag: haryana breaking news

  • Haryana News: बच्चे को खिड़की से उलटा लटका कर पीटना पड़ा भारी, स्कूल हुआ बंद, ड्राइवर और प्रिंसिपल गिरफ्तार

    Haryana News: बच्चे को खिड़की से उलटा लटका कर पीटना पड़ा भारी, स्कूल हुआ बंद, ड्राइवर और प्रिंसिपल गिरफ्तार

    Haryana News: प्रदेश सरकार ने जटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल को बंद करवा दिया है और पानीपत पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, जटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार के 2 अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में जहां दूसरी कक्षा के एक मासूम छात्र को होमवर्क न करने पर रस्सी से खिड़की से उल्टा लटकाकर पीटा गया, वहीं दूसरे वीडियो में स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर छोटे बच्चों को अन्य छात्रों के सामने बेरहमी से थप्पड़ मारती नजर आ रही है। स्कूल परिसर के भीतर हुई इस अमानवीय घटना ने बाल सुरक्षा कानूनों और शिक्षा संस्थानों की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर और स्कूल प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल को नोटिस देकर बंद करवा दिया गया है।

    मामले को लेकर डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार की तरफ से 2 दिन पहले शिकायत मिली थी, जिसमें बच्चों के साथ मारपीट करने का बताया गया था। डीएसपी ने बताया कि मामले में स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल ड्राइवर को हमारी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

    Haryana News: बच्चे को खिड़की से उलटा लटका कर पीटना पड़ा भारी, स्कूल हुआ बंद, ड्राइवर और प्रिंसिपल गिरफ्तार

    स्कूल को नोटिस देकर बंद करवा दिया गयाः शिक्षा मंत्री

    वहीं, जब इस बारे में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल को तुरंत प्रभाव से नोटिस देकर बंद करवा दिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है शिक्षा मंत्री ने अन्य स्कूलों को भी चेतावनी देते हुए कहा है कोई भी स्कूल बच्चों के साथ मारपीट ना करें अगर ऐसा करता पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई।

    अभिभावकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

    इस पूरे मामले को लेकर बच्चों के अभिभावक मॉडल टाउन थाना में भी पहुंचे, जहां उन्होंने खूब हंगामा किया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सारी गलती स्कूल प्रबंधन की है। ड्राइवर को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। पीड़ित बच्चे के परिवार ने इसके बाद मॉडल टाउन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई कर आरोपी ड्राइवर अजय और स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस में मामले की जांच को तेज कर दिया है। इस घटना को पानीपत में शिक्षा और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली और बेहद परेशान करने वाली घटना के रूप में देखा जा रहा है।

  • Haryana News: गांव खरक राम में ढांडा खाप के सम्मेलन में AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने की शिरकत

    Haryana News: गांव खरक राम में ढांडा खाप के सम्मेलन में AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने की शिरकत

    Haryana News: जुलाना विधानसभा क्षेत्र के खरक राम गांव में आयोजित ढांडा खाप के वार्षिक सम्मेलन में सामाजिक बदलाव, सांस्कृतिक धरोहर और भाईचारे के नए संदेश गूंजे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की और समाज के भविष्य को नई दिशा देने वाले महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

    अनुराग ढांडा ने कहा कि आज के समय में खाप पंचायतों को केवल परंपरा के संरक्षण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें युवा पीढ़ी और महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब निर्णय प्रक्रिया में समाज के हर वर्ग की आवाज़ शामिल होगी, तभी सामाजिक ढांचा मजबूत और आधुनिक बनेगा।

    ढांडा ने किठाना गांव में ढांडा खाप का चबूतरा बनाने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। यह चबूतरा आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने और सामूहिकता की भावना को मज़बूत करने का काम करेगा।

    Haryana News: गांव खरक राम में ढांडा खाप के सम्मेलन में AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने की शिरकत

    वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने ढांडा खाप की कार्यशैली की भी प्रशंसा की और कहा कि खापें आज भी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने, समानता को बढ़ावा देने और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह ढांडा खाप शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुधार और आधुनिक मूल्यों के प्रसार के लिए काम कर रही है, वह पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल है।

    अनुराग ढांडा ने विश्वास जताया कि इस तरह की पहलें जुलाना ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में सामाजिक न्याय, समान अवसर और सांस्कृतिक गौरव की नई सोच को जन्म देंगी।

  • Haryana: कैथल में डॉक्टर को पैसे लौटाने पर गोली मार दी, 26 वर्षीय डॉक्टर की हालत गंभीर, आरोपी फरार

    Haryana: कैथल में डॉक्टर को पैसे लौटाने पर गोली मार दी, 26 वर्षीय डॉक्टर की हालत गंभीर, आरोपी फरार

    Haryana: हरियाणा के कैथल में सेक्टर-21 में एक गंभीर घटना सामने आई, जहां MBBS डॉक्टर प्रतीक (26) को कुछ अपराधियों ने गोली मार दी। डॉक्टर प्रतीक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोली पेट में लगी और कई अंगों को नुकसान पहुंचा है। प्रारंभ में उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। डॉक्टर प्रतीक वर्तमान में शाहाबाद के आदेश हॉस्पिटल में कार्यरत हैं।

    विवाद की वजह और आरोपी की पहचान

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना का कारण पुराने लेन-देन से जुड़ा है। डॉक्टर प्रतीक के पिता सरकारी नौकरी में थे और रिटायरमेंट के समय उन्होंने आरोपी को लाखों रुपए सौंपे थे। प्रारंभ में दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध थे। आरोपी जितेंद्र, जो बुड़कheda गांव का रहने वाला है और थोक व्यापार करता है, पर डॉक्टर प्रतीक बार-बार पैसे मांग रहे थे, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। रविवार को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान सेक्टर-21 में गोलीबारी हुई।

    Haryana: कैथल में डॉक्टर को पैसे लौटाने पर गोली मार दी, 26 वर्षीय डॉक्टर की हालत गंभीर, आरोपी फरार

    घायलों को अस्पताल पहुंचाने की नाटकीय घटना

    गोली लगने के बाद डॉक्टर प्रतीक ने झाड़ियों और कॉलोनियों के रास्ते भागते हुए दीवार पार की। दो युवकों ने उन्हें बाइक पर अस्पताल तक पहुँचाया। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर प्रतीक खून से लथपथ और कपड़े फटे हुए दिखाई दिए। घटना के समय पुलिस और कुछ लोग भी उनका पीछा कर रहे थे। यह नजारा स्थानीय लोगों के लिए भी हैरान कर देने वाला था।

    पुलिस कार्रवाई और जांच

    कैथल मुख्यालय के डीएसपी बीरभान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्र किए और बाकी सबूतों को इकट्ठा करने का काम चल रहा है। CIA और स्थानीय पुलिस स्टेशन की टीमें आरोपी को पकड़ने में जुटी हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच पुराने लेन-देन से जुड़ी हुई है और इसे गंभीर अपराध माना जा रहा है।

  • Jind: जींद पुलिस करेगी सुनील कपूर मौत मामले की जांच, परिवार ने ईमेल के जरिए दर्ज कराई शिकायत, सुरेंद्र अकेला था

    Jind: जींद पुलिस करेगी सुनील कपूर मौत मामले की जांच, परिवार ने ईमेल के जरिए दर्ज कराई शिकायत, सुरेंद्र अकेला था

    Jind: जींद के आरटीआई एक्टिविस्ट और व्हिस्ल ब्लोअर सुनील कपूर की मौत के मामले में उसके परिवार के लोगों ने पुलिस को ईमेल के माध्यम से शिकायत की है। इस मामले में जिला पुलिस ने परिवार की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी जिला पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह ने आज यहां पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए दी। पुलिस कप्तान ने बताया कि मीडिया में कई तरह की बातें चल रही है जिनमें कोई दम नहीं है।

    जिला पुलिस कप्तान ने बताया कि सुनील कपूर के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में दो मामले दर्ज थे और पुलिस इन मामलों की जांच कर रही थी। पहले यह मामले हिसार एसआईटी को ट्रांसफर हो गए थे, अभी कुछ दिन पहले यह मामले वापस जींद ट्रांसफर हुए थे। इसके बाद से पुलिस सुनील कपूर की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस को उसके हरिद्वार में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास होने की सूचना मिली। जींद से पांच पुलिस कर्मचारियों का एक दल उसकी तलाश में हरिद्वार गया। सूचना 360 डिग्री के एंगल पर होती है। ऐसे में पांच पुलिस कर्मचारियों को तीन टीमों में विभाजित कर दिया गया। सुरेंद्र सिंह एसआई ने उसे देखा और उसे पकड़ लिया लेकिन सुनील कपूर सुरेंद्र सिंह को पहचानता था और उसने सुरेंद्र को गोली मार दी और वह वहां से फरार हो गया।

    Jind: जींद पुलिस करेगी सुनील कपूर मौत मामले की जांच, परिवार ने ईमेल के जरिए दर्ज कराई शिकायत, सुरेंद्र अकेला था

    पुलिस कप्तान ने बताया कि इसके बाद हरिद्वार पुलिस और जींद की पुलिस ने मिलकर सर्च अभियान चलाया और कुछ स्थानों पर दस्तक भी दी लेकिन सुनील कपूर का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस के पास इस बात की जानकारी थी कि सुनील कपूर का एक नजदीकी रिश्तेदार देहरादून में है। इस सूचना के आधार पर जींद पुलिस ने हरिद्वार और देहरादून की पुलिस को साथ लेकर उस मकान पर दस्तक दी। मकान के एक हिस्से पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मकान मालिक जितेंद्र को साथ लेकर ताले को तोड़ा। सुनील कपूर को वार्निंग भी दी थी लेकिन सुनील कपूर ने पुलिस की वार्निंग को नजरअंदाज करते हुए खुद को गोली मार ली।

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को सुनील कपूर की गोली लगी थी जिसका ऑपरेशन हो चुका है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर देखा जा सकता है कि सुनील कपूर ने गोली चलाई थी जो सुरेंद्र सिंह को लगी। इससे पहले आज सुबह सुनील कपूर का यहां नहर के पास स्थित स्वर्ग आश्रम में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

  • Haryana:  पंचकूला सेक्टर-1 कॉलेज के बीपीएड प्राध्यापक पर कॉलेज से बाहर हमला

    Haryana: पंचकूला सेक्टर-1 कॉलेज के बीपीएड प्राध्यापक पर कॉलेज से बाहर हमला

    Haryana: पंचकूला सेक्टर-1 स्थित सरकारी कॉलेज के बीपीएड प्राध्यापक प्रवीण ढांडा पर सोमवार सुबह कॉलेज से बाहर हमला हुआ। इस वारदात से पूरे कॉलेज स्टाफ और छात्रों में दहशत फैल गई।

    सूत्रों के मुताबिक प्रवीण ढांडा अपने निवास डकोली से कॉलेज के लिए निकले थे। पंचकूला बॉर्डर के पास आधा दर्जन युवकों ने उनकी गाड़ी रोककर तलवार और डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रवीण ढांडा को तुरंत चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    यह हमला कॉलेज परिसर से बाहर हुआ, लेकिन घटना ने कॉलेज स्टाफ और छात्रों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले साल इसी कॉलेज के एक एसोसिएट प्रोफेसर पर भी हमला हुआ था, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं।

    घटना के बाद कॉलेज स्टाफ ने एकजुट होकर पंचकूला डीसीपी से मुलाकात की और स्टाफ तथा छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

    Haryana: पंचकूला सेक्टर-1 कॉलेज के बीपीएड प्राध्यापक पर कॉलेज से बाहर हमला

    कॉलेज प्राचार्य का बयान

    “हमले की घटना कॉलेज से बाहर हुई है, लेकिन यह बेहद चिंताजनक है। हम पुलिस को पूरा सहयोग दे रहे हैं। छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”

    पंचकूला डीसीपी का बयान

    “प्रवीण ढांडा पर हमले के मामले में विशेष टीम गठित कर दी गई है। फुटेज की जांच की जा रही है और हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कॉलेज और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।”

    छात्र प्रतिनिधि की प्रतिक्रिया

    “लगातार दो साल में शिक्षकों पर हमले होना बेहद डराने वाला है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि कॉलेज के आसपास सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं और सीसीटीवी कवरेज बढ़ाई जाए।”

    इस हमले ने शिक्षकों और छात्रों में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

  • Haryana: गैंगस्टरों की रीढ़ तोड़ने के लिए NCR में एक साथ 25 जगह छापेमारी, हरियाणा में छह जगह छापे, हरियाणा का एक बदमाश भी काबू

    Haryana: गैंगस्टरों की रीढ़ तोड़ने के लिए NCR में एक साथ 25 जगह छापेमारी, हरियाणा में छह जगह छापे, हरियाणा का एक बदमाश भी काबू

    Haryana: दिल्ली के द्वारका जिले के 380 पुलिसकर्मियों की 25 टीमों ने आज दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में एक साथ 25 जगहों पर छापेमारी की है। पुलिस की 25 अलग-अलग टीमों द्वारा दिल्ली में 19 और हरियाणा में 6 स्थानों पर गैंगस्टरों और उनके मददगारों पर यह छापेमारी की गई। पुलिस के मुताबिक, द्वारका और आसपास के इलाकों में सक्रिय गैंगस्टरों की रीढ़ तोड़ने के लिए एक समन्वित और व्यापक छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया गया।

    इस छापेमारी में गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू के फाइनेंसर के घर से 34.75 लाख रुपये कैश और लगभग 50 लाख रुपये के सोने के गहने बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस के इस ऑपरेशन के दौरान फायरिंग, जबरन वसूली के मामलों में शामिल छह आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 8 देशी तमंचे, 29 जिंदा कारतूस और तीन मैगजीन भी बरामद की गई हैं। पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही 26 लोगों को भी हिरासत में भी लिया है।

    डीसीपी द्वारका अंकित सिंह की निगरानी और एसीपी ऑपरेशंस द्वारका रामअवतार के नेतृत्व में कई थानों के एसएचओ और दर्जनों इंस्पेक्टरों समेत 380 पुलिसकर्मियों को मिलाकर बनाई गई इन टीमों ने सभी जगह ताबड़तोड़ छापे मारकर हड़कंप मचा दिया।

    इन टीमों ने दिल्ली में 19 और हरियाणा में 6 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर 26 लोगों को हिरासत में लिया गया। छापेमारी और तलाशी के दौरान बरामदगी के आधार पर विभिन्न अपराधों के लिए 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिरासत में लिए गए और गिरफ्तार किए गए आरोपी कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू गैंग और विक्की टक्कर गैंग से संबंधित हैं।

    Haryana: गैंगस्टरों की रीढ़ तोड़ने के लिए NCR में एक साथ 25 जगह छापेमारी, हरियाणा में छह जगह छापे, हरियाणा का एक बदमाश भी काबू

    सर्च ऑपरेशन के दौरान, विदेशों से गैंग चलाने वाले बदमाशों से संबंध का पता लगाने के लिए मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी कब्जे में लिए गए हैं। फिलहाल इनका विश्लेषण जारी है।

    छापेमारी में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 18 वर्षीय पवन उर्फ ​​प्रिंस निवासी गली नंबर 13, सैनिक नगर, बहादुरगढ़ को एक अत्याधुनिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया है। वह कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू का शार्प शूटर है और पूर्व में राज मंदिर स्टोर, पश्चिम विहार और छावला स्थित एक वर्कशॉप में हुई फायरिंग और जबरन वसूली के मामले में शामिल रहा है।

    गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति की पहचान हिमांशु उर्फ ​​मच्छी (24) डाबड़ी, दिल्ली के रूप में हुई है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। वह विक्की टक्कर गैंग का गुर्गा है। और पूर्व में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के 7 मामलों में शामिल रहा है।

    प्रशांत (32) नजफगढ़, दिल्ली को एक अत्याधुनिक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह कपिल सांगवान उर्फ नंदू का शार्प शूटर है और पहले गोलीबारी, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट के 11 मामलों में शामिल रहा है।
    राहुल दिवाकर (25) डाबड़ी, दिल्ली विक्की टक्कर गैंग का सदस्य है और पहले हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और कार चोरी के 20 मामलों में शामिल रहा है।

    अंकित ढींगरा उर्फ नोनी (34) सुल्तानपुरी, दिल्ली को भी गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में वह कपिल सांगवान उर्फ नंदू के फाइनेंसर मोनू ढींगरा के संपर्क में आया था। वह पहले हथियार और डकैती के 10 मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

    आरोपी परवीन उर्फ ​​डॉक्टर (35) नजफगढ़, दिल्ली पहले 25 से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और नजफगढ़ पुलिस थाने का बीसी भी है। पुलिस ने इन 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा कुल 26 लोगों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

    छापेमारी में 5 देशी पिस्तौल, 1 अत्याधुनिक पिस्तौल, 16 जिंदा कारतूस, 34.75 लाख रुपये नकद, एक बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर, 14 महंगी घड़ियां, लैपटॉप, आईपैड, नकदी गिनने की मशीन, वॉकी-टॉकी सेट, 50 लाख रुपये से ज्यादा के गहनों का विशाल भंडार, 2 पिस्तौल, 13 जिंदा कारतूस, 3 मैगजीन, एक ऑडी कार बरामद हुई है।

  • Haryana News: गाड्डे–लुहारों की समस्या पर जयहिंद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, प्लॉट देने का दिया आश्वासन

    Haryana News: गाड्डे–लुहारों की समस्या पर जयहिंद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, प्लॉट देने का दिया आश्वासन

    Haryana News: रविवार 14 सितंबर को सैकड़ों गाड्डे–लुहार घुमंतू जाति के लोग जयहिन्द के बीपीएल आवास पर पहुंचे। आपको बता दे कि 14 सितंबर को रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सैनी जी भी आए हुए थे, जिसके चलते पुलिसकर्मी जयहिन्द के बीपीएल आवास पहुंची और जयहिन्द को हाउस अरेस्ट कर लिया।

    बाद में पुलिसकर्मियों संग जयहिन्द व कुछ घुमंतू जाति के लोग मुख्यमंत्री नायब सैनी जी से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री जी को गाड्डे–लुहार घुमंतुओं की समस्या सुनाई। मुख्यमंत्री जो में तुरंत अधिकारियों को आदेश दिए कि इन गरीब लोगों को किसी भी प्रकार कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जयहिन्द ने मुख्यमंत्री जी धन्यवाद किया।

    आपको बता दे कि 13 सितंबर को इन घुमंतू जाति के लोगों की झोपड़ियां तोड़ने बुलडोजर लेकर प्रशासन पहुंचा था, तो जयहिन्द ने वहां पहुंच कर कुछ समय मांगा था, जिसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाना बंद कर दिया।

    Haryana News: गाड्डे–लुहारों की समस्या पर जयहिंद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, प्लॉट देने का दिया आश्वासन

    जयहिन्द ने कहा कि इन गरीब लोगों का कोई नहीं है, इनके रहने की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। क्योंकि ये लोग सौ साल दे रोहतक में रह रहे है। इनके आधार कार्ड, वोटर कार्ड इत्यादि सब रोहतक का ही है।

    जयहिन्द ने बताया कि ये कोई कब्जा नहीं कर रहे, ये सिर्फ इतना कह रहे है कि हमें कोई दूसरी जगह दे दी जाए या किसी योजना के तहत इनको घर या प्लॉट जो भी देना है वह दिया जाए। इन गरीब लोगों ने बहुत बार फॉर्म भी भरे लेकिन कभी कोई प्लॉट नहीं मिला।

    मुख्यमंत्री नायब सैनी जी ने मजाक करते हुए कहा कि जयहिन्द तू जनता को भड़कता रहता है ये गाड्डे–लुहार भी भड़का दिए। इस पर जयहिन्द ने कहा कि अगर सीएम साहब आप बढ़िया काम करोगे को बड़ाई करेंगे, नहीं तो सड़क पर लड़ाई करेंगे। हालांकि सीएम साहब ने तुरंत डीसी साहब को बुला कर बोला कि बिल्कुल परेशान नहीं किए जाए गाड्डे–लुहार और प्लॉट दिए जाएँगे। बाक़ी समस्याओं पर चंडीगढ़ में बैठ कर बात करेंगे।

  • Haryana: हुस्न का ऐसा जाल कि बन आई जिंदगी पर, हरियाणा के दो युवकों के रशियन आर्मी में भर्ती होने का मामला

    Haryana: हुस्न का ऐसा जाल कि बन आई जिंदगी पर, हरियाणा के दो युवकों के रशियन आर्मी में भर्ती होने का मामला

    Haryana: भारत से रूस में पढ़ाई करने के लिए जाने वाले बच्चों को रशियन भाषा बिल्कुल नहीं आती है और अब जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है और रूस बड़ी संख्या में युवाओं को सेना में भर्ती कर रहा है तो ऐसे में रशियन सुंदरिया अपने हुस्न के जाल में भारतीय युवाओं को फंसा कर उन्हें मोटी कमाई का लालच देकर उनकी जिंदगी दांव पर लगा रही हैं।

    यहां पर से अंकित जांगड़ा और विजय पूनिया में से अंकित जांगड़ा के पिता रामप्रसाद बताते हैं कि रूस के मॉस्को शहर में रेलवे स्टेशन पर उनके बेटे को एक महिला मिली, जिसने सिक्योरिटी गार्ड या ड्राइवर की जॉब लगवाने की बात कही। उसने कहा कि तीन महीने की ट्रेनिंग होगी। इसके बाद 15 से 20 लाख रुपए मिलेंगे। फिर हर महीने डेढ़ से दो लाख रुपए मिलेंगे। अंकित और विजय ने सोचा कि इससे घरवालों की और अच्छी मदद कर पाएंगे। मगर, उस महिला ने रूस की आर्मी में जबरन भर्ती करवा दिया। एग्रीमेंट साइन करवा दिया। इसके बाद उन्हें बंद कंटेनर में रूस से यूक्रेन के शहर सोलीडेव के जंगलों में ले जाया गया, जहां बंकर जैसे कमरे में छोड़ दिया। अब तो पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सैनी से यही आस है कि बेटे को वहां से छुड़वाकर सुरक्षित घर पहुंचा दें। इसके बाद बेटे को कहीं नहीं भेजेंगे।

    हरियाणा के दो युवक खूबसूरती के जाल में फँसकर रूस पहुँचे

    ऐसा नहीं है कि अंकित जांगड़ा और विजय पूनिया रूस में काम नहीं कर रहे थे। वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ काम कर रहे थे और हर महीने घर 70 से 80 हजार रुपए महीना भेज भी रही थी लेकिन रशियन सुंदरी के मोटी कमाई के लालच में वह ऐसे फंसे कि उनकी जिंदगी अब गांव पर लग गई है। परिवार से उनका संपर्क पूरी तरह से कट गया है और अब परिवार को केवल प्रदेश और केंद्र सरकार से ही कोई मदद की उम्मीद है। इसी चमत्कार की उम्मीद में परिवार ने बच्चों के सुरक्षित आने पर 11 देवी देवताओं और नरेंद्र मोदी की सवामणी लगाने की बात कही है।

    अंकित के पिता रामप्रसाद ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति कुछ सुधरे, इस उम्मीद में बेटे को रूस भेजा था। वह फरवरी 2025 में मॉस्को गया था। वहां वह पढ़ाई के साथ-साथ काम करने लगा। पहले रेस्टोरेंट में हेल्पर का काम किया। हर महीने 70-80 हजार रुपए भेज रहा था। इससे घर का अच्छा गुजारा चल रहा था। मकान भी नया बनाना शुरू कर दिया था। अभी घर का कंस्ट्रक्शन का काम बाकी पड़ा है। घर में लगातार ग्रामीण आकर हौसला बढ़ा रहे हैं।

    भारत सरकार ने दिल्ली और मॉस्को दोनों जगहों पर रूसी अधिकारियों के सामने भी यह मामला उठाया है। सरकार ने रूस से अनुरोध किया है कि इस प्रथा को समाप्त किया जाए। हमारे नागरिकों को वापस भेजा जाए। केंद्र प्रभावित भारतीय नागरिकों के परिवारों के संपर्क में भी हैं।

  • Haryana News: प्रेम नगर में सुबह 8:58 पर शुरू हुआ धुंधलापन, विशाल मेगामार्ट से उठी काली धुआं, बाजार में मच गया हड़कंप

    Haryana News: प्रेम नगर में सुबह 8:58 पर शुरू हुआ धुंधलापन, विशाल मेगामार्ट से उठी काली धुआं, बाजार में मच गया हड़कंप

    Haryana News: मंगलवार सुबह प्रीम नगर के लोगों के लिए सामान्य दिन की शुरुआत थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह दिन अराजकता और धुएं में डूब गया। सुबह 8:58 बजे विशाल मेगामार्ट की इमारत से उठते काले धुएँ ने पूरे मार्केट में हड़कंप मचा दिया। कुछ ही समय में आग ने पहली और दूसरी मंजिल को घेर लिया और धुआँ इतना भारी था कि यह दो किलोमीटर तक दिखाई दे रहा था। मेगामार्ट के सुरक्षा गार्ड ने सबसे पहले धुएँ को देखा और अपनी रिपोर्ट मालिकों को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

    फायर ब्रिगेड की चुनौती और आग पर काबू

    अधिकारियों को आग की सूचना सुबह 9:04 बजे मिली और सबसे पहला फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचा। लेकिन आग ने भयंकर रूप ले लिया और तेजी से फैल गई। इसके चलते अम्बाला सिटी से 5, अम्बाला कैंट से 2 और नरैंगढ़ से 1 फायर इंजन बुलाना पड़ा। नरैंगढ़ की दूरी शहर से लगभग 37 किलोमीटर है। करीब चार घंटे तक फायर ब्रिगेड के 20 से अधिक कर्मी आग को काबू करने के लिए संघर्ष करते रहे। इस दौरान इमारत की शीशे टूटने के कारण उन्हें कई बार पीछे हटना पड़ा।

    Haryana News: प्रेम नगर में सुबह 8:58 पर शुरू हुआ धुंधलापन, विशाल मेगामार्ट से उठी काली धुआं, बाजार में मच गया हड़कंप

    इस बीच फायरमैन परमजीत धुएँ से प्रभावित हो गए और सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें जिला सिविल अस्पताल ले जाया गया। शेष कर्मियों ने स्थिति को पूरी सतर्कता से संभाला। शाह सतनाम दल और वंदे मातरम दल के स्वयंसेवकों ने राहत कार्य में मदद की। आसपास की सभी दुकानों, दो बैंकों और तीन वित्तीय शाखाओं को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। एसडीएम दर्शन कुमार और थाना प्रभारी बलदेव नगर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    नुकसान और जमीन मंजिल की सुरक्षा

    स्थानीय लोगों की मदद से विशाल मेगामार्ट की ग्राउंड फ्लोर पर रखे सामान को सुरक्षित निकाल लिया गया, क्योंकि आग यहाँ तक नहीं पहुंची थी। लेकिन पहली और दूसरी मंजिल पूरी तरह जलकर भस्म हो गई। आग में कपड़े, पॉलिशरी, प्लास्टिक, रैक, कारपेट, ग्रॉसरी आइटम, घी, जूस की बोतलें, बर्तन, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स सभी नष्ट हो गए। स्थानीय दुकानदारों के लिए यह केवल आग की घटना नहीं बल्कि व्यवसाय की असुरक्षा की चेतावनी बन गई।

    आग लगने का कारण

    आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग इतनी तेजी से फैली क्योंकि यहाँ प्लास्टिक और कपड़े जमा थे, जिसने आग की गति को बढ़ा दिया।

  • Bhupendra Singh Hooda का बड़ा आरोप– हरियाणा डूबा, सरकार सोई! 5200 गांव तबाह, अब चाहिए केंद्र से खास पैकेज

    Bhupendra Singh Hooda का बड़ा आरोप– हरियाणा डूबा, सरकार सोई! 5200 गांव तबाह, अब चाहिए केंद्र से खास पैकेज

    चंडीगढ़, 9 सितंबर । पूर्व मुख्यमंत्री Bhupendra Singh Hooda ने कहा है कि प्रदेश की बीजेपी सरकार ने जिस तरह बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है, वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। प्रति एकड़ मात्र 7 से 15 हजार मुआवजे के ऐलान किसानों के साथ भद्दा मजाक है। क्योंकि किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। उन्हें प्रति एकड़ करीब 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आने वाली फसल के होने की भी उम्मीद नजर नहीं आती। यानी किसानों को पूरे दो सीजन का घाटा हुआ है। बावजूद इसके सरकार खाद के खर्च से भी कम मुआवजे का ऐलान कर रही है। किसानों को कम से कम 50-60 प्रति एकड़ मुआवजा मिलना चाहिए।

    हुड्डा आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि बाढ़ के चलते किसानों की 14 लाख एकड़ फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। हजारों मकान में दरारें आई हैं। दुकानें, इमारतें व अन्य प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लोगों को भारी आर्थिक चोट पहुंची है। इन सबकी भरपाई के लिए उचित मुआवजे की आवश्यकता है, जिसके लिए केंद्र सरकार को हरियाणा के लिए विशेष राहत पैकेज देने का ऐलान करना चाहिए।

    Bhupendra Singh Hooda का बड़ा आरोप– हरियाणा डूबा, सरकार सोई! 5200 गांव तबाह, अब चाहिए केंद्र से खास पैकेज

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि उन्होंने खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। आधे हरियाणा की स्थिति भयावह बनी हुई है। बावजूद इसके दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा को बाढ़ प्रभावित स्टेट घोषित नहीं किया है। जबकि प्रदेश सरकार को इसे बाढ़ प्रभावित घोषित करके, केंद्र से पैकेज की मांग करनी चाहिए थी। क्योंकि राज्य के 5200 गांव बाढ़ से प्रभावित है। चौधरी उदयभान ने भी इस मांग को दोहराते हुए प्रदेश सरकार के रवैये पर नाराजगी जाहिर की।

    हुड्डा ने कहा कि सरकार को पोर्टल का चक्कर छोड़कर तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों तक आर्थिक मदद पहुंचानी चाहिए। क्योंकि पराली जलाने पर केस दर्ज करने वाली सरकार सेटेलाइड इमेज का सहारा लेती है। लेकिन जब बाढ़, बीमारी व दूसरी आपदा की बात आती है तो किसानों को पोर्टल के हवाले कर दिया जाता है। बीजेपी ने पोर्टल को अपनी जिम्मेदारी से भागने और मुआवजे में देरी का जरिया बना लिया है।