Tag: haryana breaking news

  • बाढ़ से बेहाल हरियाणा, Bhupendra Singh Hooda ने सरकार को चेतावनी दी – जल निकासी में देरी, तो नुकसान का बोझ बढ़ेगा

    बाढ़ से बेहाल हरियाणा, Bhupendra Singh Hooda ने सरकार को चेतावनी दी – जल निकासी में देरी, तो नुकसान का बोझ बढ़ेगा

    चंडीगढ़, 4 सितंबर । पूर्व मुख्यमंत्री Bhupendra Singh Hooda ने कहा है कि पंजाब के बाद लगभग पूरा हरियाणा भी अब बाढ़ और जलभराव की चपेट में आ चुका है। गांव, खेत, गलियां, सड़कें, हाइवे और शहर सब जलमग्न हो गए हैं। तमाम प्रभावित लोग सरकारी मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं। सरकार को तुरंत विशेष गिरदावरी की प्रक्रिया शुरू करके, फसलों को हुए नुकसान का 100 प्रतिशत मुआवजा देना चाहिए। साथ ही मकानों व दुकानों को हुए नुकसान का मुआयना करके जल्द मुआवजे का ऐलान करना चाहिए। प्रदेश और केंद्र सरकार को सक्रिय होकर बाढ़ प्रभावित स्थानों पर राहत कार्य शुरू करना चाहिए। अबतक जो कार्य किए जा रहे हैं, वो नाकाफी हैं, जिसके चलते जलभराव लगातार बढ़ता जा रहा है।

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में कांग्रेस के तमाम नेता, कार्यकर्ता, विधायक और सांसद भी लगातार अपनी क्षमतानुसार राहत कार्यों में लगे हुए हैं। ऐसे में अधिकारियों को चाहिए कि जो भी जमीनी जानकारी कांग्रेसजन प्रशासन तक पहुंचाए, उसका तुरंत संज्ञान लेते हुए मुस्तैदी के साथ समाधान किया जाए।

    हुड्डा ने तमाम सक्षम लोगों से भी आगे आकर हाथ बंटाने की अपील की है। तमाम लोग आर्थिक या राहत सामग्री के तौर पर, जिस भी तरह की मदद बाढ़ पीड़ित लोगों को पहुंच सकें, जल्द से जल्द पहुंचानी चाहिए। मुश्किल की इस घड़ी में एक-दूसरे का साथ देना ही इंसानियत और भाईचारा है।

    बाढ़ से बेहाल हरियाणा, Bhupendra Singh Hooda ने सरकार को चेतावनी दी – जल निकासी में देरी, तो नुकसान का बोझ बढ़ेगा

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभवना है, जो चिंता बढ़ाने वाली है। इससे निपटने के लिए सरकार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में जल निकासी के लिए वाटर पंप, मोटर और जनरेटर की व्यवस्था कर देनी चाहिए। साथ ही लोगों के लिए खाने व पीने के पानी की सप्लाई सुनिश्चित करे और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की व्यवस्था की जाए।

    हुड्डा ने कहा कि इस जल प्रलय से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। उनकी फसलें, मकान और मवेशी तक डूब गए हैं। इंसानों के लिए खाने और मवेशियों के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में जरूरी है कि सरकार चारे व खाने का बंदोबस्त करने के साथ तुरंत किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे का ऐलान करे।

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित पंजाब के लिए भी मदद की मांग करी है। उन्होंने कहा है कि इस बाढ़ ने खेती-बाड़ी, मवेशी, मकान, दुकान और व्यापार सबकुछ तबाह कर दिया है। पंजाब में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रदेश और केंद्र की दोनों सरकारों को राहत कार्य और मुआवजे में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़नी चाहिए।

  • Haryana: थम नहीं रहा चेतराम से इकराम बनने का विवाद, एससी समाज के लोगों ने की एनआईए जांच की मांग

    Haryana: थम नहीं रहा चेतराम से इकराम बनने का विवाद, एससी समाज के लोगों ने की एनआईए जांच की मांग

    Haryana: नूंह जिले के गांव मरोड़ा में अनुसूचित जाति के चेतराम, उनकी पत्नी रेखा व उनके बच्चे के धर्मांतरण मामले की जांच अब एनआईए से करवाए जाने की मांग के बाद इस मामले में नाटकीय मोड़ आ गया है। अनुसूचित जाति के लोगों ने डीसी अखिल पिलानी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि चेतराम के नाबालिग बच्चों सहित सभी को लालच एवं दबाव में धर्मांतरण कराया गया है।

    ज्ञापन में बताया गया कि नूंह में हिंदू अल्पसंख्यक विशेष तौर पर अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को जबरन प्रताड़ित, दबाव व प्रलोभन देकर व टारगेट कर मेवात से पलायन करने के लिए लव-जिहाद, धर्मांतरण करके पलायन पर मजबूर किया जा रहा है। जिससे यहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू समाज में भय का माहौल पनप रहा है। सुरक्षा व पलायन की भय की भावना को दूर करने के लिए नूंह जिले में सुरक्षा एजेंसी स्थापित की जाए। इसके साथ ही नूंह में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ अत्याचार व धार्मिक उत्पीड़न की जांच किसी उच्च स्तरीय एजेंसी जैसे एनआईए (NIA) से कराई जाए।

    Haryana: थम नहीं रहा चेतराम से इकराम बनने का विवाद, एससी समाज के लोगों ने की एनआईए जांच की मांग

    डीसी से मिलने पहुंचे एससी समाज के लोगों ने कहा कि धर्मांतरण कराने वाले आरोपियों के विदेशी ताकतों व मुस्लिम देशों से तार जुड़े हुए हैं। मेवात में पूरे देश से हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसा कर धर्मांतरण व तस्करी करते हैं। उन्होंने कहा कि मेवात में अनुसूचित जाति एक्ट प्रभावी तरीके से लागू किया जाए, धर्मांतरण करने वाले सदस्यों के अलावा पीड़ित पक्ष की सुरक्षा मुहैया की जाए। उन्होंने कहा कि चेतराम के भाई सतबीर के परिवार को सरकार की तरफ से सुरक्षा मुहैया की जाए।

    बता दें कि जिस मरोड़ा गांव के चेतराम और उसके परिवार ने धर्म परिवर्तन किया है उसे गांव की आबादी करीब 6000 है और यहां दो सौ से भी कम हिंदू वोटर हैं। यहां मुस्लिम समाज के अलावा केवल एससी समाज के 15 परिवार हैं। एससी समाज के लोगों की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं होने के चलते मुस्लिम समुदाय के लोग इन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसाते हैं। अब चेतराम का परिवार धर्म परिवर्तन कर चुका है ऐसे में इस बात की भी संभावना बलवती हो रही है कि भविष्य में यहां के और लोग भी धर्म परिवर्तन कर सकते हैं। इसीलिए अब समाज के लोग इस मामले को उठाकर भविष्य में इस प्रकार की घटना को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

    इस मामले में प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए धर्म परिवर्तन निषेध कानून के उल्लंघन की बात भी कही जा रही है। इसीलिए अब इस मामले में समाज के लोगों ने एनआईए से जांच करवाने की मांग करके इसे और तूल देने का काम किया है। इस मामले में आगे क्या होगा यह तो समय बताएगा लेकिन इतना जरूर है कि चेतराम और उसके परिवार के धर्म परिवर्तन का मामला मेवात में लगातार सुर्खियों में है।

  • Haryana: मनोहर लाल खट्टर का दो टूक बयान – रोजगार के लिए जाएं विदेश, पर डंकी रूट से नहीं

    Haryana: मनोहर लाल खट्टर का दो टूक बयान – रोजगार के लिए जाएं विदेश, पर डंकी रूट से नहीं

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर अपनी स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते हैं। जो उन्हें ठीक लगता है वह भी और जो उन्हें ठीक नहीं लगता है वह भी सार्वजनिक रूप से कहने से नहीं चूकते।

    कुछ समय पहले पंजाब व हरियाणा में डंकी रूट की बुरी लत लग गई थी। इसमें बहुत से युवाओं को जान से हाथ धोना पड़ा। मनोहर लाल कहते हैं, विदेश में रोजगार के अवसर हैं लेकिन डंकी रूट से जाना बहुत गलत फैसला है। इससे युवा जान जोखिम में डालकर अपना जीवन अंधकार में डाल रहे हैं और लोगों के घर भी बर्बाद हो रहे हैं।

    Haryana: मनोहर लाल खट्टर का दो टूक बयान – रोजगार के लिए जाएं विदेश, पर डंकी रूट से नहीं

    निसिंग खंड के डबरी गांव का उदाहरण दिया और रोजगार की स्थिति पूछी तो सरपंच ने कहा की नौकरी तो कम हैं लेकिन विदेश में गांव के 300 युवा गए हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि युवाओं का डंकी रूट से जाने का बिल्कुल गलत फैसला था। उन्होंने हमेशा इसका विरोध किया है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि युवा विदेश में तो जाएं लेकिन सरकार की ओर से निर्धारित तरीके से ही जाएं।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा उन्होंने विदेशों में जाकर देखा है कि वहां रोजगार के अवसर हैं और यहां से पैसा तो ज्यादा है लेकिन उस मुताबिक हमारी पढाई व काबिलियत भी होनी चाहिए। विदेश में जाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आईटीआई के माध्यम से युवाओं को नि:शुल्क पासपोर्ट बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में हरियाणा के 200 बच्चे इजराइल में काम कर रहे हैं।

    वहीं हरियाणा कौशल रोजगार के माध्यम से एक हजार नए आवेदन भी आए हैं। उन्होंने रोजगार मेले का प्रतिनिधित्व कर रही देशभक्त यूनिवर्सिटी के वीसी व एनआरआई बोपाराय को आश्वासन दिया कि वह प्रदेश से उन्हें 500 वेटनरी डॉक्टर देने को तैयार हैं, उनकी भर्ती प्रक्रिया भी जल्द पूरी करवाई जाए।

  • Deepender Hooda: अमेरिकी टैरिफ की मार और बीजेपी सरकार की कमजोरी से हरियाणा के उद्योगों पर पड़ी भयंकर चोट

    Deepender Hooda: अमेरिकी टैरिफ की मार और बीजेपी सरकार की कमजोरी से हरियाणा के उद्योगों पर पड़ी भयंकर चोट

    चंडीगढ़ 30 अगस्त। सांसद Deepender Hooda ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ की मार और बीजेपी सरकार की कमजोरी से हरियाणा के उद्योगों पर भयंकर चोट पड़ी है। हरियाणा में अमेरिकी टैरिफ हमले से हजारों करोड़ के एक्सपोर्ट आधारित उद्योगों पर तालाबंदी और इनसे जुड़े लाखों कामगारों के रोज़गार पर खतरे के काले बादल मंडरा रहे हैं। अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50 फ़ीसदी का भारी टैरिफ थोपने के बाद न केवल एक्सपोर्ट आधारित उद्यमों के लिए आफ़त खड़ी हो गई है, बल्कि अगले एक साल में ही लाखों लोगों की नौकरी छिन जाने का संकट भी पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि अमरीकी टैरिफ का सबसे बड़ा दुष्प्रभाव पानीपत के कपड़ा उद्योग पर पड़ेगा।

    पानीपत से अमेरिका को हर साल करीब 12000 करोड़ का निर्यात होता है। टैरिफ के बाद लगभग एक तिहाई ऑर्डर अटक गए हैं। अकेले क्रिसमस सीजन पर 1,500 करोड़ का निर्यात होता है। लेकिन अब आगामी क्रिसमस सीजन की तैयारी कर रहे उद्योग को ऑर्डर मिलने की संभावना न के बराबर है। पानीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर प्रमुख गारमेंट और टेक्सटाइल हब हैं, जहां हजारों एक्सपोर्ट यूनिट्स में लाखों लोग काम करते हैं। इसके अलावा टैरिफ का दुष्प्रभाव रोहतक, सोनीपत, हिसार, करनाल, अंबाला, रेवाड़ी के उद्योगों पर भी पड़ा है। दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग करी कि अमेरिकी टैरिफ हमले से प्रभावित उद्योगों को विशेष सब्सिडी और कर छूट दी जाए साथ ही निर्यातकों के लिए आपात पैकेज की घोषणा करे सरकार।

    सांसद Deepender Hooda ने कहा कि भारत पर लगे अमेरिकी टैरिफ का सीधा फायदा पाकिस्तान, बांग्लादेश, वियतनाम जैसे देशों को होगा। इसी तरह रोहतक की नट-बोल्ट इंडस्ट्री को करीब 4000 करोड़ रुपये, अंबाला के साइंटिफिक इक्विपमेंट्स एक्सपोर्ट को 500-600 करोड़ और करनाल के बासमती एक्सपोर्ट को भी खासा नुकसान उठाना पड़ेगा। हरियाणा की टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, फुटवियर, ऑटो पार्ट्स, स्टील, इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर, फार्मा समेत अन्य इंडस्ट्री अमेरिकी टैरिफ हमले से बुरी तरह प्रभावित हुई है।

    Deepender Hooda: अमेरिकी टैरिफ की मार और बीजेपी सरकार की कमजोरी से हरियाणा के उद्योगों पर पड़ी भयंकर चोट

    करीब एक तिहाई ऑर्डर रद्द हो चुके हैं। उद्योगों से जुड़े लोगों का कहना है कि नये ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं, पहले के जो ऑर्डर थे वो एक एक करके कैंसिल हो रहे हैं और फैक्ट्री का उत्पादन ठप हो गया है या काफी सीमित हो गया है। उद्योगों का कहना है कि जल्द समाधान नहीं निकला तो कंपनियों में तालाबंदी की नौबत आ जाएगी और बेरोजगारी का भयंकर और विकराल रूप सामने आएगा।

    उन्होंने कहा कि देश में ऐसा कोई सेक्टर नहीं है जहां से गिरावट की खबरें लगातार न आ रही हों। अकेले टेक्सटाइल व ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सबसे बड़ी मंदी की आशंका जताई जा रही है। इससे न केवल हजारों छोटे-मझोले उद्योग संकट में आएंगे, बल्कि लाखों श्रमिकों की आजीविका पर भी खतरा पैदा हो जाएगा। प्रदेश के टेक्सटाइल, गारमेंट, रत्न आभूषण, चमड़ा व जूते चप्पल, पशु उत्पाद, रसायन, वैज्ञानिक उपकरण, स्पोर्ट्स गुड्स, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद से जुड़े व्यापारियों व कामगारों को इस खतरे से बचाने के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है।

    दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि सरकार की विफल विदेश व्यापार नीति और कूटनीतिक असफलता के कारण हरियाणा जैसे औद्योगिक राज्य को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। हरियाणा के उद्योग विदेशी बाजार में पूरी तरह से कमज़ोर और असुरक्षित हो गए हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र और राज्य सरकार इस गंभीर संकट पर पूरी तरह चुप हैं। अमेरिका जैसे बड़े बाजार में जब हरियाणा के उद्योगों की प्रतिस्पर्धा क्षमता घटेगी, तो सीधा असर निर्यात घटने, रोजगार कम होने और उत्पादन ठप पड़ने पर होगा। यदि सरकार समय रहते ठोस कदम नहीं उठाती तो आने वाले समय में हरियाणा के औद्योगिक ढांचे को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

  • Randeep Surjewala: हरियाणा में भाजपा सरकार की लूट, घोटाले और भ्रष्टाचार का कैग रिपोर्ट ने किया पर्दाफाश

    Randeep Surjewala: हरियाणा में भाजपा सरकार की लूट, घोटाले और भ्रष्टाचार का कैग रिपोर्ट ने किया पर्दाफाश

    Randeep Surjewala: हरियाणा की जनता लंबे समय से भाजपा सरकार की लूट, हेराफेरी और भ्रष्टाचार की गवाह रही है। अब कैग की ताजा रिपोर्ट ने इस काले कारनामे को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। ऊपर से नीचे तक की मिलीभगत से हरियाणा के सरकारी खजाने को हजारों करोड़ का चूना लगाया गया है। यह भाजपा सरकार का असली चेहरा है, जो हरियाणा के भविष्य को तबाह करने पर तुली है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला बोला।

    रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैग की रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासे किए

    किसान भवन कैथल पर जनता की समस्याएं सुनते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कैग की रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासे हुए जिसमें गेहूं खरीद और भंडारण में घोटाला हुआ। जिससे सरकारी खजाने को ₹232 करोड़ का नुकसान हुआ। साल 2017-2021 के बीच 79,967 मीट्रिक टन गेहूं भंडारण में सड़ा दिया गया, और निस्तारण के नाम पर बजट डकार लिया गया। उन्होंने कहा कि महिला श्रमिकों की योजना में हेराफेरी हुई। मुख्यमंत्री महिला निर्माण श्रमिक योजना में ₹5,100 की सहायता पुरुषों को बांट दी गई। आवेदनों की जांच में लापरवाही और हेराफेरी का खेल हुआ। श्रमिक कल्याण के लिए आवंटित दो-तिहाई राशि का उपयोग ही नहीं हुआ, लेकिन 577 अपात्रोंको लाभ दे दिया गया। खर्च में बेतहाशा गड़बड़ी हुई। कई सरकारी विभागों और उपक्रमों में बिना सक्षम अधिकारी की मंजूरी के सैकड़ों करोड़ रुपये का बंदरबांट किया गया। योजनाओं में देरी और मनमाने भुगतान से जनता के पैसे का भारी नुकसान।

    सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर कचरा प्रबंधन में घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2017-2022 के बीच 103.58 लाख टन कचरे में से 64.86 लाख टन (63%) बिना निस्तारण के डंप साइटों पर फेंका गया। इससे प्रदूषण बढ़ा और सरकारी खजाने से दोबारा खर्च निकालने का खेल रचा गया। इसके साथ ही राजस्व को भारी चपत लगाई गई। 24,362 मामले लंबित छोड़कर 2.23 लाख करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ। 1,500 करोड़ रुपये का खुला घोटाला हुआ। फिजूलखर्ची, नियमों की अनदेखी और अधूरे कामों से 75,000 करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगाई गई।

    रणदीप सुरजेवाला ने कहा, भाजपा शासन में हरियाणा के नौजवानों का भविष्य दांव पर

    रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर युवा विरोधी सरकार होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के नौजवानों का भविष्य दांव पर है। भाजपा ने अपने चुनावी जुमलापत्र में 2 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था, लेकिन अब खुद स्वीकार किया है कि 4,25,000 सरकारी पद खाली पड़े हैं। पेपर लीक, रिजल्ट में देरी, और कोर्ट-कचहरी के चक्कर में नौजवानों की उम्र निकल रही है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के जरिए कम वेतन पर कच्ची नौकरियां थोपी जा रही हैं। नशाखोरी और संगठित अपराध के दलदल में फंसे हरियाणा के युवा और परिवार भारी कर्ज लेकर बच्चों को विदेश भेजने को मजबूर हैं, जो कई बार जानलेवा साबित हो रहा है।

    Randeep Surjewala: हरियाणा में भाजपा सरकार की लूट, घोटाले और भ्रष्टाचार का कैग रिपोर्ट ने किया पर्दाफाश

    रणदीप सुरजेवाला बोले, भाजपा शासन में शिक्षा पर महंगाई का पहाड़

    सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा राज में शिक्षा पर महंगाई का पहाड़ टूटा हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS) 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में स्कूली शिक्षा देशभर में सबसे महंगी है। प्रति छात्र ₹27,720 का खर्च, जो राष्ट्रीय औसत से दोगुना है। प्राइवेट स्कूलों में ₹48,636 और चंडीगढ़ में ₹49,711 प्रति छात्र का बोझ है। सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है व उनकी हालात दयनीय है।

    रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर किसानों और उद्योगों पर हमला करने का लगाया आरोप

    सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ने किसानों और उद्योगों पर हमला बोला हुआ है। अमेरिकी टैरिफ भारतीयों पर कहर बरपा रहा है अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाकर $1.2 बिलियन के निर्यात को निशाना बनाया है। इससे हरियाणा के पानीपत, रोहतक, गुड़गांव, फरीदाबाद, अंबाला जैसे औद्योगिक केंद्रों में हजारों करोड़ के काम-धंधों पर ताला लगने का खतरा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिकी दबाव में 31 दिसंबर 2025 तक कपास आयात शुल्क हटा दिया, जिससे 3.5 करोड़ किसान-बुनकर बर्बाद हो रहे हैं। भाजपा का मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत का नारा खोखला साबित हुआ, क्योंकि आयात माफिया और सूट-बूट वाले पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

    सुरजेवाला ने भाजपा सरकार से सवाल पूछे और उनकी जवाबदेही मांगी

    कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर सवाल दागते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में पढ़ाए गए नैतिकता के पाठ के बाद, क्या हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की जवाबदेही तय होगी? क्या वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी इस महाघोटाले के बाद इस्तीफा देंगे? हरियाणा की जनता को लूटने वाली भाजपा सरकार अब जवाब दें कि इन घोटालों का जिम्मेदार कौन है?

    उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता अब भाजपा सरकार की और ठगी बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंकने और कांग्रेस के सुशासन को लाने का समय आ गया है।

  • Bhupendra Singh Hooda का बड़ा आरोप, हरियाणा में बीजेपी की जीत नहीं, सत्ता हड़पने की कोशिश

    Bhupendra Singh Hooda का बड़ा आरोप, हरियाणा में बीजेपी की जीत नहीं, सत्ता हड़पने की कोशिश

    चंडीगढ़, 25 अगस्त । पूर्व मुख्यमंत्री Bhupendra Singh Hooda और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में आज तमाम कांग्रेस विधायकों ने “वोट चोरी” के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाते हुए मार्च की शक्ल में विधानसभा पहुंचे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी के खुलासे से साफ हो गया है कि हरियाणा में बीजेपी जीती नहीं, बल्कि उसने कांग्रेस की सरकार चुराई है।

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग अपनी साख गंवा चुका है और हरियाणा में उसने पूरी तरह बीजेपी के इशारे पर काम किया। यही वजह है कि प्रदेश में जो वोटिंग 1 अक्टूबर को होनी थी, वो 5 अक्टूबर को हुई। उस समय भी कांग्रेस ने चुनाव आयोग की मंशा और कार्यशैली पर संदेह जताया था और तारीख स्थगित करने का विरोध जताया था।

    इसके बाद तमाम एग्ज़िट पोल्स कांग्रेस की जीत दिखा रहे थे, बावजूद इसके मुख्यमंत्री ने 7 अक्टूबर बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि बीजेपी की जीत के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं।

    Bhupendra Singh Hooda का बड़ा आरोप, हरियाणा में बीजेपी की जीत नहीं, सत्ता हड़पने की कोशिश

    इससे पहले, वोटिंग के 50 घंटे बाद भी दो तीन बार अलग अलग समय पर डेटा बदली हुई और परिणाम से मात्र 12 घंटे पहले, वोटों में अचानक से 2.5% की वृद्धि दिखाई गई। इसके बारे में जिलेवार और विधानसभा वार डाटा करण सिंह दलाल की अध्यक्षता वाली जांच समिति की रिपोर्ट में रखा गया है।

    काउंटिंग के दौरान यह भी देखा गया कि कई EVM में 99% बैटरी चार्ज मिली थी। इनकी शिकायत को चुनाव आयोग को की गई, लेकिन उसने नजरअंदाज कर दी और आज तक भी कोई सही उत्तर नहीं दिया गया। रानियां में कोर्ट के आदेश के बाद बावजूद, दोबारा गिनती करने की बजाए, आयोग ने ईवीएम का डाटा ही डिलीट कर डाला।

    पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी से हलफनामा मांगने वाले चुनाव आयोग को पहले खुद हलफनामा देना चाहिए। चुनाव आयोग लिखकर दे कि कहीं भी फर्जी वोटर या एक-एक आदमी के दो-दो वोट नहीं है। अगर आयोग लिखकर देता है तो हम उसको अनगिनत सबूत देने के लिए तैयार हैं। अपनी कारगुजरियों पर पर्दा ढकने के लिए आयोग राहुल गांधी से हलफनामा मांग रहा है। जबकि जनता यह समझ चुकी है कि आयोग पूरी तरह बीजेपी की टीम की तरह काम कर रहा है। यह देश के लोकतंत्र के लिए घातक स्थित है। क्योंकि लोकतंत्र तभी मजबूत रहेगा, जब तमाम संवैधानिक संस्थाएं स्वतंत्र तौर पर कार्य करेंगी।

  • Haryana News: IMA और सरकार के बीच बनी सहमति, हरियाणा के प्राइवेट अस्पतालों में आज रात से मिलेगा आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज

    Haryana News: IMA और सरकार के बीच बनी सहमति, हरियाणा के प्राइवेट अस्पतालों में आज रात से मिलेगा आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज

    Haryana News: हरियाणा में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और चिरायु योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों में 7 अगस्त से मरीजों का इलाज बंद कर दिया था। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हरियाणा ने 500 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया भुगतान और प्रशासनिक खामियों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया था। ऐसे में अब इस मुद्दे पर बड़ा अपडेट आया है। हरियाणा में आईएमए ने आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज को लेकर कर रखी हड़ताल वापस ले ली है। आज रात से इलाज शुरू हो जाएगा। हालांकि पहले भी प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान की बकाया पेमेंट को लेकर हड़ताल करते रहे हैं लेकिन इस बार यह सबसे ज्यादा 19 दिन तक चलने वाली हड़ताल थी।

    Haryana News: IMA और सरकार के बीच बनी सहमति, हरियाणा के प्राइवेट अस्पतालों में आज रात से मिलेगा आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज

    प्रदेश के निजी अस्पतालों ने 19 दिन बाद आयुष्मान लाभार्थियों का इलाज न करने के फैसले को वापस ले लिया है। मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि निजी अस्पतालों को भुगतान में एक महीने से ज्यादा देरी नहीं होगी।

    आईएमए के अनुसार, राज्य में लगभग 650-700 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना से जुड़े हैं, जो 90% मरीजों को सेवा प्रदान करते हैं। इन अस्पतालों को मार्च 2025 से केवल 10-15% बकाया भुगतान मिला है, जिससे छोटे अस्पतालों पर वित्तीय संकट गहरा गया है। डॉ. महाजन ने कहा कि पिछले दो वर्षों से भुगतान अनियमित हैं। सरकार ने 2024-25 के लिए केवल 700 करोड़ रुपये आवंटित किए, जबकि जरूरत 2,000-2,500 करोड़ रुपये की है।

  • Faridabad: ठगी का हुआ शिकार तो रच दी अपहरण और हत्या की साजिश, बिहार के अपहरणकर्ता और हत्यारोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार

    Faridabad: ठगी का हुआ शिकार तो रच दी अपहरण और हत्या की साजिश, बिहार के अपहरणकर्ता और हत्यारोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार

    Faridabad: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी कामयाबी मिल गई है। यूपी एसटीएफ ने 14 वर्षीय सूरज कुमार उर्फ सुंदरम के अपहरण व हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस घटना में शामिल पांच आरोपियों को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। यूपी एसटीएफ की टीम ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर यह कार्रवाई की है।

    पूछताछ में मुख्य आरोपी सूरज कुमार ने बताया कि करीब चार महीने पहले वह OLX पर आईफोन खरीदने के चक्कर में 1.15 लाख रुपये गंवा बैठा था। ठगी करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड देखने पर उसे सुंदरम नामक व्यक्ति का नाम मिला। इस पर सूरज और उसके दोस्तों ने बदला लेने की योजना बनाई। इसी योजना के अंतर्गत उन्होंने सुंदरम और सूरज का अपहरण कर उसकी हत्या की साजिश रच दी।

    Faridabad: ठगी का हुआ शिकार तो रच दी अपहरण और हत्या की साजिश, बिहार के अपहरणकर्ता और हत्यारोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार

    दरअसल, 20 अगस्त को बिहार के नवादा जिले के थाना वारिस अलीगंज निवासी 14 वर्षीय सूरज कुमार उर्फ सुंदरम का अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने उसके पिता से 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। चौंकाने वाली बात यह रही कि फिरौती की मांग मृतक के मोबाइल फोन से ही की जा रही थी। फोन की लोकेशन लगातार लखनऊ, हरदोई, बरेली और दिल्ली के बीच बदल रही थी।

    नवादा पुलिस अधीक्षक के अनुरोध पर एसटीएफ उत्तर प्रदेश की टीम को जांच में लगाया गया। तकनीकी और मैनुअल अभिसूचना के आधार पर लोकेशन ट्रैक करते हुए टीम 22 अगस्त को फरीदाबाद पहुंची। 23 अगस्त को बिहार पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हरियाणा के फरीदाबाद जिले से इन्हें गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार, शिवम कुमार, कन्हैया कुमार, सुमन कुमार और शिवम कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से मृतक का मोबाइल फोन, जिससे फिरौती की मांग की जा रही थी, उसे बरामद किया गया है।

  • Ayushman Yojana: हरियाणा में निजी डॉक्टरों का ऐलान, सिस्टम बदले बिना आयुष्मान मरीजों का इलाज नहीं होगा

    Ayushman Yojana: हरियाणा में निजी डॉक्टरों का ऐलान, सिस्टम बदले बिना आयुष्मान मरीजों का इलाज नहीं होगा

    Ayushman Yojana: हरियाणा में पिछले 18 दिनों से आयुष्मान कार्ड और चिरायु कार्ड पर इलाज प्राइवेट अस्पतालों में नहीं हो रहा है। सरकार ने डॉक्टरों की मांग पर करीब 500 करोड रुपए जारी भी कर दिए हैं लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर इलाज करने को तैयार नहीं है।

    7 अगस्त को जब डॉक्टरों ने हड़ताल की तो यह लड़ाई डॉक्टर के बकाया पैसे की थी लेकिन अब डॉक्टरों ने इस लड़ाई को व्यवस्था की लड़ाई बना दिया है। कल पानीपत में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में देशभर से अनेक डॉक्टर इकट्ठा हुए तो वहीं हरियाणा से अलग-अलग जिलों से आए डॉक्टरों ने आयुष्मान घोषणा पत्र की प्रतियों को हवन कुंड में जलाकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि जब तक सही ढंग से कोई योजना नहीं बनेगी, तब तक प्रदेश का कोई भी अस्पताल आयुष्मान सुविधा मरीजों को उपलब्ध नहीं कराएगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रधान ने कहा कि डॉक्टर सरकार से कोई भीख नहीं मांग रहे हैं।

    IMA के राष्ट्रीय अध्य्क्ष डॉ. दिलीप पी. भानुशाली ने कहा कि आईएमए ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल के साथ एक मीटिंग की थी। उन्होंने 500 करोड़ रुपये के बकाया का भुगतान किया था। उन्होंने सरकार से 2000-2500 करोड़ रुपये का बजट रखने को कहा था, लेकिन सरकार ने सिर्फ 700 करोड़ रुपये का बजट रखा। इस कारण तीन महीने बाद फिर से वही समस्या आ गई और 6 महीने का बजट पहले ही खत्म हो गया है।

    Ayushman Yojana: हरियाणा में निजी डॉक्टरों का ऐलान, सिस्टम बदले बिना आयुष्मान मरीजों का इलाज नहीं होगा

    ​आगे 6 महीने में क्या होगा? सरकार कह रही है कि वे सप्लीमेंट्री बजट लाएंगे। जब तक सरकार यह नहीं समझती कि आयुष्मान अस्पताल उनके साझेदार हैं और उनकी तरफ से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, तब तक यह योजना नहीं चल पाएगी। अगर सरकार की मंशा अच्छी है तो यह योजना चल सकती है नहीं तो हर तीन महीने में यही समस्या आएगी।

    डॉ विनय अग्रवाल ने कहा ​सरकार ने जल्दबाजी में एक आयुष्मान भारत स्कीम लाई। स्कीम अच्छी है। इसीलिए मेडिकल सेंटर्स ने इसको अडॉप्ट किया। उन्होंने कहा कि शुरुआत में सरकार को जो संकोच था, जिससे सरकार को मजबूर होकर उसको सरकारी अस्पताल में या जिला अस्पताल में उस स्कीम को चलाना पड़ा। जिला अस्पताल तो वैसे भी फ्री मेडिकल ऐड देते हैं। इतने अस्पताल उसमें एम्पावर्ड एम्पैनल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञात हुआ था कि हरियाणा में 765 या 800 डॉक्टर्स ने इसको एम्पैनल किया।

    एम्पैनल तो इसीलिए किया हुआ कि हम सर्विस ओरिएंटेड हैं, हमें सर्विस देनी चाहिए, जिससे फायदा होगा। मगर सरकार सर्विस प्रोवाइडर फ्रेंडली ही नहीं है। क्योंकि अगर आप पैसा नहीं दे रहे, आप थ्रेटन कर रहे हो सबको, आप सोचते हो ये राइट है तो प्राइवेट सेक्टर के लिए खासतौर पर छोटे हॉस्पिटल्स के लिए इस स्कीम को इंप्लीमेंट करना बहुत मुश्किल है।

  • Gurugram का खौफनाक मामला, पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर फरार हुआ

    Gurugram का खौफनाक मामला, पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर फरार हुआ

    Gurugram: गुड़गांव के नाहरपुर गांव में पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पति और पत्नी के बीच एक विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आरोपी ने अपनी पत्नी के सिर पर चोट मारी और फिर उसे गला घोंटकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

    प्रेम विवाह और रहन-सहन का विवरण

    मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और मृतका उत्तराखंड के निवासी थे। दोनों की शादी एक साल पहले प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। दंपति नाहरपुर गांव के मनसर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे, लेकिन इस बार विवाद ने हत्या का रूप ले लिया।

    Gurugram का खौफनाक मामला, पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर फरार हुआ

    पुलिस जांच और एफआईआर

    हत्या की जानकारी मृतका के मामा की शिकायत पर पुलिस को मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की कड़ी पूछताछ की, जिससे हत्याकांड का सच सामने आया। पूछताछ में आरोपी ने कुछ घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है।

    अदालत में पेशी और आगे की कार्रवाई

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश करने की तैयारी की है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और हत्या के पीछे के सभी पहलुओं को उजागर किया जाएगा। आरोपी की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही पूरे मामले का निष्कर्ष सामने आएगा।