Tag: Haryana news today

  • Abhay Chautala का बड़ा बयान, हुड्डा कर रहे कांग्रेस को कमजोर, शैलजा और रणदीप को कांग्रेस से निकलना चाहते हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    Abhay Chautala का बड़ा बयान, हुड्डा कर रहे कांग्रेस को कमजोर, शैलजा और रणदीप को कांग्रेस से निकलना चाहते हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    इनेलो प्रमुख Abhay Chautala ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर हमला बोला है। अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि हुड्डा लंबे समय से कांग्रेस को कमजोर करने में जुटे हैं। उन्हें सिर्फ अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा को स्थापित करने की चिंता है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व हुड्डा के दबाव में है और भाजपा नेतृत्व भी चाहता है कि हुड्डा प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहें, तभी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हुड्डा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा था कि उन्हें राजनीति से रिटायर नहीं होना चाहिए।

    चंडीगढ़ में अभय चौटाला ने कांग्रेस के उन सभी पुराने नेताओं के नाम गिनाए, जो समय-समय पर भाजपा में चले गए। अभय ने आरोप लगाया कि हुड्डा की वजह से स्व. भजनलाल, राव इंद्रजीत, बीरेंद्र सिंह, कुलदीप बिश्नोई और किरण चौधरी सरीखे कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी। अब सैलजा व सुरजेवाला को भी हुड्डा कांग्रेस से बाहर करवाना चाहते हैं। वे अपने सामने किसी को टिकने नहीं देना चाहते। उनकी सिर्फ एक ही सोच है कि दीपेंद्र हुड्डा राजनीति में कामयाब हो जाए, भले ही कांग्रेस भाड़ में चली जाए।

    अभय चौटाला ने कहा कि विपक्ष का नेता बनने के लिए उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर दबाव बनाया और दलील दी कि यदि इनेलो की रोहतक रैली से पहले उन्हें नेता नहीं बनाया गया तो कांग्रेस को नुकसान होगा। राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने से जुड़े हुड्डा के आरोप पर अभय ने कहा कि मैं शुरू से ही कांग्रेस के खिलाफ हूं। फिर मैं कांग्रेस को वोट क्यों दूंगा। राज्यसभा चुनाव में जब दीपेंद्र को टिकट मिला था, जब सांसद जयप्रकाश जेपी ने अपने फोन से हुड्डा से मेरी बात कराई थी।

    Abhay Chautala का बड़ा बयान, हुड्डा कर रहे कांग्रेस को कमजोर, शैलजा और रणदीप को कांग्रेस से निकलना चाहते हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    उस समय हुड्डा ने दीपेंद्र के लिए मुझसे वोट मांगा था। तब मैंने हुड्डा को कहा था कि वोट देने या नहीं देने पर मैं विचार करूंगा। उन्होंने कहा कि हुड्डा को यह बताना चाहिए कि राज्यसभा के चुनाव में पेन की स्याही किसने बदली थी। इनेलो प्रमुख ने स्वीकार किया कि विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की पार्टी हलोपा से गठबंधन करना उनकी राजनीतिक भूल थी। इनेलो व हलोपा के बीच गठबंधन की वजह से ही कांग्रेस को यह कहने का मौका मिल गया, लेकिन असलियत यह है कि हमारी पार्टी को गोपाल कांडा की वजह से नुकसान हुआ है।

    गोपाल कांडा कहते हैं कि उन्हें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्जुन चौटाला की मदद करने के लिए कहा था। अगर इस बात को मनोहर लाल कह दें तो वह मान जाएंगे अन्यथा गोपाल कांडा के आरोपों में किसी तरह का दम नहीं है।

    हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान पर भी अभय सिंह चौटाला ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि उदयभान के पिता ने हरियाणा की राजनीति को बदनाम किया। उनके पिता ने एक दिन में तीन-तीन दल बदले थे। इसी वजह से प्रदेश की राजनीति में आया राम-गया राम का नारा चला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव में कमजोर उम्मीदवार उतारकर हुड्डा व उदयभान ने भाजपा की मदद की है। बाक्स पुराने साथी वापस आएंगे तो उन्हें सत्ता तक पहुंचाने का काम करूंगा अभय सिंह ने कहा वे जल्दी ही अपने पुराने साथियों को पार्टी से जोड़ेंगे। मेरे पुराने साथी दोबारा इनेलो में आते हैं तो उन्हें सत्ता तक पहुंचाने का काम करूंगा। अगले 15 दिनों के बाद जल्दी ही पूरे राज्य का दौरा चालू किया जाएगा।

    लाडो लक्ष्मी योजना को महिलाओं का अपमान बताते हुए अभय ने कहा कि इसका लाभ लेने के लिए इतनी शर्तें लगा दी गई हैं, जिन्हें पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने भारतीय टीम द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध मैच खेलने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वे ट्रॉफी नहीं लेते और पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाते। इनमें इतनी ही अकड़ और देशप्रेम है तो फिर मैच ही क्यों खेला है। किसानों पर पराली जलाने के मामले में मुकदमे दर्ज करने पर आपत्ति जताते हुए अभय ने कहा कि इनसे खेतों से पानी नहीं निकल रहा और किसानों को तंग करने में लगे हैं।

  • Haryana News: बच्चे को खिड़की से उलटा लटका कर पीटना पड़ा भारी, स्कूल हुआ बंद, ड्राइवर और प्रिंसिपल गिरफ्तार

    Haryana News: बच्चे को खिड़की से उलटा लटका कर पीटना पड़ा भारी, स्कूल हुआ बंद, ड्राइवर और प्रिंसिपल गिरफ्तार

    Haryana News: प्रदेश सरकार ने जटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल को बंद करवा दिया है और पानीपत पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, जटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार के 2 अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में जहां दूसरी कक्षा के एक मासूम छात्र को होमवर्क न करने पर रस्सी से खिड़की से उल्टा लटकाकर पीटा गया, वहीं दूसरे वीडियो में स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर छोटे बच्चों को अन्य छात्रों के सामने बेरहमी से थप्पड़ मारती नजर आ रही है। स्कूल परिसर के भीतर हुई इस अमानवीय घटना ने बाल सुरक्षा कानूनों और शिक्षा संस्थानों की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर और स्कूल प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल को नोटिस देकर बंद करवा दिया गया है।

    मामले को लेकर डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार की तरफ से 2 दिन पहले शिकायत मिली थी, जिसमें बच्चों के साथ मारपीट करने का बताया गया था। डीएसपी ने बताया कि मामले में स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल ड्राइवर को हमारी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

    Haryana News: बच्चे को खिड़की से उलटा लटका कर पीटना पड़ा भारी, स्कूल हुआ बंद, ड्राइवर और प्रिंसिपल गिरफ्तार

    स्कूल को नोटिस देकर बंद करवा दिया गयाः शिक्षा मंत्री

    वहीं, जब इस बारे में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल को तुरंत प्रभाव से नोटिस देकर बंद करवा दिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है शिक्षा मंत्री ने अन्य स्कूलों को भी चेतावनी देते हुए कहा है कोई भी स्कूल बच्चों के साथ मारपीट ना करें अगर ऐसा करता पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई।

    अभिभावकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

    इस पूरे मामले को लेकर बच्चों के अभिभावक मॉडल टाउन थाना में भी पहुंचे, जहां उन्होंने खूब हंगामा किया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सारी गलती स्कूल प्रबंधन की है। ड्राइवर को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। पीड़ित बच्चे के परिवार ने इसके बाद मॉडल टाउन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई कर आरोपी ड्राइवर अजय और स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस में मामले की जांच को तेज कर दिया है। इस घटना को पानीपत में शिक्षा और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली और बेहद परेशान करने वाली घटना के रूप में देखा जा रहा है।

  • Haryana News: पराली जलाने की घटनाओं के लिए 10 जिले हॉटस्पॉट घोषित, इन घटनाओं में कटौती का लक्ष्य

    Haryana News: पराली जलाने की घटनाओं के लिए 10 जिले हॉटस्पॉट घोषित, इन घटनाओं में कटौती का लक्ष्य

    Haryana News: हरियाणा में कुछ इलाकों में धान की कटाई शुरू हो गई है। हालांकि सरकार ने धान की सरकारी खरीद अभी शुरू नहीं की है लेकिन कुछ जगह कटाई का काम शुरू हो गया है। धान की कटाई के बाद बचने वाली पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार भी सक्रिय है।

    बता दें कि फसल अवशेष प्रबंधन में पिछले कुछ समय में काफी सुधार हुआ है। पिछली धान सीजन में सक्रिय अग्नि स्थानों में 2023 की तुलना में 39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने सक्रिय अग्नि स्थानों को और घटाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए राज्य के उन 10 जिलों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जहां पिछले साल सबसे ज्यादा सक्रिय अग्नि स्थान दर्ज हुए थे।

    विभिन्न विभागों के अधिकारियों के संयुक्त प्रयास, उल्लंघन करने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जैसे कृषि रिकॉर्ड में ‘रेड एंट्री’ करना, एफआईआर दर्ज करना और पराली प्रबंधन तरीकों को अपनाने से हरियाणा में 2024 में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट आई। राज्य में 2024 में 1406 मामले दर्ज हुए, जबकि 2023 में 2303, 2022 में 3,661 और 2021 में 6,987 मामले थे।

    Haryana News: पराली जलाने की घटनाओं के लिए 10 जिले हॉटस्पॉट घोषित, इन घटनाओं में कटौती का लक्ष्य

    प्रदेश सरकार ने 10 जिलों को पराली जलाने के हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया है। इनमें फतेहाबाद, जींद, कैथल, अंबाला, सिरसा, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, यमुनानगर और सोनीपत शामिल हैं। 15 सितंबर से 30 नवंबर, 2024 के आंकड़ों के अनुसार, फतेहाबाद में 2023 के 579 मामलों से घटकर 2024 में 130 मामले हुए। जींद में 343 से 218, कैथल में 262 से 194, अंबाला में 195 से 99, सिरसा में 188 से 162, कुरुक्षेत्र में 154 से 132, करनाल में 126 से 96, हिसार में 111 से 49, यमुनानगर में 98 से 38 और सोनीपत में 78 से 70 मामले दर्ज हुए। रोहतक में 71 से घटकर 24, पलवल में 57 से घटकर 39, जबकि पानीपत में 25 से बढ़कर 41 और झज्जर में 20 से घटकर 12 मामले दर्ज हुए। जिला उपायुक्तों को ‘रेड’ और ‘येलो’ जोन गांवों और प्रमुख धान उत्पादक क्षेत्रों में विशेष कदम उठाने और सूक्ष्म स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

    पराली जलाने की समस्या जो सर्दियों में वायु प्रदूषण और धुंध का बड़ा कारण है से निपटने के लिए सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) योजना शुरू की। इसके तहत पराली प्रबंधन के इन-सीटू और एक्स-सीटू तरीकों को अपनाने वाले किसानों को इस सीजन से 1,200 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जबकि पहले यह 1,000 रुपये थी। इसके अलावा, स्ट्रॉ बेलर, हैप्पी सीडर और पेडी स्ट्रॉ चॉपर जैसी पराली प्रबंधन मशीनरी की खरीद पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। शून्य पराली जलाने वाले ‘रेड जोन’ पंचायतों को 1 लाख रुपये और ‘येलो जोन’ पंचायतों को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

    पराली जलाने में शामिल किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के अलावा, ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ (MFMB) पोर्टल में रेड एंट्री की जाती है, जिससे वे दो लगातार सीजन तक ई-खरीद के माध्यम से फसल नहीं बेच सकते।

  • Haryana Weather: आज पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में बूंदाबांदी, दिन में लोगों को परेशान करेगी गर्मी

    Haryana Weather: आज पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में बूंदाबांदी, दिन में लोगों को परेशान करेगी गर्मी

    Haryana Weather: हरियाणा में लगातार बदल रहे मौसम के बीच आज सोमवार को तीन जिलों में पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में बूंदाबांदी होगी। बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। प्रदेश भर में बारिश का दौर रूकने के बाद दिन के समय फिर से गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने लगा है। जिससे लोगों को दिन के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    मौसम विभाग का मानना है कि हरियाणा में तापमान आज 36°C तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25°C से 27°C के बीच रहने की संभावना है। प्रदेश में हवा की गति 5-17 किमी/घंटा हो सकती है। आर्द्रता का स्तर 61-85% के बीच रहने की संभावना है।
    फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल और कुरूक्षेत्र में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

    Haryana Weather: आज पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में बूंदाबांदी, दिन में लोगों को परेशान करेगी गर्मी

    कल मंगलवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में अधिकतर एरिया में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में कुछ एरिया में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में मौसम साफ रहेगा।

    मंगलवार शाम को एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होने की उम्मीद की जा रही है और उसके बाद प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग का मानना है कि हरियाणा से मानसून 22 सितंबर को विदा हो जाएगा, लेकिन उसके बाद प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है।

  • Haryana Weather: आ गई तारीख कब विदा होगा मानसून, आज भी हरियाणा के आठ जिलों में बारिश की संभावना

    Haryana Weather: आ गई तारीख कब विदा होगा मानसून, आज भी हरियाणा के आठ जिलों में बारिश की संभावना

    Haryana Weather: हरियाणा से मानसून के विदा होने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा से मानसून 22 सितंबर को विदा हो जाएगा। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के आठ जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। IMD चंडीगढ़ के अनुसार, रविवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में कुछ एरिया में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

    मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर के आसपास हरियाणा से मानसून की रवानगी हो जाएगी। इस बार मानसून पिछले साल की तुलना में 10 दिन पहले विदा हो जाएगा। इससे पहले राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना कि मानसून की रवानगी के बाद भी बारिश हुई तो इस बार सर्दी की दस्तक समय से पहले हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 16 से 17 सितंबर के बीच पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न हवा का दबाव क्षेत्र भी बनेगा। इसके प्रभाव से 17 से 19 सितंबर के बीच हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

    Haryana Weather: आ गई तारीख कब विदा होगा मानसून, आज भी हरियाणा के आठ जिलों में बारिश की संभावना

    इसके बाद मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। इसकी शुरुआत राजस्थान से होगी है। राजस्थान से मानसून की रवानगी 17 सितंबर के आसपास होने वाली है। पिछले साल हरियाणा में मानसून की विदाई दो अक्तूबर को हुई थी।

    उल्लेखनीय है कि हरियाणा में इस बार मानसून की बारिश सामान्य से ज्यादा हुई है। राज्य में अब तक 564.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है जो सामान्य से 42 फीसदी अधिक है। मानसून सीजन में हुई बारिश ने इस बार 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 17 से 19 सितंबर के बीच बारिश के आसार दिख रहे हैं। उसके बाद मानसून हरियाणा से चला जाएगा। उन्होंने बताया कि मानसून के चले जाने के बाद मौसमी सिस्टम सक्रिय हो सकते हैं। इनकी वजह से बारिश हुई तो सर्दी की दस्तक जल्द हो सकती है। वहीं, हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 22 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई होगी।

    भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह लाठर ने बताया कि जलभराव से धान की अगेती फसल को पहले से ही 15-20 फीसदी नुकसान हो चुका है। यदि अब बारिश हुई तो जो फसल पक गई है उसे भी 10-15 फीसदी नुकसान होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना है।

  • Haryana में बड़ा फैसला! चरस बेचने वाले दो आरोपी को 12 साल जेल और 2.40 लाख जुर्माना

    Haryana में बड़ा फैसला! चरस बेचने वाले दो आरोपी को 12 साल जेल और 2.40 लाख जुर्माना

    Haryana: फर्स्ट एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज और स्पेशल जज एनडीपीएस संजीव कुमार की कोर्ट ने हरियाणा के दो आरोपियों को हशिश (चरस) की बिक्री के मामले में 12 साल की कठोर सजा और 2.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यदि जुर्माना नहीं भरा गया, तो अतिरिक्त एक साल की सजा भी भुगतनी होगी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि दोषियों ने युवाओं को हशिश बेचकर उन्हें शारीरिक रूप से कमजोर किया और सामाजिक तौर पर हानिकारक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया। इस गंभीर और समाज-विरोधी अपराध के लिए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

    हशिश की बरामदगी का मामला

    सहायक जिला सरकारी अभियोजक क्रिमिनल पूजा साह के अनुसार, 24 फरवरी 2021 को भिमताल के तत्कालीन एसएचओ रमेश सिंह बोहरा पुलिसकर्मियों के साथ टीआरएच चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मल्लीताल से पैदल आ रहे दो लोगों को रोका गया। उनके बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को 1.517 किलो हशिश आरोपी सुमित (पिता राज कवाड़, ग्राम नक्लोई, पोस्ट विघलान, थाना सदर, खड़कड़ा, सोनीपत) और 1.5 किलो हशिश आरोपी आनंद सिंह (पिता चांडुप, निवासी उपरोक्त स्थान) के पास से बरामद हुई। हशिश का वजन पुलिस सर्किल ऑफिसर की मौजूदगी में किया गया और दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

    Haryana में बड़ा फैसला! चरस बेचने वाले दो आरोपी को 12 साल जेल और 2.40 लाख जुर्माना

    जांच और साक्ष्य

    जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट-1985 के तहत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। अभियोजक पूजा साह ने मामले को साबित करने के लिए नौ गवाहों और पांच अन्य साक्ष्यों को कोर्ट में पेश किया। अभियोजन पक्ष ने यह दिखाया कि आरोपियों का कार्य केवल व्यक्तिगत अपराध नहीं बल्कि समाज विरोधी था, क्योंकि उन्होंने न केवल हशिश बेची बल्कि युवाओं को इसके नशे में डुबोकर सामाजिक अस्थिरता बढ़ाई।

    कोर्ट का फैसला और सजा

    कोर्ट ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद और गवाहों के बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों के कृत्य को समाज-विरोधी करार दिया। अदालत ने उन्हें 12 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई और 2.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यदि जुर्माना नहीं भरा गया, तो दोनों को अतिरिक्त एक साल जेल में रहना होगा। कोर्ट के फैसले के बाद दोनों आरोपियों को तुरंत जेल भेज दिया गया और इस सख्त सजा से नशे की रोकथाम और समाज की सुरक्षा के प्रति संदेश देने की कोशिश की गई है।

  • Haryana News: प्रेम नगर में सुबह 8:58 पर शुरू हुआ धुंधलापन, विशाल मेगामार्ट से उठी काली धुआं, बाजार में मच गया हड़कंप

    Haryana News: प्रेम नगर में सुबह 8:58 पर शुरू हुआ धुंधलापन, विशाल मेगामार्ट से उठी काली धुआं, बाजार में मच गया हड़कंप

    Haryana News: मंगलवार सुबह प्रीम नगर के लोगों के लिए सामान्य दिन की शुरुआत थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह दिन अराजकता और धुएं में डूब गया। सुबह 8:58 बजे विशाल मेगामार्ट की इमारत से उठते काले धुएँ ने पूरे मार्केट में हड़कंप मचा दिया। कुछ ही समय में आग ने पहली और दूसरी मंजिल को घेर लिया और धुआँ इतना भारी था कि यह दो किलोमीटर तक दिखाई दे रहा था। मेगामार्ट के सुरक्षा गार्ड ने सबसे पहले धुएँ को देखा और अपनी रिपोर्ट मालिकों को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

    फायर ब्रिगेड की चुनौती और आग पर काबू

    अधिकारियों को आग की सूचना सुबह 9:04 बजे मिली और सबसे पहला फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचा। लेकिन आग ने भयंकर रूप ले लिया और तेजी से फैल गई। इसके चलते अम्बाला सिटी से 5, अम्बाला कैंट से 2 और नरैंगढ़ से 1 फायर इंजन बुलाना पड़ा। नरैंगढ़ की दूरी शहर से लगभग 37 किलोमीटर है। करीब चार घंटे तक फायर ब्रिगेड के 20 से अधिक कर्मी आग को काबू करने के लिए संघर्ष करते रहे। इस दौरान इमारत की शीशे टूटने के कारण उन्हें कई बार पीछे हटना पड़ा।

    Haryana News: प्रेम नगर में सुबह 8:58 पर शुरू हुआ धुंधलापन, विशाल मेगामार्ट से उठी काली धुआं, बाजार में मच गया हड़कंप

    इस बीच फायरमैन परमजीत धुएँ से प्रभावित हो गए और सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें जिला सिविल अस्पताल ले जाया गया। शेष कर्मियों ने स्थिति को पूरी सतर्कता से संभाला। शाह सतनाम दल और वंदे मातरम दल के स्वयंसेवकों ने राहत कार्य में मदद की। आसपास की सभी दुकानों, दो बैंकों और तीन वित्तीय शाखाओं को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। एसडीएम दर्शन कुमार और थाना प्रभारी बलदेव नगर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    नुकसान और जमीन मंजिल की सुरक्षा

    स्थानीय लोगों की मदद से विशाल मेगामार्ट की ग्राउंड फ्लोर पर रखे सामान को सुरक्षित निकाल लिया गया, क्योंकि आग यहाँ तक नहीं पहुंची थी। लेकिन पहली और दूसरी मंजिल पूरी तरह जलकर भस्म हो गई। आग में कपड़े, पॉलिशरी, प्लास्टिक, रैक, कारपेट, ग्रॉसरी आइटम, घी, जूस की बोतलें, बर्तन, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स सभी नष्ट हो गए। स्थानीय दुकानदारों के लिए यह केवल आग की घटना नहीं बल्कि व्यवसाय की असुरक्षा की चेतावनी बन गई।

    आग लगने का कारण

    आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग इतनी तेजी से फैली क्योंकि यहाँ प्लास्टिक और कपड़े जमा थे, जिसने आग की गति को बढ़ा दिया।

  • Bhupendra Singh Hooda का बड़ा आरोप– हरियाणा डूबा, सरकार सोई! 5200 गांव तबाह, अब चाहिए केंद्र से खास पैकेज

    Bhupendra Singh Hooda का बड़ा आरोप– हरियाणा डूबा, सरकार सोई! 5200 गांव तबाह, अब चाहिए केंद्र से खास पैकेज

    चंडीगढ़, 9 सितंबर । पूर्व मुख्यमंत्री Bhupendra Singh Hooda ने कहा है कि प्रदेश की बीजेपी सरकार ने जिस तरह बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है, वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। प्रति एकड़ मात्र 7 से 15 हजार मुआवजे के ऐलान किसानों के साथ भद्दा मजाक है। क्योंकि किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। उन्हें प्रति एकड़ करीब 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आने वाली फसल के होने की भी उम्मीद नजर नहीं आती। यानी किसानों को पूरे दो सीजन का घाटा हुआ है। बावजूद इसके सरकार खाद के खर्च से भी कम मुआवजे का ऐलान कर रही है। किसानों को कम से कम 50-60 प्रति एकड़ मुआवजा मिलना चाहिए।

    हुड्डा आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि बाढ़ के चलते किसानों की 14 लाख एकड़ फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। हजारों मकान में दरारें आई हैं। दुकानें, इमारतें व अन्य प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लोगों को भारी आर्थिक चोट पहुंची है। इन सबकी भरपाई के लिए उचित मुआवजे की आवश्यकता है, जिसके लिए केंद्र सरकार को हरियाणा के लिए विशेष राहत पैकेज देने का ऐलान करना चाहिए।

    Bhupendra Singh Hooda का बड़ा आरोप– हरियाणा डूबा, सरकार सोई! 5200 गांव तबाह, अब चाहिए केंद्र से खास पैकेज

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि उन्होंने खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। आधे हरियाणा की स्थिति भयावह बनी हुई है। बावजूद इसके दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा को बाढ़ प्रभावित स्टेट घोषित नहीं किया है। जबकि प्रदेश सरकार को इसे बाढ़ प्रभावित घोषित करके, केंद्र से पैकेज की मांग करनी चाहिए थी। क्योंकि राज्य के 5200 गांव बाढ़ से प्रभावित है। चौधरी उदयभान ने भी इस मांग को दोहराते हुए प्रदेश सरकार के रवैये पर नाराजगी जाहिर की।

    हुड्डा ने कहा कि सरकार को पोर्टल का चक्कर छोड़कर तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों तक आर्थिक मदद पहुंचानी चाहिए। क्योंकि पराली जलाने पर केस दर्ज करने वाली सरकार सेटेलाइड इमेज का सहारा लेती है। लेकिन जब बाढ़, बीमारी व दूसरी आपदा की बात आती है तो किसानों को पोर्टल के हवाले कर दिया जाता है। बीजेपी ने पोर्टल को अपनी जिम्मेदारी से भागने और मुआवजे में देरी का जरिया बना लिया है।

  • Haryana News: जानिए एक ऐसे बैंक के बारे में जिसने दे दिया 200 नवजात को जीवनदान

    Haryana News: जानिए एक ऐसे बैंक के बारे में जिसने दे दिया 200 नवजात को जीवनदान

    Haryana News: दान दान होता है। लेकिन कुछ दान ऐसे होते हैं जिससे किसी को जीवन दान मिलता है। रक्तदान और नेत्रदान के बारे में सभी ने सुन रखा है और इन्हें महादान भी माना जाता है लेकिन आज हम बात करेंगे मदर मिल्क दान की। मदर मिल्क दान शायद इन दोनों से भी दो कदम आगे बढ़कर है। हरियाणा के रोहतक स्थित PGIMS में राज्य का पहला मदर मिल्क बैंक स्थापित किया गया है, जिसने केवल एक महीने में ही अब तक 200 से अधिक नवजात शिशुओं को जीवनदान दिया है। यह बैंक पिछले महीने NHM के तहत 40 लाख रुपये की लागत से शुरू किया गया था।

    इस बैंक की सबसे भावुक कहानी 15 अगस्त को जन्मी एक बच्ची की है, जिसे जन्म के तुरंत बाद अपनी मां का दूध नसीब नहीं हो पाया। बच्ची की मां, 32 वर्षीय मनीषा, उसी दिन रोहतक-झज्जर रोड़ पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और आईसीयू में भर्ती रहीं। बच्ची का जन्म केवल 32 सप्ताह की गर्भावस्था में हुआ था, और उसका वजन मात्र 1.7 किलो था।

    Haryana News: जानिए एक ऐसे बैंक के बारे में जिसने दे दिया 200 नवजात को जीवनदान

    डॉक्टरों ने अथक प्रयास कर बच्ची को बचा लिया, लेकिन पांच दिन बाद मनीषा की मृत्यु हो गई। इसके बाद बच्ची को मदर मिल्क बैंक से उपलब्ध कराए गए दूध से पोषण दिया गया, जिससे उसकी जान बच सकी। 1 सितंबर को उसे नवजात वार्ड से छुट्टी दे दी गई।

    अस्पताल के प्रसूति वार्ड में कई ऐसी महिलाएं होती हैं, जिनके पास अतिरिक्त दूध होता है। इन्हीं में से एक हैं बहादुरगढ़ की 25 वर्षीय गृहिणी गौरा, जिन्होंने बेटी को जन्म देने के बाद दूध दान करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया, “नर्स ने सुझाव दिया और मैंने तुरंत मान लिया। यह एक नेक कार्य है और इससे मेरा दर्द भी कम हुआ। मैं पिछले पांच दिनों से दूध दान कर रही हूं।”

    मदर मिल्क बैंक ने केवल एक महीने में लगभग 25 लीटर दूध एकत्र किया है, जिसमें से 21 लीटर का उपयोग नवजातों को जीवन रक्षक पोषण देने में किया गया है। पीजीआईएमएस के डॉक्टर हर दिन 40 से 50 प्रसव कराते हैं। अब अस्पताल का स्तनपान सहायक स्टाफ नियमित रूप से प्रसूति वार्ड का दौरा करता है और यह सुनिश्चित करता है कि जिन माताओं के पास अतिरिक्त दूध है, उन्हें दूध दान के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

    एक डॉक्टर ने बताया, “फिलहाल हम व्यवस्था को सही तरह से चला रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ेगी, समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी, जिससे दूध की मांग भी अधिक होगी।”

  • Haryana सरकार का बड़ा ऐलान – 25 सितंबर से शुरू होगी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, बदलेगा बेटियों का भविष्य

    Haryana सरकार का बड़ा ऐलान – 25 सितंबर से शुरू होगी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, बदलेगा बेटियों का भविष्य

    Haryana की नायब सिंह सैनी सरकार की कैबिनेट ने वीरवार को “दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना” लागू करने का फैसला किया गया। योजना का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर 2025 को होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

    पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम से योजना

    हरियाणा सरकार ने इस योजना को पार्टी और संघ के वरिष्ठ नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम से जोड़ने का निर्णय लिया है। अब हरियाणा की बहन-बेटियों को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत मासिक आर्थिक सहयोग मिलेगा। यहां बता दें कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री रहते हुए लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी, उसी तर्ज पर हरियाणा में यह पहल की जा रही है।

    किसे मिलेगा लाभ

    इस योजना के तहत 23 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित और अविवाहित महिलाएं पात्र होंगी। पहले चरण में वे परिवार शामिल किए जाएंगे जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। अनुमान है कि इस चरण में लगभग 20 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी। आगे चलकर अन्य आय वर्ग को भी शामिल किया जाएगा।

    परिवार की सभी महिलाओं को लाभ

    योजना में एक परिवार की महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। यदि किसी परिवार में तीन महिलाएं हैं, तो तीनों को ही 2100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। पात्रता के लिए अविवाहित महिला या विवाहित महिला का पति कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा का मूल निवासी होना जरूरी होगा।

    Haryana सरकार का बड़ा ऐलान – 25 सितंबर से शुरू होगी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, बदलेगा बेटियों का भविष्य

    किन्हें नहीं मिलेगा लाभ

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि पहले से चल रही 9 योजनाओं के अंतर्गत जिन महिलाओं को अधिक राशि की पेंशन मिल रही है, उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि कैंसर (स्टेज 3 व 4) मरीजों, 54 दुर्लभ बीमारियों, हीमोफिलिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल से पीड़ित महिलाओं को यह अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।

    स्वतः जुड़ेंगी अन्य योजनाओं से

    इस योजना में एक महत्वपूर्ण व्यवस्था यह भी है कि लाभार्थी अविवाहित महिला जब 45 वर्ष की होगी, तो स्वतः ही विधवा और निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के लिए पात्र हो जाएगी। इसी तरह 60 वर्ष की आयु पूरी होते ही लाभार्थी वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का हिस्सा बन जाएगी।

    आसान आवेदन प्रक्रिया

    कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि 6–7 दिनों में योजना की गजट अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और आवेदन के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। पात्र महिलाओं को एसएमएस के जरिए आवेदन की सूचना दी जाएगी। साथ ही पंचायतों और वार्डों में पात्र महिलाओं की सूची सार्वजनिक की जाएगी और ग्राम सभा/वार्ड सभा को आपत्ति दर्ज करने का अधिकार होगा।