Tag: Haryana Politics 2025

  • Abhay Chautala का बड़ा बयान, हुड्डा कर रहे कांग्रेस को कमजोर, शैलजा और रणदीप को कांग्रेस से निकलना चाहते हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    Abhay Chautala का बड़ा बयान, हुड्डा कर रहे कांग्रेस को कमजोर, शैलजा और रणदीप को कांग्रेस से निकलना चाहते हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    इनेलो प्रमुख Abhay Chautala ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर हमला बोला है। अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि हुड्डा लंबे समय से कांग्रेस को कमजोर करने में जुटे हैं। उन्हें सिर्फ अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा को स्थापित करने की चिंता है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व हुड्डा के दबाव में है और भाजपा नेतृत्व भी चाहता है कि हुड्डा प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहें, तभी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हुड्डा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा था कि उन्हें राजनीति से रिटायर नहीं होना चाहिए।

    चंडीगढ़ में अभय चौटाला ने कांग्रेस के उन सभी पुराने नेताओं के नाम गिनाए, जो समय-समय पर भाजपा में चले गए। अभय ने आरोप लगाया कि हुड्डा की वजह से स्व. भजनलाल, राव इंद्रजीत, बीरेंद्र सिंह, कुलदीप बिश्नोई और किरण चौधरी सरीखे कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी। अब सैलजा व सुरजेवाला को भी हुड्डा कांग्रेस से बाहर करवाना चाहते हैं। वे अपने सामने किसी को टिकने नहीं देना चाहते। उनकी सिर्फ एक ही सोच है कि दीपेंद्र हुड्डा राजनीति में कामयाब हो जाए, भले ही कांग्रेस भाड़ में चली जाए।

    अभय चौटाला ने कहा कि विपक्ष का नेता बनने के लिए उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर दबाव बनाया और दलील दी कि यदि इनेलो की रोहतक रैली से पहले उन्हें नेता नहीं बनाया गया तो कांग्रेस को नुकसान होगा। राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने से जुड़े हुड्डा के आरोप पर अभय ने कहा कि मैं शुरू से ही कांग्रेस के खिलाफ हूं। फिर मैं कांग्रेस को वोट क्यों दूंगा। राज्यसभा चुनाव में जब दीपेंद्र को टिकट मिला था, जब सांसद जयप्रकाश जेपी ने अपने फोन से हुड्डा से मेरी बात कराई थी।

    Abhay Chautala का बड़ा बयान, हुड्डा कर रहे कांग्रेस को कमजोर, शैलजा और रणदीप को कांग्रेस से निकलना चाहते हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    उस समय हुड्डा ने दीपेंद्र के लिए मुझसे वोट मांगा था। तब मैंने हुड्डा को कहा था कि वोट देने या नहीं देने पर मैं विचार करूंगा। उन्होंने कहा कि हुड्डा को यह बताना चाहिए कि राज्यसभा के चुनाव में पेन की स्याही किसने बदली थी। इनेलो प्रमुख ने स्वीकार किया कि विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की पार्टी हलोपा से गठबंधन करना उनकी राजनीतिक भूल थी। इनेलो व हलोपा के बीच गठबंधन की वजह से ही कांग्रेस को यह कहने का मौका मिल गया, लेकिन असलियत यह है कि हमारी पार्टी को गोपाल कांडा की वजह से नुकसान हुआ है।

    गोपाल कांडा कहते हैं कि उन्हें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्जुन चौटाला की मदद करने के लिए कहा था। अगर इस बात को मनोहर लाल कह दें तो वह मान जाएंगे अन्यथा गोपाल कांडा के आरोपों में किसी तरह का दम नहीं है।

    हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान पर भी अभय सिंह चौटाला ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि उदयभान के पिता ने हरियाणा की राजनीति को बदनाम किया। उनके पिता ने एक दिन में तीन-तीन दल बदले थे। इसी वजह से प्रदेश की राजनीति में आया राम-गया राम का नारा चला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव में कमजोर उम्मीदवार उतारकर हुड्डा व उदयभान ने भाजपा की मदद की है। बाक्स पुराने साथी वापस आएंगे तो उन्हें सत्ता तक पहुंचाने का काम करूंगा अभय सिंह ने कहा वे जल्दी ही अपने पुराने साथियों को पार्टी से जोड़ेंगे। मेरे पुराने साथी दोबारा इनेलो में आते हैं तो उन्हें सत्ता तक पहुंचाने का काम करूंगा। अगले 15 दिनों के बाद जल्दी ही पूरे राज्य का दौरा चालू किया जाएगा।

    लाडो लक्ष्मी योजना को महिलाओं का अपमान बताते हुए अभय ने कहा कि इसका लाभ लेने के लिए इतनी शर्तें लगा दी गई हैं, जिन्हें पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने भारतीय टीम द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध मैच खेलने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वे ट्रॉफी नहीं लेते और पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाते। इनमें इतनी ही अकड़ और देशप्रेम है तो फिर मैच ही क्यों खेला है। किसानों पर पराली जलाने के मामले में मुकदमे दर्ज करने पर आपत्ति जताते हुए अभय ने कहा कि इनसे खेतों से पानी नहीं निकल रहा और किसानों को तंग करने में लगे हैं।

  • Haryana Politics: हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी, अपने चरम पर सांसद जेपी ने बीरेंद्र-बृजेंद्र पर बोला हमला

    Haryana Politics: हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी, अपने चरम पर सांसद जेपी ने बीरेंद्र-बृजेंद्र पर बोला हमला

    Haryana Politics: कांग्रेस हाईकमान हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने की लाख कोशिश करे, लेकिन हरियाणा कांग्रेस के नेता कांग्रेस उच्चकमान के प्रयासों को नकारा साबित करने का काम करते हैं।

    हिसार सांसद जयप्रकाश ने कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखां पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखां कभी भाजपा, कभी कांग्रेस का हिस्सा रहे और केवल सत्ता का आनंद उठाते रहे। पहले 10 साल कांग्रेस में और फिर 10 साल भाजपा में मौज की, और अब दोबारा कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

    जयप्रकाश ने कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखां अब बुजुर्ग हो चुके हैं और सक्रिय राजनीति से रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा उन्हें टिकट देने का विरोध खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखां कर थे।

    Haryana Politics: हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी, अपने चरम पर सांसद जेपी ने बीरेंद्र-बृजेंद्र पर बोला हमला

    बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह पर टिप्पणी करते हुए जयप्रकाश ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान जब भाजपा सरकार तीन कृषि कानून लागू कर रही थी, उस वक्त बृजेंद्र सिंह ने किसानों के पक्ष में एक शब्द नहीं बोला। यही कारण है कि भाजपा में उनका टिकट काटना तय था। इसी वजह से उन्होनें कांग्रेस का दामन थामा था।

    5 अक्टूबर से शुरू होने वाली कांग्रेस की सद्भावना यात्रा को लेकर जेपी ने कहा कि पार्टी की ओर से अभी तक उन्हें कोई आधिकारिक संदेश नहीं मिला है। यदि पार्टी की ओर से संदेश मिलेगा तो उसके बाद ही इस यात्रा पर विचार किया जाएगा। उन्होनें कहा कि सद्भावना यात्रा निकालने से अच्छा होता वह 3 काले कानूनों का डटकर विरोध करते।

    जयप्रकाश का बीरेंद्र-बृजेंद्र पर हमला कांग्रेस की गुटबाजी का खुला प्रदर्शन है। कांग्रेस हाईकमान ने गुटबाजी को छोड़कर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया था, लेकिन यह बात हरियाणा के नेताओं को अभी तक समझ नहीं आ रही है।

  • Haryana Politics: हुड्डा समर्थक नेताओं ने किया शैलजा का गुणगान, शैलजा के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चाओं का दौर शुरू

    Haryana Politics: हुड्डा समर्थक नेताओं ने किया शैलजा का गुणगान, शैलजा के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चाओं का दौर शुरू

    Haryana Politics: कांग्रेस हाईकमान अभी तक हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं कर पाई है लेकिन नेताओं और विधायकों की सुगबुगाहट इस बात का संकेत करती हैं कि कांग्रेस हाईकमान भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता और कुमारी शैलजा को एक बार फिर पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बना सकती हैं।

    करनाल में सिरसा से कांग्रेस की सांसद और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा के मंच पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह के खास समर्थक न केवल नजर आए, बल्कि शैलजा की हां में हां मिलाते नजर आए। इतना ही नहीं कई नेताओं ने तो नेतृत्व बदलकर कुमारी शैलजा के नेतृत्व में काम करने का संकल्प लिया। यहां पर हुड्डा के समर्थक पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, जयपाल मान समेत रघबीर संधू समेत अन्य नेता मौजूद रहे। यह पहली बार है कि हुड्डा समर्थक नेताओं ने कुमारी शैलजा के साथ मंच सांझा किया हो। इससे पहले पूर्व विधायक शमशेर गोगी को छोड़कर सभी नेता कार्यक्रमों से दूरी बनाते नजर आए थे, लेकिन रविवार को सभी नेताओं ने फूलमालाओं के साथ कुमारी शैलजा का स्वागत किया। रघबीर संधू ने तो यहां तक दिया कि पहले वे हुड्डा के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने में लगे थे और अब शैलजा के नेतृत्व में वही काम करेंगे। हमने अपना नेता बदल दिया है, डंडा और झंडा वही है।

    बता दें कि संगठन गठन को लेकर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब प्रदेशाध्यक्ष को भी बदला जाना है। संभावना जताई जताई जा रही है कि दोबारा से कुमारी शैलजा को प्रदेश की कमान दी जा सकती है।

    Haryana Politics: हुड्डा समर्थक नेताओं ने किया शैलजा का गुणगान, शैलजा के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चाओं का दौर शुरू

    कुमारी शैलजा के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि राजनीति में नाराजगी स्थायी नहीं होती। समय-समय पर मतभेद और मनमुटाव होना स्वाभाविक है, लेकिन कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि चाहे हुड्डा हों या शैलजा, सबका लक्ष्य कांग्रेस को मजबूत करना है। वहीं, पूर्व विधायक सुमिता सिंह ने कहा कि हम सभी कांग्रेस नेताओं का स्वागत करते आए हैं। कांग्रेस एक परिवार की तरह है। अगर कोई नेता करनाल आता है, तो वे सब उस कार्यक्रम में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष चाहे जो भी बने, वे उसका स्वागत करेंगी। सुमिता सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वे हुड्डा से नाराज नहीं हैं।

    प्रदेशाध्यक्ष बनने के सवाल पर कुमारी शैलजा ने कहा कि ये हाईकमान के फैसले हैं और इस बारे में हाईकमान ही जानता है। नेता बदलने या नेतृत्व को लेकर जो भी निर्णय होंगे, वे कांग्रेस हाईकमान तय करेगा। जहां तक कार्यक्रम में सभी नेताओं के एकजुटता के सवाल पर कहा कि सहयोग और आशीर्वाद देने के लिए सभी का शुक्रिया। कांग्रेस की मजबूती के लिए सभी मिलकर काम कर रहे हैं।

    बता दें कि इससे पहले हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भले ही कांग्रेस बिना विधायक दल के नेता के सामने आई हो लेकिन अधिकांश विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में काम करते हुए नजर आए थे।

    देखने वाली बात है कि कांग्रेस हाईकमान हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल के नेता और हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फैसला कब तक करती है।

  • Nayab Singh Saini: विदेशी संस्कार के लोग क्या जानें भारतीय संस्कार क्या होते हैं

    Nayab Singh Saini: विदेशी संस्कार के लोग क्या जानें भारतीय संस्कार क्या होते हैं

    हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने राहुल गांधी की बिहार में संचालित वोट अधिकार यात्रा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के भ्रष्टाचार का ही नतीजा है कि आज कांग्रेसी मारे-मारे घूम रहे हैं। देश के लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। आज न तो ईवीएम खराब है और न ही वोट चोरी हो रहे हैं। यह लोग भूल गए कि देश के प्रधानमंत्री के बारे में क्या भाषा बोलनी है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के बारे में कांग्रेसियों ने जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। इनके पास भारतीय संस्कार नहीं है। ये लोग विदेशी संस्कारों वाले लोग हैं।

    Nayab Singh Saini: विदेशी संस्कार के लोग क्या जानें भारतीय संस्कार क्या होते हैं

    देश के विभिन्न राज्यों में बाढ़ से हो रहे नुकसान पर नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा पीड़ित व प्रभावित राज्यों के साथ खड़ा है।जम्मू-कश्मीर और पंजाब राज्यों को हाल ही में पांच-पांच करोड़ रुपये की आर्थिक मदद भेजी गई है।

    हरियाणा में सभी जिला उपायुक्तों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि जिसको भी मदद की जरूरत है, उसकी तुरंत बिना देरी किए मदद की जानी चाहिए। मानवता के नाते हमारी जिम्मेदारी बनती है कि प्राकृतिक आपदा में मिलकर इसका सामना करें।

    उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों और विधायकों को कहा गया है कि वह एसडीएम से संपर्क कर बाढ़ के हालातों पर नजर रखें और राज्य की असली स्थिति से सरकार को अवगत करवाते रहें।

  • Haryana: थम नहीं रहा चेतराम से इकराम बनने का विवाद, एससी समाज के लोगों ने की एनआईए जांच की मांग

    Haryana: थम नहीं रहा चेतराम से इकराम बनने का विवाद, एससी समाज के लोगों ने की एनआईए जांच की मांग

    Haryana: नूंह जिले के गांव मरोड़ा में अनुसूचित जाति के चेतराम, उनकी पत्नी रेखा व उनके बच्चे के धर्मांतरण मामले की जांच अब एनआईए से करवाए जाने की मांग के बाद इस मामले में नाटकीय मोड़ आ गया है। अनुसूचित जाति के लोगों ने डीसी अखिल पिलानी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि चेतराम के नाबालिग बच्चों सहित सभी को लालच एवं दबाव में धर्मांतरण कराया गया है।

    ज्ञापन में बताया गया कि नूंह में हिंदू अल्पसंख्यक विशेष तौर पर अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को जबरन प्रताड़ित, दबाव व प्रलोभन देकर व टारगेट कर मेवात से पलायन करने के लिए लव-जिहाद, धर्मांतरण करके पलायन पर मजबूर किया जा रहा है। जिससे यहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू समाज में भय का माहौल पनप रहा है। सुरक्षा व पलायन की भय की भावना को दूर करने के लिए नूंह जिले में सुरक्षा एजेंसी स्थापित की जाए। इसके साथ ही नूंह में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ अत्याचार व धार्मिक उत्पीड़न की जांच किसी उच्च स्तरीय एजेंसी जैसे एनआईए (NIA) से कराई जाए।

    Haryana: थम नहीं रहा चेतराम से इकराम बनने का विवाद, एससी समाज के लोगों ने की एनआईए जांच की मांग

    डीसी से मिलने पहुंचे एससी समाज के लोगों ने कहा कि धर्मांतरण कराने वाले आरोपियों के विदेशी ताकतों व मुस्लिम देशों से तार जुड़े हुए हैं। मेवात में पूरे देश से हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसा कर धर्मांतरण व तस्करी करते हैं। उन्होंने कहा कि मेवात में अनुसूचित जाति एक्ट प्रभावी तरीके से लागू किया जाए, धर्मांतरण करने वाले सदस्यों के अलावा पीड़ित पक्ष की सुरक्षा मुहैया की जाए। उन्होंने कहा कि चेतराम के भाई सतबीर के परिवार को सरकार की तरफ से सुरक्षा मुहैया की जाए।

    बता दें कि जिस मरोड़ा गांव के चेतराम और उसके परिवार ने धर्म परिवर्तन किया है उसे गांव की आबादी करीब 6000 है और यहां दो सौ से भी कम हिंदू वोटर हैं। यहां मुस्लिम समाज के अलावा केवल एससी समाज के 15 परिवार हैं। एससी समाज के लोगों की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं होने के चलते मुस्लिम समुदाय के लोग इन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसाते हैं। अब चेतराम का परिवार धर्म परिवर्तन कर चुका है ऐसे में इस बात की भी संभावना बलवती हो रही है कि भविष्य में यहां के और लोग भी धर्म परिवर्तन कर सकते हैं। इसीलिए अब समाज के लोग इस मामले को उठाकर भविष्य में इस प्रकार की घटना को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

    इस मामले में प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए धर्म परिवर्तन निषेध कानून के उल्लंघन की बात भी कही जा रही है। इसीलिए अब इस मामले में समाज के लोगों ने एनआईए से जांच करवाने की मांग करके इसे और तूल देने का काम किया है। इस मामले में आगे क्या होगा यह तो समय बताएगा लेकिन इतना जरूर है कि चेतराम और उसके परिवार के धर्म परिवर्तन का मामला मेवात में लगातार सुर्खियों में है।

  • Lado Laxmi Yojana के माध्यम से नायब सैनी ने साधे एक तीर से कई निशाने, पंजाब की आप और हिमाचल में कांग्रेस सरकार के सामने बड़ी मुसीबत

    Lado Laxmi Yojana के माध्यम से नायब सैनी ने साधे एक तीर से कई निशाने, पंजाब की आप और हिमाचल में कांग्रेस सरकार के सामने बड़ी मुसीबत

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय Lado Laxmi Yojana के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक तीर से कई निशाने साधने का काम किया है। हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना को लागू करने से पंजाब में आम आदमी पार्टी और हिमाचल में कांग्रेस सरकार के सामने भी बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। इन दोनों राज्यों में अब हरियाणा की तर्ज पर लाडो लक्ष्मी योजना लागू किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगेगी।

    हालांकि पहले चरण में इस योजना में 23 साल से लेकर 60 साल तक की उन महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनकी पति-पत्नी की सालाना आय एक लाख रुपए तक है। इस योजना का दूसरा व तीसरा चरण भी लागू होगा। पहले चरण में करीब 20 लाख महिलाएं इसे जुड़ेंगी और दूसरे चरण में आय सीमा एक लाख 80 हजार और तीसरे चरण में तीन लाख किए जाने की उम्मीद है।

    प्रदेश सरकार की योजना राज्य की उन सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के लाभ के दायरे में लाने की है, जिनकी पति-पत्नी की वार्षिक आय मिलाकर तीन लाख रुपये से अधिक नहीं है। ऐसी महिलाओं की संख्या 45.62 लाख है, जिसमें से एक लाख रुपये वार्षिक तक आय वाले परिवारों की 20 लाख महिलाओं को सरकार पहले चरण में 2100 रुपये का सम्मान भत्ता प्रदान करने जा रही है।

    Lado Laxmi Yojana के माध्यम से नायब सैनी ने साधे एक तीर से कई निशाने, पंजाब की आप और हिमाचल में कांग्रेस सरकार के सामने बड़ी मुसीबत

    प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं का भरोसा जीतने की इस रणनीति को मिशन 2029 की तैयारी के मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है। महिलाओं के कल्याण की योजना और उसके साथ-साथ पंजाब में पार्टी के लिए चुनावी माहौल तैयार करने पर नायब सैनी को राजनीति का चाणक्य तक कहा जा रहा है। हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन के लिए वार्षिक बजट में पांच हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

    17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। भाजपा इस दिन से सेवा पखवाड़ा शुरू करने जा रही है। इस सेवा पखवाड़े के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद और दिव्यांगजनों की सेवा की जाएगी। अभियान में वेलफेयर सोसायटी, व्यापारियों और सामाजिक संस्थाओं को शामिल कर इसे दो अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस तक चलाया जाएगा।अभियान के अंतर्गत भाजपा ने लाडो लक्ष्मी योजना का प्रचार-प्रसार करने की भी कार्ययोजना तैयार की है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं के बीच इस योजना को लेकर पहुंचा जा सके।

    हरियाणा की नायब सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत उस स्थिति में की है, जब महिलाओं के सम्मान के लिए राज्य में नौ योजनाएं पहले से संचालित हैं।

  • कांग्रेस के DNA में ही है वोट चोरी, बोले Nayab Saini, कांग्रेस को देश की सबसे बड़ी वोट चोर पार्टी बताया

    कांग्रेस के DNA में ही है वोट चोरी, बोले Nayab Saini, कांग्रेस को देश की सबसे बड़ी वोट चोर पार्टी बताया

    कांग्रेस द्वारा भाजपा को वोट चोर बताकर खड़े किए जा रहे आंदोलन के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Saini ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस को देश की सबसे बड़ी वोट चोर पार्टी बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही वोट चोरी शामिल है। बूथ कैप्चरिंग करना, लोगों को डराना-धमकाना और अव्यवस्था फैलाना कांग्रेस की फितरत रही है। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस जब-जब चुनाव हारती है तो ईवीएम को दोष देती है और जब जनता से नकार मिल जाता है तो नए-नए मुद्दे गढ़ती है।

    उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनका जन्म भ्रष्टाचार की दलदल में हुआ है, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ईमानदार नेता पर अंगुली उठा रहे हैं। सीएम सैनी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के खिलाफ अपशब्द कहे जाने की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘आप नरेंद्र मोदी को गाली दें, यह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा हो सकता है, लेकिन उनकी माताजी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।’

    कांग्रेस के DNA में ही है वोट चोरी, बोले Nayab Saini, कांग्रेस को देश की सबसे बड़ी वोट चोर पार्टी बताया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का जन्म ही भ्रष्टाचार में हुआ है और आज भी कांग्रेस का नाम आते ही भ्रष्टाचार की बू आती है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने देश को मजबूत करने की बजाय अपने परिवार को मजबूत किया। बिहार में लालू यादव ने अपने बेटों को आगे बढ़ाया और कांग्रेस ने वाड्रा परिवार को मजबूत किया। सीएम सैनी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की पवित्र भूमि से वोट चोरी का झूठा एजेंडा नहीं चलने वाला। उन्होंने कहा कि यह भूमि महात्मा बुद्ध और गुरु गोबिंद सिंह की जन्मभूमि है, चाणक्य जैसी महान विभूतियों की धरती है और माता सीता की कर्मभूमि है। यहां इंडी गठबंधन का झूठा नैरेटिव कभी सफल नहीं होगा।

  • Ajay Singh Chautala: इनसो के 23वें स्थापना दिवस पर बोले डा. अजय सिंह चौटाला, व्यवस्था बदलाव के लिए युवा आगे आए

    Ajay Singh Chautala: इनसो के 23वें स्थापना दिवस पर बोले डा. अजय सिंह चौटाला, व्यवस्था बदलाव के लिए युवा आगे आए

    Ajay Singh Chautala: चंडीगढ़ में आयोजित जननायक जनता पार्टी (JJP) की छात्र इकाई इनसो (INSO) के 23वें स्थापना दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इनसो के संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इनसो ने बीते 23 वर्षों में हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली, राजस्थान और चंडीगढ़ में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि इनसो सिर्फ एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि युवाओं के हक की आवाज बन चुका है।

    डॉ. चौटाला ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों में युवाओं का इस्तेमाल केवल भीड़ जुटाने और नारेबाजी के लिए किया जाता है, जबकि इनसो ने आम परिवारों से आने वाले युवाओं को न सिर्फ मंच दिया बल्कि उन्हें राजनीति और समाज सेवा में आगे बढ़ने के भरपूर अवसर भी प्रदान किए। उन्होंने इसे इनसो की सबसे बड़ी उपलब्धि करार दिया।

    राजनीतिक परिवेश पर डॉ. अजय चौटाला की टिप्पणी

    डॉ. अजय चौटाला ने वर्तमान राजनीतिक हालातों पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। सरकारें जनभावनाओं को दरकिनार करते हुए मनमाने फैसले ले रही हैं, जिससे आम जनता परेशान हो रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देश के उपराष्ट्रपति को रातों-रात इस्तीफा देना पड़ता है, जिससे यह साफ होता है कि निर्णय पारदर्शिता से नहीं लिए जा रहे।

    उन्होंने भाजपा शासित राज्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि वहाँ पर केवल डमी मुख्यमंत्री बनाए गए हैं और असली सत्ता कहीं और से संचालित हो रही है। ऐसे में लोकतंत्र की आत्मा को गहरी चोट पहुँच रही है। उन्होंने कहा कि यह समय युवाओं के जागने और बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाने का है।

    Ajay Singh Chautala: इनसो के 23वें स्थापना दिवस पर बोले डा. अजय सिंह चौटाला, व्यवस्था बदलाव के लिए युवा आगे आए

    युवाओं को किया जागरूक होने का आह्वान

    इनसो के मंच से डॉ. चौटाला ने युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि सिर्फ डिग्री और नौकरी की चाहत में सीमित न रहें, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था को भी समझें। उन्होंने कहा कि आज का युवा अगर मौजूदा तंत्र को नहीं समझेगा तो आने वाले समय में हालात और भी कठिन हो सकते हैं।

    उन्होंने युवाओं को बदलाव का वाहक बताया और कहा कि जिस दिन युवा ठान लेगा कि व्यवस्था बदलनी है, उस दिन बदलाव कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने इनसो को युवाओं की आवाज करार दिया और कहा कि यह संगठन छात्रों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग से जुड़े मुद्दों को उठाता रहेगा।

    भविष्य के लिए संकल्प और दिशा

    समारोह के अंत में डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सभी इनसो कार्यकर्ताओं और युवाओं से अपील की कि वे संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं। उन्होंने कहा कि इनसो का अगला लक्ष्य हर कॉलेज, यूनिवर्सिटी और गांव तक युवाओं को संगठित कर उन्हें नेतृत्व देना है।

    उन्होंने कहा कि इनसो केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक आंदोलन है – युवाओं के अधिकार, सम्मान और भविष्य के लिए। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में इनसो और मजबूत बनकर उभरेगा और हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में युवा नेतृत्व को दिशा देगा।

  • Haryana में अपराधियों का तांडव! बजरंग गर्ग ने सरकार को घेरा, कहा- पुख्ता इंतजाम करें या हटें

    Haryana में अपराधियों का तांडव! बजरंग गर्ग ने सरकार को घेरा, कहा- पुख्ता इंतजाम करें या हटें

    Haryana प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने निजी होटल में व्यापारियों की मीटिंग लेने के उपरांत पत्रकार वार्ता में कहा कि हरियाणा में लगातार अपराधियों द्वारा लूटपाट, फिरौती, फायरिंग व हत्याओं की वारदातें करने से प्रदेश के व्यापारी व आम जनता में बड़ी भारी नाराजगी है। जींद जिले में सिर्फ एक महीने में लगभग 17 से ज्यादा हत्या होना चिंता का विषय है। अब जींद में विनोद बंसल को फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है कुछ समय पहले अपराधियों द्वारा विनोद बंसल के भाई की दिन-दिहाड़े हत्या कर दी गई थी।

    हरियाणा में हर रोज लगभग तीन से ज्यादा हत्या हो रही है। यहां तक कि रोहतक में एक महिला की हत्या करके कई टुकड़े करना बहुत बड़ा चिन्ता का विषय है। अपराधी जेल व विदेशों में बैठकर अपना गैंग चला कर फिरौती व मंथली मांगना आम बात हो गई है और खुलेआम फायरिंग करके जान से मारने की धमकी अपराधियों द्वारा दी जा रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अपराधियों पर किसी प्रकार का सरकार का कोई खौफ नहीं है जबकि अपराधियों द्वारा पिछले दिनों जींद, कुरुक्षेत्र, पानीपत में शराब कारोबारी की दिन-दिहाड़े हत्या कर दी गई थी।

    Haryana में अपराधियों का तांडव! बजरंग गर्ग ने सरकार को घेरा, कहा- पुख्ता इंतजाम करें या हटें

    अपराधियों के डर के कारण हरियाणा में लगभग 328 शराब के ठेकों की बोली तक नहीं हुई है क्योंकि अपराधी शराब के ठेकेदारों से ठेके में अपना हिस्सा मांग रहे थे। हिस्सा ना देने पर शराब के व्यापारियों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी। ऐसे में शराब के ठेकेदारों ने ठेके ना लेना ही उचित समझा। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा का व्यापारी व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है। सरकार व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा करने में विफल सिद्ध हुई है।

    सरकार को व्यापारी व आम जनता की जानवर की सुरक्षा के लिए पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करने चाहिए और सरकार को अपराधियों का पक्का ईलाज करना चाहिए। सरकार को भी जैसे को तैसे वाली नीति अपनानी चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में लगातार नशे का व्यापार फल-फूल रहा है। युवा पीढ़ी नशे के दल-दल में धस्सती जा रही है। नशा कॉलेज के अंदर व बाहर खुले में बिक रहा है। हरियाणा में नशे का बढ़ने का मुख्य कारण प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ना है।

    Haryana में अपराधियों का तांडव! बजरंग गर्ग ने सरकार को घेरा, कहा- पुख्ता इंतजाम करें या हटें

    सरकार को नशे पर अंकुश लगाने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए और बेरोजगारों युवाओं को सरकारी पदों पर नौकरी सरकार को देनी चाहिए ताकि हरियाणा में कुछ बेरोजगारी कम हो सकें।व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग विनोद बंसल से उनके निवास स्थान पर मिलें और फोन पर अपराधी द्वारा जान से मारने की धमकी देने की जानकारी ली।इस अवसर पर जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल, वैश्य समाज प्रधान ईश्वर गोयल, नगर कार्यकारी प्रधान रामविलास मित्तल, शहरी सचिव सुरेश गर्ग, सुरेश जिंदल,रामफल फौजी, संजय मित्तल, जयकुमार गोयल, अशोक जैन, जितेंद्र जैन, नवनीत जैन, बिट्टू जैन, राकेश गोयल, मनीष गर्ग, सुशील गोयल, राजेश काजी आदि प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • Hisar Airport Inauguration: हरियाणा में 3 दिन बाद एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे मोदी, अब पंचायत विभाग के कर्मचारी बांटेंगे खाना

    Hisar Airport Inauguration: हरियाणा में 3 दिन बाद एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे मोदी, अब पंचायत विभाग के कर्मचारी बांटेंगे खाना

    Hisar Airport Inauguration: हरियाणा के हिसार जिले में 14 अप्रैल को होने वाली भव्य BJP Rally अब चर्चा में है लेकिन इस बार कारण रैली का साइज या PM Narendra Modi की मौजूदगी नहीं बल्कि रैली में “खाना बांटने” को लेकर मचे बवाल से है। दरअसल प्रशासन ने शुरुआत में सरकारी टीचरों की ड्यूटी food packets गिनने और बांटने के लिए लगाई थी। लेकिन जब यह बात मीडिया के ज़रिए बाहर आई तो विरोध शुरू हो गया और अब प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा है।

    अब हिसार रैली में सरकारी स्कूलों के टीचर खाना नहीं बांटेंगे। यह फैसला Dainik Bhaskar की खबर सामने आने के बाद लिया गया जिसमें बताया गया था कि शिक्षकों को खाने की गिनती और वितरण में लगाया गया है। इसके बाद सोशल मीडिया (Facebook Instagram) पर भी खूब हंगामा मचा। शिक्षा विभाग की आलोचना हुई और अब प्रशासन ने यह जिम्मेदारी पंचायत विभाग को सौंप दी है।

    पंचायत विभाग को सौंपी गई जिम्मेदारी

    पंचायत विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब सरकारी टीचरों की बजाय पंचायत विभाग के कर्मचारी खाना गिनने और गाड़ियों में लोड करने का काम करेंगे। पहले जो काम टीचरों को सौंपा गया था अब वही काम पंचायत विभाग संभालेगा। उन्होंने साफ किया कि शिक्षा विभाग को रैली से बाहर रखा गया है और कोई भी शिक्षक अब इस रैली में ड्यूटी पर नहीं होगा।

    यह कदम इसलिए भी जरूरी था क्योंकि हरियाणा स्कूल शिक्षक संघ (Haryana School Teachers’ Union) ने इस फैसले का विरोध करते हुए 16 अप्रैल को प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। टीचरों का कहना था कि शिक्षा विभाग का काम पढ़ाना है रैली में खाना बांटना नहीं।

    हिसार एयरपोर्ट उद्घाटन से जुड़ेगा ऐतिहासिक दिन

    गौरतलब है कि 14 अप्रैल को PM Narendra Modi हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद एयरपोर्ट ग्राउंड पर एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली Ayodhya Flight Launch के चलते भी खास मानी जा रही है क्योंकि PM मोदी हिसार से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाएंगे।

    इस मेगा इवेंट के लिए प्रशासन ने गांव-गांव से भीड़ लाने की पूरी तैयारी कर ली है। लगभग 1800 रोडवेज और प्राइवेट बसें लगाई गई हैं जो लोगों को रैली स्थल तक लेकर आएंगी। वहीं करीब 30000 खाने के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं ताकि रैली में आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो।

    टीचरों को पहले भेजा गया था DEO का पत्र

    शुरुआत में हिसार के District Education Officer (DEO) को पत्र भेजा गया था जिसमें साफ तौर पर लिखा गया था कि TGT और PGT लेवल के टीचरों की ड्यूटी खाने के 30000 पैकेट बांटने के लिए लगाई जाए। रिपोर्ट के अनुसार एक टीचर को 5 से 10 हजार पैकेट की जिम्मेदारी दी गई थी।

    यह आदेश जैसे ही वायरल हुआ टीचर्स और सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सवाल उठने लगे कि आखिर सरकार शिक्षा विभाग को राजनीतिक रैली के काम में क्यों लगा रही है।

    प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा कि टीचरों को केवल खाना गिनने की जिम्मेदारी दी गई थी बांटने की नहीं। लेकिन जब विरोध नहीं थमा तो फैसला बदलना पड़ा।

    रैली के लिए भव्य पंडाल

    प्रधानमंत्री की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए ग्राउंड पर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। करीब 3.5 लाख स्क्वायर फीट में विशाल पंडाल लगाया जा रहा है। यह जिम्मेदारी फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले की इवेंट कंपनी को सौंपी गई है जिसे रैली आयोजन का लंबा अनुभव है।

    रैली स्थल पर 15 अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं जिसमें से हर सेक्टर में 4 एंट्री गेट रखे गए हैं। यानी कि कुल 60 एंट्री गेट सिर्फ आम जनता के लिए होंगे। इसके अलावा VIP के लिए अलग व्यवस्था की गई है।

    हिसार शहर को सजाने-संवारने का काम भी जोरों पर है। सड़कों की tarring चौक-चौराहों की सजावट दीवारों पर पेंटिंग और footpaths पर रंग रोगन किया जा रहा है। ऐसा माहौल तैयार किया जा रहा है कि रैली में आने वाला हर व्यक्ति इसे याद रखे।