Tag: monsoon update

  • Haryana Weather: गर्मी-ठंड का अजब संगम! चार दिन तक बदलता रहेगा हरियाणा का मौसम, 28 सितंबर को होगी बारिश?

    Haryana Weather: गर्मी-ठंड का अजब संगम! चार दिन तक बदलता रहेगा हरियाणा का मौसम, 28 सितंबर को होगी बारिश?

    Haryana Weather: हरियाणा ने इन दिनों दिन के समय आसमान से आग बरस रही है और धरती तपकर तवे जैसी हो चुकी है। अंबाला, फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ में इन दिनों सितंबर का महीना लोगों के लिए जून-जुलाई जैसा महसूस हो रहा है। धूप इतनी तेज है कि लोग झुलस रहे हैं और गर्मी से बचने के लिए लोग छाते और दुपट्टों का सहारा ले रहे हैं। अब तक छाते को लोग बरसात से बचने का साथी मानते थे, लेकिन इस बार लोग इसे धूप से बचाव के लिए भी साथ लेकर निकल रहे हैं। दरअसल हरियाणा में इस बार बारिश के बाद लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। 28 सितंबर से मौसम में बदलाव आ सकता है। उस दौरान बारिश होने की संभावना है। ऐसे में तापमान में भी गिरावट आएगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी।

    हरियाणा में आज का मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, जिसमें धूप खिली रहेगी। तापमान की बात करें, तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आज बारिश की संभावना कम है, लेकिन कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हवा की गति 5 से 15 किमी/घंटा हो सकती है। जो 16-18 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। आर्द्रता का स्तर 51-82% के बीच रहने की संभावना है।

    Haryana Weather: गर्मी-ठंड का अजब संगम! चार दिन तक बदलता रहेगा हरियाणा का मौसम, 28 सितंबर को होगी बारिश?

    बता दें कि 23 सितंबर यानी मंगलवार को हरियाणा का हिसार जिला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान पानीपत के उझा क्षेत्र में रहा, जहां 32.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इससे लगता है कि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़त दर्ज की जाएगी।

    मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर को हरियाणा में तेज धूप निकलेगी, जिससे गर्मी बढ़ने की संभावना है। इसी प्रकार 26 सितंबर को ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है और 27 सितंबर को धूप लौटने की संभावना है। हालांकि, तापमान में अत्यधिक वृद्धि नहीं होगी। धूप के साथ-साथ हल्की ठंडी हवा का अनुभव भी होगा। मौसम विभाग की मानें तो 28 सितंबर को मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में बादल छाने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 29 सितंबर को मौसम सामान्य स्थिति में लौटने की उम्मीद है। तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि, बारिश के बाद मौसम सुहावना रहेगा और गर्मी का आभास कम होगा।

  • Haryana Weather: आज हरियाणा में 6 जिलों में बारिश की संभावना, कल से मानसून विदाई

    Haryana Weather: आज हरियाणा में 6 जिलों में बारिश की संभावना, कल से मानसून विदाई

    Haryana Weather: शुक्रवार को हरियाणा के छह जिलों पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान, हिमाचल प्रदेश में हुई बारिश के कारण कुरुक्षेत्र की मारकंडा नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। मारकंडा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कल यानी 20 सितंबर से हरियाणा से मॉनसून की वापसी शुरू होने की उम्मीद है।

    आज के मौसम और नदी की हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के बाद कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ गया था। हालांकि, अब इसमें कुछ कमी आई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मॉनसून 20 सितंबर से हरियाणा से विदा हो सकता है। इस साल राज्य में सामान्य से 39% ज़्यादा बारिश हुई है।

    Haryana Weather: आज हरियाणा में 6 जिलों में बारिश की संभावना, कल से मानसून विदाई

    मॉनसून की वापसी के बाद बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। गुरुवार को हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम शुष्क होने की उम्मीद है, जिससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

    हरियाणा में आज का तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है। हवा की गति 5-15 किमी/घंटा हो सकती है। आर्द्रता का स्तर 60-84% के बीच रहने की संभावना है।

  • Haryana Weather: दक्षिण हरियाणा में आज तेज बारिश की संभावना, बाकी हरियाणा में छिटपुट बारिश, 6 तारीख से कमजोर हो जाएगा मानसून

    Haryana Weather: दक्षिण हरियाणा में आज तेज बारिश की संभावना, बाकी हरियाणा में छिटपुट बारिश, 6 तारीख से कमजोर हो जाएगा मानसून

    Haryana Weather: हरियाणा में हो रही भारी बारिश और पहाड़ों से नदियों से आ रहे पानी ने हरियाणा की मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया है। हरियाणा में इस मानसून सीजन सामान्य से 47 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इस सबके बीच आज के लिए मौसम विभाग ने दक्षिण हरियाणा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में आज तेज बारिश की संभावना है। बाकी हरियाणा में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

    कुरुक्षेत्र में घग्गर और मारकंडा नदी का पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस चुका है। सिरसा में भी घग्गर ने फसल बर्बाद की। वहीं, अंबाला में टांगरी नदी का पानी आसपास की कॉलोनियों में भर गया, जिससे लोगों ने बेघरों की तरह सड़कों पर रात गुजारी। प्रशासन ने धर्मशालाओं का इंतजाम किया था, लेकिन दूर होने के चलते लोग गए ही नहीं।

    Haryana Weather: दक्षिण हरियाणा में आज तेज बारिश की संभावना, बाकी हरियाणा में छिटपुट बारिश, 6 तारीख से कमजोर हो जाएगा मानसून

    मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार 5 सितंबर को भी प्रदेश में अधिकांश इलाकों में बारिश होगी लेकिन 6 सितंबर से मानसून कमजोर होने लगेगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे सितंबर माह में बीच-बीच में बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। बुधवार को हरियाणा का अधिकांश भागों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई है।

    प्रदेश के आठ जिलों में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है जबकि हरियाणा के 6 जिलों के 200 गांव को छूकर निकलने वाली यमुना के उफान को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट रखा गया है। बता दें कि यमुना नदी हरियाणा में करीब 320 किलोमीटर का सफर तय करती है। यह यमुनानगर से शुरू होकर करनाल, पानीपत, सोनीपत के रास्ते फरीदाबाद-पलवल तक जाती है।

  • Monsoon Alert: भाखड़ा और पौंग डैम से छोड़ा गया पानी, पंजाब में बढ़ी परेशानी, हरियाणा-UP तक अलर्ट

    Monsoon Alert: भाखड़ा और पौंग डैम से छोड़ा गया पानी, पंजाब में बढ़ी परेशानी, हरियाणा-UP तक अलर्ट

    Monsoon Alert: सतलुज, रावी और ब्यास नदियों में आई बाढ़ से जूझ रहे पंजाब की चिंता बुधवार को उस समय और बढ़ गई जब बड़े पैमाने पर भाखड़ा नांगल डैम और पौंग डैम से पानी छोड़ा गया। अधिकारिक जानकारी के अनुसार भाखड़ा नांगल बांध से 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो आमतौर पर 65 हजार रहा करता है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते बांधों में बड़े पैमाने पर पानी जमा है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस पानी के छोड़े जाने से आसपास के कई गांव प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा पौंग डैम से भी बड़े पैमाने पर पानी छोड़ा गया है। सतलुज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ ही रहा है और अब तक राहत के कोई संकेत नहीं मिले हैं। इसके चलते पंजाब की समस्या कम होने की बजाय बढ़ रही है।

    पंजाब के रूप नगर जिले के प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अलर्ट रहने को कहा है। इसके अलावा भाखड़ा नंगल से निकले पानी ने भी समस्या को बढ़ाया है। घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने से पटियाला का जिला प्रशासन ऐक्टिव मोड़ पर है। दरअसल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से लेकर पश्चिम यूपी तक मुसीबत यह है कि बारिश का दौर लगातार जारी है। इसके चलते बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव या फिर जल निकासी का काम भी देरी से हो रहा है।

    घग्गर नदी के तट पर ही बसे मोहाली के भी कई इलाकों में प्रशासन सतर्क है। सतलुज, रावी और ब्यास नदी में आई बाढ़ इतनी भीषण है कि भारतीय हिस्से के पंजाब के साथ ही पाकिस्तान में भी भारी बाढ़ आई है।

    Monsoon Alert: भाखड़ा और पौंग डैम से छोड़ा गया पानी, पंजाब में बढ़ी परेशानी, हरियाणा-UP तक अलर्ट

    पाकिस्तानी पंजाब में तो लाखों लोगों का पलायन हुआ है और करीब ढाई हजार गांव डूब गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार भारत के पंजाब में सूबे में 30 लोग बाढ़ के चलते मारे गए हैं, जबकि 3.50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और उन्हें पलायन तक करना पड़ा है।

    इस बीच मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम यूपी तक के लिए अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ, मीरपुर, राजौरी, रियासी, जम्मू, रामबन, उधमपुर, सांबा, कठुआ, डोडा के लिए अलर्ट जारी किया है।

    पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आपदा के वक्त सहयोग न करने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया है। मान ने केंद्र पर बाढ़ प्रभावितों को राहत देने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री से एक बार फिर प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सरकार द्वारा दिए जाने वाले मुआवजे के मौजूदा मानकों को बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत है ताकि पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों को ज्यादा मुआवजा दिया जा सके। मंगलवार को फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव से दौरा करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि किसानों की बढ़ी हुई लागत और बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए मुआवज़े की राशि बढ़ाना अब जरूरी हो गया है।

    इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब का गुरुवार को दौरा करने वाले हैं। वह बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाएंगे और प्रभावितों से बात भी करेंगे। केजरीवाल के साथ सीएम भगवंत मान भी रहेंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया कि अरविंद केजरीवाल प्रभावितों से मुलाकात करेंगे और उनसे बात करेंगे। इससे पहले केजरीवाल ने ऐलान किया कि आप की दिल्ली यूनिट के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज राहत सामग्री लेकर पहुंचेंगे। केजरीवाल ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा होगा।

  • Haryana Weather: हरियाणा में आज भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा में सभी नदियां उफान पर, बिगड़ सकते हैं बाढ़ के हालात

    Haryana Weather: हरियाणा में आज भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा में सभी नदियां उफान पर, बिगड़ सकते हैं बाढ़ के हालात

    Haryana Weather: हरियाणा में मानसून अपनी विदाई पर है, लेकिन जाते-जाते इस बार जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग, चंडीगढ़ ने 3 और 4 सितंबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, गुरुग्राम, भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और झज्जर में तेज बारिश की संभावना है। इस कारण स्कूल-कॉलेजों को फिलहाल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। अभी यह आदेश 3 और 5 सितंबर तक के लिए हैं, लेकिन आवश्यक होने पर जिला उपायुक्त इसे आगे बढ़ा सकते हैं।

    नदियों का उफान और बाढ़ का खतरा

    राज्य की प्रमुख नदियां जैसे घग्गर, यमुना, सोम, टांगरी और भाखड़ा इस समय उफान पर हैं। तेज बारिश और नदियों के पानी की बढ़ती मात्रा के कारण हरियाणा के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। फिलहाल पूरे राज्य में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से स्थिति और बिगड़ सकती है। प्रशासन ने नागरिकों से नदी के किनारे न जाने और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

    Haryana Weather: हरियाणा में आज भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा में सभी नदियां उफान पर, बिगड़ सकते हैं बाढ़ के हालात

    प्रशासन का हाई अलर्ट

    हरियाणा सरकार ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट मोड घोषित किया है। सभी फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां फिलहाल रद्द कर दी गई हैं और विशेष परिस्थितियों में केवल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को ही छुट्टी मंजूर करने का अधिकार दिया गया है। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए राहत और बचाव दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    नागरिकों के लिए सावधानियां

    राज्य प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी और नाले के पास न जाएं, वाहनों को जलभराव वाले इलाकों में न चलाएं और जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही, ग्रामीण इलाकों में लोगों से कहा गया है कि वे अपने जान-माल की सुरक्षा के लिए ऊँची जगहों पर रहें और आवश्यक सामान पहले से तैयार रखें। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मानसून का यह आखिरी दौर कई जिलों में भारी नुकसान पहुँचा सकता है, इसलिए सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है।

  • Haryana Weather: आज भी देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना, हरियाणा में 22 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून

    Haryana Weather: आज भी देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना, हरियाणा में 22 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून

    Haryana Weather: देश से मानसून की विदाई का समय अब नजदीक आने लगा है लेकिन जाता हुआ मानसून इस बार काफी तेज बारिश का संकेत दे रहा है। मौसम विभाग का मानना है कि इस बार मानसून की विदाई में भी कुछ देरी हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

    आज 20 अगस्त के लिए उत्तराखंड के देहरादून समेत 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार और उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। हरियाणा के पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना जताई गई है लेकिन इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिल्ली और एनसीआर में भी आज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। हिमाचल और जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

    हरियाणा में बारिश को लेकर भारत मौसम विभाग की ओर से आज के लिए किसी तरह का अलर्ट तो जारी नहीं किया गया है, लेकिन दो जिलों में तेज बारिश की संभावना अवश्य जाहिर की है। यमुनानगर और पंचकूला में 50 से 75 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

    Haryana Weather: आज भी देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना, हरियाणा में 22 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून

    आईएमडी के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 25 से 50 प्रतिशत हो सकती है।

    मौसम विभाग के अनुसार दो दिन छोड़कर मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा और कई जिलों मे बारिश होगी। 22 अगस्त को 4 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। वहीं इससे पहले दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना तो जताई गई है, लेकिन अलर्ट नहीं है।

    बता दें कि, मंगलवार को प्रदेश के सोनीपत, रोहतक आदि जिलों में बारिश हुई। इस मानसून सीजन अभी तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है। हरियाणा में सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में हुई है और यहां बरसात का आंकड़ा 800 एमएम को पार कर चुका है। वहीं सबसे कम बारिश सिरसा में दर्ज की गई।

  • Haryana Weather: देश भर में बारिश का कहर, हरियाणा में आज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी, पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना

    Haryana Weather: देश भर में बारिश का कहर, हरियाणा में आज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी, पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना

    Haryana Weather: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे मैदानी प्रदेशों में बारिश का कहर जारी है। उत्तराखंड के धराली में तबाही के बाद अब भी मलबे में जिंदगी की तलाश चल रही है। बिहार में सैलाब ने 10 जिलों को घेर लिया है और 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। उत्तर प्रदेश में भी प्रयागराज, वाराणसी और बलिया समेत कई जिलों में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। 44 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट भी जारी है।

    बात हरियाणा की की जाए तो मौसम विभाग ने आज हरियाणा के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हरियाणा में आज बारिश की संभावना व्यक्त की है और कहां है कि हरियाणा के अधिकांश इलाकों में आज तेज बारिश की संभावना है।

    मौसम विभाग ने आज के लिए जम्मू कश्मीर लद्दाख और तेलंगाना में बारिश का रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इन इलाकों में आज बहुत तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें भी अधिकांश इलाकों में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

    Haryana Weather: देश भर में बारिश का कहर, हरियाणा में आज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी, पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना

    हिमाचल में बारिश की वजह से हुए हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 229 हो गई। पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटों में 395 सड़कें, 669 ट्रांसफॉर्मर और 529 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।

    वहीं, उत्तराखंड के धराली में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) की मदद से करीब तीन मीटर वाली 20 जगहों की पहचान की है जहां लोगों फंसे हो सकते हैं। राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान की एक्सपर्ट टीम धराली में बादल फटने के बाद लापता 66 लोगों का पता लगाने में मदद कर रही है।

    मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में राज्य के 11 जिलों के आस-पास मध्यम से उच्च स्तर की बाढ़ का खतरा है। इसके चलते केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा 14 अगस्त तक स्थगित कर दी गई है।

  • Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 13 अगस्त से लगातार बारिश का येलो अलर्ट जारी

    Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 13 अगस्त से लगातार बारिश का येलो अलर्ट जारी

    Haryana Weather: हरियाणा में मॉनसून का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने 13 अगस्त से लगातार बारिश की संभावना जताई है और राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह पर भी पड़ सकता है। सोमवार को प्रदेश के नौ जिलों में बारिश हुई, जिसमें यमुनानगर में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। मंगलवार को 20 जिलों में बारिश की संभावना है, जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में 13 अगस्त से बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

    स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों पर असर की संभावना

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के बाकी जिलों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में 15 अगस्त को होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में बाधा आने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने इस स्थिति को देखते हुए अन्य स्थानों पर भी वैकल्पिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी घट गया है। करनाल में तो दोनों तापमान के बीच का अंतर सिर्फ दो डिग्री रह गया। वहीं, हिसार में सोमवार देर शाम हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

    Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 13 अगस्त से लगातार बारिश का येलो अलर्ट जारी

    नदियों के जलस्तर में कमी से मिली राहत

    पिछले तीन दिनों से पहाड़ों में बारिश न होने के कारण नदियों का जलस्तर घटने लगा है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। सोमवार को मार्कंडा नदी का जलस्तर सुबह 6,500 क्यूसेक था, जो शाम तक घटकर 4,800 क्यूसेक रह गया। हालांकि, शाहाबाद से आगे बढ़ा पानी अभी भी कई गांवों के लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। झांसा में जलस्तर 9,000 क्यूसेक दर्ज किया गया, जो आसपास के इस्माईलाबाद और अन्य क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है। शनिवार को शाहाबाद की मार्कंडा नदी का जलस्तर 20 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया था, जो खतरे के निशान को पार कर गया था। वहीं, अंबाला में यह 14 हजार क्यूसेक था।

    घग्गर और यमुनानगर क्षेत्र में जलस्तर की स्थिति

    कैथल जिले के गुहला-चीका क्षेत्र से होकर बहने वाली घग्गर नदी का जलस्तर भी पांच फीट घटकर 13 फीट रह गया है, जबकि खतरे का निशान 21 फीट पर है। नदी में फिलहाल 20,636 क्यूसेक पानी बह रहा है। नदी किनारे के किसानों का कहना है कि जलस्तर घटने से उन्हें राहत मिल रही है। वहीं, यमुनानगर में फिलहाल नदियों का बहाव सामान्य है। हथिनीकुंड बैराज पर सबसे अधिक 33,493 क्यूसेक पानी का प्रवाह दर्ज किया गया। पूर्वी यमुना नहर में 1,510 क्यूसेक, पश्चिमी यमुना नहर में 13,310 क्यूसेक और यमुना नदी में 18,673 क्यूसेक पानी का प्रवाह बना हुआ है।

  • Haryana Weather: पहाड़ों में बारिश बढ़ेगी, हरियाणा के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, बारिश और तूफान से सावधानी जरूरी

    Haryana Weather: पहाड़ों में बारिश बढ़ेगी, हरियाणा के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, बारिश और तूफान से सावधानी जरूरी

    Haryana Weather: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश की वजह से मौसम ने कई तरह की हलचल मचा दी है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में शनिवार को मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ से पत्थर गिरने की घटना हुई, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई। इसके अलावा किन्नौर में कैलाश यात्रा पर गए एक श्रद्धालु का शव भी बरामद हुआ है। भारी बारिश और पहाड़ से मलबा आने के कारण नालागढ़ के कुमारहट्टी के पास एक कृत्रिम झील बन गई है, जो कभी भी बड़े खतरे का कारण बन सकती है। मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड सहित देश के अन्य हिस्सों में अगले पांच से सात दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंडक का अहसास, बारिश की संभावना

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 7.8 डिग्री कम है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि मानसून की सक्रियता ने राजधानी में ठंडक का अहसास कराया है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो औसत से तीन डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में सोमवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में और कमी आ सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    Haryana Weather: पहाड़ों में बारिश बढ़ेगी, हरियाणा के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, बारिश और तूफान से सावधानी जरूरी

    हरियाणा के आठ जिलों में यलो अलर्ट, बारिश का अनुमान

    हरियाणा के आठ जिलों में रविवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल जिलों में वर्षा की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि प्रदेश में 14 अगस्त तक मौसम खराब बना रह सकता है। इस बीच, बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव और सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है, जिसके मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

    हरियाणा में बारिश की अनियमितता, सूखे और भारी बारिश के हालात

    मौसम विभाग के अनुसार, अब तक हरियाणा में सामान्य से लगभग 16 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। हालांकि प्रदेश में बारिश समान रूप से नहीं हुई है, जिससे कुछ जिलों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। उदाहरण के तौर पर जींद और कैथल में अपेक्षित बारिश नहीं हुई, जिससे वहां के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं, कुछ अन्य क्षेत्रों में औसत से ढाई गुना तक बारिश दर्ज की गई है, जिससे वहां पानी भराव और खेतों में नुकसान की स्थिति बनी है। इस तरह मौसम की अनियमितता ने हरियाणा के कृषि क्षेत्र और जनजीवन दोनों को प्रभावित किया है।

  • Weather Update: कैसा रहेगा अगले 5 दिन मौसम, देखिए कहां होगी बारिश और कहां सताएगी गर्मी

    Weather Update: कैसा रहेगा अगले 5 दिन मौसम, देखिए कहां होगी बारिश और कहां सताएगी गर्मी

    Weather Update: मौसम विभाग का अनुमान है 24 से लेकर 28 जुलाई तक देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है। आईएमडी ने केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 24 से 28 जुलाई के दौरान गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 24 से 28 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 26 जुलाई को मराठवाड़ा में भारी वर्षा हो सकती है।

    26 से 28 जुलाई के दौरान गुजरात राज्य में भी भारी वर्षा की संभावना है। 24 से 28 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है.24 से 28 जुलाई के दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा के मैदानी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 25 जुलाई के दौरान जम्मू और कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। जबकि 26 से 28 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश और 23 से 28 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है।

    Weather Update: कैसा रहेगा अगले 5 दिन मौसम, देखिए कहां होगी बारिश और कहां सताएगी गर्मी

    24, 27 और 28 जुलाई को पंजाब, हरियाणा, 25 से 28 जुलाई के दौरान उत्तर प्रदेश, 27 और 28 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. 23 से 28 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वैज्ञानिक शुभांगी भूटे ने बताया कि मुंबई के कोंकण क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट और पालघर सहित अन्य क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को उत्तरी कोंकण के लिए ऑरेंज अलर्ट और दक्षिणी कोंकण के लिए रेड अलर्ट है, जबकि कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट है। अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की गई है। मुंबई और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।