Haryana Weather: आज भी देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना, हरियाणा में 22 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून

Haryana Weather: आज भी देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना, हरियाणा में 22 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून

Haryana Weather: देश से मानसून की विदाई का समय अब नजदीक आने लगा है लेकिन जाता हुआ मानसून इस बार काफी तेज बारिश का संकेत दे रहा है। मौसम विभाग का मानना है कि इस बार मानसून की विदाई में भी कुछ देरी हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

आज 20 अगस्त के लिए उत्तराखंड के देहरादून समेत 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार और उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। हरियाणा के पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना जताई गई है लेकिन इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिल्ली और एनसीआर में भी आज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। हिमाचल और जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

हरियाणा में बारिश को लेकर भारत मौसम विभाग की ओर से आज के लिए किसी तरह का अलर्ट तो जारी नहीं किया गया है, लेकिन दो जिलों में तेज बारिश की संभावना अवश्य जाहिर की है। यमुनानगर और पंचकूला में 50 से 75 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

Haryana Weather: आज भी देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना, हरियाणा में 22 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून

आईएमडी के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 25 से 50 प्रतिशत हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन छोड़कर मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा और कई जिलों मे बारिश होगी। 22 अगस्त को 4 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। वहीं इससे पहले दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना तो जताई गई है, लेकिन अलर्ट नहीं है।

बता दें कि, मंगलवार को प्रदेश के सोनीपत, रोहतक आदि जिलों में बारिश हुई। इस मानसून सीजन अभी तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है। हरियाणा में सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में हुई है और यहां बरसात का आंकड़ा 800 एमएम को पार कर चुका है। वहीं सबसे कम बारिश सिरसा में दर्ज की गई।

Comments

Leave a Reply

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading