Tag: Rewari Local News Channel

  • रेवाड़ी में करियर कॉउंसलिंग पर हुआ व्याख्यान

    रेवाड़ी में करियर कॉउंसलिंग पर हुआ व्याख्यान

    रेवाड़ी शहर में हुए इस विस्तार व्याख्यान मे अमित लिखानी, ऐडवोकेट/सीएस प्रकाश शर्मा और सीएस सचिन गुप्ता कंपनी सेक्रेटरिशिप कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया और कट ऑफ डेट के बारे मे बताया. इस कोर्स की क्या-क्या व्यवसायिक संभावनाएं है, इसमें प्रैक्टिस के क्या लाभ है. इन बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया. यह कोर्स कोई महंगा कोर्स नही हैं इसे पीजी कोर्स के बराबर मान्यता दी गयी हैं.

    इसमे बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल फीदेरि की प्रिंसिपल वैशाली, डायरेक्टर हार्दिक शर्मा, टीचर मोनिका शर्मा, होली चाइल्‍ड्‌ पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अनिरुध सचदेवा, प्रिंसिपल विम्मी जॉली, माउंट लिटेरा जी स्कूल के प्रिंसिपल अतुल बतरा इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे.

  • रेवाड़ी डीसी अशोक गर्ग ने नगर परिषद का किया औचक निरीक्षण, एनडीसी जारी करने के पोर्टल का किया निरीक्षण

    रेवाड़ी डीसी अशोक गर्ग ने नगर परिषद का किया औचक निरीक्षण, एनडीसी जारी करने के पोर्टल का किया निरीक्षण

    डीसी ने कर्मचरियों के हाजरी रजिस्टर से लेकर प्रोपर्टी टैक्सी सहित एनडीसी जारी करने के पोर्टल का निरीक्षण किया है. यहाँ से डीसी उन लोगों की सूचि अपने साथ लेकर गए है जिन्हें एनडीसी जारी की गई है या उनकी एनडीसी पेंडिंग है.

    आपको बता दें कि एनडीसी यानी नो ड्यूज सर्टिफिकेट के नाम पर नगर परिषद् में बड़ा खेल चल रहा है. पिछले दिनों नगर परिषद् के ईओ और एमई के खिलाफ एनडीसी जारी करने की एवज में घूस मांगने के आरोप में स्टेट विजिलेंस टीम ने केस दर्ज किया था. इओ अभे सिंह को सस्पेंड भी कर दिया गया था.

    कुछ दिन पहले केके यादव रेवाड़ी के ईओ नियुक्त किये गए थे लेकिन उन्हें भी अंबाला के भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया जा चूका है. नगर परिषद् की कार्यशैली से शहर में पूरी तरह से अव्यवस्था फैली हुई है. जिसे देखते हुए आज डीसी ने नगर परिषद् का औचक निरीक्षण किया है.

     

  • रेवाड़ी: चाचा ने भतीजे पर की फायरिंग, आपसी विवाद के चलते दिया वारदात को अंजाम

    रेवाड़ी: चाचा ने भतीजे पर की फायरिंग, आपसी विवाद के चलते दिया वारदात को अंजाम

    जानकारी के मुताबिक गांव पातुहेड़ा में रविवार शाम को चाचा घनश्याम और भतीजे अमित के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। ये बात इतनी बढ़ी की चाचा ने भतीजे पर गोली चला दी। घनश्याम पूर्व सैनिक है। जिनके पास लाइसेंसी पिस्टल है। विवाद हुआ तो उसने मौके पर उसी पिस्टल से फायर कर दिया, जिसमे अमित और हंसराज घायल हो गए।

    सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। जबकि दूसरा घायल अस्पताल और पुलिस को बिना सूचना दिए कहीं चला गया।

    इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी चाचा घनश्याम को अरेस्ट कर लिया है।

  • केंद्र व राज्य सरकार ने मादक पदार्थों के खिलाफ अपनाई जीरो टॉलरेंस नीति : डीसी

    केंद्र व राज्य सरकार ने मादक पदार्थों के खिलाफ अपनाई जीरो टॉलरेंस नीति : डीसी

    डीसी अशोक कुमार गर्ग ने गत दिवस जिला सचिवालय सभागार में नार्को समन्वय कमेटी की समीक्षा बैठक ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि नशे की समस्या समाज के लिए एक गंभीर समस्या है। आम नागरिक विशेषकर युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं।

    नशा समाज व देश को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है। इस गंभीर समस्या से सभी के समन्वय व सहयोग से निपटा जा सकता है। कहा कि बच्चे व युवा देश का भविष्य हैं। बच्चों व युवाओं में नशे का प्रचलन समाज व देश के लिए चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है।

    डीसी ने कहा कि हमें जिले में नशीले पदार्थों की आपूर्ति के नेटवर्क को ध्वस्त करने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनकार्ड) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा के दौरान नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया जाए।

    युवाओं को नशे की लत से बचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा टोल फ्री ड्रग हेल्पलाइन नंबर-9050891508 जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके आमजन नशे की रोकथाम से संबंधित कोई भी सूचना नि:शुल्क दे सकते हैं।

    बैठक में एसपी राजेश कुमार, एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली जय प्रकाश, नगराधीश देवेन्द्र शर्मा, जिला खनन अधिकारी राजेश सहरावत, जिला न्यायवादी हरपाल सिंह सहित कमेटी के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

     

     

  • रेवाड़ी शहर की सड़कों को अब मिलेगी गंदगी से निजात, स्वीपिंग मशीन करेगी अब सड़कों की सफाई

    रेवाड़ी शहर की सड़कों को अब मिलेगी गंदगी से निजात, स्वीपिंग मशीन करेगी अब सड़कों की सफाई

    जिला नगर आयुक्त डा. सुभिता ढाका ने कहा कि शहरी निकाय की सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद व प्रशासन डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में सजगता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी जिसके लिए वे टीम के साथ स्वयं सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रही हैं।

    उन्होंने बताया कि शहरी निकाय की ओर से रेवाड़ी शहर की सड़कों की बेहतरीन सफाई के लिए रोड़ स्वीपिंग मशीन द्वारा सरकुलर रोड सहित अन्य सड़कों की सफाई करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि रोड स्वीपिंग मशीन व्यस्त रोड़ पर सुरक्षित तरीके से सफाई के साथ-साथ धूल, मिट्टी, कचरा को उठाते हुए कम समय मे बेहतर सफाई करती है।

    डीएमसी डा.ढाका ने बताया कि एक स्वीपिंग मशीन सैकड़ों सफाई कर्मचारियों का काम अकेले कर सकती है। उन्होंने बताया कि मैनुअल सफाई के दौरान डिवाइडर के बीच में जमा धूलकण साफ नहीं होते थे। इस वजह से वायु प्रदूषण की समस्या बनी रहती है, जो आमजन की सेहत के लिए हानिकारक है लेकिन अब यह मशीन सूक्ष्म धूलकण को भी खींच लेती है। उन्होंने बताया कि मशीन से सफाई की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है। नगर परिषद की सड़कों की सफाई अब मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन से होगी। स्वीपिंग मशीन से शहर की सभी प्रमुख सड़कों को साफ किया जाएगा।

    स्वच्छता ही सेवा अभियान

    डीएमसी ने शहर के आम नागरिकों से भी बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है और आमजन इसमें बढ़ चढ़कर भागीदारी करते हुए सहयोग करें। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने-अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था को बेहतरीन बनाते हुए मिसाल कायम करें। उन्होंने कहा कि आमजन गीला व सूखा कूड़ा-कचरा अलग-अलग एकत्रित कर कचरा वाहन में डालें। वार्ड के प्रत्येक घर से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग इक्कठा करने के लिए कचरा वाहन डोर-टू-डोर वार्ड में जा रहे हैं।

    रेवाड़ी को क्लीन एवं प्रदूषण मुक्त सिटी बनाने में सहयोग करें आमजन : ढाका

    डा. सुभिता ढाका ने बताया कि डीसी अशोक कुमार गर्ग के नेतृत्व में रेवाड़ी जिला की नगर पालिका धारूहेड़ा को नॉर्थ जोन में फास्ट मूविंग सिटी के रूप में स्वच्छ सिटी का अवार्ड मिल चुका है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के परिणामों में रेवाड़ी शहर को 140 वां स्थान मिला है जबकि गत वर्ष रेवाड़ी का 190वां स्थान था।

    जबकि नगर पालिका बावल का गत वर्ष 472 वां स्थान था जो कि इस बार 35वें स्थान पर रहा। वहीं धारूहेड़ा नगर पालिका का पिछले वर्ष 128 वां स्थान था जबकि 2022 में धारूहेड़ा नगर पालिका 16वें स्थान पर रही। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे रेवाड़ी को क्लीन एवं प्रदूषण मुक्त सिटी बनाने में में अपना सहयोग करें।

     

  • एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 28 हजार रुपए, दूसरा आरोपी गिरफ्तार

    एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 28 हजार रुपए, दूसरा आरोपी गिरफ्तार

    जांचकर्ता ने बताया कि शहर के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी रामकंवार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 22 मार्च को लियो चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसे निकालने के लिए गया था। जब पैसे निकालने लगा तभी पीछे खड़े एक युवक ने पैसे निकालने में मदद की पेशकश की।

    इसके बाद आरोपी ने उनसे पिन नंबर भी ले लिए और कार्ड लगाकर कहा कि अभी मशीन काम नहीं कर रही है। इस दौरान आरोपी ने उनका कार्ड बदल लिया और उनको किसी दूसरे का कार्ड दे दिया। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया जिसमें आरोपी युवक ने उनके खाते से 3 बार में 28 हजार रुपए निकाल लिए।

    पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर पहले इस मामले में आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार किया था। उससे हुई पूछताछ में पता चला कि वारदात के दिन आरोपी सोहेल भी उसके साथ आया था।

     

     

  • विवाद में तलवार से हमला कर फायरिंग करने की वारदात में शामिल दो और आरोपी गिरफ्तार

    विवाद में तलवार से हमला कर फायरिंग करने की वारदात में शामिल दो और आरोपी गिरफ्तार

    बावल थाना पुलिस ने वार्ड नंबर-2 में आपसी विवाद के चलते दो भाईयों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर फायरिंग करने की वारदात में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला के बावल निवासी कृष्ण उर्फ कन्हौरी तथा लोकेश उर्फ कालू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी आनन्द को वारदात के अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।

    जांचकर्ता ने बताया कि वाल्मीकि मोहल्ला निवासी राहुल कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 अक्टूबर की रात को उसके भाई सज्जन कुमार की यहां रहने वाले अलवर के घासोली गांव निवासी लोकेश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय तो मामला आपसी बातचीत के आधार पर समाप्त करा दिया था। इसके बाद रात करीब 10 बजे वह तीनों भाई अपने घर के बाहर खड़े हुए थे। आरोप है कि तभी लोकेश, कृष्ण उर्फ कन्हौरी, बाबू, बावल निवासी आनंद, मटरू सहित दो अन्य युवक एकराय होकर अपने हाथों में तलवार, डंडा और पिस्तौल लेकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया।

    इसमें एक आरोपी तलवार उसके सिर में मारी जबकि दूसरी आरोपी ने उसकी बाजू पर हमला कर दिया। वहीं उसके बड़े भाई रोहित के सिर में भी तलवार मारी और उसके लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना के बाद उसके छोटे भाई ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि मारपीट के बाद मटरू ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

    घटना के पश्चात घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहुल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके वारदात में शामिल एक आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले में शामिल मुख्य आरोपी लोकेश एवं कृष्ण कन्हौरी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

     

     

  • घर में घुसकर पिस्टल के बल पर मारपीट करने और धमकी देने के मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार

    घर में घुसकर पिस्टल के बल पर मारपीट करने और धमकी देने के मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार

    जांचकर्ता ने बताया कि गांव माजरा निवासी महिपाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 18 अगस्त की रात को वह अपने घर पर थे। इसी दौरान गांव निवासी राहुल उर्फ भोंदू और सुजीत उर्फ फौजी उनके घर पहुंचे। उनके दरवाजा खोलते ही आरोपियों ने उनके बेटे रविंद्र के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने पूछा क्या बात है। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर गोली भी चला दी जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसी बीच आरोपियों के साथी अरुण, अजय उर्फ भोला व अंकुर भी आ गए।

    अंकुर ने उसके हाथ पकड़ लिए और सुजीत उर्फ फौजी ने हथियार से उसके सिर और मुंह पर चोट मारी और जेब में रखे 2500 रुपए भी छीन लिए। बाद में सभी उसे जबरन बाहर खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगे तो झगड़े का शोर सुनकर उसकी पुत्रवधु के साथ पड़ोसी आ गए। इस पर आरोपी फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले में बुधवार की रात को घटना में शामिल पांचवें आरोपी अंकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

  • निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

    निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

    मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शहर के सेक्टर-4 से एक निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करके ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला पूर्वी मिदनापुर आमगाढ़िया शमशाबाद निवासी शेख साहिबुल के रूप में हुई है। आरोपी इस समय कंटेनर डिपो के पास झुग्गियों में रहता है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया सरिया के साथ वारदात में प्रयुक्त रिक्शा भी बरामद कर लिया है।

    जांचकर्ता ने बताया कि शहर के मोहल्ला बंजारवाड़ा निवासी श्याम सुंदर ने बताया वह सेक्टर-4 में अपना नया मकान बना रहे हैं। फिलहाल पहली मंजिल पर काम चल रहा था और मजदूरों ने नीचे सरिये काटकर रखे हुए थे। इसी दौरान एक युवक रिक्शा लेकर आया और काटे हुए सरियों को रिक्शा में भर लिया।

    इसी बीच उनके एक परिचित की नजर उस पर पड़ी तो आरोपी युवक को रूकने को कहा लेकिन आरोपी भागने लगा जिसके बाद उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद सामान बरामद करके गिरफ्तार कर लिया।

     

  • रेवाड़ी जिले में हरियाली क्षेत्र को बढावा देने के लिए हो रही पेड़ों की गणना, आंकलन के आधार पर होगा पौधारोपण और रखरखाव

    रेवाड़ी जिले में हरियाली क्षेत्र को बढावा देने के लिए हो रही पेड़ों की गणना, आंकलन के आधार पर होगा पौधारोपण और रखरखाव

    डीसी गर्ग ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जिला रेवाड़ी सहित पूरे प्रदेशभर में कुल कितने पेड़ हैं, उन सभी की गंणना करने का निर्णय लिया है,जिसके तहत पंचायत भूमि, निजी भूमि, वन भूमि, सभी सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों की भूमि पर खड़े  हर प्रकार के पेड़ों की गणना की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिले में इन पेड़ों की गणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, इस गणना का मुख्य उद्देश्य जिले में किस गांव या शहर में कितना क्षेत्र हरा भरा है उसकी एक जानकारी संक लित की जाएगी, जिससे आने वाले समय में उसी जानकारी के आधार पर जिन क्षेत्रों में पौधरोपण करने की ज्यादा आवश्यकता है तथा जिन क्षेत्रों में पहले से ही काफी अच्छी हरियाली है। इस आंकलन के आधार पर आगामी सीजन में पौधरोपण तथा उनके रखरखाव के बारे में विभाग कार्यवाही कर सके।

    डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि वृक्ष गणना का कार्य पूरे जिले के हर प्रकार की मलकियत पर स्थित पेड़ों का किया जा रहा है। ऐसे में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा आमजन से जरूरी बिंदुओं पर जानकारियां मांगी जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोगों द्वारा ऐसा संकोच जाहिर किया जा रहा है कि वन विभाग जिन पेड़ों की गणना करेगा, बाद में उन पेड़ों पर अपना अधिकार या आधिपत्य दिखाएगा।

    पेड़ जिसकी मलकियत में है, उसी व्यक्ति या संस्थान की ही रहेगी मलकियत: डीएफओ

    जिला वन अधिकारी सुंदर सांभरिया ने जिलावासियों से आह्वान करते हुए कहा कि वृक्ष गणना कार्य से सरकार और प्रशासन का एक ही उद्देश्य है कि किस गाँव  में कितने पेड़ हमारे गांव की मलकियत में स्थित पंचायत भूमि में हैं तथा कितने पेड़ निजी भूमि पर हैं इसका आंकलन होने के बाद उस गांव का हरियाली के मध्य नजर एक पौधरोपण कार्यक्रम भविष्य में बनाया जाएगा, जिसके तहत उस क्षेत्र में आगे कितना पौधरोपण होना है उसका कार्य किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इस वृक्ष गणना का यह उद्देश्य बिल्कुल भी नहीं है कि जो भी पेड़ चाहे वह निजी भूमि पर हो या पंचायत की मलकियत में हो उस पर वन विभाग किसी प्रकार का अपना आधिपत्य भविष्य में जतायेगा। जो पेड़ जिस भी मलकियत में खड़ा है उसकी मलकियत उसी व्यक्ति या संस्थान की रहेगी, वन विभाग जिले में सिर्फ हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अज्ञानता और स्वार्थ के चलते पेड़ों की कटाई कर देते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है।

    पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें आगे आना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। डीसी ने सभी जिलावासियों से अनुरोध किया कि वे वृक्ष गणना कार्य में वन विभाग की टीमों का सहयोग करें।