Tag: Rewari News Today

  • Rewari: गांजा पत्ती बेचने के 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार

    Rewari: गांजा पत्ती बेचने के 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार

    Rewari: पहली घटना: जांचकर्ता ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि सुनील उर्फ काला निवासी मिलकपुर जिला हिसार हाल किराएदार विपुल गार्डन धारूहेड़ा, विपुल गार्डन के सामने जयपुर से दिल्ली हाईवे पर सर्विस लाइन के पास दुकान में गांजा पत्ती की पुड़िया बनाकर बेच रहा है।

    जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार कर बताए हुए स्थान पर पहुच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुनिल उर्फ काला निवासी गाँव मिलकपुर जिला हिसार हाल किरायेदार विपुल गार्डन बताया व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो तलाशी में आरोपी से 48 ग्राम गांजा बरामद हुआ। थाना धारूहेड़ा पुलिस (Rewari) ने आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    दुसरी घटना: जांचकर्ता ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि सोनू उर्फ सचिन निवासी सीहा गांजा पत्ती बेचने का काम करता है जो सीहा मन्दिर के पास गांजा पत्ती बेचने का काम कर रहा है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार कर बताए हुए स्थान पर पहुच कर सीहा मन्दिर के पास आरोपी को काबु कर नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम सोनू उर्फ सचिन निवासी सीहा बतलाया।

    ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो तलाशी में आरोपी से 70.25 ग्राम गांजा बरामद हुआ। थाना खोल पुलिस (Rewari) ने आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

     

  • Wrestlers Protest:  पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का पहलवानों के धरना प्रदर्शन को लेकर दिया बयान

    Wrestlers Protest: पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का पहलवानों के धरना प्रदर्शन को लेकर दिया बयान

    Wrestlers Protest:  रामबिलास शर्मा से जब धरने पर बैठे पहलवानों ( Wrestlers Protest) की मांगों को लेकर पूछा गया तो उन्होने जवाब ना देते हुये कॉंग्रेस पर जुबानी हमला बोला, रामबिलास शर्मा ने कहा कि कॉंग्रेस का इतिहास इतना गंदा है कि काँग्रेस उसे खुद नहीं बता सकती।

    उन्होने कहा कि कॉंग्रेस की कर्नाटक में आतंकवाद से प्यार मोहब्बत जाग गई, इसलिए पीएफआई पर पाबंदी हटाकर बजरंग दल पर कॉंग्रेस ने पाबंदी लगाने को कहा है। रामबिलास शर्मा आज रेवाड़ी में एक ट्रस्ट कि लैब का उद्घाटन करने पहुँचे थे।

     

  • Antyodaya fairs: अंत्योदय मेलों का क्या है उद्देश्य, रेवाड़ी जिले मे चौथे चरण के मेलों का आयोजन, देखें लिस्ट

    Antyodaya fairs: अंत्योदय मेलों का क्या है उद्देश्य, रेवाड़ी जिले मे चौथे चरण के मेलों का आयोजन, देखें लिस्ट

    Antyodaya fairs: कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (Antyodaya fairs) प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब लोगों के उत्थान में निश्चित तौर पर लाभ मिल रहा है। गरीब लोगों को अंत्योदय मेलों के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए जहां एक ही स्थान पर सभी विभागों से जुड़ी स्कीम का लाभ मिल रहा है।

    अंत्योदय मेलों का मुख्य उद्देश्य

    रेवाड़ी जिला में आयोजित किए जा रहे इन मेलों (Antyodaya fairs) में एक स्थान पर ही चिन्हित लाभपात्रों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। मेला परिसर में लाभार्थियों को पंजीकरण करवाने के बाद परामर्श केंद्र पर भेजा जाता है, जहां पर उनकी योग्यता एवं इच्छानुसार, उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए संबंधित विभाग के स्टॉल पर भेजा जाता है।

    बैंकों द्वारा मौके पर इन लाभार्थियों के ऋण स्वीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है। लाभार्थी द्वारा स्वयं योजना चुनी जाती है। इन मेलों के आयोजन से चिन्हित अंत्योदय परिवारों की आमदनी को कम से कम एक लाख 80 हजार रुपए वार्षिक तक बढ़ाना है ताकि इन परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।

    रेवाड़ी जिले में इन जगहों पर लगेंगे अंत्योदय मेला

    मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना (Antyodaya fairs) के तहत 5 मई को खंड खोल, 8 मई को नगर पालिका बावल व खंड बावल, 9 से 11 मई को खंड नाहड़, 12 मई को खंड रेवाड़ी, 15 मई को नगर परिषद रेवाड़ी, 16 मई को डहीना खंड तथा 17 मई को खंड धारूहेड़ा व नगर पालिका धारूहेड़ा में अंत्योदय उत्थान मेलों का आयोजन किया जाएगा। पात्र व्यक्ति इन मेलों में पहुंचकर विभिन्न विभागों की स्कीमों में से किसी न किसी एक योजना का लाभ उठाकर अपने आर्थिक स्तर में सुधार कर सकता है।

  • Raid on medical store: रेवाड़ी मे मेडिकल स्टोर पर सीएम फ्लाइंग की रेड, मेडिकल स्टोर किया सील

    Raid on medical store: रेवाड़ी मे मेडिकल स्टोर पर सीएम फ्लाइंग की रेड, मेडिकल स्टोर किया सील

    Raid on medical store: रेवाड़ी शहर के नारनौल फाटक स्थित अमित मेडिकोज नाम के मेडिकल स्टोर पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की। टीम को शिकायत मिली थी कि अमित मेडिकोज नाम के इस मेडिकल स्टोर का लाइसेन्स जिन सुमनलता के नाम से है। लेकिन वो मेडिकल स्टोर पर नहीं रहती। जिसके बाद सीएम फ्लाइंग (Raid on medical store) की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर रेड की ।

    रेड के दौरान मेडिकल स्टोर (Raid on medical store) पर सुभाष नाम का व्यक्ति मिला। जिसकी मौजूदगी में मेडिकल स्टोर को चैक किया गया तो कई दवाइयाँ एक्सपयरी डेट की मिली। मेडिकल स्टोर में साफ सफाई के जिन मानकों का ध्यान रखा जाता है वो भी पूरी नहीं मिली। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। इस मामले में अब सबन्धित विभाग आगामी कार्रवाई कर रहा है।

  • Social media: सोशल मीडिया पर नाबालिग से दोस्ती कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    Social media: सोशल मीडिया पर नाबालिग से दोस्ती कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    Social media: जांचकर्ता ने बताया कि जिला गुरुग्राम की रहने वाली एक नाबालिग ने 16 सितंबर 2022 को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक सितंबर को इंस्टाग्राम (Social media) पर एक युवक से उसकी बातचीत शुरू हुई थी। युवक ने अपना नाम गांव जीवड़ा का रहने वाला कर्मबीर बताया था।

    3 सितंबर को बुलाया खाना खाने

    कर्मबीर (Social media) ने उसे मिलने के लिए रेवाड़ी बुलाया। राजेश पायलट चौक के निकट कार में करीब दस मिनट बातचीत होने के बाद वह वापस लौट गई थी। इसके बाद तीन सितंबर को युवक ने फिर उसे रेवाड़ी बुलाया और एक होटल में खाना खाने के बाद वापस लौट गए थे।

    15 सितंबर को होटल में ले जाकर दो बार दुष्कर्म

    पीड़िता ने बताया कि 15 सितंबर को कर्मबीर उसे भाड़ावास रोड स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दो बार दुष्कर्म किया। युवक ने किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे राजेश पायलट चौक पर छोड़ कर फरार हो गया था। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग को धमकी देनी शुरू कर दी थी।

    नाबालिग की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई कार भी बरामद कर ली है।

     

  • Rewari news: रेवाड़ी जिले की मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 8 मई को, 11 मई तक दर्ज होंगे दावे एवं आपत्तियां

    Rewari news: रेवाड़ी जिले की मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 8 मई को, 11 मई तक दर्ज होंगे दावे एवं आपत्तियां

    Rewari news: हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने हरियाणा पंचायत राज निर्वाचन नियम 1994 के तहत पंचायती राज संस्थाओं के पंच, सरपंच व सदस्य पंचायत समिति के प्रस्तावित उप चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची को अपडेट करने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि जिला की पंचायती राज संस्थाओं के 69 पंच, 2 सरपंच व 1 सदस्य पंचायत समीति के उप चुनाव प्रस्तावित हैं।

    जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से 5 जनवरी 2023 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची अनुसार 1 जनवरी 2023 को अर्हता तिथि मानकर अपडेट मतदाता सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवलोकन के लिए मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 8 मई को किया जाएगा।

    11 मई तक जमा करा सकते है दावा या आपत्ति

    रेवाड़ी जिले मे (Rewari news) यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में कोई दावा या आपत्ति है तो वह 11 मई 2023 सायं 4 बजे तक अपना दावा या आपत्ति जमा करा सकता है। इसके उपरांत प्राप्त होने वाले दावें एवं आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 मई 2023 तक दावों एवं आपत्तियों का निपटारा जिला निर्वाचक अधिकारी (पंचायत) द्वारा किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि 19 मई 2023 तक जिला निर्वाचक अधिकारी (पंचायत) के निर्णय के विरुद्ध डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के समक्ष अपील दायर की जा सकती है। उन्होंने बताया कि 25 मई 2023 तक अपीलेट अथॉरिटी द्वारा दायर अपील का निपटारा करने उपरांत 30 मई 2023 तक मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन कर दिया जाएगा।

    ये होंगे सात खंडों के जिला निर्वाचक अधिकारी (पंचायत) :

    (Rewari news) जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी इमरान रजा ने पंचायती राज संस्थाओं से संबंधित मतदाता सूची अपडेट करने के लिए हरियाणा राज्य निर्वाचन नियमावली 1994 एवं राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की ओर से जारी अधिसूचना के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला रेवाड़ी (Rewari news) के सातों खंडों के जिला निर्वाचक अधिकारी नियुक्त किए हैं।

    उन्होंने खंड रेवाड़ी के लिए एसडीएम रेवाड़ी, खंड बावल के लिए एसडीएम बावल, खंड नाहड़ के लिए एसडीएम कोसली, खंड खोल के लिए सीटीएम रेवाड़ी, खंड धारूहेड़ा के लिए डीआरओ रेवाड़ी, खंड जाटूसाना के लिए जीएम हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी तथा खंड डहीना के लिए तहसीलदार रेवाड़ी को जिला निर्वाचक अधिकारी (पंचायत) नियुक्त किया है, जिनकी निगरानी व देखरेख में हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 के अनुसार वोटर लिस्ट अपडेशन का कार्य किया जाएगा।

  • Rewari hospital: रेवाड़ी अस्पताल में हादसा, आफत बनकर1 महिला और बुजुर्ग पर टूटकर गिरा पेड़

    Rewari hospital: रेवाड़ी अस्पताल में हादसा, आफत बनकर1 महिला और बुजुर्ग पर टूटकर गिरा पेड़

    Rewari hospital: तस्वीरों में आप देख सकते है कि टूटे हुये पेड़ के बड़े हिस्से के नीचे एक वैगनार गाड़ी, एक क्रेटा और दो बाइक दबी हुई है। वैगनार गाड़ी तो बिलकुल खत्म हो चुकी है।

    बता दें कि रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल (Rewari hospital) के मुख्य गेट से घुसते ही सिविल सर्जन कार्यालय के सामने एक पुराना पीपल का पेड़ है। दोपहर में बारिश के साथ तेज हवा चलने के कारण पीपल के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक आफत बनकर आ गिरा। जिसके नीचे आने से गादला गाँव निवासी आरती और एक बुजुर्ग घायल हो गए।

    घायल आरती ने बताया कि वो अपने पति के साथ अस्पताल (Rewari hospital) में दवा लेने आई थी। दवा लेने के बाद वो बाहर की तरफ जा रहे थे। तभी पेड़ टूटकर आ गिरा। इस हादसे में महिला के पति आगे चल रहे थे इसलिए उनका बचाव हो गया।

     

  • Attack on students: 12वीं के दो छात्रों पर चाकू से हमला, केस दर्ज

    Attack on students: 12वीं के दो छात्रों पर चाकू से हमला, केस दर्ज

    Attack on students: जानकारी के मुताबिक गाँव हुसैनपुर निवासी दो छात्र गाँव सहारनवास के सरकारी स्कूल के  12 कक्षा के छात्र है। रोजाना की तरह एक मई को भी सुबह दोनों छात्र स्कूल जा रहे थे। तभी रास्ते में खेमा नाम के आरोपी सहित अन्य आरोपियों ने छात्रों को रोक लिया और हमलावरों ने दोनों छात्रों पर चाकू (Attack on students) से हमला कर दिया।

    दूसरे छात्रों को आते देख हमलावार मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में छात्रों के कान, सिर और हाथ में चोट लगी है। जिसमें से एक छात्र को गंभीर चोट (Attack on students) आई है। पीड़ित छात्रों ने कहा कि हमलावर उन्हे भागते हुये जान से मारने कि धमकी देकर गए है।

    इस मामले में रामपुरा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर खेमा नाम के आरोपी सहित अन्य नामालूम लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच की जा रही है।

  • Raid in civil hospital: नागरिक अस्पताल में सीएम फ्लाइंग का औचक निरीक्षण, 5 डॉक्टर और 21 कर्मचारी गैरहाजिर मिले

    Raid in civil hospital: नागरिक अस्पताल में सीएम फ्लाइंग का औचक निरीक्षण, 5 डॉक्टर और 21 कर्मचारी गैरहाजिर मिले

    Raid in civil hospital: रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में आज सीएम फ्लाइंग की टीम ने रेड की और रेड के दौरान 5 डॉक्टर्स और 21 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सरकारी कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारी मनमानी करते हैं और समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। जिसकी वजह से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं आते है ऐसी शिकायतें लगातार सीएम फ्लाइंग के टीम को मिल रही थी।

    सीएम फ्लाइंग ने औचक निरीक्षण कर की कार्रवाई

    जिसके बाद सीएम फ्लाइंग की टीम अलग-अलग विभागों का औचक निरीक्षण (Raid in civil hospital) कर कार्रवाई कर रही है। आज सुबह-सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में पहुंची। जहां पर ओपीडी, एंबुलेंस रूम और अस्पताल आने वाले कर्मचारी और डॉक्टर की अटेंडेंस को चेक किया गया। 

    डॉक्टर और स्टाफ समय पर नही आते हॉस्पिटल

    इस रेड के दौरान सीएम फ्लाइंग (Raid in civil hospital) की टीम के डीएसपी राजेश चेची भी मौजूद रहे। बता दें कि सुबह 8:00 बजे हॉस्पिटल का समय है। शिकायत थी कि डॉक्टर और स्टाफ समय पर हॉस्पिटल नहीं आते है। जिसकी वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    तैयार की जा रही रिपोर्ट

    सीएम फ्लाइंग के डीएसपी राजेश चैची ने कहा कि अभी चैक किया जा रहा है। काफी हद तक सब ठीक मिला है। लेकिन कुछ कर्मचारी गैरहाजिर भी मिले है। जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

  • Bus service: सरकारी स्कूल के लिए शुरू की गई बस सेवा, शहर से बच्चे जा रहे गाँव के इस सरकारी स्कूल मे पढ़ने

    Bus service: सरकारी स्कूल के लिए शुरू की गई बस सेवा, शहर से बच्चे जा रहे गाँव के इस सरकारी स्कूल मे पढ़ने

    Bus service : बता दें कि रेवाड़ी जिले के गाँव बोडिया कमालपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकारी स्कूलों की टॉप सूची में शामिल है। इसलिए स्कूल में दी जाने वाली शिक्षा और परिणामों को देखते हुये शहर के बच्चे भी इस स्कूल में एडमिशन ले रहे है।

    स्कूल में बच्चों को आने –जाने में होती थी परेशानी

    रेवाड़ी शहर से बेरली रोड़ स्थित करीबन दस किलोमीटर दूर इस स्कूल में बच्चों को आने –जाने में कोई परेशानी ना आयें इसके लिए एक हरियाणा रोडवेज की बस (bus service) पहले संचालित की जा रही है। इस बार बच्चों की संख्या और बढ़ गई है। इसलिए एक और हरियाणा रोडवेज की बस  (bus service) का संचालन कर दिया गया है।

    bus service

    स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या ज्यादा

    स्कूली बच्चों ने कहा कि स्कूल के अंदर अच्छी पढ़ाई होती है। इसलिए उन्होने वहाँ दाखिला लिया है। अभी तक स्कूल जाने के लिए एक बस (bus service)  चलाई हुई थी। बच्चों की संख्या ज्यादा होने के कारण उन्हे आने –जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब दूसरी बस चालू होने से कोई परेशानी नहीं आयेगी।

    कोसली विधायक ने दिखाई हरी झंडी

    रेवाड़ी बस स्टैंड से बस (bus service) को हरी झंडी दिखाने पहुँचे कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वो पहली बार देख रहे है कि शहर का बच्चा गाँव के स्कूल में पढ़ने के लिए जा रहा है। वरना अमूमन गाँव का बच्चा शिक्षा ग्रहण करने के लिए शहर की तरफ भागता है। उन्होने कहा कि अगर किसी और स्कूल में भी इस तरह से बस चलाने की आवश्यकता हुई तो वो वहाँ पर भी बस चालू कराने का प्रयास करेंगे।