Tag: Rewari Update News

  • Rewari News: रास्ता रोककर जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले जाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

    Rewari News: रास्ता रोककर जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले जाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

    Rewari News: जांचकर्ता ने बताया नितिन तवर निवासी बधराणा ने थाने में सूचना दी की दिनांक 13/04/23 समय करीब 12 बजे मे अपनी बाईक से महाराणा प्रताप चौक से शिव चौक (Rewari ) कि तरफ जा रहा था तभी मोक्ष हस्पताल के सामने 2 अज्ञात लड़को ने मुझे रोका व मेरी बाईक की चाबी निकालने लगे।

    मैने इसका विरोध किया तो वही पर अचानक से एक कार मारुति स्वीफ्ट जिसका न. HR 93B2055 वहा पर आई जिसमे से 3-4 अंजान लोग उतरे व मुझे जबरदस्ती उठाकर गाड़ी के अंदर डालने का प्रयास किया।

    फिर कुछ दुर तक मुझे वो गाड़ी मे उठाकर लेकर गए अचानक से पीछे से पुलिस की गाड़ी आ गई जिसे देखकर उन्होने मुझे गाड़ी से बाहर धकेल दिया। इस सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू करते हुए उपरोक्त मुकदमे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

     

     

  • Launch of Vande Bharat train: वंदे भारत ट्रेन पहुंची रेवाड़ी , रेवाड़ी जंक्शन पर ठहराव की उठाई मांग

    Launch of Vande Bharat train: वंदे भारत ट्रेन पहुंची रेवाड़ी , रेवाड़ी जंक्शन पर ठहराव की उठाई मांग

    Launch of Vande Bharat train: दिल्ली – जयपुर –अजमेर के बीच आज वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ कर दिया गया है। दोपहर करीबन पोने तीन बजे राजस्थान के अलवर होते हुये वंदे भारत ट्रेन (Launch of Vande Bharat train) रेवाड़ी जंक्शन पहुँची। जहां ट्रेन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग स्टेशन पर मौजूद रहें। ट्रेन रेवाड़ी जंक्शन पहुँचने पर लोगों ने वंदे मातरम के नारे लगाएँ और स्थानीय लोग काफी उत्साहित दिखें, लेकिन साथ ही रेवाड़ी में ट्रेन का ठहराव करने की भी लोगों ने मांग उठाई है।

    बता दें कि रेवाड़ी जिला महाभारतकालीन नगरी है। रेवाड़ी जंक्शन कभी एशिया का नंबर वन स्टेशन कहलाता था। रेवाड़ी जंक्शन से सात अलग –अलग दिशाओं में रेलमार्ग है। लेकिन वंदे भारत ट्रेन (Launch of Vande Bharat train) का रेवाड़ी में ठहराव नहीं है। लोगों की मांग है कि रेवाड़ी जंक्शन पर इस ट्रेन का ठहराव होना चाहिए। आज ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुँचे हरियाणा पर्यटन के चैयरमैन डॉ अरविंद यादव , कोसली विधायक लक्षमन यादव, बीजेपी कार्यकर्ता और स्कूली बच्चे भी मौजूद रहें। सभी ने रेवाड़ी में ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई है।

  • घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    जांचकर्ता ने बताया कि गांव मोहदीनपुर निवासी अनुज कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि 22 सितंबर की रात को वह अपने परिवार के साथ कमरे में सोया हुआ था। रात के समय घर में घुसे चोरों ने जिस कमरे में परिवार के सदस्य सोए हुए थे उसे बाहर से बंद कर दिया था। इसके बाद दूसरे कमरे का ताला तोड़कर उसकी अलमारी के लॉकर को तोड़कर साढ़े 4 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। चोरों ने उनके अलावा गांव निवासी श्रीभगवान के भी मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

    शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच जारी रखते हुए आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी झज्जर जिला के छूछकवास निवासी अरुण उर्फ फलटी, जसबीर उर्फ जस्सी और पवन उर्फ प्रेमी है।

     

  • सड़क में गड्ढे और बेसहारा पशु लोगों के लिए बने आफत , देखें क्या बोले रेवाड़ी डीसी

    सड़क में गड्ढे और बेसहारा पशु लोगों के लिए बने आफत , देखें क्या बोले रेवाड़ी डीसी

    डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि उन्होंने नगर परिषद् . हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण . पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के अधिकारियों को दो दिनों में गड्ढों को भरने के निर्देश दिए है. ताकि सड़क में गड्ढों के कारण हादसे ना हो. डीसी ने कहा कि सड़क का अच्छा रखना जनता की भी जिम्मेवारी है. इसलिए लोग सड़क पर खुले में पानी ना छोड़े और जो खोले में पानी छोड़ेंगे इनके चालान किये जाने के निर्देश दिए गए है.

     

    बेसहारा पशु लोगों के लिए बने आफत

    आपको बता दें कि रेवाड़ी शहर के आलावा पुरे जिले में बेसहारा पशुओं की समस्या बनी हुई है. रोजाना ऐसी तस्वीरे सामने आती है. जब बेसहारा पशु लोगों को चोटिल कर देते है या वाहनों को नुकसान पहुंचाते है. आज भी दो ऐसे सीसीटीवी फुटेज सामने आये है. जो तस्वीर बयां कर रही है कि हालात कैसे है. एक वीडियो गाँव जलियावास से सामने आई जहाँ दो सांड ने बाइक सवार को रौंद दिया. जबकि दूसरी तस्वीर शहर के सेक्टर चार से सामने आई है. जहाँ दो सांड ने लड़ते लड़ते तीन गाड़ियों को नुकसान पहुँचाया है.

     

    बेसहारा पशुओं के लिए बना रहे योजना – डीसी

    बेसहारा पशुओं को गौ शाला या नंदीशाला भेजे जाने की महीनों से बाते की जा रही है. बार बार इस बारे में बैठके हो चुकी है. जिसमें शहरी क्षेत्र में नगर परिषद् और नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत विभाग और पशु पालन विभाग की जिम्मेवारी तय की गई थी. लेकिन धरातल पर हालात नहीं बदले है. डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में है. इसके लिए वो एक योजना बना रहे है. ताकि बेसहारा पशुओं को उनके निर्धारित स्थान पर भेजा जा सके और लोगों को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ें.

  • रेवाड़ी में गैंगवार, चार को लगी गोलियाँ, एक को चाकुओं से गोदा

    रेवाड़ी में गैंगवार, चार को लगी गोलियाँ, एक को चाकुओं से गोदा

    जानकारी के मुताबिक आलू गैंग एक एक सदस्य अपने साथियों के साथ धारूहेड़ा चुंगी स्थित बैठा हुआ था. जिसकी भनक झोटा गैंग को लग गई. जिन्होंने मौके पर आकर फायरिंग कर दी. जवाब में आलू गैंग की तरफ से भी फायरिंग कर दी गई. इस वारदात में 4 लोग गोली लगने से और एक चाकू लगने से घायल है. दो घायल रेवाड़ी ट्रोमा सेंटर , एक रोहतक पीजीआई और दो लोग निजी अस्पतालों में भर्ती है.

    डॉ आदित्य यादव ने बताया कि उनके पास तीन लोग आयें थे. जिनमें एक के पेट से गोली आरपार हो गई थी. जिसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है. जबकि दो रेवाड़ी ट्रोमा सेंटर में भर्ती है. जिसके एक के हाथ से गोली आरपार हो गई है और दूसरे के पैर में गोली लगने से हड्डी टूट गई है. दोनों की हालात अभी खतरें से बाहर है.

     

    झोटा गैंग और आलू गैंग के बीच लम्बे से वर्चस्व को लेकर लड़ाई चल रही है. आलू गैंग के सदस्य झोटा गैंग के गुर्गों की हत्याएं भी कर चूका है और झोटा गैंग ने भी जवाब में कई बार वारदातें की है. फिलहाल आलू गैंग का सरगना सुनील ढुलकच जेल में बंद है. जबकि राजकुमार उर्फ़ झोटा अभी जमानत पर बाहर आया हुआ बताया जा रहा है.

    फ़िलहाल सिटी थाना पुलिस, रेवाड़ी और धारूहेड़ा सीआईए पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड के लिए लगी हुई है. हालांकि अभी पुलिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है.

    अपडेट ……

    दोपहर बाद डीएसपी मोहम्मद जमाल ने गैंगवार पर दिया बयान, देखें पुलिस ने क्या कहा