पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ : नायब सिंह सैनी
करनाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री और करनाल विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को करनाल जिले के गांव जुंडला में भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। रैली में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की भाजपा सरकार की उलब्धियां गिनवाई और आने वाली 25 मई को भाजपा के समर्थन में भारी मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रैली में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है। पिछले दस सालों में भारत का रुतबा दुनिया में बढ़ा और वह दुनिया का सबसे लोकप्रिय और नंबर वन देश बनकर उभरा है। इस बार मोदी जी ने एक संकल्प लिया है कि 2024 में जब हम तीसरी बार चुनकर आएंगे तो देश में 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों के इलाज का खर्चा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा चाहे वह किसी भी वर्ग से हों। हर घर के बिजली का बिल जीरों करने और देश के 80 करोड़ लोगों को राशन देने की व्यवस्था सरकार करेगी और गरीबों के लिए तीन करोड़ और मकान बनाकर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। उनके नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने 60 साल के शासनकाल के दौरान देश के लिए कोई काम नहीं किया। कांग्रेस के लोगों ने देश को लूटने का काम किया। देश को गरीबी की ओर धकेला है। कांग्रेस को सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता रही देश की नहीं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने का सिर्फ नारा दिया, लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं किया। भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि मनोहर लाल ने साढ़े 9 सालों तक सेवा की है। अनेकों योजनाएं चलाकर प्रदेश की जनता को लाभ देने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी में निशुल्क करोड़ों लोगों को वैक्सीन लगाई। इसके अलावा विदेशों में भी सहायता भेजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में देश की जनता के लिए राष्ट्रहित में अनेकों निर्णय लिए। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की के पथ पर है। अब देश की जनता उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी। जल्द ही हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा।
बॉक्स
पीएम मोदी ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले 10 सालों में देश को आगे बढ़ाने काम किया है। देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में काम किया है। आज देश की सरकार की नीति ठीक है। देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।10 साल में देश ने विकास की दिशा व दशा तय की है। पीएम मोदी को गरीबों की चिंता की है। उनके सम्मान के लिए मोदी लगातार काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने का सिर्फ नारा दिया, लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं किया। मोदी के नेतृत्व में घर-घर सिलेंडर पहुंचा है। हर घर में नल से जल पहुंचा है। साढ़े 12 करोड़ किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। सीएम ने कहा कि मैं यहां उपस्थित जनसमूह से एक बार फिर अपील करता हूं कि अबकि बार 400 पार के नारे को सार्थक बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और करवाएं। इस अवसर पर पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क, पूर्व विधायक जिलेराम शर्मा, यशपाल ठाकुर, जयभगवान सीकरी, संजय, गुरबख्शीश लाड़ी, सुरेन्द्र पटवा, सुरेन्द्र गोहिदा, प्रो. वीरेन्द्र चौहान, जगदेव पाढ़ा, नरेद्र नरवाल, हरपाल कलामपुरा, सोहन सिंह राणा, गुरदीप बीजणा, प्रदीप, शुभम गुप्ता, दिनेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।