गुरुग्राम में रुके थे संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले पुलिस ने दंपति को हिरासत में लिया।
सत्य ख़बर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :
भारतीय संसद की सुरक्षा चूक मामले के तार गुरुग्राम से भी जुड़े हुए हैं। जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है कि संसद के अंदर और बाहर प्रदर्शन करने वाले सागर शर्मा, मनोरंजन, नीलम और अमोल शिंदे दिल्ली जाने से पहले रात को गुरुग्राम के इसी मकान में ठहरे थे। जिसकी जानकारी जांच एजेंसी को मिलते ही पहुंच गई। वहीं हरियाणा पुलिस सहित केंद्र की अन्य जांच एजेंसियां भी गुरुग्राम के सेक्टर 7 एक्सटेंशन क्षेत्र में पहुंच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संसद सुरक्षा में हुई चूक के संबंध में एक दर्जन जांच एजेंसीज टीमें गुरुग्राम के सेक्टर 7 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पहुंची। यहां मकान नंबर 67 में आरोपी रुके थे। जिसके बाद दिल्ली पुलिस के स्पेशल सैल और केंद्रीय एजेंसियों की टीम ने वहां रहने वाले विक्की शर्मा और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि विक्की शर्मा मूल रूप से हरियाणा के हिसार का ही रहने वाला है। जींद की नीलम देवी पिछले 6 महीने से रह रही थी।
वहीं सूत्रों के यह भी जानकारी मिली है कि चारों आरोपी विक्की शर्मा के दोस्त हैं। इसके बाद शक जताया जा रहा है कि संसद भवन के बाहर प्रदर्शन और अंदर कलर धुआं फैलाने की पूरी साजिश यहीं तो नहीं रची गई। जब आरोपी यहीं से दिल्ली गए तो फिर क्या उनके मोबाइल यहीं रखे गए थे। जिनकी भी जांच में पुलिस लग गई है। जिससे असली खुलासा हो पाएगा।
पुलिस को देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपियों को घर में क्यों ठहराया, क्या बात हुई, एजेंसियां करेंगी पूछताछ
विक्की शर्मा ने उन्हें अपने घर में क्यों ठहराया था। यहां रुकने के बाद उनके बीच क्या बातचीत इसकी तैयारी कब से चल रही थी और उनका मुख्य उद्देश्य क्या था इस बारे में भी चार्ज एजेंसी है पूछताछ करेगी। वहीं हरियाणा की खुफिया एजेंसियों भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं।
Also read – प्यार में असफल शख्स जान देता है तो गर्लफ्रेंड पर केस होगा ? जानें HC ने क्या कहा
वहीं पड़ोस के रहने वाले लोगों का कहना था कि विक्की के कामकाज के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकते,वहीं नरेश कुमार ने बताया कि मैं यहां 3 साल से रह रहा हूं। विक्की को लेकर उन्होंने कहा कि वह नशा करता था। उसका पत्नी से भी झगड़ा होता था। विक्की क्या काम करता था?, इसके बारे में भी हमें कुछ पता नहीं। इनकी एक बेटी भी है। हालांकि विक्की के घर में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि के बारे में पता होने से उन्होंने इनकार किया। वहीं इस मामले में एक लिटिल ललित झा का भी नाम सामने आया है। केंद्रीय जांच एजेंसियों को ललित झा नाम के एक व्यक्ति की तलाश है। वह भी गुरुग्राम का रहने वाला बताया जा रहा है। ललित झा भी संसद में प्रदर्शन करने वालों के संपर्क में था। हालांकि गुरुग्राम में ये लोग उससे मिले या फिर वह प्रदर्शन की साजिश में शामिल था, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पूरी साजिश में 6 आरोपी बताए जा रहे हैं। जिनमें से 4 पकड़े जा चुके हैं जबकि 2 अभी अज्ञात हैं। बुधवार को संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाली नीलम हरियाणा से है। वह मूल रूप से जींद जिले के घसो खुर्द गांव की रहने वाली है, तथा हिसार के एक पेइंग गेस्ट में रहकर हरियाणा सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रही थी। वह काफी पढ़ी-लिखी है।