सत्य खबर, नई दिल्ली।
There is festive fun in October, know which day
हिंदी पंचांग के अनुसार अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि से अंग्रेजी कैलेंडर का 10वां महीना अक्टूबर शुरू होगा. जो कि धार्मिक दृष्टि से बहुत ही खास है. क्योंकि इस माह कई महत्वपूर्ण व्रत व त्योहार आने वाले हैं. फिलहाल पितृ पक्ष चल रहा है और 14 अक्टूबर को पितृ पक्ष की समाप्ति के बाद नवरात्रि का पर्व शुरू होगा. बता दें कि नवरात्रि से पहले भी अक्टूबर में कई महत्वपूर्ण व्रत आएंगे जिसमें संकष्टी चतुर्थी व्रत और जीवित्पुत्रिका आदि शामिल हैं. यहां देखें अक्टूबर माह में आने वाले व्रत-त्योहार की लिस्ट.
अक्टूबर 2023 व्रत-त्योहार लिस्ट
2 अक्टूबर 2023, सोमवार: संकष्टी चतुर्थी व्रत
6 अक्टूबर 2023, शुक्रवार: जीवित्पुत्रिका व्रत
10 अक्टूबर 2023 मंगलवार: इंदिरा एकादशी
14 अक्टूबर 2023 शनिवार: महालय श्राद्ध
15 अक्टूबर 2023 रविवार: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत
Also Read: सडक़ों से कमाई की योजना पर काम कर रही सरकार
21 अक्टूबर 2023, शनिवार: सरस्वती पूजन
23 अक्टूबर 2023, सोमवार,: दुर्गा नवमी
24 अक्टूबर 2023, मंगलवार: दशहरा
25 अक्टूबर 2023, बुधवार: पापांकुशा एकादशी
28 अक्टूबर 2023, शनिवार: शरद पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं.