हरियाणा

हरियाणा के इस गायक को मिली अपहरण की धमकी,जानिए किसने और क्यों दी

सत्य खबर , जींद ।                                                                                                                                                 जींद में वाल्मीकि समाज पर गाना गाने वाले सिंगर सन्नी किरोड़ी को अपहरण की धमकी मिली है। धमकी देने वालों ने सन्नी से कहा है कि सिंगिंग का फील्ड छोड़ दे। इसके खिलाफ नरवाना सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उससे पास ये धमकी भरे फोन तब आने शुरू हुए जब सन्नी ने वाल्मीकि समाज को लेकर एक गाना गया। पुलिस को दी शिकायत में सन्नी किरोड़ी (30) निवासी चमेला कॉलोनी नरवाना ने बताया कि वह हरियाणवी गाने गाता है।

Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम
Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम

शनिवार को वह अपने स्टूडियो में काम कर रहा था कि रात को 10 बजे के करीब उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने उससे फिरौती मांगी और अपहरण की धमकी दी। सिंगर ने बताया, ‘कॉलर चाहता था कि मैं सिंगिंग छोड़ दूं। इससे पहले मुझे इंस्टाग्राम पर भी अलग-अलग अकाउंट से धमकी भरे मैसेज आते रहे हैं, लेकिन मैंने उन्हें ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। अब कभी जींद तो कभी कैथल से फोन कर मुझे धमकी दी जा रही हैं।’

सन्नी किरोड़ी ने बताया कि उसने वाल्मीकि समाज पर गाना लिखा है। उसके बाद से ही उसे धमकियां मिल रही हैं। धमकी देने वाले को वह नहीं जानता। हालांकि, उसके पास एक कॉल आई थी। उस कॉलर ने खुद के गाने प्रमोट करने के लिए सन्नी को कहा था, लेकिन सन्नी ने उसके गाने प्रमोट करने से मना कर दिया। इसके बाद से उस व्यक्ति द्वारा कई बार कॉल की गई।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

बता दें कि अमित सैनी रोहतकिया ने ‘जे दब गया सैनी तो फिर सैनी कौन कहोगा’ गाया था। इसी गाने की तर्ज पर सन्नी किरोड़ी ने ‘जे दब गया वाल्मीकि तो फेर वाल्मीकि कौन कहोगा’ गाना गाया है। सिटी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया है कि सन्नी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Back to top button