Today haryana weather update 8th october
सत्य खबर, चंडीगढ़ । हरियाणा में शनिवार व रविवार को कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। सोनीपत, नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक में जहां सवेरे से ही हल्की बारिश का दौर चल रहा है, वहीं अब फतेहाबाद, सिरसा, अंबाला, कैथल, जींद, पंचकूला, कुरुक्षेत्र को छोड़ कर अन्य सभी जिले येलो अलर्ट की रेंज में हैं। 15 जिलों में दिन में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बारिश की बिखरी हुई गतिविधि दर्ज होगी। मंडियों में पड़ी धान, बाजरा, कपास की फसल के खराब होने का खतरा मंडरा रहा है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 8 जिलों में रात को ही मौसम खराब था और अल सुबह से ही बुंदाबांदी शुरू हो गई थी। हालांकि सोनीपत में शुक्रवार शाम को भी हलकी बारिश हुई थी और यहां शनिवार सुबह से लगातार बारिश चल रही है। इसके साथ ही नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक में सुबह साढ़े 8 बजे तक रुक रुक कर बारिश होती रही। हालांकि सभी जगह से हल्की बारिश की ही सूचना है। गलियों और सड़कों पर गड्ढों में ही पानी भरा है। इस दौरान 40 किलोमीटर की गति से हवा चल रही है।Today haryana weather update 8th october
लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बारिश का दायरा प्रदेश में बढ़ गया है। अब 15 जिलों में अलग अलग स्थानों पर बुंदाबांदी की खबरें आ रही हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश झज्जर के AWS सेंटर में 24.5 एमएम दर्ज की गई है। इसके अलावा महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में 16 एमएम, मेवात 5 एमएम, रोहतक में 4.8 एमएम और सोनीपत में 10 एमएम बारिश दर्ज हुई है। नारनौल में 1 एमएम, भिवानी में 0.8 एमएम व फरीदाबाद में आधा एमएम बारिश दर्ज हुई है। ये डाटा सुबह 8 बजे तक का है। इसके बाद भी कई जिलों में लगातार बारिश का दोर चल रहा है।
Also check out this news
हरियाणा : एक ही फंदे पर झूल गया प्रेमी जोड़ा, जानिए पूरा मामला
8 अक्टूबर का राशिफल: इन राशि वालों के जीवन में होगा उतार-चढ़ाव
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा अपनी अंतरात्मा से पूछे, कितने सदस्य उनकी टीम में बचे – दुष्यंत चौटाला
प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश ने किसानों को परेशान कर दिया है। इससे पहले हुई बारिश से जहां खेतों में खड़ी धान, बाजरा और कपास की फसल खराब हो गई थी। वहीं अब मंडियों में धान, बाजरा के ढ़ेर लगे हैं। खरीद और उठान न होने से मंडियों में किसानों का डेरा है। अब बारिश से किसानों की फसल भिगने लगी है। हालांकि तिरपाल का प्रबंध मंडियों में किया गया है, लेकिन वह फसल को भिगने से बचाने में ज्यादा कारगर नहीं है। मौसम में नमी से फसलों में भी नमकी की मात्रा बढ़ गई है, जिससे एजेंसियां खरीदने में भी आना कानी कर रही हैं।
आज ऐसा रहेगा मौसम
वैदर नॉर्थ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार व पश्चिमी भिवानी में मौसम आंशिक रूप से साफ व बादलवाही वाला ही बना रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं ही बूंदाबांदी की गतिविधियां भी देखी जा सकती है।Today haryana weather update 8th october
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, दादरी, पुर्वी भिवानी व महेंद्रगढ़ जिले में बादलवाही के बीच हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने की संभावना है। छिटपुट जगह तेज बौछारें कम समय के लिए भी गिर सकती है।
दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, पलवल, मेवात और रेवाड़ी जिले में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी हो सकती है।
9, 10, 11, 12 अक्टूबर को पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुड़गांव, पलवल, मेवात व रेवाड़ी जिले में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखी जाएंगी। कुछ जगह भारी बारिश भी सम्भव है।अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, पुर्वी हिसार, रोहतक, झज्जर, दादरी, पूर्वी भिवानी और महेंद्रगढ़ जिले में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात की गतिविधियां होंगी। एक-दो जगह भारी बारिश भी हो सकती है।
Aluminium recycling chain management Aluminium scrap granulation Metal scrap logistics