today Horoscope for October 29
सत्य खबर, चंडीगढ़
मेष | Aries
खराब चल रहे संबंधों में सुधार आएगा। अगर कहीं निवेश करने की योजना है तो उसे क्रियान्वित करने का बेहतर समय चल रहा है। आपके आत्मविश्वास को भी बल मिलेगा। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना आपके हित में ही रहेगा। कुछ विपरीत परिस्थितियां बनते कार्यों में रुकावटें भी डालेगी। ऐसी स्थिति में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। पैसे के लेनदेन आज टालने का ही प्रयास करें। मन अशांत होने से आप अपने कार्यों पर फोकस नहीं कर पाएंगे, इस वजह से भी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। बिजनेस में अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। बेहतर होगा अपनी गतिविधियों को दूसरे के सामने जाहिर न करें। हालांकि कुछ नए कॉन्ट्रैक्ट भी हाथ में आएंगे। ऑफिस के काम को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं।
वृष | Taurus
अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिलेगा। जिससे आपकी विचार शैली में भी सकारात्मकता आएगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। सिर्फ अपने कार्यों को जल्दबाजी की बजाय सोच-समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। किसी नजदीकी संबंधी की वजह से धन की हानि होने की स्थिति बन रही है। दूसरों से मदद की उम्मीद रखने की बजाय अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, अन्यथा आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यवसाय में बजट से ज्यादा इन्वेस्टमेंट ना करें। इस समय कामकाज और जिम्मेदारियों की अधिकता रहेगी।
मिथुन | Gemini
इस समय सकारात्मक ग्रह स्थिति बनी हुई है। बच्चों की उपलब्धि संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ मनोरंजन तथा ऑनलाइन शॉपिंग में कुछ समय जरूर व्यतीत करें। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाएं। आपसी ईगो और गुस्से की वजह से रिश्तों में कुछ अनबन हो सकती हैं। नकारात्मक स्वभाव के लोगों से दूरी बनाकर रखें। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन आपकी जीत निश्चित है। रुकी हुई पेमेंट हासिल करने के लिए प्रयासरत रहे। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम की अधिकता बनी रहेगी। तथा उच्च अधिकारियों का भी प्रेशर रहेगा। परंतु साथ ही प्रमोशन की भी खुशखबरी मिल सकती हैं।today Horoscope for October 29
कर्क | Cancer
रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे तथा आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा। जमीन-जायदाद संबंधी काम रुका हुआ है तो आज उसका कोई हल निकल सकता है। व्यस्तता के उचित परिणाम भी मिलेंगे। किसी भी परिस्थिति में शांति और धैर्य बनाए रखना जरूरी है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें, आपके साथ भी कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। खर्चाे के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें। अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। व्यवसाय में अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे। हालांकि स्टाफ की मदद से गतिविधियां सुचारु रुप से चलती रहेंगी। नौकरी पेशा लोगों को काम के प्रति लापरवाही ना बरतें। वरना उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं।
सिंह | Leo
कोई रुका हुआ आय का स्त्रोत दोबारा शुरू होगा और आप अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से क्रियान्वित करने में सफल रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल से आज कुछ राहत मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में भी आपका संपर्क दायरा बढ़ेगा। दूसरों की मदद करने से आपको आत्मिक खुशी मिलेगी परंतु साथ ही अपने कार्यों पर भी फोकस रहे। राजनीतिक संपर्कों का उपयोग करते समय किसी भी गैर कानूनी कार्य से दूर रहे। किसी के साथ भी बेकार की बातों में ना उलझे। आज कार्यक्षेत्र में कोई भी लिए गए व्यवसायिक निर्णय उचित रहेंगे। कोई नया ऑर्डर लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। इस समय व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है। ऑफिशियल गतिविधियों में आपकी विशेष भूमिका बनी रहेगी।
Also check these news links:
बिग बॉस से एलिमिनेट हुए अब्दू रोजिक? फूट-फूटकर रोए कंटेस्टेंट
भूतिया आईलैंड… जहां जिंदा जलाए गए थे 1.60 लाख लोग, जानिए रहस्य
राजस्थान से विधायक कृष्णा पूनिया की जिंदगी कैसे बदली हुड्डा ने, पढ़े ये पूरी खबर
नामांकन के आखिरी दिन प्रत्याशियों का उमड़ा हुजूम, पढ़े कैसा रहा नामांकन के आखिरी दिन
कन्या | Virgo
सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपका रुतबा रहेगा। मीडिया अथवा इंटरनेट के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जिस पर ध्यान देना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। इस बेहतरीन समय का उचित उपयोग करें। अपने स्वभाव में स्वार्थ की भावना रखना भी जरूरी है। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में आपके व्यक्तिगत कार्य रुक सकते हैं। ज्यादा उदारता रखना भी उचित नहीं है। बच्चों की कोई गतिविधि आपको परेशान कर सकती हैं। किसी व्यवसायिक लक्ष्य को हासिल करने में आप सक्षम रहेंगे। जल्दी ही अच्छे ऑर्डर भी मिलेंगे। साझेदारी के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस तरह की योजनाएं अभी भविष्य के लिए टाल दें। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
तुला | Libra
दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद होगी। उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। तौर पर महिलाओं के लिए दिन बहुत ही अनुकूल व्यतीत होगा। पिछले काफी समय से चल रही कोई चिंता दूर होगी। परंतु दूसरों पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय अपने कार्यों को व्यवस्थित करें। किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन करना नुकसानदायक रहेगा। आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपके कार्यों में रुकावटें एवं अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। इस समय कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी। कामकाज को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। लेकिन पब्लिक डीलिंग करते समय क्लाइंट के साथ विवाद में पड़ना नुकसान दे सकता है। इनकम और खर्चे बराबर रहेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को मन मुताबिक अथॉरिटी मिलेगी।today Horoscope for October 29
वृश्चिक | Scorpio
कुछ चुनौतियां तो रहेंगी, लेकिन समय पर सही निर्णय लेना आपकी कई परेशानियों को हल करेगा। युवाओं द्वारा किया गया कोई सामाजिक कार्य तारीफ के काबिल होगा। मित्रों अथवा परिजनों से चल रहे मनमुटाव का भी समाधान मिलेगा। कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो उलझ सकता है। किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय उचित शब्दों का चयन करें, अन्यथा वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। आर्थिक परिप्रेक्ष्य में कोई खास सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। व्यवसाय में कुछ उलझनें रहेंगी। जिस वजह से अपेक्षित लाभ भी नहीं मिलेगा। विस्तार संबंधी योजनाओं पर अभी और विचार विमर्श करने की जरूरत है। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की भी जरूरत है।
धनु | Sagittarius
आपके उचित प्रयासों और आत्मविश्वास से मनचाहे कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। आपकी संवेदनशीलता घर-परिवार की व्यवस्था को भी उचित बनाकर रखेगी। युवाओं का अपने किसी खास हुनर को दूसरों के समक्ष लाने का मौका मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जिसकी वजह से मन मस्तिष्क में कुछ तनाव रहेगा। व्यर्थ की उलझन में पड़कर अपना समय बर्बाद ना करें। राजनैतिक और सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाकर ही रखें। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क मजबूत होंगे। लेनदेन के मामलों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। इस समय नेटवर्किंग और सेल्स से संबंधित कार्यरत लोगों के लिए समय अनुकूल है। शेयर्स और तेजी-मंदी से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
मकर | Capricorn
सबसे पहले अपनी गतिविधियों पर ध्यान दें उसके बाद दूसरों के लिए समय निकालें। यह समय भावनाओं में बहने का नहीं है। अगर कहीं पैसा रुका हुआ है तो उसके मिलने की पूरी उम्मीद है। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों की भी रूपरेखा बनेगी। पुरानी नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। कुछ समय आत्म मनन तथा आत्ममंथन में भी लगाएं। गुस्से और जल्दबाजी जैसी कमियों पर काबू पाना जरूरी है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित गतिविधियों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी लेकिन आर्थिक स्थिति पहले की तरह ही रहेगी। व्यवसायिक योजनाओं पर गंभीरता से काम करना होगा। नौकरी में क्लाइंट के साथ अपना व्यवहार मधुर और संयमित रखें। किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकता है।
कुंभ | Aquarius
मन मुताबिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इससे मानसिक सुकून भी मिलेगा। इस समय दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें, नई संभावनाएं मिलेंगी। जो कि भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। किसी नजदीकी संबंधी के रूखे व्यवहार से मन कुछ विचलित रह सकता है। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। दूसरों की बातों में आने के बजाय अपने निर्णय स्वयं ही लें। बेहतर होगा कि अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें और मस्त रहें। कारोबार में नया प्रयोग अमल कर रहे हैं, तो प्रयासरत रहें। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें। स्टाफ और कर्मचारियों का सुझाव भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। नौकरी में स्थिति पहले की तरह ही रहेगी।
मीन | Pisces
आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर बेहतरीन परिणाम देने वाला है। किसी पारिवारिक संबंधी गंभीर मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। जिसका नतीजा भी सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी मेहनत और और प्रयासों के अनुकूल परिणाम हासिल कर लेंगे। बच्चों की किसी गलती पर मेरी और शांति से समझाएं। गुस्से और डांट फटकार से उनके मनोबल में कमी आएगी। किसी के साथ भी फिजूल बहस में पड़ने से अपना ही नुकसान होगा तथा समय व्यर्थ होगा। घर के वरिष्ठ सदस्य का मान-सम्मान बनाए रखें। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां तथा परेशानियां आएगी। आप अपने साहस और हिम्मत द्वारा उन्हें हल भी कर लेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में पेपर आदि अच्छी तरह चेक कर ले। नौकरी में सहयोगियों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। कोई इंक्वायरी आदि भी हो सकती हैं।
Scrap aluminium material inspection Aluminium anodizing recycling Scrap metal export procedures