हरियाणा

भाजपा के छल-कपट से परेशान जनता देगी मुंह तोड़ जवाब

फरीदाबाद 

भाजपा और इनेलो दोनों दलों के प्रत्याशी एक ही हैं। एक पहले चश्में के निशान पर जीत कर भाजपा के साथ लगातार दस साल रहा। दूसरा भी भाजपा में ही रहा। दस साल लगातार फरीदाबाद नगर निगम सहित प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार रही। लेकिन इन्होंने बीजेपी से एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम नहीं कराया। ये लोग दस साल सत्ता के साथ रहे इन्हें कॉलोनी की याद नहीं आई। अब चुनाव में फिर से ये लोग काॅलोनी के लोगों को झांसा देने के लिए आ गए हैं। ये कहना है एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का। वह गौंछी, प्रतापगढ़, अपना घर सोसायटी, डबुआ, जवाहर काॅलोनी, खेड़ी गुजरान, संजय कॉलोनी सहित विभिन्न जनसभाओं में पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। पहले भी इनेलो प्रत्याशी ने इनेलो की टिकट पर जीत कर बीजेपी के साथ रहे हैं। फिर वही दांव लगाना चाहते है। लेकिन जनता अब समझ चुकी है। यह सभी जानते हैं कि न तो इनेलो का प्रत्याशी जीतने वाला है और न ही इनेलो की सरकार बनने वाली है। ऐसे प्रत्याशी केवल कांग्रेस की जीत के मार्जिन को कम करने के लिए चुनाव में खड़े हुए हैं।

Covid-19 Case In Haryana: हरियाणा में कोरोना की वापसी! 24 घंटे में बढ़े 12 एक्टिव केस, हरियाणा के 484 सैंपल जांच
Covid-19 Case In Haryana: हरियाणा में कोरोना की वापसी! 24 घंटे में बढ़े 12 एक्टिव केस, हरियाणा के 484 सैंपल जांच

कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने कहा कि चश्में वाला प्रत्याशी केवल अपना हित साधने के लिए राजनीति कर रहा है। यह लोग जनता के हित के लिए राजनीति करते तो दस साल सत्ता के साथ रहते हुए कॉलोनी सहित पूरे एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में एक भी समस्या नहीं रहती। भाजपा हर बार यहां पर बाहरी और नया चेहरा उतार कर अपना असफल राजनीतिक प्रयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि एनआईटी की जनता ने दस साल तक भाजपा और इनेलो का छल, कपट और भेष बदलतना देखा है। पहले हरा झंडा और जीतने के बाद भगवा झंडा और हारने के बाद अब फिर हरा झंडा लेकर घुमना साबित करता है कि ये लोग किसी के भी नहीं हैं। न कोई नीयत है और न ही नीति, केवल जनता को बरगला कर अपना हित साधने में लगे हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि दस साल तक ये लोग सत्ता के साथ भाजपा में रहे। यदि ये लोग एनआईटी क्षेत्र की जनता के लिए काम करते तो यहां सीवर पानी जैसी समस्या ही नहीं रहती। लेकिन दस साल तक सत्ता की गोद में बैठकर जनता के हितों पर कुठाराघात करने वालों को जनता अब की बार सबक सीखाने के लिए तैयार बैठी है। नगर निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाले पर ये लोग चुप्पी साधे रहे। भाजपा और इनेलो के प्रत्याशी एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में विकास तो दूर इन दोनों ही दलों के उम्मीदवारों ने हमारी काॅलोनियों में पानी और सीवर सफाई जैसे भी काम नहीं होने दिए। यहां के लोगों को मूलभूत जरूरतों के लिए तरसना पड़ा। जनता भाजपा के भय, भ्रम और घपले-घोटाले के कुशासन से तंग आ चुकी है। अब की बार इन बाहरी लोगों को बाहर का रास्ता दिखा देगी।

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रयोग एनआईटी में कभी भी सफल होने वाला नहीं है। यहां की जनता ने 2009 से 2019 तक भाजपा को सबक सिखाया है। अब जबकि 2024 में हरियाणा में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में पूर्ण बहुत से कांग्रेस की सरकार बन रही है। तो इस बार एनआईटी की जनता भाजपा सहित सभी उम्मीदवारों का सफाया कर देगी और कांग्रेस को भारी बहुत से जीताएगी।

इस मौके पर पूर्व पार्षद जगन डागर, गुरुदत्त सरपंच सिकरौना, सुदेश डागर, विवेक तंवर, एडवोकेट गुरुदत्त शर्मा, रमेश भारद्वाज, बिजेन्द्र डागर, सतबीर भारद्वाज, धर्म सिंह नम्बरदार, शेरखान, महेन्द्र सिंह खुटैला, मुनीश बघेल, गिर्राज पंडित, सुन्दर डागर, नन्द किशोर, बृजपाल चौहान, गुलजार, महेन्द्र, दीपक शर्मा, राजे पंडित, राजपाल दहिया, प्रेम त्यागी नम्बरदार, मोगली पंडित, शिव प्रसाद, सोनू पंडित, मोनू सैफी, राधे त्यागी, दीपक पंडित, सुमित, अनशुल त्यागी, लवली राणा, सोनू सैफी, चेतन, प्रियांशु, मोनू पंडित आदि मौजूद रहे।

Back to top button