सत्यखबर, पानीपत। Two Panipat traders receive threats
जेल में बंद लॉरेंस गैंग के शूटर प्रियव्रत उर्फ फौजी ने हरियाणा के पानीपत में दो लोगों के मन में दहशत बैठा दी है। जेल से फोन कर शहर के फेमस मिष्ठान भंडार संचालक और डेयरी संचालक से रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी है। प्रियव्रत के साथ उसका साथ कशिश भी शामिल है। डरे-सहमे दोनों पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों मामलों की जांच जारी है। वहीं, दोनों पीड़ित इस मामले में कुछ भी बोलने से फिलहाल बच रहे हैं।
ALSO READ: बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत, जानिए कहां का है मामला
मिली जानकारी के अनुसार दोनों पीड़ित तहसील कैंप थाना क्षेत्र की अलग-अलग कॉलोनियों के हैं। दोनों की थाना क्षेत्र में ही दुकान एवं डायरी है। मिष्ठान भंडार संचालक शहर का सबसे फेमस चेहरा है। हालांकि डेयरी संचालक भी वर्षों वर्ष से शहर में काम कर रहा है। धीरे-धीरे दोनों ने अपने व्यापार को बढ़ाया है। अब दोनों की बढ़ती तरक्की, बदमाशों के आंखों में रड़क उठी। दोनों को एक साथ एक ही समय में टारगेट किया गया है। एक ही समय में दोनों से रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
ALSO READ: सड़क हादसे में कट गई BJP नेता के बेटे की गर्दन, जानिए कहां और कैसे हुआ हादसा
सुरक्षा के दृष्टिकोण पुलिस ने मामले में दोनों पीड़ितों को गनमैन दिए हैं। इतना ही नहीं, दोनों की दुकान के बाहर भी पुलिस गश्त बढ़ा दी है। दोनों दुकानों के बाहर मालिकों ने नई तकनीक के CCTV भी लगवा लिए हैं। खुद भी सुरक्षा के मद्देनजर दुकान पर कम व अपने अन्य ठिकानों पर पीड़ित समय काट रहे हैं।
ALSO READ: हरियाणा में जल्द बढ़ेगा तापमान छूटेगा पसीना, जानिए कितने दिन और मिलेगी राहत
युवावस्था में गांव के अखाड़ों में पहलवानी करने वाला लड़का लॉरेंस गैंग का कुख्यात शूटर बन गया। प्रियव्रत फौजी ही वो पहला शूटर था, जिसने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के बदन में पहली गोली मारी थी। प्रयव्रत फौजी युवावस्था में पहलवान बनने के सपने संजोता था। बाद में वह गांव के अखाड़े में ही पहलवानी के गुर सीखते-सीखते खेल कोटे से भारतीय सेना में भर्ती भी हुआ। उसकी पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र के पुणे में हुई थी। वहीं से उसने 10वीं की पढ़ाई पूरी की, लेकिन उसके बाद वह सेना की नौकरी छोड़कर गांव लौट आया। इसके बाद उसने साथियों के साथ जुलाई 2015 में शराब के नशे में धुत रहने वाले एक शख्स की हत्या कर दी थी। Two Panipat traders receive threats