मैक्स हॉस्पिटल, द्वारका, ने शुरू की बीएमटी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं
बच्चों में कैंसर का समय पर और सही सेंटर पर इलाज होने से ठीक होने की संभावना अधिक

सत्य खबर हरियाणा
Medical News : मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका, ने आज एस.एन हॉस्पिटल, पानीपत में अपनी विशेष बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) और मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी सेवा का उद्घाटन मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका के बीएमटी एवं हेमेटो ऑन्कोलॉजी विभाग की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. प्रतिभा धीमान और मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की सीनियर कंसल्टेंट – डॉ. शाइना गोयल की उपस्थिति में किया गया।
डॉ. प्रतिभा धीमान हर महीने के चौथे शुक्रवार को उपलब्ध रहेंगी, जबकि डॉ. शाइना गोयल हर महीने के चौथे मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एस.एन हॉस्पिटल, पानीपत में प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगी।
लॉन्च के दौरान मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका के बीएमटी एवं हेमेटो ऑन्कोलॉजी विभाग की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. प्रतिभा धीमान, ने बताया “ल्यूकेमिया, लिंफोमा और मायलोमा जैसे ब्लड कैंसर के मामलों में समय पर पहचान बेहद जरूरी होती है, क्योंकि लगातार थकान, बिना कारण बुखार या ब्लड टेस्ट में असामान्यता जैसे लक्षण गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं। बच्चों में कैंसर का समय पर और सही सेंटर पर इलाज होने से ठीक होने की संभावना अधिक रहती है। इम्यूनोथेरेपी, CAR T-सेल थेरेपी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट और बेनाइन हेमेटोलॉजी जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति ने इलाज के परिणामों को काफी बेहतर बनाया है, जिससे मरीजों को नई उम्मीद और लंबी अवधि तक स्वस्थ जीवन का अवसर मिल रहा है।“
मैक्स हॉस्पिटल, द्वारका के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की सीनियर कंसल्टेंट – डॉ. शाइना गोयल, ने कहा, “कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शुरुआती संकेतों को पहचानना बेहतर इलाज के लिए बेहद अहम है, क्योंकि समय पर निदान सफल उपचार का एक महत्वपूर्ण आधार है। इन सेवाओं के तहत कीमोथेरेपी, प्रिसिशन- बेस्ड टार्गेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, हार्मोन थेरेपी और लेटेस्ट मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो मरीजों के लिए पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान तैयार करने में मदद करती हैं। इन ओपीडी सेवाओं के जरिए मरीजों को एडवांस इलाज, काउंसलिंग और संवेदनशील देखभाल प्रदान करने का लक्ष्य है, ताकि उनके पूरे कैंसर उपचार के दौरान उनका बेहतर ख्याल रखा जा सके।“
यह पहल मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका की पेशेंट-सेंट्रिक सोच का एक और उदाहरण है, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों तक एडवांस और स्पेशलाइज्ड हेल्थकेयर सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ, यह हॉस्पिटल कॉम्प्लेक्स ब्लड डिसऑर्डर्स और कैंसर के मरीजों को व्यापक और उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल प्रदान करने में लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है।