ताजा समाचार

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च करने वाले क्रेकेटर बने विराट कोहली

सत्य खबर/नई दिल्ली:

विराट कोहली की गिनती सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में होती है. इस क्रिकेटर के लिए फैंस की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है. विराट कोहली का मैदान पर और मैदान के बाहर काफी क्रेज है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर हैं? दरअसल, इस साल सबसे ज्यादा गूगल सर्च किए गए क्रिकेटरों की लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं। इस साल अब तक 64 मिलियन यूजर्स ने विराट कोहली को गूगल पर सर्च किया है.

महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा कहां हैं?

वहीं, विराट कोहली के बाद इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। इस साल अब तक 29 मिलियन लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी को गूगल पर सर्च किया है. इसके बाद तीसरे नंबर पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। इस साल अब तक रोहित शर्मा को 28 मिलियन लोगों ने गूगल पर सर्च किया है. आंकड़े बताते हैं कि इस लिस्ट में टॉप-3 में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का नाम है. लेकिन विराट कोहली की तुलना में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को आधे लोगों ने सर्च किया है.

ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली टॉप पर हैं

वहीं इस आईपीएल सीजन में विराट कोहली का बल्ला खूब चल रहा है. ऑरेंज कैप की रेस में अब तक विराट कोहली टॉप पर हैं. विराट कोहली ने पहले 2 मैचों में 49 की बेहतरीन औसत से 98 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 गेंदों में 21 रन बनाए। इस पारी में विराट कोहली रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने शानदार वापसी की. विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 49 गेंदों में 77 रन बनाए. इस शानदार पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सीजन की पहली जीत मिली.

Back to top button