सत्य खबर, चंडीगढ़ ।
weather update of haryana
हरियाणा में भारी बारिश होने को लेकर फिर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। राज्य के 12 जिलों में 20 हजार से ज्यादा लोग बीमार हैं। 4 हजार लोग बुखार से पीड़ित हैं।
हालांकि सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। अभी तक 605 मेडिकल कैंप सरकार की ओर से संचालित किए जा रहे हैं।
also read: 20 July 2023: मैरिड और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
सिरसा मे घग्गर नदी का जलस्तर लगातार 50 हजार क्यूसेक से ऊपर चल रहा है। ऐसे में सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद के साथ-साथ 49 गांव पहले ही खतरे में है।
12 जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार सबसे ज्यादा 315 जगहों, अंबाला में 298 जगहों, कुरुक्षेत्र में 221 जगहों पर बाढ़ आई है। कैथल जिले में 128 जगहों, फतेहाबाद में 94 जगहों और पंचकूला में 84 जगहों पर बाढ़ ने नुकसान पहुंचाया है। करनाल जिले में 66, फरीदाबाद में 54, पलवल में 32, सोनीपत में 25, सिरसा में 23 और पानीपत में 14 स्थान बाढ़ से प्रभावित घोषित किए गए हैं।
weather update of haryana