हरियाणा

Haryana: हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में वर्तमान मौसम की स्थिति के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कमजोर पड़ने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य के दो शहरों महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में तापमान 30 डिग्री से ऊपर जा चुका है। वहीं, रात के तापमान में गिरावट जारी है और प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है।

इनमें हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, सिरसा, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पानीपत और सोनीपत जैसे शहर शामिल हैं। हिसार में रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे गिरकर 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जो पूरे हरियाणा में सबसे ठंडा था।

Sonipat News: 24 साल के राहुल की खुदकुशी ने उठाए सवाल, क्या झूठे आरोप बने मौत की वजह?
Sonipat News: 24 साल के राहुल की खुदकुशी ने उठाए सवाल, क्या झूठे आरोप बने मौत की वजह?

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 9 मार्च तक हरियाणा में मौसम सामान्य रूप से परिवर्तनशील रहेगा, लेकिन शुष्क रहेगा। इसके बाद 9 से 12 मार्च के बीच दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे राज्य में मौसम में हल्का बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना भी जताई जा रही है। मार्च के दूसरे सप्ताह में ठंड का असर कम होने की उम्मीद है।

Karnal News: तीन दिन से लापता ललित की लाश नहर में मिली, दोस्तों पर हत्या का आरोप!
Karnal News: तीन दिन से लापता ललित की लाश नहर में मिली, दोस्तों पर हत्या का आरोप!

Back to top button