हरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, दो दिन होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather:  हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम वैज्ञानियों की मानें तो दो दिन से धरातलीय हवाएं हरियाणा में तापमान में कमी देखी जा रही है। 2 दिन पहले यहां अधिकतम तापमान 30 डिगी चला गया था अब 25 डिग्री के आसपास चल रहा है।

कुछ जिलों में तापमान इससे भी कम है। हरियाणा में आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इस इसके प्रभाव से 15 और 16 फरवरी को हल्की बारिश और बादलवाई छाए रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में लगातार धरातलीय हवाएं चलने और उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने स हरियाणा में तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी।

Haryana: तकनीकी खराबी के कारण भिवानी में कार में लगी आग, बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत
Haryana: तकनीकी खराबी के कारण भिवानी में कार में लगी आग, बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत

15 फरवरी और 19 फरवरी व 24 फरवरी को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्विट होने से पूरे इलाके में बार-बार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

मौजूदा तापमान गेहूं के अनुकूल

मौसम विभाग के अनुसार मौसम अभी साफ है। लेकिन नया पश्चिमी विक्षोभ से चलने वाली हवाओं और बादलवाई से तापमान में बदलाव होगा। अभी दिन के समय धूप खिलने की वजह से कई जिलों का तापमान 25 डिग्री के आसपास चल रहा है।

Haryana में पुलिस वाले के घर में घुसकर हुआ भयानक मर्डर, चुनावी रंजिश का शक!
Haryana में पुलिस वाले के घर में घुसकर हुआ भयानक मर्डर, चुनावी रंजिश का शक!

मौसम विज्ञानियों के अनुसार रोहतक का तापमान 25.7 डिग्री तक पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों की माने तो औसत तापमान अभी फसल के लिए सही है।

Back to top button