wedding in morning but groom arrested at night
सत्य खबर ,रोहतक। रोहतक में बारात जाने से पहले दूल्हा गिरफ्तार हो गया। आरोपी दूल्हे ने 2 महीने पहले नाबालिग के साथ रेप किया था। जिसके बाद वह शादी रचा रहा था। जैसे ही पुलिस को भनक लगी तो बारात जाने से पहले उसके घर रेड कर दी।wedding in morning but groom arrested at night
दूल्हा बंद कमरे में गिड़गिड़ाता रहा कि उसे शादी करने दो, फिर पकड़ लेना। समाज में उसकी बेइज्जती हो जाएगी। पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ाया और उसे गिरफ्तार कर ले गई। बाद में उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Also check this news links:
हरियाणा के मंत्रियों के महकमे में होगा बड़ा बदलाव, जानिए किसे मिलेगा कौन सा विभाग
जब शादी के नाम पर बेची गई 1900 लड़कियां, कैसे और किसने बचाया जानिए पूरा मामला
17 दिसंबर का हिंदू पंचांग, पढ़िए यहां पर
17 दिसंबर का राशिफल: इन राशि वालों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा
आरोपी ने जबरन घर में घुसकर रेप किया
पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि करीब दो-तीन माह पहले झज्जर का एक युवक उनके पड़ोस में रहने के लिए आया था। एक दिन वह अपने घर पर अकेली थी। घर के सभी सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे। नाबालिग को घर पर अकेली देख आरोपी युवक उनके मकान में घुस आया। जिसने नाबालिग किशोरी के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
दूल्हे की गिरफ्तारी से हैरान बाराती
दूल्हे के घर में शादी का जश्न मनाया जा रहा था। वहां पर काफी रिश्तेदार और बाराती भी इकट्ठा थे। अचानक पुलिस रेड और फिर दूल्हे के गिरफ्तार होने पर बाराती भी हैरान रह गए। उन्होंने भी दूल्हे के साथ पुलिस की मिन्नतें की कि शादी के बाद पकड़ लेना लेकिन महिला थाने की पुलिस ने कानून का हवाला देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा : SHO
रोहतक की महिला थाना प्रभारी प्रमिला ने बताया कि इस मामले की शिकायत 14 दिसंबर को महिला थाने में आई थी। जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। फिर पुलिस ने नाबालिग के साथ रेप का मामला दर्ज कर लिया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए रेप के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।wedding in morning but groom arrested at night
Sustainable aluminium recycling solutions Scrap aluminium repurposing innovation Scrap metal supply chain management