सत्य खबर ,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :Woman in police against MLA Maman Khan
भिवानी व नूंह हिंसा से चर्चा में आए कांग्रेस विधायक मामन खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। मामला एक महिला से जुड़ा हुआ है जो अपने आप को विधायक की दूसरी पत्नी बताती है। जिसकी शिकायत गुरुग्राम के सदर थाना में दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिसार की रहने वाली एक महिला ने उनकी दूसरी पत्नी होने की बात कही है। इसकी शिकायत महिला ने गुरुग्राम के सदर थाने में दी है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस भी जांच में जुट गई है। जिसके लिए एक महिला जांच अधिकारी के तौर पर लगाई गई है।
पुलिस के अनुसार महिला पहले कांग्रेस विधायक के आवास मालिबू टाउन पर गई थी। जहां पर उसने कांग्रेस विधायक मामन खान से मिलने की कोशिश की, लेकिन वहां पर हुए बवाल के बाद महिला ने कंट्रोल रूम में फोन किया। जिसके बाद सदर थाना पुलिस की एक जिप्सी उनके आवास पर पहुंची। करीब एक घंटे चले विवाद के बाद पुलिस टीम महिला को सदर थाने लेकर पहुंची। जहां पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपो में कितनी सच्चाई है साक्ष्य मां गए है। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उसी अनुसार सीनियर अधिकारियों के दिशा निर्देश के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी । महिला ने कांग्रेस विधायक मामन खान से आखिरी मुलाकात 5 जून को होनी बताई है।अब देखना यह है कि इस मामले में विधायक मामन खान इंजीनियर अपनी क्या प्रक्रिया देते हैं।Woman in police against MLA Maman Khan