सत्यखबर, कैथल
बता दे की पिपली अनाजमंडी में भारतीय किसान यूनियन की रैली में पहुंचने से पहले किसानों को पिपली चौक पर रोक लिया गया। उन्हें वापस जाने को कहा, लेकिन वे नहीं मानें। आगे बढ़ने पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज करके लोगों को खदेड़ा। इसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया।भाकियू के प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस को गिरफ्तार किया गया। उन्हें शरीफगढ़ से गिरफ्तार किया गया। किसानों को बसों में पुलिस ने बैठाकर हिरासत में लिया। ई बाद में किसानों को थाना प्रभारी भीम राज शर्मा ने रोक दिया। वहीं चोर रास्तों से पिपली अनाज मंडी में 15 किसान पहुंच गए।
किसान बचाओ-मंडी बचाओ रैली में पहुंचे किसान पुलिस लाठीचार्ज पर उग्र हो गए। पिपली चौक पर कुछ किसानों ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिए और जीटी रोड पर जाम लगा दिया। किसानों करीब 10 मिनट तक जाम लगाए बैठे रहे। एसपी आस्था मोदी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ा। इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा और लाडवा से कांग्रेस के विधायक मेवा सिंह अनाज मंडी गेट पर पहुंचे। दोनों गाड़ी में पहुंचे थे। करनाल की तरफ से पांच-छह ट्रालियों में पहुंचे किसान ईंट रोड़े लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने बल प्रयोग करना चाहा तो किसानों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने पर पथराव शुरू कर दिया।
किसानों ने पुलिस के ढीला पड़ते ही जीटी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस पिपली चौक पर उलझी रही। लाठीचार्ज के बाद वापस गए किसानों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इससे फ्लाईओवर से भी वाहनों की आवाजाही रुक गई है। इधर पूर्व कृषि मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरमोहिंदर सिंह चट्ठा को पुलिस ने पिपली चौक से ही वापस भेजा। शाहाबाद, इस्माईलाबाद, पिहोवा व लाडवा में किसानों को रोक लिया गया है।
कैथल पुलिस ने नई अनाज मंडी कैथल में सभी आढ़तियों को घेरा। बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने कैथल कुरुक्षेत्र मार्ग पर जाम लगा दिया है। मौके पर नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह पहुंचे। किसानों का कहना है सरकार किसानों को दबाना चाहती है इसे किसान किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे कुरुक्षेत्र जाने वाले सभी साथियों की चेकिंग पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=jFCYt7lYsZo
Bulk aluminium scrap processing Aluminium industrial recycling Metal recycling solutions yard