29 अप्रैल की रैली को लेकर राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट ने की प्रैस वार्ता
सत्यखबर, हिसार (विनोद सैनी) – सर्व कर्मचारी हरियाणा के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट द्वारा प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रैसवार्ता में 29 अप्रैल को जींद में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ललकार के लिए चर्चा की गई। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगो को पूरा नही किया गया तो 29 अप्रैल की जींद रैली में बडे आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
सर्वकर्मचारी संघ के राज्य प्रधान राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट ने कहा कि पिछले साल वर्षो से सरकार का उदासीन रवैया चल रहा है कर्मचारियों की मांगे पेङ्क्षडग़ पडी है अभी तक पूरा नही किया। उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को जींद की ललकार रैली में सीधे तौर से आंदोलन की घोषणा की जाएगी। उन्होंंने कहा कि सरकार अपने चुनावी वायदों से मुकर रही है इसको लेकर चुनाव आयोग को सज्ञान लेना चाहिए। उनकी मांग है कि कच्चे कर्मचारियो को पक्का किया जाए और हरियाणा के कर्मचारियों को पंजाब के कर्मचारियों के समान वेतन मिलना चाहिए।
फोगाट ने बताया कि पिछले मार्च महीने में हरियाण के मुख्य मंत्री से बातचीत हुई थी जिसमें समान समान वेतन कैस लैश मेडिकल सुविधा, कच्चे कर्मचारियो पक्का करने की निती, वेतन भत्तों पर जनवरी 2016 जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी परंतु उनकी मांगों को अभी तक पूरा नही किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियो आंदोलन करने के लिए मजबूर कर दिया है इसलिए कर्मचारी 29 अप्रैल जींद में ललकार रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लाखों की संख्या में प्रदेश भर से कर्मचारी पहुंचेगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियचों में सरकार की प्रति काफी रोष है इस आक्रोश लेकर सभी तमाम विभागों से प्रदेश भर के कर्मचारी रैली में पहुंचेंगे। उनकी सरकार से मांग है कि सरकार उनकी मागों जल्द से जल्द लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नही होती तो 29 अप्रैल को जींद में रैली में आंदोलन की घोषण की जाएगी।
Aluminium alloy salvage yard Green aluminium recycling Scrap metal reclamation and reutilization services