ताजा समाचार
जेजेपी ने बृजशर्मा को बनाया पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष
सत्य खबर,चण्डीगढ़।
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी हाइकमान ने बृज शर्मा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इस बाबत जजपा की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
नोटिफिकेशन के अनुसार लिखा गया कि जन नायक जनता पार्टी द्वारा बृज शर्मा पुत्र त्रिलोक चंद शर्मा निवासी मकान नंबर 641 सेक्टर 8 करनाल को जेजेपी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। बृज शर्मा जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे है। उन्होंने 2019 में असंध से विधानसभा चुनाव लड़ा था.